जिलाधिकारी ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण
मीरजापुर 18 जुलाई 2026- गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के  दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम चुनार पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आश्रम परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित आने जाने, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी तथा चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिया, साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मिलकर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें।
पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर अश्विनी सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
केराकत। जौनपुर

केराकत ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अविनाश सिंह उर्फ बब्बू के पुत्र अश्विनी सिंह ने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अश्विनी ने 720 में से 648 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1553 और सामान्य वर्ग में 856वीं रैंक हासिल की है।अश्विनी की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शनिवार को केराकत में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज की दुकान पर आयोजित एक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दीपनारायण सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, राममनोहर श्रीवास्तव 'मुंशी', संतोष सिंह, कल्लू सिंह, सुनील निषाद, विनोद ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने अश्विनी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अश्विनी की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
महाराष्ट्र में बेकाबू कार की चपेट में आने से हलिया निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत
युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम

हलिया, मीरजापुर: थाना क्षेत्र के हलिया कस्बा निवासी राम सहाय का 38 वर्षीय पुत्र राम दुलारे उर्फ बबलू गुप्ता घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से रोज़ी रोटी की तलाश में कुछ दीन पहले मुंबई गया हुआ था मुंबई के तलोजा स्थित इलाके में वाचमैन के रूप में मजदूरी का काम करके अपने बुढ़े मां बाप और परिवार का भरण पोषण करता था बीते 7 जुलाई को लंच में नास्ता करने हेतु तलोजा फेस वन स्थित दुकान पर नास्ता करने हेतु गये हुए थे इसी दौरान रसुक दार विल्डर के बेटे की बेकाबू कार का धक्का लगने व दुकान का खौलता तेल ऊपर पड़ जाने की वजह से बुरी तरह से झुलस गए जिसका इलाज मुंबई स्थित नेशनल वर्न सेंटर अस्पताल एरोली मुंबई में चल रहा था बीती रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा मृतक दो भाई तीन बहन में सबसे बड़ा और कमाने वाला था मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं पत्नी सरीता गुप्ता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है
बिरसा मुंडा मैदान में चला वृक्षारोपण अभियान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाए 51 पौधे
Mirzapur हलिया विकास खंड के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छानबे विधायक रिंकी कोल, एसडीएम अजीत कुमार और बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने आम, पीपल, बरगद, सीताफल एवं महुआ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संचालित हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। एसडीएम अजीत कुमार ने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी अपील की। वहीं बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। हथेड़ा के बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को 51 पौधों का रोपण किया गया। जिनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, कानूनगो शिव कुमार चौबे, लेखपाल सर्वेश सिंह, पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रोजगार सेवक स्कन्द दुबे, तुलसी दास पाल, जनार्दन कोल, शशिकांत पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
स्वास्थ्य- सेहत: चुनौतीपूर्ण होती है 6 वर्ष तक के बच्चों में टीबी की जांच 

*वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स द्वारा बच्चों में होने वाले टीबी की बीमारी के बारे में किया गया प्रशिक्षित*

मिर्ज़ापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह की अध्यक्षता में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स द्वारा बच्चों ने होने वाले टीबी की बीमारी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर डॉक्टर कैलाश कुमार बिंद ने समस्त स्टाफ एनटीईपी और एएनएम आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के सीएचओ, आरबीएस के स्टाफ मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण  देते हुए कहा कि बच्चों में होने वाली टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पहचाना जा सके और उनका उपचार किया जा सके इसके लिए बच्चों में टीबी की समय से पहचान और उपचार न केवल संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में सहायक है, बल्कि गंभीर जटिलताओं की रोक थाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि ६ वर्ष तक के बच्चों में टीबी की जांच चुनौतीपूर्ण होती हैं, क्यों कि ये पर्याप्त मात्रा में बलगम नहीं निकाल पाते, ऐसे मामलों में गैस्ट्रिक एस्पिरेशन के माध्यम से नमूना लिया जाता है। जिसके लिए विशेष तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी स्क्रीन तथा पेडियाट्रिक टीवी के निदान और उपचार संबंधी प्रक्रिया में दक्ष बनाना था, ताकि बच्चों में टीबी की समय पर पहचान और जांच होने से सुनिश्चित किया जा सके, जिससे बच्चों में होने वाली टीबी की बीमारी पहचान कर ट्रीटमेंट स्टार्ट किया जा सके। प्रशिक्षण में  डॉक्टर संजय सिंह, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर कैलाश बिन्द, डॉक्टर मनिंदर सिंह, डॉक्टर पंकज, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स से धनंजय प्रसाद श्रीवास्तव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शमीम अहमद,  लैब टेक्नीशियन नीरज सिंह, सिद्धार्थ उपाध्याय, मुकेश, राजेश, बिमलेश, अभय गर्ग, अंजुल, अम्बुज, अदीब, निकिता पटे, कल्पना, निर्मला देवी, मीनू पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
दो पत्नियों की मौत के बाद अकेलेपन ने तोड़ा, बडेर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने एक घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। गांव निवासी 45 वर्षीय अमृत लाल का शव घर के बडेर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। आशंका है कि मौत करीब 3-5 दिन पहले हुई थी।  
ग्राम प्रधान ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी कि अमृत लाल कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकले और घर से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना पर साढ़े आठ बजे मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची।अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे से उठी दुर्गंध इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। 
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने असहनीय दुर्गंध के बीच बडेर में साड़ी के फंदे से लटके शव को नीचे उतारा।इस दौरान दुर्गंध इतनी ज्यादा थी कि आसपास के ग्रामीण भी दूर से ही नजारा देखते रहे। कोई भी शव के पास तक नहीं पहुंच सका। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।मृतक के पिता लालधारी कोल ने बताया कि अमृतलाल मूल रूप से सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के देवरी काठ गांव का निवासी था। 
पहली शादी जसमत्ती से हुई थी। जिससे 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र है। सुरेंद्र के जन्म के तुरंत बाद जसमत्ती की मौत हो गई थी।  इसके बाद अमृतलाल ने क्षेत्र के ही दूसरे गांव की तेसरी देवी नामक महिला से प्रेम विवाह कर लिया और घर से भागकर करीब 20 साल पहले गोपलपुर आकर बस गया। यहां 6 विस्वा जमीन खरीदकर मकान बना लिया। तेसरी से 18 वर्षीय पुत्र संजय है। पिछले साल होली के दिन ही तेसरी देवी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।पहली पत्नी का बेटा सुरेंद्र पुणे में प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। दूसरी पत्नी का बेटा संजय नासिक में मजदूरी करता है। दोनों पत्नियों की मौत के बाद अमृतलाल डेढ़ साल से गोपलपुर स्थित घर में बिल्कुल अकेला रह रहा था। उसने पूरे परिवार से नाता तोड़ लिया था। 
मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो भाई रामसजीवन और नरेश हैं। मौत की खबर सुनते ही बीमार मां फुला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।   
मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शव को बडेर से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण और समय स्पष्ट होगा। 
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने
-पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल, घंटों बाधित रहा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई। पथराव होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोटिल होने की सूचना है।

सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कुदारन चौराहे पर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के बाद माहौल अचानक उग्र हो गया और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख मौके पर पीएसी और आसपास के थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क खाली कराई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। बाद में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

घंटों जाम से यात्रियों और कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

कुदारन चौराहे पर जाम के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने वाराणसी से सोनभद्र जाने वाले वाहनों को अदलहाट से इमलिया चट्टी मार्ग की ओर तथा सोनभद्र से वाराणसी आने वाले वाहनों को अहरौरा-जमुई-इमलिया चट्टी मार्ग से डायवर्ट किया। इससे ड्यूटी पर जाने वाले शिक्षक, बैंक कर्मचारी, निजी संस्थानों के कर्मी और अन्य यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत
- दो घायल, रात तीन बजे हुए हादसे से कुदारन गांव में मचा कोहराम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में घर के बाहर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ट्रक सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ गया

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही राजा राजभर (42), उनकी मां सुखिया देवी (75) तथा चंद्रतारा देवी (55) पत्नी सीताराम राजभर की मौत हो गई।हादसे में सुहानी राजभर (14) और सुनील शर्मा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मीरजापुर के लाल पेड़ा कारोबारियों को मिलेगी आर्थिक उड़ान
*लाल पेड़ा कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार दे रही भारी अनुदान*

*एक जिला एक व्यंजन (ODOC) योजना के तहत मीरजापुर के लाल पेड़ा को किया था शामिल*



मीरजापुर। हस्त निर्मित कालीनों के लिए प्रसिद्ध मीरजापुर के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक जिला-एक व्यंजन यानि ओडीओसी योजना के तहत चयनित लाल पेड़ा के कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान प्रदान करेगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुछ दिनों पहले ही लाल पेड़ा का चयन किया गया है। सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद लाल पेड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही इसके कारोबार से जुड़े कारीगरों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलने का भी काम करेगी।

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत 25 लाख रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक की परियोजना लागत पर उद्यमी को अनुदान प्रदान किया जाएगा। परियोजना लागत 25 लाख रुपए तक पर अनुदान राशि 25 प्रतिशत, 25 लाख से अधिक और 50 लाख तक पर परियोजना लागत का 20 प्रतिशत, 50 लाख से अधिक एवं 1.5 करोड़ रुपए तक पर परियोजना लागत का 10 प्रतिशत या 10 लाख में से जो अधिक हो और 1.5 करोड़ से अधिक की परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत या 50 लाख में से जो कम हो, वह अनुदान प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि जनपद में लाल पेड़ा बनाने की लगभग 65 ईकाइयां क्रियाशील हैं, जहां लगभग 400 लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। बताया कि सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थी को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। उद्यम शुरू करने के दो वर्ष बाद सफलतापूर्वक संचालित होने पर अनुदान राशि बैंक ऋण में समायोजित की जाएगी। बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए संबंधित उद्यमी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार मार्जिन मनी के रूप में अनुदान प्रदान करेगी। इससे ओडीओसी के अंतर्गत चयनित लाल पेड़ा से जुड़े उद्यमियों के काम को बढ़ावा मिलेगा।


*प्रशिक्षण से बढ़ेगी पेड़ा की मिठास, निखरेगा हुनर*

उन्होंने बताया कि लाल पेड़ा बनाने वाले मीरजापुर के कारीगरों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी। इसमें व्यंजनों की पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्वच्छता के मानक और लंबी शेल्फ-लाइफ सुनिश्चित करने के गुर सिखाए जाएंगे। जिससे मीरजापुर के बने ये लाल पेड़े बिना खराब हुए देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें।
मिर्जापुर : घोरावल विधानसभा से ब्राह्मण नेता को अपना चेहरा बना सकती है बीएसपी, सुनील पांडेय (जैकी बाबा ) पर नजर


*मिर्जापुर : बीएसपी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में घोरावल विधानसभा चर्चा का विषय रहा जहाँ सुनील पांडेय (जैकी बाबा)के समर्थको ने सपा,भाजपा व संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता छोड़ जैकी बाबा की अगुवाई में बड़ी संख्या में बीएसपी में हुए शामिल*

मिर्जापुर जनपद में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की गई.बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा रहे इन्होंने सभी मिर्जापुर मंडल के विधानसभा के पदाधिकारियों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक है सभी तैयारी में जुट जाए बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना है. इस दौरान भारी संख्या में सोनभद्र के घोरावल से आए सुनील पांडेय (जैकी बाबा )के साथ सपा और बीजेपी छोड़ बसपा में शामिल होते भी बीएसपी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में घोरावल विधानसभा चर्चा का विषय बन गया। घोरावल विधानसभा में इस बार बीएसपी ब्राह्मण चेहरा को मौका दे सकती है.



जैकी बाबा लखनऊ में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के समक्ष कुछ दिन पहले जॉइन किये थे. मिर्जापुर जनपद पहुंचने पर उनके समर्थको ने जगह-जगह स्वागत किया।फिर मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में सुनील पांडेय ने अपने समर्थकों को बसपा में शामिल कराया।बसपा में शामिल होने वाले लोग सपा और बीजेपी छोड़कर मायावती के नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं. घोरावल विधानसभा में बीएसपी ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है जिसकी चर्चा क्षेत्र में अभी से होने लगी है.मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा ने भी कहा है कि यूपी विधानसभा के लिए बसपा सबसे पहले प्रत्याशी अपना मैदान में उतारेगी जिसकी तैयारी शुरू हो गई है.


सुनील पांडेय ने बताया कि पहली बार में राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हूं. बहुजन समाज पार्टी से जुड़कर  राजनीति की शुरुआत कर रहा हूं. आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथ को मजबूत करने का काम करूंगा. पार्टी मौका दिया तो घोरावल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे तो घोरावल विधानसभा की जो भी मूलभूत समस्याएं होगी उसे पूरा करने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा और सपा दोनों पार्टी के विधायक सत्ता में रहते हुए क्षेत्र के विकास के नाम पर जनता को केवल मूर्ख बनाकर ठगने का काम किए हैं आज भी घोरावल मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है


समीक्षा बैठक में इस दौरान विशिष्ट अतिथि अमरजीत गौतम मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर,पन्ना लाल भारती मुख्य मंडल प्रभारी,
अतिथि मिर्जापुर जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ,जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ,सोनभद्र जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ,भदोही जिला अध्यक्ष जेपी चौधरी, नंदलाल भारती महेश कुमार कुंज बिहारी राम प्रकाश पटेल शिव जोर पाल चंद्रशेखर भारती नंदलाल मोर्य रामसागर राव आदि लोग मौजूद रहे