जनहित सर्वोपरि:नगर अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माणाधीन प्राचीन झारखंडी सरोवर,बुद्धा पार्क,संस्कृत पाठशाला,चौक बाजार स्थित घंटाघर,प्राचीन रानी तालाब मंदिर,आजाद पार्क (संतोषी माता मंदिर के निकट) सहित नगर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए निर्माण की गुणवत्ता,प्रयुक्त निर्माण सामग्री की मानकता तथा तकनीकी मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।

डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता,उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं,जिससे नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था एवं नाला सफाई अभियान का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने,जलभराव की समस्या से बचाव हेतु नालों की प्रभावी सफाई कराने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि आदर्श नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं,बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कराना है,ताकि नगर का समग्र एवं स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक विकास परियोजना की नियमित निगरानी इसी उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि "जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकसित,स्वच्छ एवं सुंदर बलरामपुर के निर्माण हेतु हमारा संकल्प निरंतर जारी है।" उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने,गुणवत्ता बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, एसपी से शिकायत
*दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार*
बलरामपुर ,संवाददाता।
थाना ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार में एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मथुरा बाजार निवासिनी सुनीता का आरोप है कि उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व सोनू सोनी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। परिवार को बचाने की नीयत से वह लंबे समय तक सब कुछ सहती रही लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार सोमवार की शाम दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, देवर समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से जबरन बाहर निकाल दिया तथा मुख्य चैनल गेट में ताला लगाकर दोबारा घर में प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि वह घंटों तक घर के बाहर बैठकर अंदर जाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। घटना के बाद उसने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया और अपने पिता को भी जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी ओर सोनू सोनी का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप निराधार व असत्य है। इस संबंध में थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वैश्य समाज के संरक्षक व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्‍मदिन पर केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नदी जी के पुनः प्राप्ति जन्मदिवस पर हवन पूजन व केक काटकर व वृद्ध आश्रम में जाकर सभी लोगों को फल व प्रसाद वितरण किया गया जनपद बलरामपुर में 12 जुलाई को वैश्य समाज के संरक्षक व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्‍त जन्‍मदिन पर श्री राम जानकी मंदिर सेखुवा परमेश्वरी मंदिर बलरामपुर में  सदर विधायक पलटूराम,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज बलरामपुर,कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष वैश्य समाज, आनंद किशोर गुप्ता चिंटू सभासद आदि लोगों ने नंद गोपाल गुप्ता नदी जी के पुनर्प्राप्‍त जन्‍मदिन पर केक काटकर एक दूसरों को केक खिलाकर काफी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण भी किया जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नदी जी के पुनः प्राप्ति जन्मदिवस पर पुनर्जन्म दिवस पर हवन पूजन व केक काटकर तत्पश्चात प्रसाद वितरण करके ग्राम अंबार वृद्ध आश्रम में जाकर सभी लोगों को फल वितरण व प्रसाद वितरण किया गया व बलरामपुर जनपद में तुलसीपुर बलरामपुर पचपेड़वा उतरौला, कई जगह शिव मंदिर पर पूजा पाठ व हवन करके केक काटकर प्रसाद वितरण किया जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष वैश्य समाज बलरामपुर ने बताया कि नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जीवन से जुड़ी दिलचस्‍प बातें इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा इलाहाबाद के बहादुरगंज मुहल्ले में 23 अप्रैल 1974 में जन्मे नंदी के पिता सुरेश चंद्र डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे कैबिनेट मंत्री नंदी क्‍यों मनाते हैं पुनप्राप्‍त जन्‍मदिन यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी को 12 जुलाई 2010 को पूर्व रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला किया गया था उनके सुरक्षाकर्मी व एक पत्रकार की मौत हो गई थी,जबकि नंद गोपाल गुप्ता नंदी गंभीर रूप से जख्‍मी हुए थे कई महीने इलाज के बाद वे स्‍वस्‍थ हुए तभी से यह दिन उनके जीवन में अहम बन गया कार्यक्रम में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज,गौ सेवक, नगर अध्यक्ष वैश्य समाज कृष्ण गोपाल गुप्ता,आनंद गुप्ता चिंटू सभासद,बंटी साहू सभासद,मनोज साहू सभासद,श्याम किशोर गुप्ता,संतोष गुप्ता शिवाजी,अशोक कुमार कसौधन प्रो० ए के डेवलपर्स जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर,रघुनाथ शुक्ला, सुनील सिंह केसरा,प्रमोद चौधरी,रवि कुमार गुप्ता,बृजेंद्र तिवारी भाजपा नेता,विपिन कसौधन,अभय कसेरा,अमित कमलापुरी व गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,अर्चना सिंह,कंचन गुप्ता,मीरा सिंह, सुधा त्रिपाठी,प्रतिभा श्रीवास्तव आदि लोगो ने नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यक्रम मे समेत दर्जनों की संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारीगण व्यापारीगण आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे
नवीन सत्र 2026-27 का पद-ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया
लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पद-ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया।  इंस्टॉलेशन VDG सेकंड लायन नवीन झेगरन ने किया और नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया (इंडक्शन) PDG लायन विशाल सिन्हा ने पूरी की। VDG फर्स्ट लायन डी.एस. टोनी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। PDG लायन कमल शेखर चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर थे; उन्होंने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, PRO लायन दिलीप सिंह और एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। लायंस क्लब बलरामपुर ने अपने ही सदस्य और क्लब के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह और डिस्ट्रिक्ट की 'फर्स्ट लेडी' लायन दिलजीत कौर का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब गोंडा अवध, गोंडा सेवा, बहराइच आशा, बहराइच अनुभव और बहराइच सिटी के सदस्यों के साथ-साथ बलरामपुर के सम्मानित नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में लायन प्रद्युम्न सिंह, लायन प्रीतपाल सिंह, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अरुण गुप्ता, लायन आशुतोष अग्रवाल, लायन श्रवण वाधवानी, लायन उमेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
समाज सेवा, राष्ट्र सेवा व मानव सेवा लक्ष्य:- सिद्धांत सिंह

तुलसीपुर - समाज सेवा का संकल्प लेकर अशक्त,गरीबों,मज़दूरों व रेहड़ी पटरी वालों की भलाई करने वाले सिद्धान्त सिंह सूर्यवंशी ने स्थानीय एम डी एस रॉयल रिसॉर्ट में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को सम्मानित किया।
  गौरतलब है कि सिद्धान्त सिंह सपा नेता और उद्योगपति पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सलिल सिंह टीटू के छोटे पुत्र है।अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने भी सेवा भाव को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।प्रेस क्लब अध्यक्ष शुखदेव चौरसिया, योगेन्द्र मिश्र,अमित श्रीवास्तव,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जय सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव,प्रभाकर कसौधन,अमित गुप्ता,अश्विनी गुप्ता,मिट्ठू शाह,मो हसन बॉस, अनिल शर्मा,श्यामू सिंह,संजय कमला व समग्र आवाज के स्थानीय संपादक रूप चन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। बताया जाता है कि सिद्धांत सिंह विमला विक्रम हॉस्पिटल पचपेड़वा व टीटू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हैं।
एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तुलसी पार्क में लगाए गए पौधे,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया नेतृत्व
                    
                             
बलरामपुर।'एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा तुलसी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी जनआंदोलन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे,तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह 'बैस',राजाराम गौतम,संदीप उपाध्याय,अंशुमाली भारतवंशी,आलोक पांडेय,सौरभ तुलस्यान,हिमांशु शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संदेश दिया।
सीएम योगी का 'दूसरा गृह जनपद' और विकास का यह हाल! 51 शक्तिपीठों में से एक 'देवीपाटन धाम' की राह बनी 'नरक कुंड'

तुलसीपुर (बलरामपुर):
यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं, यह किसी सुदूर पिछड़े गांव के नाले की नहीं है। यह दुर्दशा है उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और पवित्र 51 शक्तिपीठों में से एक आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर के मार्ग की हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा इलाका सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दूसरा गृह जनपद माना जाता है, जहां उनका लगातार आना-जाना लगा रहता है। लेकिन चंद पलों की बरसात ने यहां के विकास दावों की जो पोल खोली है, ।
वीआईपी के आते ही सजता है मंच, जाते ही जनता गड्ढों में!
जब भी माननीय मुख्यमंत्री जी का इस पावन धरती पर आगमन होता है, तो जिले से लेकर मंडल तक के तमाम आला अधिकारी (डीएम, कमिश्नर, कप्तान और पूरी फौज) यहां दिन-रात एक करके मुस्तैद दिखाई देते हैं। बड़ी-बड़ी बैठकें होती हैं, कागजों पर चमचमाती सड़कों के खाके खींचे जाते हैं। लेकिन जैसे ही वीआईपी का काफिला वापस लौटता है, स्थानीय जनता को इसी कीचड़, मलबे और तैरते हुए प्लास्टिक के कचरे वाले 'सड़क रूपी टापू' को पार करने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।
श्रद्धालु और स्थानीय जनता बेहाल, जिम्मेदार मौन
तस्वीर साफ बयां कर रही है कि सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। घुटनों तक भरे गंदे पानी और गड्ढों के बीच से होकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। राहगीर आए दिन इन जानलेवा गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सवाल बड़ा है: जब सूबे के सबसे शक्तिशाली मुख्यमंत्री के सीधे संरक्षण वाले क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी जगहों की क्या स्थिति होगी?
अधिकारियों की लापरवाही आखिर जनता के टैक्स का पैसा और विकास का बजट जाता कहां है? क्या आला अधिकारियों की आंखें इस बदहाली को नहीं देखतीं?
स्थानीय आक्रोशित जनता ने अब सीधे शासन से मांग की है कि इस बदहाली के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और इस मार्ग का स्थाई निर्माण कराया जाए, ताकि मां के दरबार में आने वाले भक्तों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
तुलसीपुर में वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
तुलसीपुर - बलरामपुर। वैश्य समाज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा हिन्दु धर्म चार वर्ण व्यवस्था है परन्तु सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ण विभाजित है तो वह है वैश्य समाज। कि वैश्य समाज। जिसे एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज उद्योग, व्यापार एवं व्यवसाय के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने समाज से सेवा के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज अपनी उपेक्षा दूर कर राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' द्वारा वैश्य समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी सशक्त बनाने के लिए संगठन, युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता तथा अपनी सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, अभय देव आर्य, सोमदेव आर्य, संतोष जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विजय प्रताप सोनी, राम दयाल सोनी, जय सिंह, रमाशंकर कसौधन, शिव दयाल कौशल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चौरसिया सहित वैश्य समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में कोटेदार की गुंडागर्दी!

"जो करना है कर लो, हमारी पकड़ ऊपर तक है" – राशन मांगने पर गरीब मजदूर को मिलीं गालियां!

बलरामपुर (गैंसड़ी): उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ गरीबों को उनका पूरा हक देने का दावा कर रही है, वहीं बलरामपुर के विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम चमरबोधिया से 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के दबंग कोटेदार राजू पर राशन में भारी घटतौली करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार सहित गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा होने का संगीन आरोप लगा है।

दुकानों के सामने पड़ा मलवा तत्काल हटाया जाए : दिलीप कुमार गुप्ता
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानों के सामने लंबे समय से पड़े मलवे को तत्काल हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी नियमित रूप से सभी प्रकार के कर एवं टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। दुकानों के सामने जमा मलवा व्यापारियों एवं ग्राहकों के आवागमन में बाधा बन रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जब नगर की प्रमुख बाजार और हृदयस्थली की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल मलवा हटाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स देने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे