धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
*धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त 30,000 रुपये बरामद*
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा *श्री दिलीप सिंह* व एसओजी प्रभारी *श्री रजनीश राय* की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस थाना धनघटा से सम्बन्धित अभियुक्तगण नाम पता 01. आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र श्री रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी 02. गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर 03. विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर 04. अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त कुल 30,000 रुपये के साथ बेलहरघाट मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 04.07.2026 को वादी श्री कामता प्रसाद सिंह पुत्र श्री मातादीन सिंह निवासी झड़ौदा कला, बाबा हरिदास नगर, बाहरी दिल्ली द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं गरीब लड़का लड़की की शादी करवाता हूँ, इस सिलसिले में मैं अपने पूर्व परिचित आनंद उर्फ मुकेश पाल निवासी धमनौर थाना ककवई जनपद झांसी के मोबाइल पर बात कर पूछा कि कोई लड़की हो तो बताना तो आनद उर्फ मुकेश ने बताया कि एक लड़की है जिसका नाम अनामिका निषाद है आकर देख लो इसी बात पर मैं दिनांक 02.07.2026 को उमरिया बाजार आकर आनंद उर्फ मुकेश से मिला तो मुकेश ने लड़की अनामिका की बहन विमल से मिलवाया इस पर आनंद उर्फ मुकेश ने कहा कि चलो और घर के लोगों से मिलवा देता हूं यह कहकर मुझे सभी लोग रात्रि में औराडाड नदी के किनारे बधे पर ले गए वहा पर गगन यादव मिला सभी लोग मुझसे बात कर रहे थे तभी अचानक सभी मिलकर मेरे हाथ में लिए बैग में रखा 30000रू0 अचानक झपट्टामार कर खींच कर लेकर भाग गए जब मैं कुछ समझ पाता तब तक सभी लोग वहां से भाग गए फिर मैंने 112 पर सूचना दिया और उन लोगों को ढूंढता रहा नहीं मिलने पर दिनांक 04.07.2026 को सूचना देने आया हूं । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
*मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस से सम्बन्धित बरामदगी पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।*
*पुछताछ विवरण*- गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि साहब हम चारो लोग गैंग बनाकर शादी का झांसा देकर घर दिखाने व शादी की और सारी बात करने के लिए सुनसान रास्ते पर ले जाकर पैसे से भरा बैग झपट्टा मारकर ले लेते हैं । हम लोगों का लीडर आनन्द उर्फ मुकेश पाल है जो ग्राहक फसांकर लाता है और हम लोग घटना को अन्जाम देते हैं । आपस मे पैसे को काम के हिसाब से बांट लेते है, इसी पैसे से अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र श्री रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी ।
गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर ।
विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर ।
अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
झपटमारी से प्राप्त कुल 30,000 रुपये ।
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप सिंह, उ0नि0 श्री रवीन्द्र सिंह यादव, हे0का0 बदरे आलम, का0 रवि चौरसिया, म0हे0का0 इन्द्रावती, म0का0 प्रतिमा यादव ।
एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 अनूप राय, हे0का0 विवेक राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 अभिषेक सिंह, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा ।
Jul 14 2026, 17:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1