रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![]()
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा० विधायक सदर, मा० विधायक मेहनौन, डीएम तथा सीडीओ ने 433 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद*
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 433 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न*
*गोण्डा 21 जुलाई, 2026*।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 526 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 433 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 405 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 28 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।
इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल गोंडा में दो सिफ्टों में आयोजित किया गया है, इसमें 3 तहसील तथा 13 विकास खण्डों के लाभार्थी सम्मिलित हुये हैं।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, मा० विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, माननीय सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री माधवी पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वन्दना पाण्डेय, संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 64000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।


*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा० विधायक सदर, मा० विधायक मेहनौन, डीएम तथा सीडीओ ने 433 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद*

गोंडा।नीट परीक्षा में हुई व्यापक धांधली और पेपर लीक के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विगत 22 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सीजेपी के समर्थक छात्रों नौजवानों द्वारा सांसद घेराव को पुलिस द्वारा लाठी चार्ज , आंसू गैस , वाटर केनन और बल प्रयोग से रोकना संवैधानिक अधिकारों का हनन लोकतंत्र की हत्या के साथ ही अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे जुल्मों की याद दिलाता है।पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है वह देश के किसानों की, पहलवानों और अब नौजवानों के हक की मांग को ब्रिटानिया हुकूमत जैसे ही लाठी गोली के दम पर दबाना चाहती है 22 छात्रों की मौत के बाद भी जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न लेना दर्शाता है कि सरकार की लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था नहीं है।सरकार को मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आज क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि है जिन्होंने 1929 में बाहरी अंग्रेजी हुकूमत तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था और आज देश के नौजवानों ने जिस तरीके से सरकार के सभी अवरोधों को तोड़ते हुए लाठी डंडे खाते हुए सांसद कूच किया और सरकार तक अपनी बात पहुंचाई क्रांतिकारी बोर्ड के सर डेट को असली श्रद्धांजलि अर्पित की
* जांच टीम गठित
*गोण्डा 20 जुलाई 2026* - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 07 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चार्जशीट के नाम पर ली 30 हजार रिश्वत, फाइनल रिपोर्ट लगा दी
पैंट, शर्ट, साड़ी, चुनरी,सेहरा आदि सामग्रियों के गुणवत्ता पर सवाल
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
Jul 21 2026, 17:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k