कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अदद तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

                  
संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *् प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता आशीष गुप्ता उर्फ गचई पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी काजीपुर तेली टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को कबीर चौराहा के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ दिनाँक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 610/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1. आशीष गुप्ता उर्फ गचई पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी काजीपुर तेली टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर ।

*पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 अनिल यादव, का0 संतोष यादव, का0 सचिन यादव ।
साइबर क्राइम थाना एवं थाना महुली पुलिस द्वारा निवेश के ना तयम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना एवं थाना महुली पुलिस द्वारा थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 384/2025 धारा 318(4),316(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
• विक्रांत प्रकाश सिंह पुत्र विद्या प्रकाश सिंह निवासी ग्राम गायघाट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर ।
• सत्यप्रकाश यादव पुत्र रामलालित यादव निवासी ग्राम चंद्रहर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर ।

*घटना का विवरण*
दिनांक 18.10.2025 को वादी श्री संतलाल मौर्य निवासी हटवा थाना महुली द्वारा थाना महुली पर तहरीर देकर बताया गया कि विश्वनाथपुर में संचालित TVS Solution एवं AIIPL Trading के नाम से कार्यालय चलाने वाले व्यक्तियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश पर 50 से 60 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल ₹51,00,000 का निवेश कराया गया । निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद न तो लाभ दिया गया और न ही निवेश की गई धनराशि वापस की गई । पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा छलपूर्वक धनराशि हड़प ली गई  ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त धनंजय शुक्ला एवं रजनी प्रजापति को पूर्व में गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ एवं साक्ष्य संकलित किए गए ।
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण अपने सहयोगियों के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर AIIPL Trading नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश कराते थे । प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को वर्चुअल बैलेंस एवं बढ़ता हुआ लाभ दिखाया जाता था, जबकि वास्तविक रूप से धनराशि शेयर बाजार में निवेश न होकर नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था । इस प्रकार लगभग ₹30 करोड़ की धनराशि एकत्रित की गई ।
विवेचना में गिरफ्तार अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह एवं सत्यप्रकाश यादव की सक्रिय भूमिका सामने आई । दोनों अभियुक्त निवेशकों को जोड़ने, धनराशि प्राप्त करने तथा नकद एवं बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लाभ अर्जित करने में संलिप्त पाए गए । जांच में यह भी सामने आया कि विक्रांत प्रकाश सिंह ने लगभग ₹4 करोड़ तथा सत्यप्रकाश यादव ने लगभग ₹50 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की, जिससे खजनी, सहजनवां एवं संतकबीरनगर क्षेत्र में अचल संपत्तियां खरीदी गईं ।
संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 318(4),316(2) बीएनएस को धारा 316(5), 61 बीएनएस में परिवर्तित करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
मुख्य अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित धन से लखनऊ में खरीदे गए मकान को धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत जब्त किए जाने हेतु माननीय न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है । साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर उप निबंधक कार्यालय खलीलाबाद, खजनी एवं सहजनवां के माध्यम से रोक लगाने की कार्रवाई भी की गई है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री ललितकान्त यादव, आरक्षी सौरभ यादव, आरक्षी शिवम यादव ।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

*धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त 30,000 रुपये बरामद*


   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा *श्री दिलीप सिंह* व एसओजी प्रभारी *श्री रजनीश राय* की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस थाना धनघटा से सम्बन्धित अभियुक्तगण नाम पता 01. आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र श्री रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी 02. गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर 03. विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर 04. अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त कुल 30,000 रुपये के साथ बेलहरघाट मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 04.07.2026 को वादी श्री कामता प्रसाद सिंह पुत्र श्री मातादीन सिंह निवासी झड़ौदा कला, बाबा हरिदास नगर, बाहरी दिल्ली द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं गरीब लड़का लड़की की शादी करवाता हूँ, इस सिलसिले में मैं अपने पूर्व परिचित आनंद उर्फ मुकेश पाल निवासी धमनौर थाना ककवई जनपद झांसी के मोबाइल पर बात कर पूछा कि कोई लड़की हो तो बताना तो आनद उर्फ मुकेश ने बताया कि एक लड़की है जिसका नाम अनामिका निषाद है आकर देख लो इसी बात पर मैं दिनांक 02.07.2026 को उमरिया बाजार आकर आनंद उर्फ मुकेश से मिला तो मुकेश ने लड़की अनामिका की बहन विमल से मिलवाया इस पर आनंद उर्फ मुकेश ने कहा कि चलो और घर के लोगों से मिलवा देता हूं यह कहकर मुझे सभी लोग रात्रि में औराडाड नदी के किनारे बधे पर ले गए वहा पर गगन यादव मिला सभी लोग मुझसे बात कर रहे थे तभी अचानक सभी मिलकर मेरे हाथ में लिए बैग में रखा 30000रू0 अचानक झपट्टामार कर खींच कर लेकर भाग गए जब मैं कुछ समझ पाता तब तक सभी लोग वहां से भाग गए फिर मैंने 112 पर सूचना दिया और उन लोगों को ढूंढता रहा नहीं मिलने पर दिनांक 04.07.2026 को सूचना देने आया हूं । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

*मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस से सम्बन्धित बरामदगी पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।*

*पुछताछ विवरण*-  गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि साहब हम चारो लोग गैंग बनाकर शादी का झांसा देकर घर दिखाने व शादी की और सारी बात करने के लिए सुनसान रास्ते पर ले जाकर पैसे से भरा बैग झपट्टा मारकर ले लेते हैं । हम लोगों का लीडर आनन्द उर्फ  मुकेश पाल है जो ग्राहक फसांकर लाता है और हम लोग घटना को अन्जाम देते हैं । आपस मे पैसे को काम के हिसाब से बांट लेते है, इसी पैसे से अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र श्री रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी ।
 गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर ।
 विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर ।
 अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।

*बरामदगी का विवरणः-*
 झपटमारी से प्राप्त कुल 30,000 रुपये ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप सिंह, उ0नि0 श्री रवीन्द्र सिंह यादव, हे0का0 बदरे आलम, का0 रवि चौरसिया, म0हे0का0 इन्द्रावती, म0का0 प्रतिमा यादव ।
 एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 अनूप राय, हे0का0 विवेक राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 अभिषेक सिंह, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा ।
पूजन अर्चन के साथ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ


कठिन परिश्रम और निष्ठा से मिलती है नई मंजिल: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी

प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, नामांकन के लिए भारी भीड़



संतकबीरनगर। जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना, संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा नौनिहालों के तिलक स्वागत के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय तथा प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थापित यह संस्थान निरंतर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां के नौनिहालों ने समय-समय पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे कठिन परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों तथा सफलता के नए आयाम स्थापित करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प भी दिलाया।

एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नए सत्र में सभी शिक्षक और विद्यार्थी पूरी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें। संस्थान में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिभावकों के सहयोग से इस बार भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचेंगे।

सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय एवं प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं बेहतर परिणाम देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और नामांकन के लिए अभिभावकों एवं छात्रों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिनके बच्चों का नामांकन अभी तक नहीं हुआ है, वे शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पहुंचे नौनिहालों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशीनील मणि का सराहनीय कार्य सड़क में बने गड्ढे को भरवाकर पेश की मानवता की मिसाल
रमेश

उमरिया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर बने बड़े गड्ढे को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि के प्रयास से देर रात भरवाकर दुरुस्त कराया गया।

बताया जा रहा है कि यह गड्ढा लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। आए दिन इस स्थान पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई थी।

गड्ढे की सूचना मिलने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि देर रात मौके पर पहुंचे और आवश्यक व्यवस्था कराकर सड़क को गड्ढामुक्त कराया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस पहल की सराहना की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उमरिया चौराहे से बिड़ाहड़ जाने वाला यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। सड़क की मरम्मत होने से अब आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ को मिला 'Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry' सम्ओ7
रमेश दूबे
मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं संगठनात्मक परिवर्तन के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 7वें संस्करण "द फ्यूचर ऑफ एचआर एंड एलएंडडी समिट एंड अवार्ड्स" में प्रतिष्ठित "Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry" सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ में लागू की गई दूरदर्शी एवं आधुनिक मानव संसाधन नीतियों, डिजिटल एचआर ट्रांसफॉर्मेशन तथा कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में समूह ने डिजिटल एचआर इकोसिस्टम, एचआर ऑडिट एवं कम्प्लायंस सिस्टम, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PMS), टैलेंट मैनेजमेंट एवं सक्सेशन प्लानिंग, कर्मचारी सहभागिता (Employee Engagement), लर्निंग एंड डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, "वन टीम – वन अप्रोच" कार्य संस्कृति, पारदर्शी प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली, कर्मचारी कल्याण एवं प्रेरणा कार्यक्रम, महिला सुरक्षा एवं कार्यस्थल सम्मान नीतियां, डिजिटल एचआरएमएस (HRMS), दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, एचआर एनालिटिक्स, कर्मचारी शिकायत निवारण प्रणाली, उत्तराधिकार योजना (Succession Planning) तथा श्रेष्ठ औद्योगिक संबंध (Industrial Relations) जैसी अनेक आधुनिक पहल सफलतापूर्वक लागू की हैं।
इन पहलों के परिणामस्वरूप संगठन में कर्मचारी उत्पादकता, कार्य संस्कृति, कर्मचारी संतुष्टि, प्रतिभा संरक्षण (Talent Retention), उत्तरदायित्व, अनुशासन, संगठनात्मक दक्षता तथा कर्मचारी जुड़ाव (Employee Engagement) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही कर्मचारी पलायन (Attrition) में प्रभावी कमी लाकर संगठन को एक स्थायी एवं उच्च प्रदर्शन वाली कार्य संस्कृति विकसित करने में सफलता मिली है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के दूरदर्शी प्रमोटर्स, शीर्ष प्रबंधन तथा पूरे एचआर एवं कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीमवर्क और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी विकास, नेतृत्व निर्माण तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन के माध्यम से उद्योग जगत में नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
समारोह में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की अनुपस्थिति में यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की कॉर्पोरेट मैनेजर सुश्री मणि गुप्ता ने प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर समूह के प्रमोटर्स, वरिष्ठ प्रबंधन एवं सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की उत्कृष्ट मानव संसाधन नीतियों, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान भविष्य में भी समूह को उत्कृष्ट एचआर प्रथाओं, कर्मचारी विकास और सतत संगठनात्मक प्रगति की दिशा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
नाबालिक संग दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार साक्ष्य बरामदगी  के समय भागते समय पुलिस फायरिंग में घायल
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के मामले से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, साक्ष्य बरामदगी के समय भागने की कोशिश करने पर दोनो अभियुक्त पुलिस फायरिंग में हुये घायल*
रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बेलहरकला *श्री हरिकेश भारती* व एसओजी प्रभारी *श्री रजनीश राय* के नेतृत्त में संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 01.07.2026 को मु0अ0सं0 187/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 01. मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक 02. मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले निवासीगण नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी के पश्चात थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को मृतका के मोबाइल की बरामदगी हेतु ग्राम कुशहरा दरही रोड ग्राम जंगल बेलहर समय करीब 04:00 सुबह लाया गया था । मोबाइल और सिम की तलाश के दौरान दोनों अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें बार-बार रुकने के लिए आवाज दिया गया परंतु नहीं रूके । दोनों अभियुक्तों को आवश्यक बल का प्रयोग कर फायर किया गया, दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गए । घायल अभियुक्तों को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी गाड़ी से सीएससी मेहदावल भेजा गया । जिन्हे जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पताः-*
1. मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक निवासी नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । (घायल)
2. मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले निवासी नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । (घायल)


*घटना का विवरणः-*
               दिनाँक 28.06.2026 वादिनी द्वारा थाना बेलहरकला पर आकर एक किता प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि आवेदिका की पुत्री उम्र 16 वर्ष को लगभग 15 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर लेकर चला गया था तथा तीन दिन पूर्व वापस घर छोड़ गया था, आज दिनाँक 28.06.2026 को सुबह दो बजे रात्रि को आवेदिका अपनी पुत्री को बिस्तर पर देखने गयी तो वहाँ नहीं थी तथा सुबह 07.00 बजे पता चला कि मेरी लड़की की कब्रिस्तान के बगल में सागौन के पेड़ की टहनी से उसके ही दुपट्टे में पुरी शरीर जमीन पर लेटा हुआ मृत लाश मिली है । उपरोक्त घटनाक्रम पूरी तरह से हत्या करके साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से नाटकीय ढंग का रुप देकर किया गया है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था ।

*पूछताछ विवरणः-* *अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर दुष्कर्म कर हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है । गिरफ्तारी व साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में बढोत्तरी की जाएगी* ।

*गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*

1. थानाध्यक्ष श्री हरिकेश भारती, उ0नि0 श्री राजेश कुमार दूबे, का0 रामभूषण पटेल, रि0का0 शुभम वर्मा, रि0का0 आशीष कुमार वर्मा ।
2. एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 अनूप राय, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 दीपक सिंह ।
*नोट-* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।*
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान रमेश दूबे
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान ।*

 *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।*

 *ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।*


             पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मंजरिया, मगहर, कबीर स्थली पर 02. महिला थाना द्वारा विकास भवन खलीलाबाद में, 03. थाना महुली पुलिस द्वारा ग्राम ग्राम भगौतीपुर में 04. थाना धनघटा द्वारा बिरहार घाट, नेतावपुर, गुलरिया में 05. थाना मेंहदावल द्वारा मरवटिया कला,ट‌डवरिया चौराहा, बाराखाल में 06. थाना धर्मसिहंवा द्वारा सेवाइचपर, बरगदवा अंसारी,बधाया में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामलें में वाँछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

संतकबीरनगर ।  पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 20.06.2026 को बभनी चौराहे पर एक युवक की हत्या की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों 01. नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम कुशम्हामाफी बाग से व  02. निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर तथा 3. जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम बढया के महुआ की बाग के पास से गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः- दिनांक 19.06.2026 को  इन्द्रेश पुत्र जतन निवासी कोलकी चमरसन थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि उनके पुत्र  आनन्द पुत्र इन्द्रेश निवासी ग्राम कोलकी चमरसन थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर उम्र लगभग 30 वर्ष की बभनी चौराहे पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी है । उक्त प्रकरण में थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(v),3(2)(va)SC/ST एक्ट पंजीकृत किया था । घटना स्थल का निरीक्षण  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर,  पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया  था ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
02. निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3. जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हे0का0 रमेश मिश्रा, का0 संजीव यादव, रि0का0 रूपान्जय सिंह म0का0 प्रियंका सिंह ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नील मणि ने मृतक आनंद कुमार के परिजनों को दी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता
रमेश दूबे

संत कबीर नगर। मेहदावल क्षेत्र के ग्राम सभा कोल्की चमरसन निवासी आनंद कुमार की निर्मम हत्या की दुःखद घटना के बाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नील मणि ने दिवंगत आनंद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

नील मणि ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भय बना रहे।

अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।