एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तुलसी पार्क में लगाए गए पौधे,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया नेतृत्व
                    
                             
बलरामपुर।'एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा तुलसी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी जनआंदोलन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे,तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह 'बैस',राजाराम गौतम,संदीप उपाध्याय,अंशुमाली भारतवंशी,आलोक पांडेय,सौरभ तुलस्यान,हिमांशु शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संदेश दिया।
सीएम योगी का 'दूसरा गृह जनपद' और विकास का यह हाल! 51 शक्तिपीठों में से एक 'देवीपाटन धाम' की राह बनी 'नरक कुंड'

तुलसीपुर (बलरामपुर):
यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं, यह किसी सुदूर पिछड़े गांव के नाले की नहीं है। यह दुर्दशा है उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और पवित्र 51 शक्तिपीठों में से एक आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर के मार्ग की हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा इलाका सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दूसरा गृह जनपद माना जाता है, जहां उनका लगातार आना-जाना लगा रहता है। लेकिन चंद पलों की बरसात ने यहां के विकास दावों की जो पोल खोली है, ।
वीआईपी के आते ही सजता है मंच, जाते ही जनता गड्ढों में!
जब भी माननीय मुख्यमंत्री जी का इस पावन धरती पर आगमन होता है, तो जिले से लेकर मंडल तक के तमाम आला अधिकारी (डीएम, कमिश्नर, कप्तान और पूरी फौज) यहां दिन-रात एक करके मुस्तैद दिखाई देते हैं। बड़ी-बड़ी बैठकें होती हैं, कागजों पर चमचमाती सड़कों के खाके खींचे जाते हैं। लेकिन जैसे ही वीआईपी का काफिला वापस लौटता है, स्थानीय जनता को इसी कीचड़, मलबे और तैरते हुए प्लास्टिक के कचरे वाले 'सड़क रूपी टापू' को पार करने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।
श्रद्धालु और स्थानीय जनता बेहाल, जिम्मेदार मौन
तस्वीर साफ बयां कर रही है कि सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। घुटनों तक भरे गंदे पानी और गड्ढों के बीच से होकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। राहगीर आए दिन इन जानलेवा गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सवाल बड़ा है: जब सूबे के सबसे शक्तिशाली मुख्यमंत्री के सीधे संरक्षण वाले क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी जगहों की क्या स्थिति होगी?
अधिकारियों की लापरवाही आखिर जनता के टैक्स का पैसा और विकास का बजट जाता कहां है? क्या आला अधिकारियों की आंखें इस बदहाली को नहीं देखतीं?
स्थानीय आक्रोशित जनता ने अब सीधे शासन से मांग की है कि इस बदहाली के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और इस मार्ग का स्थाई निर्माण कराया जाए, ताकि मां के दरबार में आने वाले भक्तों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
तुलसीपुर में वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
तुलसीपुर - बलरामपुर। वैश्य समाज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा हिन्दु धर्म चार वर्ण व्यवस्था है परन्तु सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ण विभाजित है तो वह है वैश्य समाज। कि वैश्य समाज। जिसे एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज उद्योग, व्यापार एवं व्यवसाय के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने समाज से सेवा के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज अपनी उपेक्षा दूर कर राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' द्वारा वैश्य समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी सशक्त बनाने के लिए संगठन, युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता तथा अपनी सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, अभय देव आर्य, सोमदेव आर्य, संतोष जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विजय प्रताप सोनी, राम दयाल सोनी, जय सिंह, रमाशंकर कसौधन, शिव दयाल कौशल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चौरसिया सहित वैश्य समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में कोटेदार की गुंडागर्दी!

"जो करना है कर लो, हमारी पकड़ ऊपर तक है" – राशन मांगने पर गरीब मजदूर को मिलीं गालियां!

बलरामपुर (गैंसड़ी): उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ गरीबों को उनका पूरा हक देने का दावा कर रही है, वहीं बलरामपुर के विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम चमरबोधिया से 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के दबंग कोटेदार राजू पर राशन में भारी घटतौली करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार सहित गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा होने का संगीन आरोप लगा है।

दुकानों के सामने पड़ा मलवा तत्काल हटाया जाए : दिलीप कुमार गुप्ता
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानों के सामने लंबे समय से पड़े मलवे को तत्काल हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी नियमित रूप से सभी प्रकार के कर एवं टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। दुकानों के सामने जमा मलवा व्यापारियों एवं ग्राहकों के आवागमन में बाधा बन रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जब नगर की प्रमुख बाजार और हृदयस्थली की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल मलवा हटाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स देने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे
हनुमानगढ़ी चौराहे की बदहाल स्थिति पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, जलभराव व गड्ढों से आमजन परेशान : दिलीप कुमार गुप्ता
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की बदहाल सड़क एवं सफाई व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की पहचान माने जाने वाले हनुमानगढ़ी चौराहे की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी चौराहा नगर की हृदयस्थली है, लेकिन यहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के दौरान चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों तथा श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, वहीं दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

श्री दिलीप ने कहा कि व्यापारी एवं नागरिक नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बदहाल सड़कें, जलभराव और अव्यवस्थित नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं। जब नगर के सबसे प्रमुख चौराहे की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा नगर की सफाई एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
भाजपा मण्डल तुलसीपुर की मासिक बैठक उदय टावर स्थित कार्यालय , अध्यक्ष विश्राम सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई
     तुलसीपुर बलरामपुर 8 जुलाई भाजपा मंडल तुलसीपुर मासिक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री मंत्री विष्णु देव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मडल प्रभारी संजय शुक्ला संचालन विजय प्रताप सोनी मंडल महामंत्री ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथि का स्वागत मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह ने तथा मंडल प्रभारी संजय शुक्ला  का मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने अंग वस्त्र पहना कर किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला महामंत्री मंत्री विष्णु देव गुप्ता, मंडल प्रभारी संजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि व विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने शक्ति केन्द्र संयोजक,बूथ सशक्तिकरण अध्यक्ष सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।अत में बैठक के समापन की घोषणा शिवकुमार बाल्मीकि ने किया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विष्णु देव गुप्ता, संजय शुक्ला,विश्राम सिंह , श्याम बिहारी अग्रहरि,भीम सेन,वैभव पाण्डेय सन्तोष जैसवाल पंकज गिरी शिव कुमार वाल्मीकि सुजीत सिंह जय ओम कसौधन शिव दयाल कौशल धर्म पाल जयसिंह पन्ना लाल जितेन्द्र सिंह विनोद कुमार दिलीप कुमार यादव अमरपाल यादव चन्द्र प्रकाश मौर्या  उदय प्रकाश अग्रहरि विजय प्रताप सोनी संजय शुक्ला उपस्थित रहे।
विकसित भारत कॉन्क्लेव' में  शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान
उतरौला बलरामपुर 8 जुलाई, ।  बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया।  उन्हें यह सामान मिलने पर बजाज चीनी मिल  उतरौला के अधिकारियों कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है मंगलवार को
नई दिल्ली  हयात रीजेंसी में आयोजित 'विकसित भारत कॉन्क्लेव' के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक "महाराष्ट्र के गौरव" का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक  जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में  शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन  कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इकाई प्रमुख श्याम सिंह इकाई प्रमुख पावर समीर सावत, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी पावर एचआर हेड शुगर बृजेश चंद मंडल केपी सिंह अशोक कुमार पांडे विनोद सिंह वैभव सिंह तआदि ने यह सामान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दिया है
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर नगरपालिका में बैठक,नि:शुल्क वितरित होंगे पौधे
                                      
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" की अध्यक्षता में सभासदों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से नि:शुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने घरों,मोहल्लों,सार्वजनिक स्थलों तथा उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत पौधों की बेहतर देखभाल कर उन्हें सुरक्षित एवं जीवित रखने वाले नागरिकों को आगामी 30 जून को नगरपालिका स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ.धीरू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सामाजिक संगठनों,शिक्षण संस्थानों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारियों,युवाओं एवं महिलाओं से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरवासियों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और बलरामपुर को स्वच्छ,हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासद सुभाष पाठक,राघवेंद्र कान्त सिंह "मंटू",सुशील साहू "बंटी",सिद्धार्थ साहू "बंटी",सोनू साहू, विनोद गिरी,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,अक्षय शुक्ला,शुभम चौधरी,सुनीता मिश्रा,मो.कुमैल,शमीम,शमशाद, नंदलाल तिवारी,कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई (सिविल) अविनाश यादव,जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़ सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
उतरौला में नारायण केसरवानी व रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष बलरामपुर के नेतृत्व में वैश्य समाज उतरौला के पदाधिकारी के लोगों ने क
वैश्य समाज पदाधिकारी उतरौला के लोग 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मनाएगा पुर्नजन्म दिवस मनाएंगे

बलरामपुर ,जनपद बलरामपुर के उतरौला नगर में नगर पालिका परिषद के मीटिंग हॉल में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा संचालित संगठन वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की एक बैठक की गयी इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अनूप चंद्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद उतरौला ने किया जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी के भाई मुख्य अतिथि के रूप में नारायण केसरवानी,विशिष्ट अतिथि मोहित केसरवानी आदि लोगो को रवीन्द्र  कमलापुरी ने स्मृति चिन्ह बूके देकर व आए हुए मीटिंग में सभी उतरौला के पदाधिकारी के लोगों ने भी अतिथियों का दिल खोलकर स्वागत किया कार्यक्रम का नेतृत्व बलरामपुर के चर्चित गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने किया,जिसमें फरीन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद ने मंच संचालन किया उक्त अतिथियों ने इस बैठक से मुख्य अतिथि नारायण केसरवानी ने जनपद बलरामपुर उतरौला के वैश्य समाज पदाधिकारी व सदस्यो के साथ बैठक की विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र गुप्ता  ने बताया कि बताया कि माननीय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी जो कि 15 वर्ष पूर्व एक साजिश के तहत आर डी एक्स बम से भयंकर क्षतिग्रस्त हो गए थे और सभी की प्रार्थना से उन्हें कई महीने आईसीयू में रहकर सबके बीच में आए थे वह उस दिवस को व्यापारी साहस दिवस 12 जुलाई को अपना पुनर्जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं उन्होंने बताया की 12 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी का पुनर्जन्म दिवस मनाया जाएगा जिसमें इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक चौधरी ने बताया कि ज्वाला माई मंदिर उतरौला में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुर्नजन्म दिवस मंदिर पर पूजा पाठ व प्रसाद वितरण किया जाएगा जिसमें दिलीप गुप्ता जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलरामपुर में आज वैश्य समाज की शक्ति एकजुट है और इस शक्ति को हम नंदी जी के कार्यक्रम में एकत्रित करेंगे बैठक में अध्यक्षता कर रहे हैं अनूप चंन्द्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि,मनोज सिंह कसेरा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी सी वी माथुर,फरीन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद,कपिल गुप्ता,हरीश चन्द्र यादव,अभिषेक गुप्ता सभासद,अमित गुप्ता,दीपक चौधरी,संदीप गुप्ता,श्रीराम सेन,राम प्रकाश गुप्ता ज्वेलर्स,पंकज गुप्ता,फूलचंद्र गुप्ता,बलराम गुप्ता,डॉ  रमेन्द्र पाल गुप्ता,राम किशन गुप्ता,अशोक सोनी डॉक्टर आकाश गुप्ता,अंकित गुप्ता,दीपक गुप्ता,मनोज कुमार चौरसिया रामनाथ गुप्ता,आर्यन गुप्ता,प्रहलाद सोनी सभासद नामित, राजेश कुमार गुप्ता रज्जू,आशीष कसौधन,ओम प्रकाश कमलापुरी,रूपेश कुमार गुप्ता,सतीश गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग सर्वे वैश्य समाज के बैठक में मौजूद रहे।