Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव
मीरजापुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन अन्तर्गत दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर बने दीवार के पास मोटे केबल के बंडल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव रात से ही पड़ा होना बताया जा रहा है। आश्चर्य कि बात है कि जीआरपी से लेकर आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं होने पाई है।
कहने को तो रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे पुलिस चक्रमण/गस्त करती है। फिर भी पुलिस को लाश होने की सूचना सुबह मिलती है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
लघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं जनपद शाखा मिर्जापुर का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव सम्पन्न

मीरजापुर। प्रांतीय पदाधिकारियों एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मीरजापुर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को एसोशिएशन बोरिंग टेक्निशियन, लघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं जनपद शाखा मिर्जापुर का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव 'सरदार पटेल संस्थान' अनगढ़ रोड़ पर चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिसमें संरक्षक द्वय के रुप में रामसेवक सिंह व वीरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष राम मनोहर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीराम सिंह, जिलामंत्री संदीप कुमार सिंह (पटेहरा), कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक संदीप कुमार सिंह (पहाड़ी),
मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सिंह (सीखड़) का निर्वाचित किये गये।ऊ
ट्रक में पीछे से टकराई कार, मध्यप्रदेश निवासी पत्रकार दंपती की हुई मौत, चार घायल, कार में सवार दंपती के दो बच्चे बाल बाल बचे


मीरजापुर: ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित लहुरियादह गांव में शनिवार की रात डेढ़ बजे के करीब ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरही निवासी विकास ताम्रकार अपने परिजनों व रिश्तेदारों संग कार से शनिवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। दर्शन पूजन के बाद देर रात घर लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में पहुंचे तो सामने खड़ी ट्रक के चालक द्वारा ट्रक को हाइवे पर खड़ा किया जा रहा था उसी दौरान कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय विकास ताम्रकार व उनकी 31 वर्षीया पत्नी सोनम, कार चालक 23 वर्षीय हीरालाल निवासी छिबिया जिला कटनी,27 वर्षीय हिमांशु ताम्रकार निवासी उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश,17 वर्षीय सक्षम निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश व 40 वर्षीया राधा पत्नी प्रह्लाद ताम्रकार निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश घायल हो गए। जबकि कार में सवार मृतक दंपती के दोनों पुत्र चार वर्षीय शिवांश व डेढ़ वर्षीय रूद्र बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई जहां चिकित्सक ने देखते ही विकास और उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक विकास की बहन राधा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।कार चालक हीरालाल, हिमांशु ताम्रकार व सक्षम की हालत सामान्य होने पर चिकित्सक ने रविवार सुबह घर जाने की इजाजत दे दी।

काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर देर रात कार से जा रहे थे कटनी

मृतक कार सवार विकास ताम्रकार के साले हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि विकास ताम्रकार नई दुनिया समाचार पत्र में पत्रकार थे। बताया कि जीजा और दीदी के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद रात में घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि जिस समय घटना हुई ट्रक चालक हाइवे पर ट्रक को आगे पीछे कर रहा था उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। जिसमें गंभीर रूप से घायल दीदी और जीजा की मौत हो गई।

हादसे मृतक दंपती के दोनों पुत्रों को खरोंच तक नही आई
हादसे में मृतक दंपती के दोनों पुत्रों शिवांश और रूद्र को खरोंच तक नही आई। संयोग था कि घटना में दोनों बाल बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि कार में दो छोटे बच्चों सहित कुल आठ लोग सवार थे जिसमें गंभीर रूप से घायल पति पत्नी की मौत हो गई है।घायल चार लोगों में तीन की हालत सामान्य है जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
नटवां में लहूलुहान मिली महिला की हुई पहचान, दिल्ली से बिहार जाते समय हुई थी लापता
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। महिला दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र निवासी शीला (पत्नी संजय कुमार) है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन मीरजापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की गई और विरोध करने पर हमलावरों ने उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे नटवां क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया।

शीला 14 जून को दिल्ली स्थित अपने ससुराल से मायके पूर्णिया (बिहार) जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी। वह प्रयागराज तक पहुंची, लेकिन इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 15 जून को नटवां में सड़क किनारे वह लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और शरीर पर पहने गए आभूषण भी गायब थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने लिखकर अपना नाम और पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान सुनिश्चित की।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। परिजन को सूचना देकर बुलाया गया है तथा घटना में शामिल आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
मिर्ज़ापुर : फतहा घाट पर नहाते समय दो किशोर गंगा में लापता, परिजनों ने एसपी आवास के पास किया सड़क जाम


एंकर:
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहा घाट पर सोमवार को सायं स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए चार युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता हैं। लापता किशोरों की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीम अभियान चला रही है। वहीं शव बरामद न होने से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वीओ-1:
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली और प्रयागराज से कुछ मेहमान आए थे। सभी युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर पानी में लापता हो गए।
वीओ-2:
लापता किशोरों की पहचान आरुष पुत्र फिरोज, उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी मिर्जापुर तथा नैति पुत्र राकेश, उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरों की खोजबीन जारी है।
वीओ-3:
वहीं देर तक दोनों किशोरों का पता न चलने से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा एवं फतहा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।
दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दोनों की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस
मीरजापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में सोमवार की रात 7:45 पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक सवारों की पहचान कराने में जुटी रही है, समाचार भेजें जाने तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों बाइक सवारों की भिड़ंत इतनी तेज रही है कि मौके का मंजर देख लोगों का दिल दहल उठा था।
मिर्ज़ापुर : फतहा घाट पर नहाते समय दो किशोर गंगा में लापता, परिजनों ने एसपी आवास के पास किया सड़क जाम


एंकर:
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहा घाट पर सोमवार को सायं स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए चार युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता हैं। लापता किशोरों की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीम अभियान चला रही है। वहीं शव बरामद न होने से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वीओ-1:
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली और प्रयागराज से कुछ मेहमान आए थे। सभी युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर पानी में लापता हो गए।
वीओ-2:
लापता किशोरों की पहचान आरुष पुत्र फिरोज, उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी मिर्जापुर तथा नैति पुत्र राकेश, उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरों की खोजबीन जारी है।
वीओ-3:
वहीं देर तक दोनों किशोरों का पता न चलने से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा एवं फतहा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Mirzapur : अधिमास अवसर पर कोटार नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया शीतल पेय शिविर
संतोष देव गिरि
मीरजापुर। जिले के अंतिम छोर पर स्थित हलिया विकास खंड़ क्षेत्र के विख्यात कोटार नाथ महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहीं।
जहां मध्यप्रदेश के रीवा, मऊगंज, सीधी सहित मिर्ज़ापुर, प्रयागराज जनपदों के कोने कोने से हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पहाड़ी नदी अदवा के तट पर स्थित प्राचीन कोटारनाथ मंदिर का अपना एक अलग महात्म्य है सावन सहित विभिन्न पर,पर्व त्यौहार पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है तो बरसात के दिनों में यहां का सुहाना मौसम और प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। सोमवार को आखिरी अधि मास के अवसर पर आवाज फाउंडेशन द्वारा भक्तों की भारी भीड़ और प्रचंट गर्मी के तेवर को देखते हुए आम का जूस सर्वत आदि की व्यवस्था कर संस्था शिविर लगाकर भक्तों को आम का जूस पिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था सचिव जितेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें नीरज सिंह, समाजसेवी व स्वयंसेवक राजनारायण, राम कैलाश, लालजी रामनाथ आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान दर्शन-पूजन करने के साथ काफी संख्या में भक्त गण पहाड़ी नदी के तट पर लिट्टी चोखा का आनन्द लेते हुए देखा गया। भक्तों की भारी भीड़ से समूचा इलाका भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान रहा है।
अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बुजुर्ग मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल


मड़िहान/मीरजापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला चौराहा स्थित पाल बस्ती के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे दो बुजुर्ग मजदूरों को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नारायण कोल (75 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं बेचन कोल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि दोनों मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नारायण कोल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार राजगढ़ क्षेत्र के चौखड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही संतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल बेचन कोल तथा बाइक सवार को तत्काल पीएचसी पटेहरा कला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
छिनैती का खुलासा न होने से दहशत: राजगढ़-चुनार मार्ग पर बढ़ रहा अपराध, महिला दुकानदार के गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हुए थे बदमाश

मड़िहान, मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में महिला दुकानदार से दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। मामले का खुलासा न होने से क्षेत्रीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि राजगढ़-चुनार मार्ग पर लगातार बढ़ रही छिनैती और लूटपाट की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार सेमरी गांव निवासी ममता देवी पत्नी सीताराम यादव अपने घर के पास स्थित किराना दुकान पर बैठी थीं। सुबह लगभग 10:30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और गुटखा खरीदकर चले गए। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यही युवक कुछ देर बाद वारदात को अंजाम देने लौटेंगे।

करीब दोपहर 1:30 बजे दोनों युवक फिर दुकान पर पहुंचे। एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर दुकान पर आया और महिला दुकानदार से सिगरेट मांगी। जैसे ही ममता सिगरेट निकालकर देने लगीं, युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और अपने साथी के साथ चुनार की ओर फरार हो गया।

अचानक हुई इस घटना से महिला स्तब्ध रह गई। कुछ क्षणों तक तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जब होश आया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़ पड़े। उनके पति ने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और क्षेत्र के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पहले सुनारों और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब छोटे दुकानदार और महिलाएं भी अपराधियों के निशाने पर हैं। इससे लोगों को सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजगढ़-चुनार मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

महिला दुकानदार ममता देवी आज भी उस घटना को याद कर सहम जाती हैं। उनके चेहरे पर उस भयावह दोपहर की दहशत साफ झलकती है। परिवार का कहना है कि मेहनत की कमाई से बनवाया गया सोने का लॉकेट पल भर में अपराधियों ने छीन लिया, लेकिन उससे भी बड़ा दर्द यह है कि अब तक अपराधी कानून की पकड़ से दूर हैं।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आम नागरिकों और व्यापारियों का सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।