पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों पर घोष के साथ निकाला गया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे  घोष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार शाम को पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों पर घोष के साथ निकाला गया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रागढ़ से निकाले गए पथ संचलन का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में विभिन्न जिलों से आए भैया बहनों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बच्चों के साथ कदमताल की। पथ संचलन को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में जमा लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पथ संचलन में भारी संख्या में भैया बहनें घोष बजाते हुए वातावरण में जोश व रोमांच पैदा कर रहे थे। पथ संचलन नगर के खतराना चौराहा, बागवानी टोला पाटनदीन चौराहा, रामनाथ तिराहा, सर्राफा बाजार बेहटी होते हुए वापस इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। पथ संचलन में प्रमुख रूप से राजेश्वर रस्तोगी, रामे बाजपेई, पंकज यादव, रवि श्रीवास्तव, अनुज मल्होत्रा, निखिल मल्होत्रा, रामानंद अवस्थी, राजन खरे, श्री नारायण मल्होत्रा, कमल टंडन, विनीत जायसवाल, दीपक टंडन, शिवम टंडन, संतोष कश्यप, अमित सहित प्राचार्य, आचार्य , भैया बहनें उपस्थित थे
दूरदराज से आए ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर कराया निराकरण

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)।  विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक बुधवार को लगाए जा रहे जनता दरबार में निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर बैठकर दूरदराज से आए ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर कराया निराकरण। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण ही उनकी प्राथमिकता है, उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की, उन्होंने कहा कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और चुनावों को देखते हुए अपने-अपने बूथ की समस्याओं को  सुने और उनका निराकरण करें यदि कोई समस्या है तो मुझे अवगत कराए। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, विशाल निगम, अंकुर वर्मा, मोहित वर्मा, चंद्रपाल, आशीष सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस मौके पर सत्र के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रबंध समिति सदस्या प्रिया मेहरोत्रा ने सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की।इस मौके पर विद्यालय की बहनों ने अतिथियों का चंदन कुमकुम एवं बैच लगाकर स्वागत किया। सत्र में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संस्कार उन्नत समाज की नींव हैं। मुख्य अतथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र ने संभाग के अंतर्गत हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति सदस्य प्रिया मेहरोत्रा ने घोष प्रशिक्षण को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम बताया उन्होंने कहा कि घोष अनुशासन का प्रतीक है। नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल व सभासद  देवेश अवस्थी  ने युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिया मेहरोत्रा ने प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए  अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राम सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया और  विद्यालय के भैया बहनों ने वंदना प्रस्तुत की उसके उपरांत  अभ्यास सत्र में भैया-बहिनों ने  वाद्य कला का  अभ्यास किया और आनक ड्रम,नगाड़ा, शंख और बांसुरी के वादन का अभ्यास किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने उपस्थित सभी संभागियो का मार्गदर्शन करते हुए  घोष  विधा के महत्व पर प्रकाश डाला और  कहा कि घोष विद्या से विद्यार्थियों में एकाग्रता, सामूहिकता और कठोर अनुशासन का विकास होता है,घोष की गूंज केवल ध्वनि नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समरनाद है,उन्होंने पारंपरिक घोष विधा को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने के मूल मंत्र साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न संकुलों से आए  प्राचार्य, आचार्य, और  भैया बहनें  उपस्थित थे।  विद्या मंदिर के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा व प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राम सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया और  विद्यालय के भैया बहनों ने वंदना प्रस्तुत की उसके उपरांत  अभ्यास सत्र में भैया-बहिनों ने  वाद्य कला का  अभ्यास किया और आनक ड्रम,नगाड़ा, शंख और बांसुरी के वादन का अभ्यास किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने उपस्थित सभी संभागियो का मार्गदर्शन करते हुए  घोष  विधा के महत्व पर प्रकाश डाला और  कहा कि घोष विद्या से विद्यार्थियों में एकाग्रता, सामूहिकता और कठोर अनुशासन का विकास होता है,घोष की गूंज केवल ध्वनि नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समरनाद है,उन्होंने पारंपरिक घोष विधा को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने के मूल मंत्र साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न संकुलों से आए  प्राचार्य, आचार्य, और  भैया बहनें  उपस्थित थे।  विद्या मंदिर के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा व प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर  क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए बनाए गए राष्ट्रीय बालिका महाविद्यालय के  विगत कई वर्षों से बंद पड़े होने व शिक्षण कार्य न होने से क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजकीय बालिका महाविद्यालय को शुरू कराए जाने को  लेकर  सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देकर मांग की है कि नगर क्षेत्र की छात्राओं को उच्च  शिक्षा के लिए  कम से कम पांच  किलोमीटर दूर निजी विद्यालयों में जाना पड़ता है जबकि नगर के अंदर शासन द्वारा निर्मित कई करोड़ रुपए की लागत से बना राजकीय बालिका  महाविद्यालय कई सालों से बंद पड़ा है उन्होंने मांग की है कि बंद पड़े महाविद्यालय को यदि प्रारंभ करा दिया जाए तो बालिकाओं को शिक्षा ही नहीं शिक्षा से वंचित रहने वाली समाज की अंतिम व्यक्ति में खड़ी गरीब व निर्धन बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री  ने आश्वासन देते हुए कहा कि अति शीघ्र ही इसकी जांच करा कर संचालित कराने का कार्य किया जाएगा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय प्रान्तीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया
कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। यह  प्रशिक्षण शिविर संत रविदास की 650वीं जयंती एवं वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। रविवार देर शाम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक  आशीष मेहरोत्रा, प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर निरंकार मेहरोत्रा ने किया। पांच दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण सत्र में 16 ज़िलों के भैया बहनें प्रतिभाग कर रहे है। प्रशिक्षण सत्र को विभिन्न  वक्ताओं ने संबोधित करते हुए   घोष वादन को अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक चेतना का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि  विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी अनुशासित घोष वादन की बारीकियों को सीख कर भारतीय संस्कृति के इस गौरव को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से, राजेश्वर रस्तोगी, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र, नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी एवं 16 जिलों से आए शिक्षार्थी, आचार्य उपस्थित थे। विद्यालय
प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा,प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र ने  राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत आयोजन की सफलता की कामना की।
गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।, क्षेत्र के ग्राम मकनपुर के मजरा गदापुर में, गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया । शनिवार को क्षेत्र के ग्राम गदापुर में, गदापुर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन  प्रवीण राजवंशी के द्वारा किया गया, क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बल्लेबाजी करके किया, उन्होंने कहा कि, क्रिकेट टूर्नामेंट हमें खेल भावना के साथ साथ अनुशासन का भी संदेश देते है, उन्होंने टूर्नामेंट आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गदापुर व मूडी खेड़ा के मध्य खेला गया जिसमें मूडी खेड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवर में 31 रन बनाए, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गदापुर की टीम ने 32 बना कर जीत हासिल कर ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता मिंटू, प्रधान शुभम श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश यादव, रामकुमार यादव , धर्मेंद्र पांडे,अनिल राज, मोइन खान, आशीष, शेरू, शिवम, अनूप, सत्यम, ललित, कुलदीप, श्यामू, इश्तियाक अमरीश , कपिल, रामकृष्ण, संकेत, सौरभ, लवकुश, मनजीत सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
एचपीवी टीकाकरण का अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का टीकाकरण किया गया

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। सर्वाइकल कैंसर  एचपीवी से किशोरियों के बचाव के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 32 सत्र केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण का अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई के नेतृत्व में क्षेत्र के 32 सत्र स्थलों पर अभियान चला कर 82 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह सरकार की एक महत्व जो की पूरी तरह निशुल्क है उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की किशोरियों को दो डोज व 15 वर्ष की किशोरियों को तीन डोज  लगाएं जाते हैं इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
भोजपुरी फिल्म ‘जननायक’ की शूटिंग विधि विधान पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) भोजपुरी फिल्म ‘जननायक’ की शूटिंग विधि विधान पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ। इस मौके पर भारी संख्या में लोग शूटिंग देखने के लिए जमा हुए। शुक्रवार को सत्यदेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म "जननायक" की शूटिंग का भव्य शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान  गणेश की पूजा अर्चना कर किया गया।

फिल्म के नायक भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि  फिल्म का उद्देश्य जनता की असली ताकत और उसके संघर्ष को पर्दे पर दिखाना है, फिल्म के निर्माता रवि शंकर सिंह और निर्देशक सचिन यादव हैं और संगीत साजन मिश्रा देंगे। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में संग्राम सिंह पटेल, रवीना राय, केहना सिंह, विनीत विशाल, रजनीश पाठक, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, नीलम पांडेय, जसवंत कुमार, रुपेश मिश्रा, सत्या शुक्ला, जय यादव, मोनिका मिश्रा, रवि वर्मा, संजीत वर्मा, इरफान पिंडारी और डॉ. राम सिंह चौधरी आदि थे।फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि, फिल्म जननायक की शूटिंग लहरपुर व इसके आस पास   विभिन्न स्थानों पर की जाएगी और स्थानीय कलाकारों को भी कार्य करने का मौका दिया जाएगा।