बैक फुट पर महाराष्ट्र सरकार ,सूचना मांगने का उद्देश्य बताना अब अनिवार्य नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून 2026 को जारी किए गए नए सूचना का अधिकार नियमों में आवेदक के लिए सूचना मांगने का उद्देश्य बताना अनिवार्य किया गया था। लेकिन महज़ एक सप्ताह के भीतर, 19 जून 2026 को सरकार ने यह प्रावधान वापस ले लिया। इस पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यदि सूचना मांगने का उद्देश्य बताने की शर्त सही और वैध थी, तो उसे एक सप्ताह में वापस क्यों लिया गया? और यदि वह गलत थी, तो उसे मूल नियमों में शामिल ही क्यों किया गया? सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के मूल सिद्धांतों के अनुसार नागरिक को सूचना मांगने के लिए कारण बताने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में सरकार का यह यू-टर्न दर्शाता है कि नए नियम पर्याप्त कानूनी और लोकतांत्रिक विचार-विमर्श के बिना तैयार किए गए थे।

अनिल गलगली ने यह भी कहा है कि नए बदलावों को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किए बिना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्णय जारी किया गया है, जिसकी प्रधान सचिव स्तर पर जांच होनी चाहिए।
इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि नए नियमों की कई धाराएँ जल्दबाज़ी में तथा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की मूल भावना के विपरीत तैयार की गई हैं।अब नागरिकता प्रमाण, अपील शुल्क, वकीलों पर प्रतिबंध तथा 150 शब्दों की सीमा जैसी अन्य विवादित शर्तों पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के योग गुरु : मंगल प्रभात लोढ़ा


मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्याज फाउंडेशन की ओर से डोम, एसव्हीपी स्टेडियम, एनएससीआय, वरली में भव्य योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के मंत्रिमंडल मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति रही। इस अवसर पर दिव्याज फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा व्यक्त भावना का उल्लेख किया। “मेरे जीवन की लेडी लक मेरी प्यारी बेटी दिविजा है,” इस कथन से झलकने वाले पारिवारिक मूल्यों और स्नेह का उन्होंने विशेष उल्लेख किया। उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए  अमृता फडणवीस की पहल से स्थापित दिव्याज फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

पिछले आठ वर्षों से फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। समाजसेवा, खेल, संगीत, योग और कौशल विकास का समन्वय करते हुए इस संस्था ने सर्वांगीण विकास का एक आदर्श स्थापित किया है। इस वर्ष के योग दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से आत्महत्या प्रभावित किसान परिवारों के ७०० से अधिक बच्चों को शामिल किया गया, जिससे उन्हें सकारात्मकता, आत्मविश्वास और जीवन में नई दिशा मिल सके।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “योग केवल एक व्यायाम या कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक साधना है जो शरीर, मन और भविष्य को जोड़ती है। भारत की इस अमूल्य परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और भारत की सांस्कृतिक पहचान और सुदृढ़ हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के ‘योग गुरु’ हैं। योग के तत्वज्ञान के अनुरूप उन्होंने संतुलित और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।”

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। योग, ध्यान और जनजागरण के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दिव्याज फाउंडेशन के कार्यों की सभी स्तरों पर सराहना की गई। विकसित महाराष्ट्र की दिशा में ऐसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।
कलवा में जन-जागरण हेतु हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
ठाणे । कलवा पूर्व स्थित पौंडपाढ़ा,भास्कर नगर में हिन्दू जागृति के उद्देश्य से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन ज्ञानगंगा विद्यालय प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षा विनायक मेस्त्री ने किया तथा प्रमुख अतिथी व वक्ता के रूप में अरविंद तिवारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरसेवक महेश साळवी,माजी नगरसेवक राजेंद्र साप्ते,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ठाणे जिल्हा कार्यवाह शैलेश चौधरी, समाजसेवक अरविंद कलवार, बजरंग दल ठाणे विभाग मंत्री सर्वेश तिवारी, समाजसेवक अनिल शुक्ला, समाजसेवक कृष्णकुमार यादव उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग इस कार्यक्रम मे पधारे जिनका प्रतिनिधित्व युवा समाजसेवी रोहित कलवार ने किया।
श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। धार्मिक शिक्षा, संस्कार एवं श्रुतज्ञान के संवर्धन हेतु कार्यरत श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षा–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मानार्थ एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह गौरवपूर्ण कार्यक्रम पूज्यश्री कलापूर्णसूरीश्वरजी महाराज के समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय कल्पतरुसूरीश्वरजी महाराज की पावन निश्रा तथा चतुर्विध संघ की विशाल उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और धर्मभावना से ओतप्रोत रहा। समारोह में धार्मिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि, पाठशाला बच्चों को संस्कार एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने का प्रथम और सर्वोत्तम केंद्र है। श्रुतज्ञान की वास्तविक विरासत पाठशाला से ही प्राप्त होती है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में पाठशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, जहां सम्यक ज्ञान के माध्यम से आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। पाठशालाओं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भविष्य में जैन शासन के सशक्त रक्षक बनते हैं। यही बालक और बालिकाएं आगे चलकर साधु-साध्वी, सुश्रावक, सुश्राविका, जैन ट्रस्टी, स्वयंसेवक तथा समाज के जागरूक नेतृत्वकर्ता बनेंगे।
संघ के ट्रस्टी अशोक नरसी चरला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों को पाठशालाओं से जोड़ना एक बड़ी चुनौती बन गया है। समय की आवश्यकता के अनुरूप पाठशालाओं का आधुनिकीकरण कर नई पीढ़ी को अधिक आकर्षक एवं प्रभावी धार्मिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है।
ट्रस्टी सुरेश देवचंद संघवी ने कहा कि, श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का रोपण करना है। इन संस्कारों की शुरुआत का पहला सोपान पाठशाला ही है। वास्तव में जैन शासन का प्राण पाठशालाएं ही हैं।
महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजयभाई शाह ने कहा कि, जैन धर्म के शाश्वत सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों का प्रसार पाठशालाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने तथा बच्चों एवं युवाओं में धार्मिक संस्कारों का सिंचन करने का महत्वपूर्ण कार्य संघ निरंतर कर रहा है।
संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में आयोजित राष्ट्रव्यापी धार्मिक परीक्षा में 25,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वर्तमान में संस्था देशभर में 655 से अधिक पाठशालाओं का मार्गदर्शन कर रही है, जहां 75,000 से अधिक विद्यार्थी धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही 1,500 से अधिक पंडितवर एवं शिक्षिका बहनें निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
यह उपलब्धि केवल गर्व का विषय ही नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सशक्त आधार भी है। जैन पाठशालाएं आज भी उसी पवित्र दायित्व का निर्वहन कर रही हैं, जिसकी परंपरा तीर्थंकर भगवंतों और आचार्य भगवंतों ने मानव कल्याण के लिए स्थापित की थी - धर्म के दिव्य प्रकाश से आत्मा और समाज को आलोकित करने का कार्य।
कार्यक्रम में ट्रस्टी सुरेश देवचंद संघवी, उपाध्यक्ष  संजय जीवनलाल शाह, ट्रस्टी अशोक नरसी चरला, मंत्री विमलेशभाई झवेरी, कमलेशभाई महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजयभाई शाह, महिला विभाग की सदस्याएं तथा मैनेजिंग कमेटी के सदस्य जयंतीलाल शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विलेपार्ले श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन देहरासर पेढ़ी के अध्यक्ष प्रवीणभाई जैन, मंत्री राजूभाई शाह, प्रबंधन समिति के सदस्य, पंडितवर, शिक्षिका बहनें, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विलेपार्ले जैन संघ के ट्रस्टियों एवं पाठशाला के ज्ञानदाताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम भक्ति, उत्साह एवं जैन शासन प्रभावना के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने दानदाताओं, पंडितवरों, शिक्षकों, शिक्षिका बहनों, कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा उपस्थित सभी महानुभावों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
मोबाइल और लाखों की नगदी लेकर फरार, खार पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार

मुंबई। भांडुप निवासी यश शामसुंदर बांदकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तड़के करीब 5.30 से 5.50 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति होटल के कांच के दरवाजे के ऊपर से अंदर घुसा और कैश काउंटर से 6,81,000 रुपये नकद तथा ओप्पो कंपनी का 5,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन चुरा कर फरार हो गया। कुल चोरी की रकम 6,86,000 रुपये थी। इस मामले में खार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 899/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसका पता लगाया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पवई के फिल्टरपाड़ा इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद खार पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय जाहिदअली रोशन अली कुरैशी उर्फ “मुर्गी” निवासी पठानवाड़ी झोपड़पट्टी, फिल्टरपाड़ा, पवई के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी तलाशी लेने पर विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों सहित 6,33,290 रुपये नकद तथा 5,000 रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 6,38,290 रुपये का चोरी का माल पुलिस ने जब्त कर लिया।
यह पूरी कार्रवाई खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल, पुलिस निरीक्षक (अपराध) वैभव काटकर, सहायक पुलिस निरीक्षक भरत सातपुते, उपनिरीक्षक माणिक घोगरे तथा अपराध प्रकटीकरण शाखा के पुलिसकर्मियों आनंद निकम, अजित जाधव, संतोष कांबले, अभिजीत कदम, गणेश खेडकर, सचिन चव्हाण और स्वप्निल काकड़े की टीम ने अंजाम दी।
लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शारदा मंदिर हाई स्कूल में योग, ध्यान एवं साउंड हीलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश ग्रहण किया। लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजू लोढ़ा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मंजू लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए उनका हृदय से आभार प्रकट किया , उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज योग विश्वभर में करोड़ों लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की विशेष उपस्थिति रही। मंजू लोढ़ा ने उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एसआरएमडी योगा द्वारा आयोजित साउंड हीलिंग सत्र रहा, जिसने उपस्थित लोगों को गहन मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। वहीं रवि दीक्षित ने प्रेरणादायी योग सत्र का संचालन कर सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंजू लोढ़ा ने कहा कि लोढ़ा फाउंडेशन समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक और संतुलित समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
योग से जीवन शैली में सकारात्मक अनुशासन : एड रवि व्यास
मीरा भायंदर। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का एक प्राचीन विज्ञान है। यह श्वास, ध्यान और आसनों के माध्यम से शरीर और मन में संतुलन बनाता है, जिससे तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और जीवनशैली में सकारात्मक अनुशासन आता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थानी जन जागरण सेवा संस्था द्वारा भायंदर पश्चिम के कृष्णा बैंक्विट हॉल में आयोजित  मीरा भायंदर के योग गुरुओं का सत्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संस्था के संरक्षक तथा सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का योग तेजी से फैल रहा है और लोग इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं। योग गुरु आर एन शुक्ला, विनोद गांधी और किम दोशी ने योग के कुछ प्रयोग बढ़कर लोगों को लाभान्वित किया। पत्रकार देवेंद्र पोरवाल ने योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलवाने की सराहना की। संस्था अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी और महासचिव ओमप्रकाश कावड़िया ने समस्त लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा राजस्थानी में किया।
समाजसेवी और उद्योगपति शरद चंद विश्वकर्मा का आकस्मिक निधन

मुंबई। दहिसर के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति शरद चंद विश्वकर्मा का आज 56 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। अत्यंत मिलनसार सहयोगी और धार्मिक प्रवृत्ति के शरद चंद विश्वकर्मा के निधन की खबर मिलते ही बोरीवली और दहिसर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दौलत नगर श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिवार के रवि विश्वकर्मा, हरिश्याम विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा,पप्पू विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, रणधीर विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

उनके निधन पर समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार चंद्रमणि उपाध्याय, पत्रकार रोहित जायसवाल, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे, एडवोकेट भारत पांडे, सुभाष यादव, राजेश तिवारी ,मदन गुप्ता, रतिलाल सेठ, प्रभात मिश्रा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।शरद चंद्र विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक स्थित भैंसा गांव के रहने वाले थे।
समाजसेवी और उद्योगपति शरद चंद विश्वकर्मा का आकस्मिक निधन

मुंबई। दहिसर के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति शरद चंद विश्वकर्मा का आज 56 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। अत्यंत मिलनसार सहयोगी और धार्मिक प्रवृत्ति के शरद चंद विश्वकर्मा के निधन की खबर मिलते ही बोरीवली और दहिसर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दौलत नगर श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिवार के रवि विश्वकर्मा, हरिश्याम विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा,पप्पू विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, रणधीर विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

उनके निधन पर समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार चंद्रमणि उपाध्याय, पत्रकार रोहित जायसवाल, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे, एडवोकेट भारत पांडे, सुभाष यादव, राजेश तिवारी ,मदन गुप्ता, रतिलाल सेठ, प्रभात मिश्रा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।शरद चंद्र विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक स्थित भैंसा गांव के रहने वाले थे।
मुंबई हेल्थ समिट 2026 में एनीमिया एवं कैंसर रोकथाम पर परिचर्चा संपन्न

मुंबई। भारत में एनीमिया और कैंसर के बढ़ते बोझ को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों, राजनयिकों, न्यायविदों, शिक्षाविदों तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने मुंबई हेल्थ समिट 2026 में एकत्र होकर प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया। यह समिट ह्यूमन सोशल केयर फाउंडेशन (HSCF) द्वारा, जिसे संयुक्त राष्ट्र में विशेष परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त है, मुंबई विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित की गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि एनीमिया भारत की सबसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं। इसका प्रभाव केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं बल्कि शिक्षा, कार्यक्षमता, मातृ स्वास्थ्य तथा आने वाली पीढ़ियों के विकास पर भी पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि किशोरियों में नियमित रक्त जांच, पोषण संबंधी जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और फॉलो-अप एनीमिया रोकथाम के सबसे प्रभावी उपायों में शामिल हैं।

समिट में देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया: प्रमुख प्रतिभागियों में सुश्री सोफिया कोराक, पूर्व डिप्टी हेल्थ अटैची, यू.एस. मिशन, जिनेवा; महामहिम मुस्तफा केमालेत्तिन एरुयगुर, तुर्किये गणराज्य के मुंबई स्थित महावाणिज्यदूत; न्यायमूर्ति अभय थिप्से, पूर्व न्यायाधीश, बॉम्बे एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय; न्यायमूर्ति एम. ए. सईद, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग; डॉ. फेरोज़ सिधवा, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर सर्जन; हैरॉल्ड डी'सूज़ा, सदस्य, यू.एस. एडवाइजरी काउंसिल ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग; डेल्फिन गिडुकोस (फिलीपींस); डॉ. कृपानिधि नायक, एनीमिया विशेषज्ञ (लंदन);  चितोसे नाम्बोकू (जापान) तथा डॉ. अमित पारिख, सीईओ, क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल ग्रुप शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त  ए. अली अज़ीज़ी (पूर्व निदेशक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र), पद्मश्री डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस, डॉ. सुदेशना रे, डॉ. हितेश आर. सिंहवी, डॉ. श्रीनाथ क्षीरसागर, डॉ. सुषेन भट्ट तथा डॉ. आदिल पटेल सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।समिट को संबोधित करते हुए डॉ. फैज़ान ए. अज़ीज़ी, संस्थापक एवं अध्यक्ष, ह्यूमन सोशल केयर फाउंडेशन तथा संयुक्त राष्ट्र में मुख्य प्रतिनिधि, ने कहा: "हर आंकड़े के पीछे एक इंसानी जीवन, एक परिवार और एक भविष्य जुड़ा होता है।

एनीमिया और कैंसर केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियां भी हैं।समिट के दौरान मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य झुग्गी बस्तियों, दूरदराज क्षेत्रों और वंचित समुदायों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ह्यूमन सोशल केयर फाउंडेशन और क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल ग्रुप के बीच सहयोग समझौता भी हुआ। इसके तहत स्कूल जाने वाली बालिकाओं के लिए एनीमिया जांच के लिए निःशुल्क रक्त जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय ह्यूमन सोशल केयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. रेहान शेख, इमरान खान, सुरेश यादव तथा सैयद खलील ने न केवल मुंबई हेल्थ समिट 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया बल्कि आगे भी सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।