विकसित भारत कॉन्क्लेव' में  शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान
उतरौला बलरामपुर 8 जुलाई, ।  बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया।  उन्हें यह सामान मिलने पर बजाज चीनी मिल  उतरौला के अधिकारियों कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है मंगलवार को
नई दिल्ली  हयात रीजेंसी में आयोजित 'विकसित भारत कॉन्क्लेव' के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक "महाराष्ट्र के गौरव" का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक  जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में  शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन  कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इकाई प्रमुख श्याम सिंह इकाई प्रमुख पावर समीर सावत, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी पावर एचआर हेड शुगर बृजेश चंद मंडल केपी सिंह अशोक कुमार पांडे विनोद सिंह वैभव सिंह तआदि ने यह सामान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दिया है
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर नगरपालिका में बैठक,नि:शुल्क वितरित होंगे पौधे
                                      
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" की अध्यक्षता में सभासदों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से नि:शुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने घरों,मोहल्लों,सार्वजनिक स्थलों तथा उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत पौधों की बेहतर देखभाल कर उन्हें सुरक्षित एवं जीवित रखने वाले नागरिकों को आगामी 30 जून को नगरपालिका स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ.धीरू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सामाजिक संगठनों,शिक्षण संस्थानों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारियों,युवाओं एवं महिलाओं से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरवासियों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और बलरामपुर को स्वच्छ,हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासद सुभाष पाठक,राघवेंद्र कान्त सिंह "मंटू",सुशील साहू "बंटी",सिद्धार्थ साहू "बंटी",सोनू साहू, विनोद गिरी,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,अक्षय शुक्ला,शुभम चौधरी,सुनीता मिश्रा,मो.कुमैल,शमीम,शमशाद, नंदलाल तिवारी,कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई (सिविल) अविनाश यादव,जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़ सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
उतरौला में नारायण केसरवानी व रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष बलरामपुर के नेतृत्व में वैश्य समाज उतरौला के पदाधिकारी के लोगों ने क
वैश्य समाज पदाधिकारी उतरौला के लोग 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मनाएगा पुर्नजन्म दिवस मनाएंगे

बलरामपुर ,जनपद बलरामपुर के उतरौला नगर में नगर पालिका परिषद के मीटिंग हॉल में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा संचालित संगठन वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की एक बैठक की गयी इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अनूप चंद्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद उतरौला ने किया जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी के भाई मुख्य अतिथि के रूप में नारायण केसरवानी,विशिष्ट अतिथि मोहित केसरवानी आदि लोगो को रवीन्द्र  कमलापुरी ने स्मृति चिन्ह बूके देकर व आए हुए मीटिंग में सभी उतरौला के पदाधिकारी के लोगों ने भी अतिथियों का दिल खोलकर स्वागत किया कार्यक्रम का नेतृत्व बलरामपुर के चर्चित गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने किया,जिसमें फरीन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद ने मंच संचालन किया उक्त अतिथियों ने इस बैठक से मुख्य अतिथि नारायण केसरवानी ने जनपद बलरामपुर उतरौला के वैश्य समाज पदाधिकारी व सदस्यो के साथ बैठक की विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र गुप्ता  ने बताया कि बताया कि माननीय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी जो कि 15 वर्ष पूर्व एक साजिश के तहत आर डी एक्स बम से भयंकर क्षतिग्रस्त हो गए थे और सभी की प्रार्थना से उन्हें कई महीने आईसीयू में रहकर सबके बीच में आए थे वह उस दिवस को व्यापारी साहस दिवस 12 जुलाई को अपना पुनर्जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं उन्होंने बताया की 12 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी का पुनर्जन्म दिवस मनाया जाएगा जिसमें इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक चौधरी ने बताया कि ज्वाला माई मंदिर उतरौला में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुर्नजन्म दिवस मंदिर पर पूजा पाठ व प्रसाद वितरण किया जाएगा जिसमें दिलीप गुप्ता जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलरामपुर में आज वैश्य समाज की शक्ति एकजुट है और इस शक्ति को हम नंदी जी के कार्यक्रम में एकत्रित करेंगे बैठक में अध्यक्षता कर रहे हैं अनूप चंन्द्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि,मनोज सिंह कसेरा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी सी वी माथुर,फरीन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद,कपिल गुप्ता,हरीश चन्द्र यादव,अभिषेक गुप्ता सभासद,अमित गुप्ता,दीपक चौधरी,संदीप गुप्ता,श्रीराम सेन,राम प्रकाश गुप्ता ज्वेलर्स,पंकज गुप्ता,फूलचंद्र गुप्ता,बलराम गुप्ता,डॉ  रमेन्द्र पाल गुप्ता,राम किशन गुप्ता,अशोक सोनी डॉक्टर आकाश गुप्ता,अंकित गुप्ता,दीपक गुप्ता,मनोज कुमार चौरसिया रामनाथ गुप्ता,आर्यन गुप्ता,प्रहलाद सोनी सभासद नामित, राजेश कुमार गुप्ता रज्जू,आशीष कसौधन,ओम प्रकाश कमलापुरी,रूपेश कुमार गुप्ता,सतीश गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग सर्वे वैश्य समाज के बैठक में मौजूद रहे।
बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाएगी नगरपालिका, निशुल्क पौधे होंगे वितरित
                          
                                       
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद,बलरामपुर ने बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने और अपने घरों,मोहल्लों,सार्वजनिक स्थलों तथा उपलब्ध स्थानों पर पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत ऐसे लोगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा,जो लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें सुरक्षित और जीवित रखेंगे। ऐसे नागरिकों को आगामी 30 जून को नगरपालिका स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू" ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सामाजिक संगठनों,शिक्षण संस्थानों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारियोंयुवाओं और महिलाओं से इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरवासियों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और बलरामपुर को अधिक स्वच्छ,हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,डीपी सिंह बैस,सभासद मो.कुमैल,जेई (सिविल) अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र गौड़ तथा नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
दबंगों ने शिकायतकर्ता का सिर फोड़ा, हाथ,पैर तोडा, पुलिस बोली- 'आंधी में छप्पर से गिरा',SP से गुहार 
                    
                                                               
बलरामपुर । जनपद के थाना ललिया अंतर्गत मथुरा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने और दबंगों के हौसले बुलंद होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम मूर्तिहवा (धनघटा) के रहने वाले जलालुद्दीन पर गांव के ही एक रसूखदार दबंग और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का सिर फट गया है,दाहिना हाथ और बायां पैर टूट चुका है। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) बलरामपुर के समक्ष पेश होकर सुरक्षा और मुकदमे की गुहार लगाई है।
भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर मिली तालिबानी सजा
पीड़ित जलालुद्दीन के मुताबिक,उन्होंने 22 मई 2026 को गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान के देवर,रोजगार सेवक व अवैध रूप से प्रधान प्रतिनिधि का काम देख रहे आलोक मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इस शिकायत से बौखलाए आलोक मिश्रा ने पहले पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और फिर 25 मई 2026 की रात करीब 11:00 बजे अपने साथियों के साथ लाठी,डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर जलालुद्दीन को घेर लिया। आरोपियों ने बर्बरतापूर्वक पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया और उनके पास मौजूद व्यवसाय की वसूली के पैसे लूटकर फरार हो गए।
पुलिस की अजीबोगरीब थ्योरी: 'आंधी में छप्पर से गिरा पीड़ित'
हैरत की बात यह है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का आरोप है कि मथुरा बाजार चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय और सिपाही राकेश मौर्या पिछले डेढ़ साल से वहां तैनात हैं और आरोपी को सीधा संरक्षण दे रहे हैं।
मामले को दबाने के लिए पुलिस ने एक मनगढ़ंत और हास्यास्पद कहानी गढ़ दी है कि "उस रात आंधी आई थी और पीड़ित छप्पर से गिरकर घायल हुआ है।" पीड़ित ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा:
"उस रात क्षेत्र में कोई आंधी नहीं आई थी। अगर कोई व्यक्ति छत से गिरता है,तो उसके शरीर के एक हिस्से में चोट आएगी। लेकिन मेरे सिर के बीच में गहरा घाव है,दाहिना हाथ और बायां पैर दोनों टूटे हैं,जो साफ बयां करते हैं कि मुझे बेरहमी से पीटा गया है।"
आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास,प्रधानी के कार्यों पर लगी है रोक
शिकायती पत्र के अनुसार,आरोपी आलोक मिश्रा इलाके का हिस्ट्रीशीटर और शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ थाना ललिया में वर्ष 2023 से लेकर 2026 तक आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे (BNS और IPC की धाराओं में) दर्ज हैं।
लूट,भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के कारण पिछले एक वर्ष से उसकी प्रधानी के कार्यों पर भी रोक लगी हुई है और उसे रोजगार सेवक के पद से हटाने की नोटिस जारी हो चुकी है। हाल ही में उसका एक रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था,जिसमें पुलिस ने सांठगांठ कर मुख्य आरोपी को बचा लिया था।
पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़ित जलालुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर निम्नलिखित मांगें की हैं:
मेडीको-लीगल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर आरोपी आलोक मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले व लूटपाट की धाराओं में तत्काल FIR दर्ज हो।
आरोपी को संरक्षण देने वाले चौकी इंचार्ज प्रतीक पांडेय और सिपाही राकेश मौर्या को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाया जाए ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।
पीड़ित और उसके परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान करते हुए आरोपियों को अविलंब जेल भेजा जाए।
अब देखना यह है कि इस गंभीर मामले में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित को न्याय मिलता है या खाकी का संरक्षण यूं ही बरकरार रहता है।
वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी में मिले उचित प्रतिनिधित्व : केशरवानी

तुलसीपुर, बलरामपुर। वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन मधुरिमा इन मैरेज लॉन, तुलसीपुर में माननीय नंदगोपाल नंदी के प्रतिनिधि एंव देवीपाटन मंडल प्रभारी नारायण केसरवानी की मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवीपाटन मंडल अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक शक्ति होने के बावजूद राजनीतिक रूप से अपेक्षित प्रतिनिधित्व से वंचित है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में वैश्य वर्ग सदियों से व्यापार, वाणिज्य और अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रहा है। छोटे-बड़े उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है, किंतु आज़ाद भारत की राजनीति में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व न मिलने से समाज में असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने समाज से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज एकजुट होकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक समाज को उसके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

मुख्य अतिथि उद्बोधन में नारायण केसरवानी ने सभी उपस्थित जनों से 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाने तथा प्रयागराज में आयोजित मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल, अभय देव आर्य, प्रदीप गुप्ता, जय सिंह, सुनील सोनी, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, संतोष जायसवाल,राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, राजेश गुप्ता, राम दयाल सोनी, प्रदीप सोनी, उदय अग्रहरि, कुंदन,रजनीश, कमल देव, उमाशंकर, सुग्रीव सोनी सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,385 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 305 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए
                                                                                            बलरामपुर।डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह "धीरू भैया", अध्यक्ष,आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ग्राम दुल्हापुर बल्लीपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 385 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही लगभग 305 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने,रक्त जांच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांच की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।
साथ ही "स्कूल चलो अभियान" के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियाँ एवं पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। और भंडारे में बच्चों को भोजन कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ.जावेद अख्तर,प्रभारी चिकित्सा, अधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोखईया,बलरामपुरडॉ.मोहसिन अली सिद्दीकी (मेडिकल ऑफिसर),डॉ.मोहित श्रीवास्तव (डेंटल सर्जन) तथा डॉ.सुजाता आर्या (मेडिकल ऑफिसर) सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर डॉ.जावेद अख्तर ने कहा,"जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा है।" उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना रहा।
चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।  
                         
                                           
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका के सभागार में चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।और भंडारे का आयोजन किया गया।                                                           इस अवसर पर शुभचिंतकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने डॉ.सिंह का पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। समारोह के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के सामाजिक,शैक्षिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाजहित को प्राथमिकता दी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके नेतृत्व एवं सेवाभाव से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा मिलती है।
जन्मदिन समारोह में मिठाइयां वितरित की गईं तथा सभी ने उनके स्वस्थ,सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह,आत्मीयता और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,युवा कार्यकर्ता,महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
155वें स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न,देशभक्ति,सामाजिक सरोकार और हास्य से सराबोर रही काव्य संध्या।     
                     
                                       
बलरामपुर।30 जून- आदर्श नगर पालिका परिषद के 155वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के अथक प्रयासों से भव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सांस्कृतिक,सामाजिक एवं धार्मिक आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न जनपदों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित कर नगर के विकास,सामाजिक सेवा,संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में कवियों ने प्रेम,राष्ट्रभक्ति,सामाजिक समरसता, वर्तमान परिस्थितियों,व्यंग्य एवं हास्य पर आधारित अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं।
विकास बौखल (बाराबंकी) ने प्रेम और मानवता का संदेश देते हुए पढ़ा—
"किसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाए,सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए।
यह किसी शख्स को दोबारा ना मिल पाए,प्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए।"
मणिका दुबे ने सामाजिक संवेदनाओं को स्वर देते हुए कहा—
"वजूद धागे सा टूट जाना सही नहीं है,अन्नाप्रस्तों से दिल लगाना सही नहीं है।
खुदा के बंदे हो आप सारे,खुद नहीं हो,इसे गिराना,उसे उठाना सही नहीं है।"
दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद) की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता पर खूब तालियां गूंजी—
"हमेशा तन गए अंग्रेजों तोपों के दहानों के,कोई कीमत नहीं होती क्या प्राणों की जवानों के।
बड़े लोगों की औलादें तो कैंडल मार्च करती हैं,जो अपने प्राण देते हैं, वह बेटे हैं किसानों के।"
अभय निर्भीक ने देशभक्ति का जोश भरते हुए कहा—
"भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे,अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे।"
मनोज मिश्र 'कप्तान' ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर व्यंग्य करते हुए सुनाया—
"कप,बंदूक चाहे सरोवर मिले,कुनकुनी ठंड में भी पुलोवर मिले।
रेंज में जिसके ऑल्टो नहीं आज वे,चाहते ब्याह में रेंज रोवर मिले।"
सुरेश सैनिक ने अपनी अनूठी शैली में कहा—
"चींटियों के पांव में चट्टान चिपकाए गए,रास्ते-दर-रास्ते तूफान बैठाए गए।
आंखों की मछली दिखे तब और कुछ दिखता नहीं,सिखाने वाले पर हरदौल में पाए गए।"
रुखसार बलरामपुरी ने प्रेम और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा—
"प्यार का हम पैगाम सुनाने वाले हैं,नफरत को धरती से मिटाने वाले हैं।
सभी वतन पर जान लुटाने वाले हैं।"
डॉ.कलीम कैसर ने भारत की महानता का गुणगान करते हुए कहा—
"युगों-युगों गूंजे यह नारा,केवल एक दो सदी नहीं,भारत जैसा देश नहीं और गंगा जैसी नदी नहीं।"
डॉ.ओम प्रकाश मिश्र 'प्रकाश' ने समाज को जागरूक होने का संदेश दिया—
"गर जागे नहीं,सोते-सोते रहेंगे,दुश्वारियों का बोझ सदा ढोते रहेंगे।
यूं जुल्मों-सितम सहकर जो चुप बैठे रहे आप,नफरत के बीच बोने वाले बोते रहेंगे।"
कुंवर जावेद ने दोहरे चरित्र वाले लोगों पर तीखा व्यंग्य किया—
"गिजाएं खाते हैं यह ऐसी होटलों में और,सड़क पर भूखे की,नंगे की बात करते हैं।
मजाक देखिए इससे ज्यादा क्या होगा,दुरंगे लोग तिरंगे की बात करते हैं।"
अकमल बलरामपुरी ने अपनी ग़ज़ल से श्रोताओं को खूब सराहा—
"उसे यह हक है शरारत से जाकर मर जाए,पठान वादा करें और फिर मुकर जाए।
तमाम शहर उसे देखने को आता है,उसे कहो कि कभी छत से उतर जाए।"
आदर्श त्रिपाठी ने सृजन और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा—
"जो बैठे व्यर्थ विवादों में,विवेक केवल कोलाहल होंगे,जो जुड़ेंगे सृजन के साधन में,वे धरती के संबल होंगे।"
कार्यक्रम के अंत में हास्य कवि विनोद कलहंस ने अपने चुटीले अंदाज से समां बांध दिया। उनकी पंक्तियां—
"उसकी गली में आना-जाना सबके बस की बात नहीं,चोरी-चुपके दिल को चुराना सबके बस की बात नहीं।
हमें ये इल्म हुआ इश्क में इतने डंडे खाना,सबके बस की बात नहीं।"
—पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।
देर रात तक चले इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति,सामाजिक चेतना,प्रेम,व्यंग्य और हास्य से सजी इस काव्य संध्या ने नगर पालिका के 155वें स्थापना दिवस समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' सहित आयोजन समिति की सर्वत्र सराहना की गई।
नगरपालिका का 155वां स्थापना दिवस साहित्य, संस्कृति और प्रतिभा सम्मान के साथ गरिमामय ढंग से सम्पन्न।       
              
                  
सम्मान समारोह,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,संगीत संध्या एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां,नगर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को मिला नया आयाम।                    
                 
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस समारोह एम.एल.के.डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के अथक प्रयासों से आयोजित इस समारोह में साहित्य,संस्कृति,संगीत, सामाजिक सरोकार और प्रतिभा सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन चले विभिन्न कार्यक्रमों में नगर के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों,शिक्षाविदों,साहित्यकारों,कलाकारों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
समारोह का शुभारंभ महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के विकास,सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों,स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह,प्रो.रविशंकर सिंह,मेजर जनरल संजय राव,अटल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,प्रो.जे.पी.पांडेय, कर्नल ए.पी.एस.पटवाल,गंगा सिंह,राहुल राज रस्तोगी, माधवराज द्विवेदी,महंत बृजानंद जी महाराज,बृजेश सिंह तथा कर्नल एस.के.वाष्णेय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सम्मान प्रदान किया।

द्वितीय सत्र में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ जी महाराज,सदर विधायक पल्टूराम,जिलाधिकारी डॉ.विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में नगर पालिका परिषद द्वारा साहित्य,संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति,लोकसंस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और उल्लास से भर दिया।
सायंकाल आयोजित संगीत संध्या में दिल्ली के प्रख्यात गायक एस.डी.सिंह, स्थानीय गायिका मान्डवी तिवारी,वैष्णवी सिकरवार,अंशिका उपाध्याय,संजय गिरी,सूरज श्रीवास्तव तथा सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रात्रि में आयोजित भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। देश के प्रतिष्ठित कवि एवं शायर डॉ.कलीम कैसर,कुंवर जावेद,मणिका दुबे, डॉ.दिनेश रघुवंशी,अभय निर्भीक,विकास बौखल, रूकसार बलरामपुरी तथा अकमल बलरामपुरी ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य,गीत एवं ग़ज़लों की प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा।

स्थानीय साहित्यकारों में डॉ.ओमप्रकाश मिश्र 'ओज',कन्हैया लाल 'मधुर',विनोद सिंह 'कलहंस',मनोज मिश्रा 'कप्तान' तथा आदर्श त्रिपाठी ने भी अपनी प्रभावशाली काव्य रचनाओं से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

समारोह के समापन पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, साहित्यकारों,कलाकारों,प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा साहित्य,संगीत और कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।