21 करोड़ के तटबंध पर 2 अरब खर्च, फिर भी बाढ़ का संकट

20 साल से बंधे के मरम्मत का धंधा जारी, स्थायी समाधान नहीं

*भिखारीपुर-सकरौर और एल्गिन-चरसड़ी तटबंध हर साल टूटते | डेढ़ लाख आबादी खतरे में

गोंडा।  बाढ़ से बचाव के लिए करीब 20 वर्ष पहले 21 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए
भिखारीपुर-सकरौर और एल्गिन-चरसड़ी तटबंधों की मरम्मत पर अब तक 2 अरब रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं।इसके बावजूद हर साल बाढ़ का संकट बरकरार है। इस बार भी सरयू-घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर डेढ़ लाख से अधिक आबादी की चिंता बढ़ गई है।वर्ष 2005-06 में 22.600 किमी लंबे भिखारीपुर-सकरौर तटबंध का निर्माण करीब 7 करोड़ में शुरू हुआ।इसके बाद 2006-07 में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी की सीमा पर 52.400 किमी लंबे एल्गिन-चरसड़ी तटबंध पर करीब 14 करोड़ खर्च हुए। 
दोनों पर कुल 21 करोड़ की लागत आई थी। उद्देश्य था करनैलगंज और तरबगंज तहसील के सैकड़ों गांवों को बाढ़ से बचाना।परन्तु नदी के तेज बहाव और कटान से ये तटबंध हर साल कमजोर होते गए। निर्माण के बाद से ही मरम्मत का सिलसिला शुरू हुआ जो आज तक जारी है।बताया जाता है कि दोनों तटबंधों की मरम्मत और मजबूतीकरण पर हर साल 20 से 25 करोड़ खर्च होते हैं। पिछले 20 साल में 2 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।इसके अलावा दोनों तटबंधों पर बने 25 से अधिक स्परों की मरम्मत पर भी हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।

*लोगों का सवाल: 'बंधे का धंधा' कब तक? 
स्थानीय लोग कहते हैं - हर साल मरम्मत के नाम पर करोड़ों खर्च होते हैं, पर अगले मानसून में फिर वही स्थिति।गोंडा-बलरामपुर से भाजपा MLC अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई बार स्थायी समाधान की मांग कर चुके हैं।

*MLC मंजू सिंह का बयान:* 
*"अब तक मरम्मत पर जितनी धनराशि खर्च हुई, उतने में एक स्थायी पक्का तटबंध बन सकता था।* 
*मैं कई सालों से ऐली माझा से लोलपुर तक पक्का तटबंध की मांग कर रहा हूं।*ऐली माझा से दत्तनगर तक पक्का तटबंध बन जाए तो हर साल बाढ़ से राहत मिलेगी।*मैं फिर CM से मिलकर स्थायी तटबंध की मांग करूंगा, ताकि मरम्मत पर करोड़ों के खर्च और अनियमितताओं पर रोक लगे।"*


21 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2 अरब का खर्च। पर बाढ़ आज भी। नेपाल से पानी छूटते ही गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या में तबाही। अब सवाल है स्थायी तटबंध का।
अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत,मोटरसाइकिल पर सवार 3 छात्र, एक की मौके पर मौत, 2 घायल
*इटियाथोक के नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग पर हादसा,घायलों का अस्पताल में इलाज जारी


गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग* पर बीरपुर सूबेदार के पास हुई। टंडेल पुरवा गांव निवासी विशाल, उसका छोटा भाई विवेक और देवभारी निवासी अंकित तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।बताते चलें कि विशाल और विवेक इटियाथोक जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में दाखिला कराने गए थे। वापसी में वे पांडेय पुरवा स्थित एक निजी विद्यालय में अपने पुराने शिक्षकों से मिलने भी गए थे। वहां से लौटते समय अंकित भी उनके साथ था।विशाल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता राजेश कोलकाता में नेवी शिप पर निजी नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। विशाल दो भाइयों में बड़ा था।  छोटा भाई विवेक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा,मिली जान से मारने की धमकी
*पिता का चाल चलन ठीक नहीं - पीड़िता

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र निवासिनी एक 19 वर्षीया युवती ने अपने पिता पर छेड़छाड़ व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।युवती की शिकायत पर करनैलगंज कोतवाली में गुरूवार देर शाम आरोपी पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।युवती ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि उसके पिता का चाल चलन ठीक नहीं है और वे आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।उसने यह भी बताया कि घर में उसके छोटे भाई के अलावा कोई नहीं रहता है,जिसका फायदा उठाकर पिता उसे प्रताड़ित करते हैं।पीड़ित युवती की शिकायत पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच उपनिरीक्षक सुधीर यादव को सौंपी गई है, जिन्होंने जांच प्रारंभ कर दिया है।करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि एक लड़की ने अपने पिता पर घर में अकेले होने का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।उन्होंने पुष्टि किया कि तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।कोतवाल ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर इस पूरे प्रकरण में कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि बालिकाओं के साथ ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और दोषी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
जिले में 100 से अधिक कोचिंग व लाइब्रेरी अवैध,जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बाद भी सुधार नहीं
*डीआईओएस ने दिया था एक सप्ताह का समय


गोंडा।लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद जिले में भी सुरक्षा मानकों को लेकर अभियान चलाया गया थाइस दौरान जिले के 500 से अधिक कोचिंग व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया,जिनमें 100 से भी अधिक संस्थान मानकविहीन पाए गए।इन सभी को एक सप्ताह के अंदर सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।हालांकि इन निर्देशों के बावजूद अभी तक किसी भी कोचिंग या लाइब्रेरी संचालक ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की है।नियमों को दरकिनार कर सभी संस्थान खुलेआम संचालित हो रहे हैं।यहाँ बड़ी संख्या में प्रतिदिन छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने आ रहे हैं।निरीक्षण में सामने आया था कि इन संस्थानों में आने जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है और इसमें सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं हैं।इसके अतिरिक्त कोचिंग चलाने के अन्य नियम भी नहीं पूरे किए गए हैं।यह भी पाया गया है कि कई संस्थानों में अनुमति से अधिक बच्चे बैठाकर पढ़ाए जा रहे हैं।माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा इन मानकविहीन कोचिंग या लाइब्रेरी को बंद कराने या उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।कई कोचिंग संस्थान शहर के ऐसे इलाकों में स्थित हैं जहाँ से किसी भी आपातकालीन स्थिति में बच्चे भाग भी नहीं सकते हैं।इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि कार्रवाई को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध चल रहे संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी और किसी को भी छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की छुट नहीं दी जाएगी।एक बार पुनः चेकिंग अभियान चलाकर देखा जाएगा कि कहाँ कहाँ सुविधा दुरुस्त हुई है और कहाँ पर नहीं हुई है परन्तु मानकविहीन नहीं चलने दिया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता को मिला त्वरित न्याय, अंश निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण

*जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का तत्काल निस्तारण, शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई खतौनी*

*गोण्डा, 23 जुलाई2026*।
जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आयोजित कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बगुलही, तहसील सदर, जनपद गोण्डा निवासी हजारी लाल पुत्र जोखू ने जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपने हिस्से की भूमि का अंश निर्धारण न होने संबंधी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अंश निर्धारण न होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आवश्यक राजस्व अभिलेख भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तत्काल संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अंश निर्धारण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा शिकायतकर्ता को अद्यतन खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के स्पष्ट एवं प्रभावी निर्देशों के अनुपालन में तहसील सदर प्रशासन ने बिना विलंब आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूर्ण कर शिकायतकर्ता की भूमि का अंश निर्धारण कराया।
कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत जनता दर्शन के दौरान स्वयं जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता हजारी लाल को उनकी अद्यतन खतौनी उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय एवं राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनपद को मिला पहला होम स्टे प्रमाण पत्र, पर्यटन विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

*जिलाधिकारी ने विनोद कुमार मौर्या को दिया मौर्या होम स्टे प्रमाण पत्र*

*गोण्डा 23 जुलाई,2026*।
जनपद में पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महानिदेशक, पर्यटन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद के विकासखंड वजीरगंज निवासी श्री विनोद कुमार मौर्या को "मौर्या होम स्टे, वजीरगंज, गोण्डा" के नाम से होम स्टे संचालन हेतु प्रमाण पत्र जारी किया गया। यह जनपद गोण्डा का पहला आधिकारिक होम स्टे प्रमाण पत्र है, जो जिले में पर्यटन एवं ग्रामीण आतिथ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट जनता दर्शन के दौरान श्री विनोद कुमार मौर्या को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से देश-विदेश के पर्यटक भी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने अन्य इच्छुक नागरिकों से भी पर्यटन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर होम स्टे स्थापित करने का आह्वान किया।
महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश  लखनऊ द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन नीति के अनुरूप ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा जिले में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा। "मौर्या होम स्टे" पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, ग्रामीण परिवेश और आत्मीय आतिथ्य का विशेष अनुभव प्रदान करेगा।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डेय, ग्राम प्रधान वजीरगंज सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा (छतिग्रस्त) बरामद
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 244/26 धारा 105 बीएनएस व 3/181 एम0बी0 एक्ट  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त -1. लल्लू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद पुत्र भगवानदीन निवासी भवानीबक्श पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को विजयनगर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा (छतिग्रस्त)  बरामद किये गये । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादिनी रेखा पत्नी सच्चा लाल निवासीनी घासीपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर सूचना दिया कि दिनांक 20.07.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी द्वारा तेजी से ई रिक्शा चलाकर उनकी माँ के उपर चढा दिया जिससे उनकी माँ सड़क के किनारे गिर गई और ई रिक्शा उन्ही के उपर पलट गयी। जिससे उनकी माँ  ई-रिक्शा के नीचे ढबकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी । जिनकी दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 23.07.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त -1. लल्लू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद पुत्र भगवानदीन निवासी भवानीबक्श पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को विजयनगर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा(छतिग्रस्त) बरामद किये गये ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा० विधायक मनकापुर, विधायक गौरा, डीएम तथा सीडीओ ने 293 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 293 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न*

*गोण्डा 23 जुलाई, 2026*।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 355 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 293 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 280 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 13 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री,  विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 64000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा, व चोरी के माल बरामद

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पर पंजीकृत मु0अ0स0 259/26, धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्तगण 01. राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल 02. सद्दाम पुत्र सद्दीक खाँ उर्फ तेजाई  को अर्जुनपुर रेलवे क्रासिंग से भरिया लबेदपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार  कर उनके कब्जे व निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ई -रिक्शा व चोरी के माल बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
वादी छेद्दन पुत्र परसराम सौनी निवासी ग्राम सरकाण्ड थाना कोतवाली इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक पर लिखित सूचना दिया कि दिनांक 19/20.07.2026 की रात्रि में 01. शिवराज उर्फ कल्लू, 02. राहुल चौहान, 03. सद्दाम, 04. कल्लू द्वारा मेरे दुकान का दरवाजा तोड़ कर उनके दुकान में घुसकर दुकान के समान चोरी कर लिया है। वादी के तहरीर के आधार पर पर थाना इटियाथोक पर सुसंगत धाराओं  में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 23.07.2026 को विवेचना के दौरान पाए गए दोषी आरोपी अभियुक्तों 01. राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल 02. सद्दाम पुत्र सद्दीक खाँ उर्फ तेजाई  को अर्जुनपुर रेलवे क्रासिंग से भरिया लबेदपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार  कर उनके कब्जे व निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ई -रिक्शा व चोरी के माल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गाजीपुर: वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर खड़े ट्रेलरों से लगभग 80 हजार रुपये का डीजल चोरी

गाजीपुर के कंसहरी-मरदह क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर रात्रि के समय डीजल चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गिट्टी लदे खड़े चार ट्रेलर वाहनों से चोरों ने लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का डीजल चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक रात में वाहन खड़ा कर आराम कर रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें डीजल चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।