वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
![]()
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश के क्रम में आज श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्राचार्य-प्रभारी प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के अस्तित्व के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक असंतुलन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण के साथ रोपित पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को औपचारिक आयोजन न मानकर सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रो. जय शंकर तिवारी, डॉ. रेखा शर्मा, रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. अमित शुक्ल, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. घनश्याम द्विवेदी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ. दिलीप शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, विनय पांडेय ने पौधरोपण कर विद्यार्थियों को इस हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रोवर्स-रेंजर्स के अभिषेक, शिवांश गुप्ता, कौमजीत मौर्य, अंश, शिवानी, अंजलि दुबे, सूरज मौर्य, सूरज शुक्ला, आनंद सिद्धार्थ, शिव महेश दुबे, आदर्श सिंह, सच्चिदानंद सिद्धार्थ, अर्पित ओझा तथा विकास शुक्ला एवं एन.सी.सी. कैडेट्स सूरज शुक्ला, अभिषेक, आनंद सिद्धार्थ, शिव महेश दुबे, आदर्श सिंह, सच्चिदानंद सिद्धार्थ, अर्पित ओझा तथा विकास शुक्ला ने पौधरोपण एवं कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम में राजकुमार माथुर, रामभरोस तथा शंकर दयाल, विक्की, रमेश, आशा सहित महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण और महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने का संकल लिया।![]()
![]()
![]()


गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश के क्रम में आज श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

*करनैलगंज व तरबगंज पर प्रशासन की नजर
*लगातार अनुपस्थिति और ऑनलाइन उपस्थिति न दर्ज करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बीडीओ को दिए निर्देश
गोण्डा। तरबगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। खास बात यह रही कि सभी शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी थीं, लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने की। फरियादियों की शिकायतें तहसीलदार और कोतवाल श्रीधर पाठक ने सुनीं। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मोहन निवासी सावित्री पत्नी मुंशीलाल ने आबादी की भूमि पर विवाद, लक्ष्मणपुर निवासी शंकर गोपाल ने जमीन पर अवैध अतिक्रमण, रामपुर टेगरहा निवासी राम सबेरे ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा और बकियापुर निवासी ताज मोहम्मद ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित आरआई और हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
गोण्डा।साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की एक शोक गोष्ठी अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी बालूगंज में आयोजित हुई।गणेश तिवारी 'नेश' के संरक्षण में कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ठेकेदार ने की । तिलावत से हाफिज़ कौसर सलमानी ने आग़ाज़ किया व सलीम बेदिल ने नात पेश की । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत विगत दिनों दिवंगत प्रसिद्ध विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान व लेखक मौलाना सय्यद सलमान हुसैनी नदवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अरबी भाषा के प्रकाण्ड विद्वान थे । नदवा कालेज में 40 साल अध्यापन कार्य किया । उन के शागिर्द दुनिया भर में फैले हुए हैं । वह बहुमुखी व्यक्तित्व के महान विचारक थे । साथ ही प्रख्यात सामाजिक व्यक्तित्व अरशद सिद्दीक़ी जी( पूर्व एम.पी इलियास आज़मी के पुत्र ), पत्रकार व गयादीन सिंह इण्टर कालेज प्रहलादगंज के प्राचार्य रहे राज किशोर शुक्ल जी, सीतापुर के 3 शाए़रों इश्तियाक़ अली सबा जी, महफूज़ रहमानी साहब व साजिद ख़ैराबादी साहब,मलिक समाज फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक के पिताश्री हाजी इस्हाक़ मलिक बाराबंकी एवं कस्बा कर्नलगंज की अन्जुमन सज्जादिया के सेक्रेटरी रहे मरहूम नज़ीर अहमद सिद्दीक़ी की पत्नी ( पूर्व सभासद नई बाज़ार - रशीद अहमद जांबाज़ की माता ) के निधन पर संस्था की ओर से शोक व्यक्त किया गया । गोष्ठी में हाजी ज़हीर वार्सी, हाजी नियाज़ क़मर, हरीश शुक्ल, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी, साबिर अली गुड्डू, अल्ताफ हुसैन राईनी, रशीद माचिस, सग़ीर अहमद सिद्दीक़ी, यासीन राजू अंसारी, इख़लाक वारिस व मेराजुद्दीन आदि मौजूद रहे । अब्दुल गफ्फार ठेकेदार के अध्यक्षीय संबोधन पर गोष्ठी सम्पन्न हुई ।
गोण्डा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 638/2026, धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रुपये 1200/- नगद बरामद किये गये ।
Jul 12 2026, 15:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1