सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ को मिला 'Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry' सम्ओ7
रमेश दूबे
मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं संगठनात्मक परिवर्तन के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 7वें संस्करण "द फ्यूचर ऑफ एचआर एंड एलएंडडी समिट एंड अवार्ड्स" में प्रतिष्ठित "Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry" सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ में लागू की गई दूरदर्शी एवं आधुनिक मानव संसाधन नीतियों, डिजिटल एचआर ट्रांसफॉर्मेशन तथा कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में समूह ने डिजिटल एचआर इकोसिस्टम, एचआर ऑडिट एवं कम्प्लायंस सिस्टम, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PMS), टैलेंट मैनेजमेंट एवं सक्सेशन प्लानिंग, कर्मचारी सहभागिता (Employee Engagement), लर्निंग एंड डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, "वन टीम – वन अप्रोच" कार्य संस्कृति, पारदर्शी प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली, कर्मचारी कल्याण एवं प्रेरणा कार्यक्रम, महिला सुरक्षा एवं कार्यस्थल सम्मान नीतियां, डिजिटल एचआरएमएस (HRMS), दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, एचआर एनालिटिक्स, कर्मचारी शिकायत निवारण प्रणाली, उत्तराधिकार योजना (Succession Planning) तथा श्रेष्ठ औद्योगिक संबंध (Industrial Relations) जैसी अनेक आधुनिक पहल सफलतापूर्वक लागू की हैं।
इन पहलों के परिणामस्वरूप संगठन में कर्मचारी उत्पादकता, कार्य संस्कृति, कर्मचारी संतुष्टि, प्रतिभा संरक्षण (Talent Retention), उत्तरदायित्व, अनुशासन, संगठनात्मक दक्षता तथा कर्मचारी जुड़ाव (Employee Engagement) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही कर्मचारी पलायन (Attrition) में प्रभावी कमी लाकर संगठन को एक स्थायी एवं उच्च प्रदर्शन वाली कार्य संस्कृति विकसित करने में सफलता मिली है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के दूरदर्शी प्रमोटर्स, शीर्ष प्रबंधन तथा पूरे एचआर एवं कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीमवर्क और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी विकास, नेतृत्व निर्माण तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन के माध्यम से उद्योग जगत में नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
समारोह में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की अनुपस्थिति में यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की कॉर्पोरेट मैनेजर सुश्री मणि गुप्ता ने प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर समूह के प्रमोटर्स, वरिष्ठ प्रबंधन एवं सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की उत्कृष्ट मानव संसाधन नीतियों, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान भविष्य में भी समूह को उत्कृष्ट एचआर प्रथाओं, कर्मचारी विकास और सतत संगठनात्मक प्रगति की दिशा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
नाबालिक संग दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार साक्ष्य बरामदगी  के समय भागते समय पुलिस फायरिंग में घायल
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के मामले से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, साक्ष्य बरामदगी के समय भागने की कोशिश करने पर दोनो अभियुक्त पुलिस फायरिंग में हुये घायल*
रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बेलहरकला *श्री हरिकेश भारती* व एसओजी प्रभारी *श्री रजनीश राय* के नेतृत्त में संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 01.07.2026 को मु0अ0सं0 187/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 01. मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक 02. मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले निवासीगण नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी के पश्चात थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को मृतका के मोबाइल की बरामदगी हेतु ग्राम कुशहरा दरही रोड ग्राम जंगल बेलहर समय करीब 04:00 सुबह लाया गया था । मोबाइल और सिम की तलाश के दौरान दोनों अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें बार-बार रुकने के लिए आवाज दिया गया परंतु नहीं रूके । दोनों अभियुक्तों को आवश्यक बल का प्रयोग कर फायर किया गया, दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गए । घायल अभियुक्तों को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी गाड़ी से सीएससी मेहदावल भेजा गया । जिन्हे जिला अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पताः-*
1. मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू पुत्र समसुल हक निवासी नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । (घायल)
2. मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले निवासी नगर पंचायत बेलहरकला टोला पनभरा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । (घायल)


*घटना का विवरणः-*
               दिनाँक 28.06.2026 वादिनी द्वारा थाना बेलहरकला पर आकर एक किता प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि आवेदिका की पुत्री उम्र 16 वर्ष को लगभग 15 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर लेकर चला गया था तथा तीन दिन पूर्व वापस घर छोड़ गया था, आज दिनाँक 28.06.2026 को सुबह दो बजे रात्रि को आवेदिका अपनी पुत्री को बिस्तर पर देखने गयी तो वहाँ नहीं थी तथा सुबह 07.00 बजे पता चला कि मेरी लड़की की कब्रिस्तान के बगल में सागौन के पेड़ की टहनी से उसके ही दुपट्टे में पुरी शरीर जमीन पर लेटा हुआ मृत लाश मिली है । उपरोक्त घटनाक्रम पूरी तरह से हत्या करके साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से नाटकीय ढंग का रुप देकर किया गया है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था ।

*पूछताछ विवरणः-* *अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर दुष्कर्म कर हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है । गिरफ्तारी व साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में बढोत्तरी की जाएगी* ।

*गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*

1. थानाध्यक्ष श्री हरिकेश भारती, उ0नि0 श्री राजेश कुमार दूबे, का0 रामभूषण पटेल, रि0का0 शुभम वर्मा, रि0का0 आशीष कुमार वर्मा ।
2. एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय, हे0का0 अनूप राय, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 दीपक सिंह ।
*नोट-* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।*
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान रमेश दूबे
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान ।*

 *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।*

 *ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।*


             पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मंजरिया, मगहर, कबीर स्थली पर 02. महिला थाना द्वारा विकास भवन खलीलाबाद में, 03. थाना महुली पुलिस द्वारा ग्राम ग्राम भगौतीपुर में 04. थाना धनघटा द्वारा बिरहार घाट, नेतावपुर, गुलरिया में 05. थाना मेंहदावल द्वारा मरवटिया कला,ट‌डवरिया चौराहा, बाराखाल में 06. थाना धर्मसिहंवा द्वारा सेवाइचपर, बरगदवा अंसारी,बधाया में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामलें में वाँछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

संतकबीरनगर ।  पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 20.06.2026 को बभनी चौराहे पर एक युवक की हत्या की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों 01. नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम कुशम्हामाफी बाग से व  02. निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर तथा 3. जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम बढया के महुआ की बाग के पास से गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः- दिनांक 19.06.2026 को  इन्द्रेश पुत्र जतन निवासी कोलकी चमरसन थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि उनके पुत्र  आनन्द पुत्र इन्द्रेश निवासी ग्राम कोलकी चमरसन थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर उम्र लगभग 30 वर्ष की बभनी चौराहे पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी है । उक्त प्रकरण में थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 103(1),352,351(3) बीएनएस व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(v),3(2)(va)SC/ST एक्ट पंजीकृत किया था । घटना स्थल का निरीक्षण  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर,  पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया  था ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
02. निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3. जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हे0का0 रमेश मिश्रा, का0 संजीव यादव, रि0का0 रूपान्जय सिंह म0का0 प्रियंका सिंह ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नील मणि ने मृतक आनंद कुमार के परिजनों को दी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता
रमेश दूबे

संत कबीर नगर। मेहदावल क्षेत्र के ग्राम सभा कोल्की चमरसन निवासी आनंद कुमार की निर्मम हत्या की दुःखद घटना के बाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नील मणि ने दिवंगत आनंद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

नील मणि ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भय बना रहे।

अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
महुली पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ₹5,000/- की धनराशि कराई गई वापस

रमेश दूबे

संत कबीरनगर।पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में संचालित साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

इसी क्रम में थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी/गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के एक प्रकरण में पीड़ित को ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये) की धनराशि वापस कराई गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी सत्यम कांडू पुत्र नंदन प्रसाद निवासी ग्राम नाथनगर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा ऑनलाइन धनराशि का लेन-देन करते समय त्रुटिवश ₹5,000/- की राशि गलत खाते में स्थानांतरित हो गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा दिनांक 27.04.2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाना महुली पुलिस से सहायता की मांग की गई।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। लगातार समन्वय एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप  29.05.2026 को पीड़ित के खाते में ₹5,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम

-  दुर्गेश पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक, थाना महुली
- श्री अनुज कुमार यादव – साइबर प्रभारी, थाना महुली
- कांस्टेबल अंकित पटेल
- कांस्टेबल सोनू यादव
- कांस्टेबल मनोज यादव
- महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी

जनपद पुलिस की अपील

जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, संदेश अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

"सावधानी ही सुरक्षा है।"
प्रयागराज में ‘यूपी लिकर रिटेलर अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट रिटेलर्स और आबकारी अधिकारी हुए सम्मानित
रमेश दूबे

प्रयागराज। स्थानीय रेडिसन होटल में ‘आबकारी टाइम्स’ द्वारा 12 जून 2026 को आयोजित बहुप्रतीक्षित 'उत्तर प्रदेश लिकर रिटेलर्स अवार्ड 2026' का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रयागराज के आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, भारी संख्या में सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारियों, देश की प्रतिष्ठित मदिरा कंपनियों के प्रतिनिधियों और जनपद के प्रमुख लाइसेंसी मदिरा व्यवसायियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और शानदार ड्रम परफॉर्मेंस के साथ हुई। 
समारोह में मदिरा जगत की अग्रणी कंपनियों जैसे एडीएस, ग्लोबस, मेडुसा, आरजीएस डिस्टिलरी, गुड ड्रॉप वाइन और मधुशाला ने प्रायोजक और अवार्ड प्रदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 29 अवार्ड वितरित किए गए, जिनमें बोहो द्वारा 10, माउंटेन ओक द्वारा 7, आरजीएस द्वारा 4, मेडुसा द्वारा 6 और गुड ड्रॉप वाइन द्वारा 2 अवार्ड प्रदान किया गया। 
इस अवार्ड समारोह में प्रयागराज के कई प्रमुख लाइसेंसियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 'टॉप 3 कंपोजिट रिटेल आउटलेट्स' श्रेणी में सिविल लाइन्स के राजेंद्र कुमार जायसवाल को बोहो एक्सीलेंस अवार्ड, लाउदर रोड के विकास जायसवाल को बोहो अचीवर अवार्ड और जीरो रोड के दीपेंद्र जायसवाल (रितिक) को बोहो स्टार अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, रनर-अप कंपोजिट श्रेणी में जॉर्ज टाउन के गिरिराज शिवहरे, स्टेनली रोड के रजत जायसवाल और फाफामऊ के मनमोहन पांडे को माउंटेन ओक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 
थोक वितरण (FL-2) श्रेणी में मनमोहन पार्क के प्रमुख व्यवसायी कमलेश जायसवाल को 'बोहो प्लैटिनम अवार्ड' दिया गया, जबकि विकास शिवहरे को गोल्ड और राजा जायसवाल (प्रदीप कुमार जायसवाल) को सिल्वर अवार्ड मिला। बीयर वितरण (FL-2B) में ध्रुवेश वार्ष्णेय को प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, CL-2 श्रेणी में मुंडेरा के प्रशांत जायसवाल को 'माउंटेन ओक प्लैटिनम अवार्ड' तथा राजेश गुप्ता को प्रीमियम रिटेल श्रेणी में 'माउंटेन ओक एक्सीलेंस अवार्ड' प्रदान किया गया। 
इस गरिमामयी शाम का सबसे विशेष आकर्षण 'लीजेण्ड अवार्ड' रहा, जो पूर्व संयुक्त आबकारी आयुक्त (सांख्यिकी) डॉ. जोगेंद्र सिंह द्वारा प्रतिष्ठित व्यवसायी कमलेश जायसवाल को उनकी दीर्घकालिक और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। 
समारोह में आबकारी विभाग प्रयागराज के उप आबकारी आयुक्त राजेंद्र प्रसाद और जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों आर.आर. मौर्य, आर.एस. तिवारी, एन.एस. चौहान और जी.सी. मिश्रा तथा सभाजीत वर्मा को उद्योग में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, आईएसडब्ल्यूएआई और एआईबीए जैसी संस्थाओं को 'जिम्मेदार मदिरापान' और 'रोड सेफ्टी' अभियानों के लिए सीएसआर अवार्ड से नवाजा गया। अंत में आबकारी टाइम्स के प्रबंध संपादक पी.एस. मिश्रा द्वारा प्रायोजकों को सम्मानित करने के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने आयोजन को एक शानदार पहल बताया और कहा यह निसंदेह राज्य के राजस्व को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
महुली पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*

थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 14.06.2026 को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विक्की पुत्र मग्गू निवासी ग्राम घोरहट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को आगया उर्फ सीदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*

विक्की पुत्र मग्गू
निवासी ग्राम घोरहट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*

1.श्री गौतम यादव
2.कांस्टेबल मनीष कुमार
3.महिला कांस्टेबल पूजा चौहान
नील मणि द्वारा आयोजित विश्व रक्तदान दिवस पर महा रक्तदान शिविर आयोजित, 29 लोगों ने किया रक्तदान
रमेश दूबे

संतकबीरनगर , धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि के नेतृत्व में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इनमें 5 पत्रकारों ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया।
शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान करने वालों में  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि, नगर पंचायत  हैसर बजार चैयरमेन श्रीमती रिंकू मणि, सभासद श्रीमती सीमा चौहान, सभासद श्री कृष्ण मुरारी, सभासद श्री जयप्रकाश तिवारी, श्री अनिल कुमार (शेर सिंह), श्री प्रमोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिमन्यु उपाध्याय, श्री अंजेश चौहान, जनाब मैनुद्दीन, पत्रकार श्री बीरू गुप्ता, श्री महंगी लाल, श्री ललित मोहन शुक्ला, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री बंटी लाल, श्री धर्मेन्द्र पाठक, श्री कृष्ण चंद्र यादव, डॉ. मनोज शुक्ला, श्री प्रेम सागर यादव, मोहम्मद मेराज अंसारी, श्री श्याम सुंदर, श्री देवानंद, श्री प्रदीप सैनी, श्री सौरभ शुक्ला, पत्रकार कुमारी विंध्यवासिनी यादव, श्री आशुतोष, श्री राकेश कुमार एवं श्री जय प्रकाश यादव सहित कुल 29 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "रक्तदान महादान" है।
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों सेl समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में शांति समिति की बैठक आयोजित

रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 जून 2026 को थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक महुली द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

*बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—*