रिश्वत लेते पकड़े गए नजूल अमीन पर गिरी गाज, शुरू हुई निलंबन कार्रवाई

गोण्डा। नगर पालिका के नजूल अमीन गुरुचरण पाण्डेय की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन टीम द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद मंगलवार से उनके खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है।
एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने सोमवार को गुरुचरण पाण्डेय को 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मंगलवार सुबह 10 बजे नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने अध्यक्ष से गुरुचरण पाण्डेय के निलंबन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलते ही उन्हें निलंबित किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभारी ईओ से पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए गिरफ्तार नजूल अमीन के खिलाफ निलंबन सहित अन्य सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम करने को कहा है।गुरुचरण पाण्डेय की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कई कर्मचारी डर के कारण अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गए हैं।वहीं भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुरुचरण पाण्डेय 33 सालों से एक ही पद पर तैनात थे। ऐसे में यह रिश्वतखोरी का खेल अकेले उनके दम पर नहीं चल रहा होगा।रत्ना वर्मा ने आशंका जताई कि इस गिरोह में नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि "6 लाख में मामला सेटल हुआ था और 1 लाख टोकन मनी लेते समय पकड़े गए हैं।"फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
संगीतमयी श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर प्रसंग ने बांधा समां
कर्नलगंज गोंडा। कर्नलगंज परसपुर मार्ग स्थित ग्राम बबुरास के मरीमाता मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। कथा के प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं। संगीतमयी प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 7 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। कलश स्थापना के साथ ही नवदिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं सात बजे से हरि इच्छा तक आचार्य संजय मिश्रा श्रद्धालुओं को संगीतमयी शैली में श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भजनों और मधुर संगीत के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों को सरल एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में डटे रहते हैं। सोमवार की संध्या कथा के दौरान आचार्य संजय मिश्रा ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का सर्वोत्तम उदाहरण है। धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने पराक्रम के साथ विनम्रता और आदर्श आचरण का भी परिचय दिया, जिससे समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर जय श्रीराम के जयघोष करते रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को बैठने सहित सभी व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कथा में आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर केदारनाथ सिंह, रिंकू सिंह, भीम गोस्वामी, सिद्धनाथ दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। आयोजकों ने बताया कि कथा के आगामी दो दिनों तक भगवान श्रीराम के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमयी वर्णन किया जाएगा।
मुलायम अखिलेश के विवादित पोस्टर से जिले में चढ़ा सियासी पारा,सपा ने हटवाई होर्डिंग
*भाजपा पर सपा को बदनाम करने का लगाया आरोप

गोंडा।जिले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से मंगलवार को जिले का सियासी पारा चढ़ गया।बताते चलें कि गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर बालपुर बाजार के पास लगाए गए इन पोस्टरों में हनुमानगढ़ी अयोध्या में नमाज के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया था।पोस्टर सामने आने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही।सूचना मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपु यादव मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों पर लगे चारों विवादित पोस्टर हटवा दिए।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पोस्टरों की जानकारी मिली थी,जिसके बाद तत्काल कार्यकर्ताओं को भेजकर उन्हें हटवा दिया गया।अरशद हुसैन ने कहा कि किसी को इस तरह किसी भी नेता या दल की छवि खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज वहां के महंत की अनुमति से हुई थी,इसमें न तो मुलायम सिंह यादव और न तो अखिलेश यादव की कोई भूमिका थी।उन्होने बताया कि इस मामले में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से भाजपा परेशान है और इसी वजह से उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।विवादित पोस्टर पर किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं अंकित था।ऐसे में इन्हें लगाने वालों की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पोस्टर हटाए जा चुके हैं और  सपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
रामायणकालीन विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, विकसित होगा गोंडा स्थित अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट
*...जहां सरयू की धारा पहुंचाने को प्रभु श्रीराम ने साधा था बाण, उस पावन रामघाट के विकास को मिली आस्था की उड़ान*

*प्रभु श्री राम से जुड़े आस्था स्थल को संवार रहा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, रामायण की अमर गाथा का साक्षी रहा है रामघाट*

*क्यूआर कोड स्कैन करते ही जान सकेंगे तीर्थ स्थल का इतिहास, नई पीढ़ी के लिए होगा और आसान*

*विरासत को संरक्षित कर भविष्य को सशक्त बना रहा यूपी टूरिज्म- जयवीर सिंह*

*गोंडा, 14 जुलाई 2026* - रामायण काल से जुड़ी आस्था और विरासत को संवारने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। रामायण सर्किट अंतर्गत जनपद गोंडा के त्रेतायुगीन दिव्य पौराणिक तीर्थ स्थल श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीराम ने बाण का संधान कर उसे दक्षिण दिशा में छोड़ा था। इसके परिणामस्वरूप सरयू नदी से निकली एक जलधारा यहां से होकर पुनः सरयू में जा मिली थी। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 66.86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'गोंडा स्थित श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पर्यटन विकास कार्यों से तीर्थ स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे गोंडा जिले की पर्यटन पहचान और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जनपद में 3.41 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ।'

*क्या होंगे विकास कार्य?*
त्रेतायुगीन आस्था और इतिहास से जुड़े इस पर्यटन स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। आगंतुकों की सुविधा को केंद्र में रखकर यहां मूलभूत पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। परिसर में विश्राम, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा। साथ ही सुगम भ्रमण पथ, आकर्षक लाइटिंग और त्रेतायुगीन इतिहास से रूबरू कराती विशेष बेंच स्थापित की जाएंगी।

नई पीढ़ी को इस पौराणिक धरोहर से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड युक्त आधुनिक साइनेज भी लगाए जाएंगे। इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आगंतुक अपने मोबाइल पर स्थल का इतिहास, धार्मिक महत्व और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) को सौंपी गई है।

*प्रभु श्री राम से जुड़ा है 'रामघाट' का इतिहास*
श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम गोण्डा जनपद के तरबगंज तहसील क्षेत्र के अमदही ग्राम पंचायत में स्थित है। वनवास से लौटने के बाद प्रभु श्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था। जनश्रुति है कि उन्होंने अष्टावक्र ऋषि को भी आमंत्रित किया, लेकिन ऋषि ने छह माह तक चलने वाले यज्ञ अनुष्ठान का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई। जिज्ञासावश श्रीराम स्वयं रामघाट स्थित आश्रम पहुंचे। ऋषि ने बताया कि अनुष्ठान के लिए तीन कोस दूर सरयू से जल लाना पड़ता है। इस पर श्रीराम ने बाण चलाकर सरयू की जलधारा आश्रम तक पहुंचा दी। यह धारा बाद में बरसोत नाम से प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहीं स्नान किया। ऋषि अष्टावक्र का यज्ञ संपन्न कराया और उन्हें अपने साथ अयोध्या ले गए। तभी से यह स्थान रामघाट के नाम से जाना जाता है।

*रामायण सर्किट को मिल रहा विस्तार*
रामायण सर्किट को विस्तार देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार नए आस्था केंद्रों को जोड़ रही है। इसी कड़ी में अब अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोंडा स्थित पौराणिक अष्टावक्र ऋषि आश्रम एक नए आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित हो रहा है। राम जन्मभूमि से महज एक घंटे की दूरी पर तरबगंज क्षेत्र की अमदही ग्राम पंचायत में स्थित यह प्राचीन आश्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्राकृतिक वातावरण का भी अनुभव कराएगा। राज्य की राजधानी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय कर भी यहां ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। वहीं, रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए गोंडा जंक्शन निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है। 

*विरासत को संरक्षित कर भविष्य को सशक्त बना रहे- मंत्री*
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'त्रेतायुगीन श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट जैसे पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकासb हमारी विरासत को संरक्षित करते हुए भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र के साथ आस्था, पर्यटन और स्थानीय विकास को एक सूत्र में पिरोकर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन मानचित्र शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
भर्ती प्रक्रिया के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश
गोण्डा। आज दिनांक 14.07.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड सीधी भर्ती-2025  के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण(डीवी/पीएसटी) हेतु पुलिस लाइन में बनाए गए बोर्ड का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमैट्रिक स्थल, अभ्यार्थियों के होल्डिंग एरिया/बैठने के स्थान व डीवी/पीएसटी स्थल पर लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति को चेक सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था (परीक्षण संचालन/सुरक्षा) के अधिकारियों को डीवी/पीएसटी की जो नियम एवं शर्ते है, उनके अनुरूप ही सभी अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण किए जाने तथा किसी भी प्रकार की कोई अनियमिता न होने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को उनके कर्तब्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने हेतु निर्देशित किया गया । 
उ0प्र0 होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आधार पर चयन के अगले चरण में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा जनपद गोण्डा में दिनांक 13.07.2026 से दिनांक 06.08.2026 तक होना प्रस्तावित है । जिसमें कुल 1190 अभ्यर्थी (499 महिला व 691 पुरुष) प्रतिभाग करेंगे । उक्त कार्यवाही प्रतिदिन प्रातः 09.00 से प्रारम्भ होकर 17.00 बजे तक संपादित की जाएगी। उक्त कार्यवाही के दौरान अभ्यार्थियों द्वारा की गयी आपत्तियों का परीक्षण एवं उस पर निर्णय की कार्यवाही नोडल अधिकारी/अपीलीय अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। डीवी/पीएसटी स्थल की लगातार सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी की जाएगी। भर्ती की सुचिता बनाए रखने के लिए गोपनीय और ओपनली दोनो प्रकार की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं ।
घाघरा नदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर नीचे
*घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय

गोंडा।जिले में घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है।इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है।आज सुबह 8.50 बजे घाघरा नदी में कुल 1 लाख 9266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।इसमें गिरजा बैराज से 87476 क्यूसेक,शारदा बैराज से 21540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है।भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद देर शाम तक नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है,जिसके कारण तटीय इलाकों के निवासियों को अलर्ट रखा गया है।बताते चलें कि पिछले वर्ष जुलाई माह में ही जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी और नाव का सहारा लेकर लोग आ जा रहे थे।तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण इन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य,राजस्व और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।वे लगातार बढ़ते जलस्तर,तटबंधों और तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे हैं।इसके साथ ही नदी जिन स्थानों पर तेजी से कटान कर रही है,वहां भी नजर रखी जा रही है और कटान रोकने का काम किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजकर तटीय इलाकों में लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गये हैं और जो कुछ बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।हमारे अधिकारी कर्मचारी 24 घंटे तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं,साथ ही तटीय इलाके के लोगों को अलर्ट और जागरूक भी किया जा रहा है।जिन स्थानों पर नदी कटान कर रही है,यह पानी के तेज बहाव के कारण है।उसे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
हाईटेंशन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत,झुलसने के कारण कमर व सीने का हिस्सा जला

*बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गोंडा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम झुकी हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक अधेड़ युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग किया।यह हादसा सोमवार देर शाम लगभग 7 बजे विशम्भर पुर व नौव्वाडीह गांव की सीमा के समीप हुआ।मृतक की पहचान छोटका नौव्वा गांव निवासी इस्लाम उर्फ गूंगे (50) पूत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,इस्लाम विशंभरपुर गांव से अपने घर लौट रहा था कि वह रास्ते में सड़क किनारे नीचे उतरा और तभी उन्हें झुकी हुई हाईटेंशन लाइन दिखाई नही दी और वह उसकी चपेट में आ गए।जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गये तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही धानेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।उसके बाद शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया।मामले में धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या झुकी हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए झुकी हुई हाईटेंशन लाइन को हादसे का कारण बताया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
उपभोक्ताओं से लोड बढ़। कर वसूली के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अघोषित विद्युत कटौती एवं उपभोक्ताओं के घरों पर बिना जांच किए लोड बढ़कर उपभोक्ताओं से अनावश्यक वसूली विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साथ में पहुंचकर विद्युत कार्यालय पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया अधीक्षण अभियंता को जानकारी होने के बाद भी अपने कार्यालय से गायब रहने पर फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की अधिकारी इस सरकार में बेलगाम हो चुके हैं पूर्व में जानकारी होने के बाद भी जनता की समस्याओं को सुनने की बजाय वह मुंह छुपाए घूम रहे हैं यह बहुत गलत है इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लोगों में इस बात को लेकर बड़ा जबरदस्त गुस्सा था और उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ज्ञापन चश्पा कर दिया और लोगों ने कहा की जनता की समस्याओं को ना सुनने वाले अधिकारी कब तक गायब रहेंगे इसके बाद अधिशासी अभियंता फर्रुखाबाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया और अधिशासी अभियंता से मौके पर मौजूद बहुत से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को बढ़कर आने पर सही कराया गया और अधिकारियों से कहा गया कि जब तक लोगों के घरों का सर्वे करके लोड अगर आवश्यक है तो बढ़ाया जाए कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका ना डाला जाए क्योंकि जिनका लोड कम है उसके बाद भी उपभोक्ताओं का 2 किलोवाट से लोड बढ़कर 3 किलोवाट 4 किलोवाट कर दिया गया है जो कि न्याय संगत नहीं है किसी भी उपभोक्ता को परेशान ना किया जाए और डोर टू डोर सर्वे के बाद ही किसी का लोड बढ़ाया जाए
अधिशासी अभियंता शहर बृजभान सिंह ने बताया यह घोषित विद्युत कटौती जो की जा रही थी लाइनों को ट्रांसफर करने के लिए उसको बंद कर दिया जाएगा और लाइन शिफ्ट का काम अक्टूबर या नवंबर में कराया जाएगा गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की बिजली विभाग अपना रवैया सुधारे और बेवजह जनता को परेशान करना बंद करें जिनके घरों में बहुत ज्यादा लोड नहीं है उसके बाद भी अनाप-शनाप बिल भेज कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है पहले दिन घरों में बिल 1000 से 2000 रुपए आते थे अब उनमें चार से 5000 का बिल आ रहा है जो की बहुत गलत है और यह बिजली विभाग के द्वारा लूट की नई व्यवस्था चालू की जा रही है इसको तत्काल बंद करना चाहिए किसी भी सूरत में जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
निषाद सभा के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि गरीबों के साथ में विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं रहता है अधिकारी सही से बात नहीं करते हैं अधिकारियों को अपना रवैया सुधारना होगा और जनता को परेशान करना बंद करना पड़ेगा
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनता परेशान हो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सही करें और बिना किसी घर का सर्वे के लोड ना बढ़ाएं नहीं तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  निशित दुबे उर्फ निशु, राजा मिश्रा राजीव वर्मा पंकज राठौर राजीव पाल, आलोक मिश्रा भूरे, अभिषेक श्रीवास्तव,विष्णु मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, आयुष सक्सेना एडवोकेट, अमल परिहार एडवोकेट, अनुज तिवारी एडवोकेट, केके द्विवेदी उर्फ बंटू ,शनि बाथम,सौरभ शुक्ला, रजत वर्मा, आकाश चतुर्वेदी, शिवलू खान, अनंत राम श्रीवास्तव ,कुलदीप दीक्षित अजयमिश्रा, नीतीश पांडे, राहुल दीक्षित गुड्डा एडवोकेट, आशू, मिश्रा, नीरज यादव, सचिन पांडे, अशफाक खान, आफताब खान, शिव शंकर मिश्रा, समीर खान, रेहान खान, ईशान कुमार, अनीश खान, मलखान सिंह राजपूत, रामबरन शाक्य, गुड्डू राजपूत शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
एक लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार, एंटीकरप्शन ने बिछाया जाल
*केमिकल लगे नोट लेते ही नजूल अमीन हुआ गिरफ्तार


गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद में लंबे समय से तैनात नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय की रिश्वतखोरी अंततः एंटीकरप्शन द्वारा बिछाए गये जाल में फंस गई।लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर शोरूम संचालित करने वाले कारोबारी परिवर्तन शुक्ला ने एक सप्ताह पहले शिकायत किया था कि मकान के फार्म 45 में संशोधन और मरम्मत की अनुमति देने के नाम पर उनसे लगातार एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।सोमवार दोपहर एंटीकरप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराया और धनराशि जैसे ही गुरुचरण पांडेय ने जैसे ही अपने हाथ में लिया,टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ला हरियाणा के रोहतक जिले के मार्डन टाउन के निवासी हैं और गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर जान पार्कर शोरूम का संचालन करते थे।हाल ही में उन्होने अपना पुराना शोरूम बंद कर नये भवन में कारोबार शुरू करने की तैयारी किया था।आरोप है कि इसी दौरान नगर पालिका में नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय ने मकान के रजिस्टर 45 को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य शुरू कराने के एवज में लगातार एक लाख रुपये रिश्वत की मांग शुरू कर दी गई।कई दिनों तक मांग जारी रहने के बाद परिवर्तन शुक्ला ने इसकी लिखित शिकायत देवी पाटन मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन से किया।शिकायत मिलने के बाद एंटीकरप्शन टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और जांच में शिकायत सही मिलने पर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैप करने की योजना बनाई गई।सोमवार लगभग 12 बजे शिकायतकर्ता को एक लाख रुपए दिये गए,जिस पर पहले से रासायनिक पाउडर लगाया गया था।तय योजना के अंतर्गत परिवर्तन शुक्ला को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास राधाकुंड स्थित सभासद अलंकार सिंह के मकान के पास भेजा गया,जबकि एंटीकरप्शन टीम कुछ दूरी पर रहकर पूरी गतिविधि पर नजर रखे रही।जैसे ही गुरुचरण पांडेय ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम अपने हाथ में लिया,टीम ने मौके पर पहुंच कर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।गिरफ्तारी के बाद एंटीकरप्शन टीम गिरफ्तार आरोपी नजूल अमीन को नगर कोतवाली लेकर पहुंची,जहाँ उनसे पूछताछ की गई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई।गुरुचरण पांडेय नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात थे।वह जिले के माझा तरहर पोस्ट मधईपुर थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं और लंबे समय से नगर पालिका परिषद में कार्यरत थे।
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
*मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद बना महिलाओं के लिए न्याय का सशक्त मंच*

*शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने तथा महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारीगण-आयुक्त*


*गोण्डा सूचना 13 जुलाई 2026*  -  मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के ने महिलाओं की समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने  ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
महिला शक्ति संवाद के अंतर्गत तमाम प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर तुरंत कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया वहीं कुछ पुराने प्रकरणों में महिलाओं को लाभ मिला

1 *मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के अंतर्गत मिला आशियाना*
निवासी ग्राम सिरसा ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत कौशल्या देवी प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त महोदया से गुहार लगयी की प्रथनी बहुत गरीब है मकान कच्चा व फूस का बना है उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की गई जिस पर आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित अधिकारी से जांच करा कर पुष्टि की गई की गई यह पात्र हैं और इनका प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन हो गया है शीघ्र ही आवास आवंटित हो जाएगा

*पारिवारिक विवाद का हुआ निस्तारण*
2. प्रथनी अन्नपूर्णा पत्नी हनुमंत लाल निवासी चौरी तहसील करनैलगंज आयुक्त महोदया से बताया कि उनके घर की नाली पर विपक्षी द्वारा निर्माण कराकर नाली का रास्ता बंद कर दिया गया और जान माल की धमकी दी जा रही जिस आयुक्त महोदया ने अपर पुलिस अधीक्षक को दोनो पाछो आपसी सुलह समझौता कराकर मामले का निशतारण करया गया
3 *अवैध कब्जे  हुआ निस्तारण*
निवासिनी रानीपुरवा जानकी नगर सदर तहसील गोंडा द्वारा आयुक्त महोदया से गुहार लगाई की उनके घर की तरफ जाने वाला रास्ते अब तरीके से सड़क मार्ग पर चेंबर का निर्माण कराया गया है जिस पर आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट से जांच कर कर उक्त मार्ग को खाली कर कराया गया।