मुनाफे के लिए बीएमसी हमारे बच्चों के सपनों को कुचल नहीं सकती : वर्षा गायकवाड
मुंबई। मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन ने शनिवार को नेविल डिसूज़ा फुटबॉल ग्राउंड पर बीएमसी के कन्वेंशन सेंटर प्लान के खिलाफ जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि योजना तुरंत रद्द की जाए। सैकड़ों खिलाड़ी, अभिभावक, कोच और स्थानीय निवासी "LET KIDS PLAY, LET FOOTBALL STAY" के बैनर लेकर मैदान पर जुटे। सांसद श्रीमती वर्षा गायकवाड़ ने बीएमसी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहां किआप मुनाफे के लिए हमारे बच्चों के सपनों को नहीं कुचल सकते। अगर बीएमसी को लगता है कि वह बांद्रा के युवाओं से ये मैदान छीन लेगी, तो वह गलतफहमी में है। हम सड़कों पर भी लड़ेंगे और संसद में भी। ये मैदान यहीं रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल रुपारेल ने भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ये विकास नहीं, विनाश है। बीएमसी हजारों बच्चों का इकलौता खेल का मैदान छीनने की कोशिश कर रही है। अगर ये प्लान वापस नहीं लिया गया तो बांद्रा चुप नहीं बैठेगा। मैदान छीनने की हर कोशिश को हम रोक देंगे। एमएफए और बांद्रा के निवासियों ने बीएमसी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रस्ताव रद्द किया जाए और मैदान को स्थायी रूप से खेल के लिए आरक्षित रखा जाए। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जवाब नहीं दिया तो आंदोलन और तेज होगा।
बीएमसी द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र मोहिते के निर्देशन एवं संयोजन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम रविवार 28 जून 2026 को जी दक्षिण विभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के सहायक चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में संपूर्ण विभागीय क्षेत्रों में आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सार्दुल, डॉ अमोल दर्रोई,डॉ प्रज्योत चव्हाण,डॉ मधुरा दलवी, डॉ अमन मर्चंट, डॉ हर्षदा जगधाने, डॉ प्रिया मुंजवार सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के सहायक चिकित्सा अधिकारी,समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे एवं परिचायिकाओं का योगदान रहा।जिजामाता नगर आरसीएच -2 स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लोढ़ा द पार्क क्लब हाउस में बच्चों को पोलियो खुराक दिया गया जहां रहिवासियों ने स्वयं आगे आकर कार्यक्रम को सफल बनाया।उक्त स्थल पर पीएचएन सुभदा एस वाणी,एएनएम श्रेया मंगेश गमरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य स्वयंसेविका अश्विनी कुम्भार एवं संनि.अन्वेषक विनय कुमार शर्मा की उपस्थिति देखी गई जिन्होंने सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र मोहिते सर ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक चलता रहा और आगामी शुक्रवार 3 जून 2026 तक चलता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि सभी रहवासी अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं जिससे हमारा राष्ट्र पोलियो मुक्त हो।
पूनम संत महिला एवं विकास समिति, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित विशाल सखी सम्मेलन संपन्न
मीरारोड। पूनम संत महिला एवं विकास समिति, महाराष्ट्र द्वारा विशाल सखी सम्मेलन–2026 का भव्य एवं सफल आयोजन प्रथम तल, इंदिरा गांधी हॉस्पिटल, मीरा रोड ईस्ट, महाराष्ट्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम संत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती ईसाबेल ब्रेंडिश एवं राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत भी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रावती त्रिपाठी एवं प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुजाता सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सखियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती पूनम संत ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक मंच प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। संस्था अपने मिशन दुर्गा, बेटी है तो कल है एवं सखी जोड़ो अभियान जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से निरंतर महिलाओं एवं बेटियों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सखियों से एकजुट होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रावती त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा एवं सामर्थ्य को सही दिशा देने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ती हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने सभी सखियों से संस्था के अभियानों से जुड़कर महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। महाराष्ट्र प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुजाता सिंह  ने “बेटी है तो कल है” मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियाँ समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अभियान के माध्यम से संस्था बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। सम्मेलन में संस्था के प्रमुख अभियानों “मिशन दुर्गा”, “बेटी है तो कल है” एवं “सखी जोड़ो अभियान” पर विशेष प्रकाश डाला गया।
श्रीमती अंजू जैन ने “मिशन दुर्गा” अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है। उन्होंने महिलाओं को अपनी सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा समाज में महिलाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विशेष वक्तव्य सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
डॉ. सुरेखा मिचेरी ने “ब्रेस्ट कैंसर : जागरूकता, बचाव एवं समय पर जांच का महत्व” विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच करवाने एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया।
एडवोकेट बीना सिंह  ने “महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा एवं कानूनी अधिकार” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया।
मनोवैज्ञानिक श्रीमती पूनम मेहरा ने “महिलाओं की जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं पारिवारिक तालमेल” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए महिलाओं को अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा परिवार एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए गए। नृत्य-नाटिका एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सखियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला, उद्यमिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती चंदा जैन द्वारा किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन का समापन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती उपमा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित सखियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यूथ कांग्रेस की धर्मेंद्र प्रधान को चेतावनी, निखिल रूपारेल ने तीन दिनों के भीतर मांगा इस्तीफा
मुंबई । NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक और धांधली के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधाकांग्रेसन विपक्ष के सीधे निशाने पर हैं। राहुल गांधी और सहित पूरा विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है। मुंबई यूथ कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।युवा कांग्रेसी नेता निखिल रूपारेल ने धर्मेंद्र प्रधान को चेतावनी देते हुए तीन दिनों के भीतर उनके इस्तीफे की मांग की है । उन्होंने यह कहते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है कि परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के चलते 21 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी और शिक्षा मंत्री इस प्रकरण के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आज हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है। शिक्षा को गिद्धों के हाथों नीलाम कर दिया गया है। बच्चों का परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर से विश्वास उठता जा रहा है। निखिल रूपारेल ने कहा कि आज उन 21 बच्चों के परिवारों पर क्या बीत रही होगी ? जिन लोगों ने अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया और यह सोचकर NEET परीक्षा की तैयारी करवाई कि उनके बच्चे परिवार का नाम रोशन करेंगे। भ्रष्टाचार और धांधली ने सब कुछ तबाह कर दिया। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देकर अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए । उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस द्वारा सांताक्रूज़ पूर्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जन आक्रोश मोर्चा निकाला गया,जिसमें शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में उत्तर मध्य मुंबई के जिला अध्यक्ष तथा कार्यालय प्रभारी निखिल रूपारेल, तेजस मुंबई के प्रभारी पवन मजीठिया, मुंबई युवा कांग्रेस महासचिव संगठन तेजस चांदूरकर, कालीना युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास जैसवार, चांदीवली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल मघाडे, यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का समावेश रहा।
शिवसेना को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई एड. अरुणा पांडे
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में आमदार नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ लगातार अपने खेमे को मजबूत करने में जुटी है, वहीं करारी हार के बाद शिवसेना जनता के बीच वापसी नहीं कर पा रही है। उसकी पार्टी के बड़े चेहरे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शिवसेना उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की तेज तर्रार जिलाध्यक्ष एडवोकेट अरुणा पांडे ने पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के 2 घंटे के भीतर ही आमदार नरेंद्र मेहता ने उन्हें भाजपा कार्यालय में बुलाकर पूरे सम्मान के साथ पार्टी में शामिल कर लिया। एडवोकेट अरुणा पांडे के साथ उनके पति सत्यप्रकाश पांडे तथा पुत्र सत्यम पांडे को भी ससम्मान पार्टी में शामिल किया गया। आमदार नरेंद्र मेहता के पुत्र युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तक्षील मेहता ने सत्यम का स्वागत करते हुए  उन्हें अपने प्रकोष्ठ में शामिल किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, राज बहादुर सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। एडवोकेट अरुणा पांडे राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। राष्ट्रीय महिला हिंदू संरक्षण फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हैं। विशेष कर महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की दिशा में उन्होंने हमेशा सक्रिय भूमिका अदा की है। जरूरतमंद और गरीब लोगों की आर्थिक मदद से लेकर मुफ्त कानूनी मदद  देनेवाली एड. अरुणा पांडे के भाजपा में शामिल होने से शिवसेना को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।
मुंबई में छात्रों की गूंज, उत्तर पश्चिम मुंबई में 27 जून से होगा अभियान का शुभारंभ
मुंबई। देशभर के छात्रों की आवाज को एक सशक्त जन आंदोलन का स्वर देने के उद्देश्य से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी की नई मुहीम छात्रों की गूंज - शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' अब मुंबई पहुँच रही है। इस अभियान का उत्तर-पश्चिम मुंबई में औपचारिक शुभारंभ 27 जून 2026 से किया गया  उत्तर पश्चिम मुंबई कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा जैन ने एक पत्रकार परिषद के माध्यम से उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जनअभियान का उद्देश्य छात्रों के सामने खड़ी वास्तविक चुनौतियों—पेपर लीक, शिक्षा माफिया, लगातार बढ़ती शिक्षा लागत, बेरोज़गारी, मानसिक तनाव और अवसरों की कमी—को समाज और सरकार के सामने मजबूती से उठाना है। मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस, NSUI और इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में क्षेत्र के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्र समूहों तक पहुँचेंगे। यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर कॉलेज, हर कैंपस और हर छात्र तक पहुँचकर उनकी आवाज़ सुनने और उसे राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का प्रयास करेगा। श्रीमती भावना शर्मा जैन ने कहा कि आज देश का छात्र सिर्फ़ परीक्षा नहीं दे रहा, बल्कि पेपर लीक, महंगी शिक्षा, कोचिंग माफिया, असमान अवसर और अनिश्चित भविष्य जैसी समस्याओं से भी लड़ रहा है। करोड़ों परिवार अपने बच्चों की शिक्षा पर अपनी जीवनभर की कमाई खर्च कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को न्यायपूर्ण और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। "छात्रों की गूंज" इसी संघर्ष को आवाज़ देने का अभियान है। यह किसी एक संगठन या राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि भारत के छात्रों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भ्रष्टाचार में आखंड डूबे सिस्टम से डटकर मुकाबला करना है। कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से संसद तक ले जाएगी और छात्रों को न्याय दिलाकर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस का संकल्प है कि इस अभियान के माध्यम से छात्रों के सुझाव, समस्याएँ और अपेक्षाएँ सीधे नीति निर्माण की चर्चा का हिस्सा बनें। अभियान के दौरान कॉलेज परिसरों में संवाद, जनसंपर्क, छात्र बैठकें, डिजिटल अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान का मूल संदेश स्पष्ट है
"सिस्टम से मुझे नहीं हारना है।" हम मानते हैं कि शिक्षा अवसर का माध्यम होनी चाहिए, बोझ का नहीं; सपनों का आधार होनी चाहिए, निराशा का कारण नहीं। मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और युवा साथियों से इस अभियान से जुड़ने और भारत की शिक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान करती है।
भाजपा कामगार आघाड़ी की जिला कार्यकारिणी का गठन
भायंदर। विगत दिनों भाजपा कामगार आघाड़ी के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए प्रवीण राय ने स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन तथा जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अपनी टीम गठित कर ली है। नवगठित कार्यकारिणी में संतोष राउत तथा योगेश शिव पुजारी को उपाध्यक्ष, हसनत काजी व प्रमोद यादव को महासचिव, भगवान ज्ञानू सालुंखे को सचिव एवं अनिल पटेल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित तोडणकर, दीपक पाटिल तथा दिलीप चव्हाण मनोनीत किए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में विधायक नरेंद्र मेहता ने कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रवीण राय की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विधायक नरेंद्र मेहता से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पार्टी की मजबूती तथा कामगारों के हितों के संरक्षण व उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, जिला प्रवक्ता शैलेश पांडेय समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कुर्ला में 353वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज वसतिगृह परिसर में स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में ३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन की पहल तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुभ हस्तों से यह श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। इस विशेष अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, डॉ. हेमंत जाधव, उमेश म्हस्के, विशाल वाघ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस समारोह में कुर्ला क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया और शिवराज्याभिषेक दिवस को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
ग्वालियर। राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर के तत्वावधान में मध्य प्रदेश इकाई द्वारा  गत दिवस नई सड़क  ग्वालियर स्थित "राष्ट्रोत्थान न्यास सभागार" में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ सुरेश सम्राट ने की ।मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. करुणा सक्सेना, अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला ग्वालियर रहीं, विशिष्ट अतिथि  के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राज किशोर बाजपेयी  अभय एवं  सारस्वत अतिथि  रूप में वरिष्ठ साहित्यकार विजय कृष्ण योगी,सम्मान मूर्ति वरिष्ठ कवियत्री कादंबरी आर्य एवं  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित एवं संस्था की महामंत्री  डॉ दीप्ति गौड़ मंचासीन रहीं।प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना पुष्पा मिश्रा आनंद ने  सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर श्वेता गर्ग,कविता उपाध्याय, कविता उमा उपाध्याय, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी "मछंड", दशरथ सिंह राजावत, विजय शंकर श्रीवास्तव एवं रामचरण रुचिर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामचरण "रुचिर" का स्वागत डॉ. प्रमोद पल्लवित  ने किया।इसके पश्चामत कवि सम्मेलन का क्रम आगे बढ़ा, कब पाठ करने वालों में कविता उपाध्याय, उमा उपाध्याय, दिनेश विकल, ज्योति दिनकर, माला श्रीवास्तव, कमलेश कमल, अरुण गिजरे , अरविंद जादौन, अनिल राही , जगमोहन श्रीवास्तव, रेशमा बानो हाशमी, कैलाश स्वर्णकार, डॉ मुक्ता सिकरवार, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.करुणा सक्सेना, डॉ. दीप्ति गौड़, विकास बघेल, श्वेता गर्ग, सरिता चौहान, राजीव सक्सेना‌ आदि सहित 25 कवि एवं कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक  रचनाओं की प्रस्तुति थी। जिससे सदन में रोचकता बनी रही।इसके पश्चात् उपस्थित  कवियत्री कादंबरी आर्य को शब्द शिल्पी से सम्मानित किया सम्मान मूर्ति के रूप में साहित्य गौरव सम्मान शाॅल श्रीफल सम्मान पत्र एवं पुष्पहार भेंटकर किया गया।इसके पश्चात् उपस्थित पच्चीस काव्य रचनाकारो एवं कवियत्रियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र पुष्पहार एवं  राम पट्टिका भेंट कर किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदेश प्रभारी के रूप में रामचरण "रुचिर" का पुष्पहार ,शाॅल ,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर  किया गया किया गया।
नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किए गए डॉ. किशोर सिंह
मुंबई। निर्भय फाउंडेशन द्वारा  मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पश्चिमी उपनगर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में किए गए प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। उन्हें यह अवार्ड मीरा रोड स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर सभागृह मैं आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। डॉ किशोर सिंह को यह पुरस्कार दिए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।