यूपी में मिलावटी दूध पर बड़ा प्रहार: 42 डेयरियों पर छापे, 34 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त, 4 एफआईआर दर्ज
![]()
- 116 नमूने जांच के लिए भेजे गए, ₹28.50 लाख का खाद्य पदार्थ जब्त; अमरोहा, अलीगढ़, बदायूं और मथुरा में बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को प्रदेशव्यापी विशेष छापामार अभियान चलाया। अभियान के तहत 27 अंतरजनपदीय टीमों ने 42 डेयरी इकाइयों, मिल्क चिलिंग सेंटर, मिल्क कलेक्शन सेंटर और निर्माण प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 116 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, 34 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और गंभीर अनियमितताओं पर चार एफआईआर दर्ज की गईं।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग और संभावित मिलावट की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब ₹28.50 लाख मूल्य के 34 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जबकि मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए 9 क्विंटल खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8.50 लाख है।
- इन जिलों में दर्ज हुई एफआईआर
अमरोहा: उमंग डेयरी लिमिटेड से पांच नमूने लिए गए। यहां से 5,000 किलोग्राम व्हे पाउडर और 27,875 किलोग्राम स्क्रैप पाउडर (कुल मूल्य लगभग ₹25.49 लाख) जब्त किया गया। साथ ही 699 किलोग्राम बटर और 99 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। जांच में वेजिटेबल फैट एवं प्रतिबंधित अपमिश्रकों से बटर निर्माण मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई।
अलीगढ़: चंडौस क्षेत्र के ग्राम सुदेशपुर स्थित बरकत अली की पनीर निर्माणशाला से नौ नमूने लिए गए। मौके पर 200 लीटर दूध और 400 किलोग्राम नकली पनीर नष्ट कराया गया। अपमिश्रकों से नकली पनीर बनाने पर एफआईआर दर्ज हुई।
बदायूं: ग्राम कोल्हाई स्थित कादरी डेयरी से आठ नमूने लिए गए। यहां चीनी, रिफाइंड पामोलीन ऑयल और घी जब्त किया गया, जबकि 78 लीटर अपमिश्रित दूध नष्ट कराया गया। नकली दूध एवं घी बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।
मथुरा: अनीता डेयरी में पूर्व में सील किए गए प्रतिष्ठान को बिना लाइसेंस संचालित करते हुए पाए जाने पर दो नमूने लिए गए और एफआईआर दर्ज की गई।
- अन्य प्रमुख कार्रवाई
मथुरा की राधिका डेयरी से तीन नमूने लेकर 88 किलोग्राम घी जब्त किया गया तथा 130 किलोग्राम अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार पनीर नष्ट कराया गया। वहीं मधु डेयरी से चार नमूने लिए गए और मिलावट के संदेह में 104 किलोग्राम घी जब्त किया गया।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई के दौरान छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और हाकरों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य संगठित रूप से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है और ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।![]()
![]()


- 116 नमूने जांच के लिए भेजे गए, ₹28.50 लाख का खाद्य पदार्थ जब्त; अमरोहा, अलीगढ़, बदायूं और मथुरा में बड़ी कार्रवाई

- प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों से दें जवाब; 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में मनाया
लखनऊ /वाराणसी। वाराणसी की कैंट विधानसभा में शनिवार की सुबह विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नेवादा क्षेत्र के मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुसहर बस्ती में स्थानीय लोगों ने बीते दो माह पूर्व ही विधायक सौरभ से सड़क की मांग की थी। विधायक ने लोगों को जल्द सड़क देने का आश्वासन दिया था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रुप में नियुक्त करने का फैसला लिया है। इन सभी का पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई (शनिवार) को समाप्त हो रहा है। इसकाे देखते हुए शासन ने यह निर्णय किया है। इससे पहले सरकार की ओर से प्रधानों को ग्राम पंचायतों में प्रशासक की भूमिका में तैनात किया गया था। हालांकि, मामले को कोर्ट में चुनौती दे दी गई। कानूनी पेंच प्रक्रिया में फंसा हुआ है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Jul 12 2026, 11:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1