उपभोक्ताओं से लोड बढ़। कर वसूली के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अघोषित विद्युत कटौती एवं उपभोक्ताओं के घरों पर बिना जांच किए लोड बढ़कर उपभोक्ताओं से अनावश्यक वसूली विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साथ में पहुंचकर विद्युत कार्यालय पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया अधीक्षण अभियंता को जानकारी होने के बाद भी अपने कार्यालय से गायब रहने पर फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की अधिकारी इस सरकार में बेलगाम हो चुके हैं पूर्व में जानकारी होने के बाद भी जनता की समस्याओं को सुनने की बजाय वह मुंह छुपाए घूम रहे हैं यह बहुत गलत है इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लोगों में इस बात को लेकर बड़ा जबरदस्त गुस्सा था और उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ज्ञापन चश्पा कर दिया और लोगों ने कहा की जनता की समस्याओं को ना सुनने वाले अधिकारी कब तक गायब रहेंगे इसके बाद अधिशासी अभियंता फर्रुखाबाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया और अधिशासी अभियंता से मौके पर मौजूद बहुत से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को बढ़कर आने पर सही कराया गया और अधिकारियों से कहा गया कि जब तक लोगों के घरों का सर्वे करके लोड अगर आवश्यक है तो बढ़ाया जाए कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका ना डाला जाए क्योंकि जिनका लोड कम है उसके बाद भी उपभोक्ताओं का 2 किलोवाट से लोड बढ़कर 3 किलोवाट 4 किलोवाट कर दिया गया है जो कि न्याय संगत नहीं है किसी भी उपभोक्ता को परेशान ना किया जाए और डोर टू डोर सर्वे के बाद ही किसी का लोड बढ़ाया जाए
अधिशासी अभियंता शहर बृजभान सिंह ने बताया यह घोषित विद्युत कटौती जो की जा रही थी लाइनों को ट्रांसफर करने के लिए उसको बंद कर दिया जाएगा और लाइन शिफ्ट का काम अक्टूबर या नवंबर में कराया जाएगा गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की बिजली विभाग अपना रवैया सुधारे और बेवजह जनता को परेशान करना बंद करें जिनके घरों में बहुत ज्यादा लोड नहीं है उसके बाद भी अनाप-शनाप बिल भेज कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है पहले दिन घरों में बिल 1000 से 2000 रुपए आते थे अब उनमें चार से 5000 का बिल आ रहा है जो की बहुत गलत है और यह बिजली विभाग के द्वारा लूट की नई व्यवस्था चालू की जा रही है इसको तत्काल बंद करना चाहिए किसी भी सूरत में जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
निषाद सभा के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि गरीबों के साथ में विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं रहता है अधिकारी सही से बात नहीं करते हैं अधिकारियों को अपना रवैया सुधारना होगा और जनता को परेशान करना बंद करना पड़ेगा
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनता परेशान हो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सही करें और बिना किसी घर का सर्वे के लोड ना बढ़ाएं नहीं तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  निशित दुबे उर्फ निशु, राजा मिश्रा राजीव वर्मा पंकज राठौर राजीव पाल, आलोक मिश्रा भूरे, अभिषेक श्रीवास्तव,विष्णु मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, आयुष सक्सेना एडवोकेट, अमल परिहार एडवोकेट, अनुज तिवारी एडवोकेट, केके द्विवेदी उर्फ बंटू ,शनि बाथम,सौरभ शुक्ला, रजत वर्मा, आकाश चतुर्वेदी, शिवलू खान, अनंत राम श्रीवास्तव ,कुलदीप दीक्षित अजयमिश्रा, नीतीश पांडे, राहुल दीक्षित गुड्डा एडवोकेट, आशू, मिश्रा, नीरज यादव, सचिन पांडे, अशफाक खान, आफताब खान, शिव शंकर मिश्रा, समीर खान, रेहान खान, ईशान कुमार, अनीश खान, मलखान सिंह राजपूत, रामबरन शाक्य, गुड्डू राजपूत शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
एक लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार, एंटीकरप्शन ने बिछाया जाल
*केमिकल लगे नोट लेते ही नजूल अमीन हुआ गिरफ्तार


गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद में लंबे समय से तैनात नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय की रिश्वतखोरी अंततः एंटीकरप्शन द्वारा बिछाए गये जाल में फंस गई।लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर शोरूम संचालित करने वाले कारोबारी परिवर्तन शुक्ला ने एक सप्ताह पहले शिकायत किया था कि मकान के फार्म 45 में संशोधन और मरम्मत की अनुमति देने के नाम पर उनसे लगातार एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।सोमवार दोपहर एंटीकरप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराया और धनराशि जैसे ही गुरुचरण पांडेय ने जैसे ही अपने हाथ में लिया,टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ला हरियाणा के रोहतक जिले के मार्डन टाउन के निवासी हैं और गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर जान पार्कर शोरूम का संचालन करते थे।हाल ही में उन्होने अपना पुराना शोरूम बंद कर नये भवन में कारोबार शुरू करने की तैयारी किया था।आरोप है कि इसी दौरान नगर पालिका में नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय ने मकान के रजिस्टर 45 को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य शुरू कराने के एवज में लगातार एक लाख रुपये रिश्वत की मांग शुरू कर दी गई।कई दिनों तक मांग जारी रहने के बाद परिवर्तन शुक्ला ने इसकी लिखित शिकायत देवी पाटन मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन से किया।शिकायत मिलने के बाद एंटीकरप्शन टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और जांच में शिकायत सही मिलने पर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैप करने की योजना बनाई गई।सोमवार लगभग 12 बजे शिकायतकर्ता को एक लाख रुपए दिये गए,जिस पर पहले से रासायनिक पाउडर लगाया गया था।तय योजना के अंतर्गत परिवर्तन शुक्ला को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास राधाकुंड स्थित सभासद अलंकार सिंह के मकान के पास भेजा गया,जबकि एंटीकरप्शन टीम कुछ दूरी पर रहकर पूरी गतिविधि पर नजर रखे रही।जैसे ही गुरुचरण पांडेय ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम अपने हाथ में लिया,टीम ने मौके पर पहुंच कर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।गिरफ्तारी के बाद एंटीकरप्शन टीम गिरफ्तार आरोपी नजूल अमीन को नगर कोतवाली लेकर पहुंची,जहाँ उनसे पूछताछ की गई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई।गुरुचरण पांडेय नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात थे।वह जिले के माझा तरहर पोस्ट मधईपुर थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं और लंबे समय से नगर पालिका परिषद में कार्यरत थे।
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
*मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद बना महिलाओं के लिए न्याय का सशक्त मंच*

*शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने तथा महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारीगण-आयुक्त*


*गोण्डा सूचना 13 जुलाई 2026*  -  मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के ने महिलाओं की समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने  ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
महिला शक्ति संवाद के अंतर्गत तमाम प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर तुरंत कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया वहीं कुछ पुराने प्रकरणों में महिलाओं को लाभ मिला

1 *मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के अंतर्गत मिला आशियाना*
निवासी ग्राम सिरसा ब्लॉक नवाबगंज के अंतर्गत कौशल्या देवी प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त महोदया से गुहार लगयी की प्रथनी बहुत गरीब है मकान कच्चा व फूस का बना है उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की गई जिस पर आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित अधिकारी से जांच करा कर पुष्टि की गई की गई यह पात्र हैं और इनका प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन हो गया है शीघ्र ही आवास आवंटित हो जाएगा

*पारिवारिक विवाद का हुआ निस्तारण*
2. प्रथनी अन्नपूर्णा पत्नी हनुमंत लाल निवासी चौरी तहसील करनैलगंज आयुक्त महोदया से बताया कि उनके घर की नाली पर विपक्षी द्वारा निर्माण कराकर नाली का रास्ता बंद कर दिया गया और जान माल की धमकी दी जा रही जिस आयुक्त महोदया ने अपर पुलिस अधीक्षक को दोनो पाछो आपसी सुलह समझौता कराकर मामले का निशतारण करया गया
3 *अवैध कब्जे  हुआ निस्तारण*
निवासिनी रानीपुरवा जानकी नगर सदर तहसील गोंडा द्वारा आयुक्त महोदया से गुहार लगाई की उनके घर की तरफ जाने वाला रास्ते अब तरीके से सड़क मार्ग पर चेंबर का निर्माण कराया गया है जिस पर आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट से जांच कर कर उक्त मार्ग को खाली कर कराया गया।
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन का एक और मौका, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
*गोण्डा, 13 जुलाई 2026* - जनपद के मछुआरों एवं आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गोण्डा ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को मत्स्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेखों तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि यदि शासन स्तर से योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे। साथ ही, पूर्व वर्षों के रद्द अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी इस अवधि में पुनः आवेदन कर सकते हैं।

योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, गोण्डा में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6393935329 एवं 9718982932 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मत्स्य विभाग ने पात्र मछुआरों एवं इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।
जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर में कक्षा-6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
*गोण्डा 13 जुलाई 2026*  -  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 07 जुलाई  से प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रभारी प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर स्वीकार किए जाएंगे। जनपद गोण्डा के निवासी तथा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना अनिवार्य है। पात्र अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम तिथि के निकट होने वाली तकनीकी असुविधाओं से बचा जा सके।
थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कब्जे से 02 किलो 09 ग्राम नाजायज गांजा व 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद-


गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर  अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को बगुलही पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 09 ग्राम नाजायज गांजा व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 12.07.2026 को थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे, सूचना पर बगुलही पुल के पास से अभियुक्त सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 09 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन का एक और मौका, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
*गोण्डा, 13 जुलाई 2026* - जनपद के मछुआरों एवं आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गोण्डा ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को मत्स्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेखों तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
चार उपजिलाधिकारियों का हुआ गैर जनपद तबादला
*विश्वामित्र सिंह सिद्धार्थनगर व विशाल कुमार सोनभद्र के लिए स्थानांतरित

*नेहा मिश्रा आजमगढ़ तो अविनाश त्रिपाठी महराजगंज भेजे गये

गोंडा।उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 उपजिलाधिकारियों का तबादला किया।इसी क्रम में जिले में तैनात चार उपजिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है,जबकि दो अन्य उपजिलाधिकारियों को जिले में भेजा गया है।तबादला सूची के अनुसार जिले में तैनात अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को भेजा गया है।नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशासी अधिकारी रहे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार का तबादला सोनभद्र के लिए किया गया है।उपजिलाधिकारी करनैलगंज का प्रभार संभाल रहीं तेजतर्रार उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को आजमगढ़ के लिए रवाना किया गया है, तो मनकापुर के उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी को महराजगंज के लिए स्थानांतरित किया गया है।इसी के साथ जिले में दो नये उपजिलाधिकारी अन्यत्र जनपदों से भेजे गये हैं।गैर जनपद से आने वालों में इटावा जिले में तैनात कुमार सत्यमजीत और बरेली में तैनात उदित पवार शामिल हैं।उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने करनैलगंज में अपने कार्यकाल के दौरान कई सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया और भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई किया।उन्होंने करनैलगंज तहसील की कार्यशैली में भी महत्वपूर्ण सुधार किए।हालांकि उनके इन कार्यों को लेकर करनैलगंज तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा लगातार विरोध भी किया जा रहा था।एक बार तो वकीलों के साथ उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।अवनीश त्रिपाठी मनकापुर के उपजिलाधिकारी रहते हुए सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई किया।उन्होंने भ्रष्टाचार व जमीन धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में भी सख्त कदम उठाया।मनकापुर से पहले अवनीश त्रिपाठी सदर तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे,जहाँ उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे।विशाल कुमार पहले उपजिलाधिकारी तरबगंज के पद पर कार्यरत थे और क्षेत्रीय विधायक की शिकायत पर उन्हें इस पद से हटाकर नगर पालिका परिषद गोंडा का प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया था,जहाँ उन्होंने कई विकास कार्यों को अंजाम दिया।उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राजस्व वादों के निस्तारण में लगातार लापरवाही मिलने के कारण एसडीएम तरबगंज के पद से हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया था।
पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चे डूबे,एक का शव मिला,दूसरे की तलाश जारी
*मैरिज हाल निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा

गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजपुर गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया,जहाँ निर्माणाधीन मैरिज हाल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान शिवम मौर्या (15) और राजन मौर्या (12) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों और पुलिस की लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शिवम का शव बरामद कर लिया,जबकि राजन की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,बैजपुर गांव निवासी मिनाज ने मैरिज हाल निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाया था,जिससे बड़ा गड्ढा बन गया था।लगातार बारिश के कारण उसमें काफी पानी भर गया था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे साइकिल से खेलते हुए वहाँ पहुंचे और किसी तरह गड्ढे में गिरकर डूब गये और घटना के समय किसी ने उन्हें डूबते हुए नहीं देखा।मृतक शिवम मौर्या कक्षा छ: का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था,उसके छोटे भाई का नाम सत्यम मौर्या है।वहीं राजन मौर्या कक्षा पांच का छात्र था जो दो भाइयों में छोटा था।उसके बड़े भाई का नाम राम जन्म मौर्या और बहन का नाम मोनिका मौर्या है।दोनों बच्चों के माता पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दो बच्चों के गड्ढे में डूबने की सूचना मिली थी।शिवम का शव बरामद कर लिया गया है जबकि राजन की तलाश स्थानीय लोगों की मदद से लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या दोनों बच्चे खेलते खेलते गड्ढे तक पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए।हालांकि,पुलिस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फिलहाल प्राथमिकता दूसरे बच्चे के शव की तलाश की है।
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत जनपद में 42.54 लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में व्यापक अभियान

*गोण्डा 12 जुलाई,2026*।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद को कुल 42,54,100 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया। इस महाअभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा जनपद के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जनपद स्तर पर सभी विभागों, स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के समन्वित प्रयासों से अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया गया तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधारोपण संपन्न कराया गया।

*जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*


वृक्षारोपण महाअभियान के अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश श्री महेश कुमार शुक्ला ने मनोरंजन केंद्र, आईटीआई परिसर, मनकापुर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर माननीय विधायक मनकापुर श्री रमापति शास्त्री, माननीय विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनसहभागिता का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

*नोडल अधिकारी एवं जिला प्रशासन की सक्रिय सहभागिता से अभियान को मिली गति*

शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश तथा मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल ने बसेरिया, कर्नलगंज में पौधारोपण कर अभियान का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को पौधों के संरक्षण एवं उनकी जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने शहर स्थित गांधी पार्क में अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

*जनपद के सभी विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण किया*

वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सभी विभागों द्वारा अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधारोपण किया गया।

अभियान में वन, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, उद्यान, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सहभागिता से यह अभियान जनआंदोलन के रूप में संपन्न हुआ। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह महाअभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण की स्थायी पहल के रूप में सफल सिद्ध हो सके।