मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! SP कमलेश बहादुर ने दिए 15 सख्त आदेश , अपराधियों में मचा हड़कंप
मऊ । जनपद मऊ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार , जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनशिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा, आगामी त्योहारों की तैयारियों और संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए—
छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
किसी भी गंभीर घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए तथा उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए।
जनशिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए मौके का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।
अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित पैदल गश्त एवं पिकेट ड्यूटी प्रभावी ढंग से संचालित की जाए।
बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
गोवध से जुड़े मामलों में आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्त अंकुश लगाया जाए तथा संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और दबिश दी जाए। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाकर उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
भूमि विवादों के मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराया जाए।
सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आमजन को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकतम पाँच दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
महिला संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।
आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, गश्त एवं पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई एवं भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन किया जाए
संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।







*दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार*
जनपद बलरामपुर में 12 जुलाई को वैश्य समाज के संरक्षक व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मदिन पर श्री राम जानकी मंदिर सेखुवा परमेश्वरी मंदिर बलरामपुर में सदर विधायक पलटूराम,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज बलरामपुर,कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष वैश्य समाज, आनंद किशोर गुप्ता चिंटू सभासद आदि लोगों ने नंद गोपाल गुप्ता नदी जी के पुनर्प्राप्त जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरों को केक खिलाकर काफी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण भी किया जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नदी जी के पुनः प्राप्ति जन्मदिवस पर पुनर्जन्म दिवस पर हवन पूजन व केक काटकर तत्पश्चात प्रसाद वितरण करके ग्राम अंबार वृद्ध आश्रम में जाकर सभी लोगों को फल वितरण व प्रसाद वितरण किया गया व बलरामपुर जनपद में तुलसीपुर बलरामपुर पचपेड़वा उतरौला, कई जगह शिव मंदिर पर पूजा पाठ व हवन करके केक काटकर प्रसाद वितरण किया जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष वैश्य समाज बलरामपुर ने बताया कि नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा इलाहाबाद के बहादुरगंज मुहल्ले में 23 अप्रैल 1974 में जन्मे नंदी के पिता सुरेश चंद्र डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे कैबिनेट मंत्री नंदी क्यों मनाते हैं पुनप्राप्त जन्मदिन यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी को 12 जुलाई 2010 को पूर्व रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला किया गया था उनके सुरक्षाकर्मी व एक पत्रकार की मौत हो गई थी,जबकि नंद गोपाल गुप्ता नंदी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे कई महीने इलाज के बाद वे स्वस्थ हुए तभी से यह दिन उनके जीवन में अहम बन गया कार्यक्रम में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज,गौ सेवक, नगर अध्यक्ष वैश्य समाज कृष्ण गोपाल गुप्ता,आनंद गुप्ता चिंटू सभासद,बंटी साहू सभासद,मनोज साहू सभासद,श्याम किशोर गुप्ता,संतोष गुप्ता शिवाजी,अशोक कुमार कसौधन प्रो० ए के डेवलपर्स जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर,रघुनाथ शुक्ला, सुनील सिंह केसरा,प्रमोद चौधरी,रवि कुमार गुप्ता,बृजेंद्र तिवारी भाजपा नेता,विपिन कसौधन,अभय कसेरा,अमित कमलापुरी व गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,अर्चना सिंह,कंचन गुप्ता,मीरा सिंह, सुधा त्रिपाठी,प्रतिभा श्रीवास्तव आदि लोगो ने नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यक्रम मे समेत दर्जनों की संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारीगण व्यापारीगण आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे
लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पद-ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इंस्टॉलेशन VDG सेकंड लायन नवीन झेगरन ने किया और नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया (इंडक्शन) PDG लायन विशाल सिन्हा ने पूरी की। VDG फर्स्ट लायन डी.एस. टोनी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। PDG लायन कमल शेखर चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर थे; उन्होंने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, PRO लायन दिलीप सिंह और एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। लायंस क्लब बलरामपुर ने अपने ही सदस्य और क्लब के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह और डिस्ट्रिक्ट की 'फर्स्ट लेडी' लायन दिलजीत कौर का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब गोंडा अवध, गोंडा सेवा, बहराइच आशा, बहराइच अनुभव और बहराइच सिटी के सदस्यों के साथ-साथ बलरामपुर के सम्मानित नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में लायन प्रद्युम्न सिंह, लायन प्रीतपाल सिंह, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अरुण गुप्ता, लायन आशुतोष अग्रवाल, लायन श्रवण वाधवानी, लायन उमेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
तुलसीपुर - बलरामपुर। वैश्य समाज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
Jul 15 2026, 15:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1