पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़की सपा
![]()
*चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गोंडा।जिले के कटरा बाजार विधानसभा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर नगर कोतवाली गोंडा में दर्ज फर्जी मुकदमा अपराध संख्या 627/26 के विरोध में समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अरविंद शुक्ला एडवोकेट(जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा), राम अवध गोस्वामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा कुलदीप मणि श्रीवास्तव (प्रतिनिधि) के नेतृत्व में हाथ में तख्तियां लेकर जोरदार आंदोलन गोंडा लखनऊ राज्यमार्ग से तहसील मुख्यालय की तरफ कूच किया।आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पर दर्ज फर्जी मुकदमे के वापसी के लिए नारे,गोंडा पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद,चंदा चोर गद्दी छोड़,कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह होश में आओ,पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी सहित कई तख्तियां लेकर लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह सत्ते के नशे में चूर हैं, न्याय अन्याय उनकी निगाहों से नजर नहीं आ रहा है लगातार ब्राह्मणों के साथ उत्पीड़न कर रहे हैं।सत्ता का लोभ कुछ इस कदर चढ़ा है कि विधायक बावन सिंह घृतराष्ट्र बन चुके हैं सत्य बोलने पर फर्जी मुकदमा लिखा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अवध गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कि यह कोई सामान्य जनांदोलन नहीं है भाजपा के लोग अपनी हार के डर से पूर्व विधायक की छवि धूमिल करना चाहते है।चंदा चोरी करने वाले लोगों से यदि चन्दा पर सवाल पूंछा जाए तो वे लोग फर्जी मुकदमा करते हैं।चंदा चोरी की घटना से संपूर्ण सनातन समाज आहत है भाजपा के लोग प्रभु राम को भी नहीं बख्शे तो ये लोग देश की जनता का क्या होंगे।राम के नाम पर बनी सरकार आज प्रभु श्री राम सहित करोड़ों सनातनियों के साथ छल करने का कार्य किया है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करनैलगंज त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग काफी दिनों से मंदिर में चोरी करने का कार्य करते थे आज पकड़े जाने पर लोगों को भाजपा के लोग क्या मुंह दिखाये इसलिए उलूल जलूल कार्य कर फर्जी मुकदमा कर लोगों की आवाजों को दबाना चाहते हैं लेकिन अब चंदा चोरी का मामला आग की तरह फैल चुकी है अब यह रुकने वाली नहीं है।चंदा चोरी का धन और पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर दर्ज मुकदमा यदि वापस नहीं होता है तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
पूर्व विधायक कटरा प्रतिनिधि कुलदीप मणि श्रीवास्तव ने क्षेत्र के आए हुए कार्यकर्ताओं,समर्थकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि यदि श्री बैजनाथ दूबे जी पर दर्ज मुकदमा प्रशासन द्वारा वापस नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति तय कर चक्का जाम किया जायेगा।फर्जी मुकदमे से क्षेत्र में काफी काफी रोष है यदि प्रशासन समय रहते विचार नहीं करता तो जनांदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा और जेल में जगह कम पड़ जाएगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में राम कुमार शुक्ला(राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी),त्रिवेणी मिश्रा (निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा),नन्द कुमार प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य),गुलाम नबी(जिला पंचायत सदस्य),रूप नारायण प्रजापति(जिला पंचायत सदस्य),राहुल गोस्वामी,अशोक तिवारी (एडवोकेट), अंकित शुक्ला छात्र नेता,अर्जुन बाबा (पूर्व प्रधान),अरशद अंसारी(प्रतिनिधि चेयरमैन कटरा बाजार)भगौती मिश्रा,संतोष तिवारी, छल्लर दूबे,लल्लन पांडेय,अजय कुमार मिश्रा,अमरेश कुमार चतुर्वेदी (एडवोकेट),वहीद खान,नन्द किशोर ओझा पूर्व प्रधान,संजय चौबे प्रधान,सुरेश तिवारी,राजेश तिवारी फरेंदा, मनीष शुक्ला रूद्र, बड़कऊ तिवारी प्रधान बमडेरा,संसारमणि पांडेय,उत्तम सिंह,हरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान गद्दोपुर,लेखराज यादव सपा नेता,मोनू यादव,हरिशंकर दूबे,राजू शुक्ला,लक्ष्मीशंकर तिवारी,राम करन चतुर्वेदी प्रधान,रिंकू तिवारी कोचा,रिंकू तिवारी कौड़ियां बाजार,दद्दन शुक्ला,सहदेव मिश्रा पुत्र श्री रामदेव मिश्रा पूर्व विधायक,सौरभ तिवारी,राम बाबू शुक्ला,राजेंद्र दूबे,हरिओम तिवारी,राहुल तिवारी,सुल्तान प्रधान,परमात्मादीन साहू पूर्व प्रधान,दीनानाथ तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।![]()
![]()


*चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

गोंडा। जिले के कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कचनापुर के पास सरयू नदी में रविवार की सुबह 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था, जिससे उसकी पहचान करना कठिन हो गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही चल सकेगा।
गोंडा। अंबाला से घर लौट रहे एक युवक के चार दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के घर नहीं पहुंचने और उससे किसी भी प्रकार का संपर्क न हो पाने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से युवक को बरामद किए जाने की मांग की है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नू पुरवा निवासी हेमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका 25 वर्षीय पुत्र पिंटू अंबाला शहर में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके अनुसार पिंटू 2 जुलाई की दोपहर अंबाला से अपने घर करनैलगंज के लिए निकला था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने उससे कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा है।
*रजिस्ट्री में हुआ खेल, असली मालिक की जगह फर्जी शख्स पेश करने का आरोप, जिम्मेदार मौन
गोंडा।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और एक बार पुनः उनके खिलाफ जिले की इटियाथोक कोतवाली में एक महिला से अश्लील बात करने को लेकर महिला के पति द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल का महिला से अश्लील बात करते हुए आडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल आडियो में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल एक महिला से बच्चा पैदा करने को लेकर के उसके साथ अश्लील बात करते हुए नजर आ रहे हैं।महिला वायरल आडियो में पूछ रही है कि आप कौन बात कर रहे हैं तो वीरेंद्र पटेल द्वारा दूसरे व्यक्ति का नाम बताया जा रहा है।महिला ने वायरल आडियो में कहा कि आप कौन हैं सुबह जब हमारे इधर आएंगे तो हम आपको बताएंगे।इसके बाद वीरेंद्र पटेल ने फोन काट दिया।पीड़ित महिला के पति ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वीरेंद्र पटेल द्वारा उसकी पत्नी की मोबाइल पर फोन करके अश्लील बात करते हुए उसकी पत्नी और उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी की गयी है।यहाँ यह बताना आवश्यक है कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के ऊपर इससे पहले भी एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो चुका है और एक बार फिर से वीरेंद्र पटेल सुर्खियों में हैं।इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत वीरेंद्र पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि एक आडियो भी सामने आया है जिसमें वीरेंद्र पटेल एक महिला से अश्लील और आपत्तिजनक बात करते हुए नजर आ रहे हैं।पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*इंटर पास सरिता की दर्दनाक मौत, तरबगंज में कोहराम
बुधवार से थी लापता, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Jul 06 2026, 18:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1