नवीन सत्र 2026-27 का पद-ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया
लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पद-ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया।  इंस्टॉलेशन VDG सेकंड लायन नवीन झेगरन ने किया और नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया (इंडक्शन) PDG लायन विशाल सिन्हा ने पूरी की। VDG फर्स्ट लायन डी.एस. टोनी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। PDG लायन कमल शेखर चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर थे; उन्होंने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, PRO लायन दिलीप सिंह और एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। लायंस क्लब बलरामपुर ने अपने ही सदस्य और क्लब के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह और डिस्ट्रिक्ट की 'फर्स्ट लेडी' लायन दिलजीत कौर का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब गोंडा अवध, गोंडा सेवा, बहराइच आशा, बहराइच अनुभव और बहराइच सिटी के सदस्यों के साथ-साथ बलरामपुर के सम्मानित नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में लायन प्रद्युम्न सिंह, लायन प्रीतपाल सिंह, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अरुण गुप्ता, लायन आशुतोष अग्रवाल, लायन श्रवण वाधवानी, लायन उमेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
समाज सेवा, राष्ट्र सेवा व मानव सेवा लक्ष्य:- सिद्धांत सिंह

तुलसीपुर - समाज सेवा का संकल्प लेकर अशक्त,गरीबों,मज़दूरों व रेहड़ी पटरी वालों की भलाई करने वाले सिद्धान्त सिंह सूर्यवंशी ने स्थानीय एम डी एस रॉयल रिसॉर्ट में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को सम्मानित किया।
  गौरतलब है कि सिद्धान्त सिंह सपा नेता और उद्योगपति पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सलिल सिंह टीटू के छोटे पुत्र है।अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने भी सेवा भाव को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।प्रेस क्लब अध्यक्ष शुखदेव चौरसिया, योगेन्द्र मिश्र,अमित श्रीवास्तव,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जय सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव,प्रभाकर कसौधन,अमित गुप्ता,अश्विनी गुप्ता,मिट्ठू शाह,मो हसन बॉस, अनिल शर्मा,श्यामू सिंह,संजय कमला व समग्र आवाज के स्थानीय संपादक रूप चन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। बताया जाता है कि सिद्धांत सिंह विमला विक्रम हॉस्पिटल पचपेड़वा व टीटू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हैं।
एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तुलसी पार्क में लगाए गए पौधे,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया नेतृत्व
                    
                             
बलरामपुर।'एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा तुलसी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी जनआंदोलन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे,तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह 'बैस',राजाराम गौतम,संदीप उपाध्याय,अंशुमाली भारतवंशी,आलोक पांडेय,सौरभ तुलस्यान,हिमांशु शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संदेश दिया।
सीएम योगी का 'दूसरा गृह जनपद' और विकास का यह हाल! 51 शक्तिपीठों में से एक 'देवीपाटन धाम' की राह बनी 'नरक कुंड'

तुलसीपुर (बलरामपुर):
यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं, यह किसी सुदूर पिछड़े गांव के नाले की नहीं है। यह दुर्दशा है उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और पवित्र 51 शक्तिपीठों में से एक आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर के मार्ग की हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा इलाका सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दूसरा गृह जनपद माना जाता है, जहां उनका लगातार आना-जाना लगा रहता है। लेकिन चंद पलों की बरसात ने यहां के विकास दावों की जो पोल खोली है, ।
वीआईपी के आते ही सजता है मंच, जाते ही जनता गड्ढों में!
जब भी माननीय मुख्यमंत्री जी का इस पावन धरती पर आगमन होता है, तो जिले से लेकर मंडल तक के तमाम आला अधिकारी (डीएम, कमिश्नर, कप्तान और पूरी फौज) यहां दिन-रात एक करके मुस्तैद दिखाई देते हैं। बड़ी-बड़ी बैठकें होती हैं, कागजों पर चमचमाती सड़कों के खाके खींचे जाते हैं। लेकिन जैसे ही वीआईपी का काफिला वापस लौटता है, स्थानीय जनता को इसी कीचड़, मलबे और तैरते हुए प्लास्टिक के कचरे वाले 'सड़क रूपी टापू' को पार करने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।
श्रद्धालु और स्थानीय जनता बेहाल, जिम्मेदार मौन
तस्वीर साफ बयां कर रही है कि सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। घुटनों तक भरे गंदे पानी और गड्ढों के बीच से होकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। राहगीर आए दिन इन जानलेवा गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सवाल बड़ा है: जब सूबे के सबसे शक्तिशाली मुख्यमंत्री के सीधे संरक्षण वाले क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी जगहों की क्या स्थिति होगी?
अधिकारियों की लापरवाही आखिर जनता के टैक्स का पैसा और विकास का बजट जाता कहां है? क्या आला अधिकारियों की आंखें इस बदहाली को नहीं देखतीं?
स्थानीय आक्रोशित जनता ने अब सीधे शासन से मांग की है कि इस बदहाली के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और इस मार्ग का स्थाई निर्माण कराया जाए, ताकि मां के दरबार में आने वाले भक्तों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
तुलसीपुर में वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
तुलसीपुर - बलरामपुर। वैश्य समाज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा हिन्दु धर्म चार वर्ण व्यवस्था है परन्तु सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ण विभाजित है तो वह है वैश्य समाज। कि वैश्य समाज। जिसे एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज उद्योग, व्यापार एवं व्यवसाय के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने समाज से सेवा के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज अपनी उपेक्षा दूर कर राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' द्वारा वैश्य समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी सशक्त बनाने के लिए संगठन, युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता तथा अपनी सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, अभय देव आर्य, सोमदेव आर्य, संतोष जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विजय प्रताप सोनी, राम दयाल सोनी, जय सिंह, रमाशंकर कसौधन, शिव दयाल कौशल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चौरसिया सहित वैश्य समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में कोटेदार की गुंडागर्दी!

"जो करना है कर लो, हमारी पकड़ ऊपर तक है" – राशन मांगने पर गरीब मजदूर को मिलीं गालियां!

बलरामपुर (गैंसड़ी): उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ गरीबों को उनका पूरा हक देने का दावा कर रही है, वहीं बलरामपुर के विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम चमरबोधिया से 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के दबंग कोटेदार राजू पर राशन में भारी घटतौली करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार सहित गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा होने का संगीन आरोप लगा है।

दुकानों के सामने पड़ा मलवा तत्काल हटाया जाए : दिलीप कुमार गुप्ता
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानों के सामने लंबे समय से पड़े मलवे को तत्काल हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी नियमित रूप से सभी प्रकार के कर एवं टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। दुकानों के सामने जमा मलवा व्यापारियों एवं ग्राहकों के आवागमन में बाधा बन रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जब नगर की प्रमुख बाजार और हृदयस्थली की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल मलवा हटाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स देने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे
हनुमानगढ़ी चौराहे की बदहाल स्थिति पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, जलभराव व गड्ढों से आमजन परेशान : दिलीप कुमार गुप्ता
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की बदहाल सड़क एवं सफाई व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की पहचान माने जाने वाले हनुमानगढ़ी चौराहे की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी चौराहा नगर की हृदयस्थली है, लेकिन यहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के दौरान चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों तथा श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, वहीं दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

श्री दिलीप ने कहा कि व्यापारी एवं नागरिक नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बदहाल सड़कें, जलभराव और अव्यवस्थित नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं। जब नगर के सबसे प्रमुख चौराहे की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा नगर की सफाई एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
भाजपा मण्डल तुलसीपुर की मासिक बैठक उदय टावर स्थित कार्यालय , अध्यक्ष विश्राम सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई
     तुलसीपुर बलरामपुर 8 जुलाई भाजपा मंडल तुलसीपुर मासिक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री मंत्री विष्णु देव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मडल प्रभारी संजय शुक्ला संचालन विजय प्रताप सोनी मंडल महामंत्री ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथि का स्वागत मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह ने तथा मंडल प्रभारी संजय शुक्ला  का मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने अंग वस्त्र पहना कर किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला महामंत्री मंत्री विष्णु देव गुप्ता, मंडल प्रभारी संजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि व विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने शक्ति केन्द्र संयोजक,बूथ सशक्तिकरण अध्यक्ष सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।अत में बैठक के समापन की घोषणा शिवकुमार बाल्मीकि ने किया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विष्णु देव गुप्ता, संजय शुक्ला,विश्राम सिंह , श्याम बिहारी अग्रहरि,भीम सेन,वैभव पाण्डेय सन्तोष जैसवाल पंकज गिरी शिव कुमार वाल्मीकि सुजीत सिंह जय ओम कसौधन शिव दयाल कौशल धर्म पाल जयसिंह पन्ना लाल जितेन्द्र सिंह विनोद कुमार दिलीप कुमार यादव अमरपाल यादव चन्द्र प्रकाश मौर्या  उदय प्रकाश अग्रहरि विजय प्रताप सोनी संजय शुक्ला उपस्थित रहे।
विकसित भारत कॉन्क्लेव' में  शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान
उतरौला बलरामपुर 8 जुलाई, ।  बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया।  उन्हें यह सामान मिलने पर बजाज चीनी मिल  उतरौला के अधिकारियों कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है मंगलवार को
नई दिल्ली  हयात रीजेंसी में आयोजित 'विकसित भारत कॉन्क्लेव' के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक "महाराष्ट्र के गौरव" का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक  जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में  शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन  कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इकाई प्रमुख श्याम सिंह इकाई प्रमुख पावर समीर सावत, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी पावर एचआर हेड शुगर बृजेश चंद मंडल केपी सिंह अशोक कुमार पांडे विनोद सिंह वैभव सिंह तआदि ने यह सामान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दिया है