कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रु0 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद *श्री जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व मे आज दिनाँक 20.07.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000 रु0 के ईनामियां वांछित अभियुक्त राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मंझरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* विदित हो कि दिनाँक 31.10.2025 को अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 25,000 रु0 का ईनाम घोषित था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*अपराधिक इतिहास अभियुक्त-*
02.मु0अ0सं0 563/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3. मु0अ0सं0 574/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
4. मु0अ0सं0 575/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
5. मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव,  हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह, का0 अनिल कुमार यादव ,का0 कृष्णनारायण गौड़ ।
धनघटा पुलिस में साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल की मदद से वापस कराई 57000 रु0 की धनराशि
रमेश दूबे

         
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना धनघटा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे मे आकर अपने खाते से फ्राडर के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था ।

उक्त प्रकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की गयी थी । आवेदक का 57000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आवेदक थाना धनघटा क्षेत्र के निवासी है आवेदक को अपने झासे मे लेकर फ्राडर द्वारा अपने खाते मे आवेदक से पैसे ट्रांसफर कराये गये थे । जिसमे शिकायत दर्ज कराया गया था । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 57000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी है ।

*साइबर सेल टीम :-* प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप सिंह, अपराध निरीक्षक श्री रामेश्वर यादव (प्रभारी साइबर सेल), का0 इन्द्रजीत प्रजापति, रि0का0 मोहित कुमार पाण्डेय,रि0का0 अंकुश कुमार ।

*अपील- जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं  । साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।*
मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत बहू–बेटी सम्मेलन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
रमेश दूबे

संतकबीरनगर पुलिस एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से हुआ आयोजन ।अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन के निर्देशन पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित बहू–बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से आज दिनांक 15.07.2026 को विकास खंड पौली सभागार में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया गया।
कार्यशाला में विकास खंड पौली, हैंसर बाजार एवं नाथनगर से पुलिस विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के कुल 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी धनघटा श्री रविकांत चौबे एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्रा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहू–बेटी सम्मेलन महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा हिंसा की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है।
कार्यशाला का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम स्तरीय सुगमकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मानजनक संबंध, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में सामुदायिक जागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, संचालन प्रक्रिया तथा ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही प्रभावी संवाद, सक्रिय श्रवण, सही प्रश्न पूछने की तकनीक तथा समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी एवं अन्य सहभागी गतिविधियों के माध्यम से कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा की रोकथाम के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती पूनम मौर्य एवं श्री पवन कुमार लाल ने विभिन्न विषयों पर सहभागी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया गया तथा सभी ने अपने-अपने विकास खंडों में बहू–बेटी सम्मेलन का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का संत कबीर नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत, नील मणि के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

रमेश दूबे

संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नील मणि ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य और तेज़ी से किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए और पूरे माहौल में उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 14.07.2026 को मु0अ0सं0 536/2026 64(2)(m),352,351(3) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी गूदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को कटाई चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि न्यायालय जनपद संतकबीरनगर के आदेशानुसार दिनाँक 17.06.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अभियोग उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनाँक 17.07.2026 को उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार/बरामद करने वाले पुलिस बल का विवरण-  निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री अजय कुमार सिंह, का0 विशाल सिंह ।
घर से नाराज़ होकर निकली 02 नाबालिग बालिकाओं को थाना मेंहदावल पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 04 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान
रमेश दूबे


पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल *श्री राकेश कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना मेंहदावल पर दिनांक 06.07.2026 को 02 नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए  पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को पूरी संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं विश्वास के साथ सर्विलांस सेल के सहयोग से सुरक्षित  दिल्ली से बरामद करते हुए संरक्षण में लिया । शांतिपूर्वक बातचीत करने पर ज्ञात हुआ कि वह पारिवारिक नाराज़गी के कारण घर छोड़कर चली गयी थी । वह विभिन्न स्थानों से होते हुए दिल्ली पहुँच गई । कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती ।
आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बरामद बालिकाओं को दिल्ली से थाना मेंहदावल लाकर परिजनों को  बुलाया गया । जब परिजन थाना पहुँचे और अपनी बेटियों को सकुशल देखा तो उनकी आँखों से राहत और खुशी के आँसू छलक पड़े । 04 दिनों से व्याकुल परिवार ने बेटियों को सीने से लगाया और थाना मेंहदावल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
यह घटना एक बार फिर सिद्ध करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य ही नहीं करती बल्कि संकट की घड़ी में परिवारों की उम्मीद बनकर मानवीय संवेदनाओं का भी निर्वहन करती है ।
*थाना मेंहदावल पुलिस की अपील:*
बच्चे परिवार की सबसे अनमोल धरोहर हैं। यदि किसी कारणवश घर में मतभेद या नाराज़गी हो जाए तो संवाद बनाए रखें और बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें । वहीं यदि कोई बच्चा घर से लापता हो जाए या भटका हुआ मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें । समय पर की गई सूचना किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकती है ।
*बरामदगी टीम-* उ0नि0 श्री राम नारायण,  हे0का0 रोहित प्रसाद कांस्टेबल, का0 चंदन यादव, का0 अरुण यादव,  रिक्रूट महिला आरक्षी अंशिका तिवारी ।
चंद्रकेश के मंत्री  बनने से विश्व हिंदू महासभा को मिली संजीवनी पूरे प्रदेश में खुशियों  का माहौल

अंतिम सांस तक  हिंदुओं के हक और अधिकार के लिए करते रहेंगे कार्य  -  चंद्रकेश  उपाध्याय

दिलीप उपाध्याय

खलीलाबाद ,संतकबीरनगर विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत डड़वा  निवासी चंद्रकेश उपाध्याय  पुत्र श्री मनीराम उपाध्याय को विश्व हिन्दू महा संघ के प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनित किया गया जिसमें संतकबीरनगर के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार चतुर्वेदी के प्रस्ताव व प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के संस्तुति एवं प्रदेश महामंत्री  दिग्विजय सिंह राणा  के अनुमोदन पर  चंद्रकेश उपाध्याय को प्रदेश मंत्री पद मनोनित किया गया संतकबीरनगर जिले के विश्व हिन्दू महा संघ के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस चयन से संगठन को मजबूत करने में बल मिलेगा  ! लोगों ने कहा कि बरसों से हिंदुओं के हक और अधिकार के लिए अनवरत संघर्ष करते आ रहे हैं ऐसे में  प्रदेश का नेतृत्व  मिलने से कार्यकर्ताओं में संजीवनी साबित होगा  !
उपाध्याय ने कहा आज मुझे विश्व हिन्दू महा संघ में प्रदेश मंत्री कार्य भार मिला है इसके लिए मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष एवं संतकबीरनगर के सभी पदाधिकारियों भाईयों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी ने मुझे इस योग्य समझा मैं आप सभी पदाधिकारियों बन्धुओं से वादा करता हूं कि संगठन को मजबूत बनाने में एवं आगे बढ़ाने में मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करुंगा संघ एक परिवार है
संघ के सभी पदाधिकारियों भाईयों को साथ मिलकर कार्य करता रहूंगा , उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम सांस तक हिंदू समाज के हक और अधिकार के लिए कार्य करता रहूंगा  !
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महा संघ के सभी पदाधिकारियों  नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी !
आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशनपुर, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
रमेश दूबे

सड़क और नाली नहीं तो वोट नहीं: धनघटा के बिशनपुर गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विकास से कोसों दूर संत कबीर नगर का यह गांव; रास्ते के अभाव में नहीं आ रहे रिश्ते, युवाओं की शादी में रोड़ा


धनघटा (संत कबीर नगर)।
जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड नाथ नगर की ग्राम पंचायत कोल्हू गाढ़ा का राजस्व गांव बिशुनपुर आज के आधुनिक दौर में भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। आजादी से लेकर अब तक इस गांव में बुनियादी सुविधाएं न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक एक भी खड़ंजा मार्ग या नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई है।
शादी-विवाह पर भी पड़ा असर, युवाओं में भारी आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान गांव के तमाम युवाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गांव में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अब उनके भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। खराब रास्तों और बदहाली को देखकर लोग इस गांव में अपनी बेटियों का रिश्ता तय करने से कतरा रहे हैं, जिसके कारण युवाओं की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं।
2015 में लगा इकलौता खड़ंजा भी हुआ क्षतिग्रस्त
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में धनघटा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश पाठक के प्रयास से ग्राम पंचायत में एक खड़ंजा लगाया गया था। देखरेख के अभाव में वह खड़ंजा भी अब पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है और सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी नारकीय हो जाती है।
मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान
आवागमन और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पक्की सड़क (खड़ंजा/इंटरलाकिंग) और नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आगामी चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे और किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में पैर नहीं रखने देंगे।
प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पीसी उपाध्याय साधु गौतम, त्रिभुवन प्रसाद, भजनलाल गौतम, राम नारायण, हरी चंद, शिव गुरु, नारायण यादव, दीपमाला, लीलावती, हरिश्चंद्र उपाध्याय, मनीराम यादव, हरिवंश उपाध्याय, नंदकिशोर सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अदद तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

                  
संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *् प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता आशीष गुप्ता उर्फ गचई पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी काजीपुर तेली टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को कबीर चौराहा के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ दिनाँक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 610/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1. आशीष गुप्ता उर्फ गचई पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी काजीपुर तेली टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर ।

*पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 अनिल यादव, का0 संतोष यादव, का0 सचिन यादव ।
साइबर क्राइम थाना एवं थाना महुली पुलिस द्वारा निवेश के ना तयम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना एवं थाना महुली पुलिस द्वारा थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 384/2025 धारा 318(4),316(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
• विक्रांत प्रकाश सिंह पुत्र विद्या प्रकाश सिंह निवासी ग्राम गायघाट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर ।
• सत्यप्रकाश यादव पुत्र रामलालित यादव निवासी ग्राम चंद्रहर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर ।

*घटना का विवरण*
दिनांक 18.10.2025 को वादी श्री संतलाल मौर्य निवासी हटवा थाना महुली द्वारा थाना महुली पर तहरीर देकर बताया गया कि विश्वनाथपुर में संचालित TVS Solution एवं AIIPL Trading के नाम से कार्यालय चलाने वाले व्यक्तियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश पर 50 से 60 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल ₹51,00,000 का निवेश कराया गया । निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद न तो लाभ दिया गया और न ही निवेश की गई धनराशि वापस की गई । पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा छलपूर्वक धनराशि हड़प ली गई  ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त धनंजय शुक्ला एवं रजनी प्रजापति को पूर्व में गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ एवं साक्ष्य संकलित किए गए ।
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण अपने सहयोगियों के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर AIIPL Trading नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश कराते थे । प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को वर्चुअल बैलेंस एवं बढ़ता हुआ लाभ दिखाया जाता था, जबकि वास्तविक रूप से धनराशि शेयर बाजार में निवेश न होकर नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था । इस प्रकार लगभग ₹30 करोड़ की धनराशि एकत्रित की गई ।
विवेचना में गिरफ्तार अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह एवं सत्यप्रकाश यादव की सक्रिय भूमिका सामने आई । दोनों अभियुक्त निवेशकों को जोड़ने, धनराशि प्राप्त करने तथा नकद एवं बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लाभ अर्जित करने में संलिप्त पाए गए । जांच में यह भी सामने आया कि विक्रांत प्रकाश सिंह ने लगभग ₹4 करोड़ तथा सत्यप्रकाश यादव ने लगभग ₹50 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की, जिससे खजनी, सहजनवां एवं संतकबीरनगर क्षेत्र में अचल संपत्तियां खरीदी गईं ।
संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 318(4),316(2) बीएनएस को धारा 316(5), 61 बीएनएस में परिवर्तित करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
मुख्य अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित धन से लखनऊ में खरीदे गए मकान को धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत जब्त किए जाने हेतु माननीय न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है । साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर उप निबंधक कार्यालय खलीलाबाद, खजनी एवं सहजनवां के माध्यम से रोक लगाने की कार्रवाई भी की गई है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री ललितकान्त यादव, आरक्षी सौरभ यादव, आरक्षी शिवम यादव ।