कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी, थप्पड़ मारने की भी कोशिश
#womanthrowsinkatcockroachjanatapartyfounderabhijeet_dipke
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान मंच से नीचे आकर बैठे दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। महिला ने दीपके को थप्पड़ मारने की भी कोशिश की।
अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद अबिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच अचानक ही उन पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।अभिजीत दीपके पर स्याही उस समय फेंका गया जब वो अपने समर्थकों के बीच थे। इस दौरान आरोप है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। हालांकि, महिला को तुरंत ही वहां मौजूद वॉलंटियर्स ने पकड़ लिया
अब पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे-दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। उन्होंने आगे कहा, अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।
भूख हड़ताल के 21वें दिन पुलिस सोनम को ले गई अस्पताल
इससे पहले शनिवार सुबह वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेडिकल सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया।




नई दिल्ली। नवभारत द्वारा नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम में भारत के एकमात्र रत्न और जीवाश्म संग्रहालय गार्गोटी संग्रहालय के संस्थापक अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडे का सम्मान किया गया। पुणे सम्मान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के हाथों प्रदान किया गया। यह संग्रहालय महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में स्थित भारत का पहला और एकमात्र रत्न, खनिज और जीवाश्म संग्रहालय है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा निजी खनिज संग्रहालय माना जाता है। इसका उद्घाटन वर्ष अप्रैल, 2001 में अक्षय तृतीया के दिन हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हाथों किया गया था। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे (केसी पांडे) ने की थी, जिन्होंने 40 वर्षों से अधिक समय तक इन दुर्लभ नमूनों को एकत्र किया। यहाँ दुनिया भर से और विशेष रूप से महाराष्ट्र के दक्कन के पठार से लाए गए प्राकृतिक खनिजों, क्रिस्टलों, रत्नों और जीवाश्मों का एक विशाल संग्रह है।यह संग्रहालय अपने शानदार ज़ियोलाइट्स के लिए प्रसिद्ध है, जो अलौकिक रंग और नाजुक संरचना वाले सिलिकेट खनिज होते है। यह संग्रहालय नासिक रेलवे स्टेशन से 17 किलोमीटर, मुंबई से 180 किलोमीटर और पुणे से 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
- शीर्ष अदालत ने जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिका खारिज की
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k