बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर  क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए बनाए गए राष्ट्रीय बालिका महाविद्यालय के  विगत कई वर्षों से बंद पड़े होने व शिक्षण कार्य न होने से क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजकीय बालिका महाविद्यालय को शुरू कराए जाने को  लेकर  सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देकर मांग की है कि नगर क्षेत्र की छात्राओं को उच्च  शिक्षा के लिए  कम से कम पांच  किलोमीटर दूर निजी विद्यालयों में जाना पड़ता है जबकि नगर के अंदर शासन द्वारा निर्मित कई करोड़ रुपए की लागत से बना राजकीय बालिका  महाविद्यालय कई सालों से बंद पड़ा है उन्होंने मांग की है कि बंद पड़े महाविद्यालय को यदि प्रारंभ करा दिया जाए तो बालिकाओं को शिक्षा ही नहीं शिक्षा से वंचित रहने वाली समाज की अंतिम व्यक्ति में खड़ी गरीब व निर्धन बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री  ने आश्वासन देते हुए कहा कि अति शीघ्र ही इसकी जांच करा कर संचालित कराने का कार्य किया जाएगा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय प्रान्तीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया
कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। यह  प्रशिक्षण शिविर संत रविदास की 650वीं जयंती एवं वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। रविवार देर शाम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक  आशीष मेहरोत्रा, प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर निरंकार मेहरोत्रा ने किया। पांच दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण सत्र में 16 ज़िलों के भैया बहनें प्रतिभाग कर रहे है। प्रशिक्षण सत्र को विभिन्न  वक्ताओं ने संबोधित करते हुए   घोष वादन को अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक चेतना का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि  विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी अनुशासित घोष वादन की बारीकियों को सीख कर भारतीय संस्कृति के इस गौरव को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से, राजेश्वर रस्तोगी, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र, नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी एवं 16 जिलों से आए शिक्षार्थी, आचार्य उपस्थित थे। विद्यालय
प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा,प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र ने  राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत आयोजन की सफलता की कामना की।
गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।, क्षेत्र के ग्राम मकनपुर के मजरा गदापुर में, गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया । शनिवार को क्षेत्र के ग्राम गदापुर में, गदापुर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन  प्रवीण राजवंशी के द्वारा किया गया, क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बल्लेबाजी करके किया, उन्होंने कहा कि, क्रिकेट टूर्नामेंट हमें खेल भावना के साथ साथ अनुशासन का भी संदेश देते है, उन्होंने टूर्नामेंट आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गदापुर व मूडी खेड़ा के मध्य खेला गया जिसमें मूडी खेड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवर में 31 रन बनाए, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गदापुर की टीम ने 32 बना कर जीत हासिल कर ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता मिंटू, प्रधान शुभम श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश यादव, रामकुमार यादव , धर्मेंद्र पांडे,अनिल राज, मोइन खान, आशीष, शेरू, शिवम, अनूप, सत्यम, ललित, कुलदीप, श्यामू, इश्तियाक अमरीश , कपिल, रामकृष्ण, संकेत, सौरभ, लवकुश, मनजीत सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
एचपीवी टीकाकरण का अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का टीकाकरण किया गया

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। सर्वाइकल कैंसर  एचपीवी से किशोरियों के बचाव के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 32 सत्र केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण का अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई के नेतृत्व में क्षेत्र के 32 सत्र स्थलों पर अभियान चला कर 82 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह सरकार की एक महत्व जो की पूरी तरह निशुल्क है उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की किशोरियों को दो डोज व 15 वर्ष की किशोरियों को तीन डोज  लगाएं जाते हैं इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
भोजपुरी फिल्म ‘जननायक’ की शूटिंग विधि विधान पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) भोजपुरी फिल्म ‘जननायक’ की शूटिंग विधि विधान पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ। इस मौके पर भारी संख्या में लोग शूटिंग देखने के लिए जमा हुए। शुक्रवार को सत्यदेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म "जननायक" की शूटिंग का भव्य शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान  गणेश की पूजा अर्चना कर किया गया।

फिल्म के नायक भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि  फिल्म का उद्देश्य जनता की असली ताकत और उसके संघर्ष को पर्दे पर दिखाना है, फिल्म के निर्माता रवि शंकर सिंह और निर्देशक सचिन यादव हैं और संगीत साजन मिश्रा देंगे। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में संग्राम सिंह पटेल, रवीना राय, केहना सिंह, विनीत विशाल, रजनीश पाठक, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, नीलम पांडेय, जसवंत कुमार, रुपेश मिश्रा, सत्या शुक्ला, जय यादव, मोनिका मिश्रा, रवि वर्मा, संजीत वर्मा, इरफान पिंडारी और डॉ. राम सिंह चौधरी आदि थे।फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि, फिल्म जननायक की शूटिंग लहरपुर व इसके आस पास   विभिन्न स्थानों पर की जाएगी और स्थानीय कलाकारों को भी कार्य करने का मौका दिया जाएगा।
मुहर्रम- उल- हराम के तहत  मजलिसों का आगाज़
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर एवं विभिन्न ग्रामों में शुक्रवार को सुबह से ही 3 मुहर्रम- उल- हराम के तहत  मजलिसों का आगाज़ किया गया। पहली मजलिस शहीदे कर्बला अकबरपुर में  , दूसरी मजलिस दरियापुर में अबुल हसन के यहां व मुन्ना पुरवा में पूर्व प्रधान बहादर मिर्जा के यहां और आखिरी मजलिस इमामबाड़ा सरकारे हुसैनी काजी टोला में हुई जिसका आगाज़ आसिर रिज़वी और मोजिज़ अली ने सलाम और मर्सिया दर्द भरे अंदाज में पढ कर सबको ग़मज़दा कर दिया। मौलाना मिर्जा अफ़रोज़ अहमद नजफी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि मैं दुनिया से कुछ भी नहीं चाहता सिवा इसके कि जो कुछ भी अल्लाह चाहता है, मैं अल्लाह की हर बात से राज़ी हूं। मजलिस में जनाब आकिल रिज़वी ताज मियां, समर हुसैन, मीसम खान, अकमल,साहिल अब्बास,सामिन अब्बास, हुज़ूर मियां, राजा,क़वी हैदर आदि ने शिरकत की। मजलिस में ज़बीर,तकी मिर्जा और मोजिज ने नौहा ख्वानी की।
श्री राम कथा एवं विशाल भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम बरौली रंवासी में आयोजित राष्ट्र निष्ठा चौपाल, श्री राम कथा एवं विशाल भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद गुरु 1008 अनंत विभूषित सिद्ध भैरव विद्यापीठाधीश्वर स्वामी वेद पुत्रः महाराज ने कहा कि हम तो सारी वसुधा को ही अपना परिवार मानते हैं क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा के लोग हैं ।

जहां पूरी दुनिया एक परिवार है जो सार्व भौमिक भाईचारे और एकता का संदेश वह एकता का सन्देश देता है, उन्होंने श्री राम कथा  में भक्तों को संबोधित करते हुए  बताया कि हमारा जीवन का उद्देश्य होना चाहिए सर्वे भवंति सुखना सर्वे संत निरामया, अर्थात सारे लोग सुखी रहे सारे लोग प्रसन्न रहें सारे लोग निरोगी रहे तभी इस संसार का कल्याण हो सकता है, हमारा सच्चा धर्म मानव सेवा होना चाहिए हमारी वजह से किसी को कोई तकलीफ ना पहुंचे। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित  लोगों ने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और राम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनिल कुमार वर्मा, पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, उमाशंकर वर्मा, दीपक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी, पवन वर्मा, सैयद मोहम्मद सोहेल खान, जुनैद बुनियाद अंसारी,नंदकिशोर, रोहित, रामकुमार, अनुपम, अंकुर वर्मा, अमित वर्मा ,  लेखराज, अविनाश, राम सरोज वर्मा, अनुराग,  रमेश चंद्र वर्मा,  दिनेश शर्मा , शिवकुमार, राम सहारे, मनोज वर्मा, अनुज वर्मा, आलोक वर्मा,   सत्येंद्र सिंह, दिव्या कृष्ण मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को मुफ्त दवाइयां व परामर्श देकर लाभान्वित किया

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय ब्लॉक प्रांगण में केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को मुफ्त दवाइयां व परामर्श देकर लाभान्वित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमाशंकर वर्मा ने करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को भी 5 लाख तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जा रहा है जिन लोगों ने अपने-अपने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं वह लोग अपने-अपने कार्ड बनवाकर सरकारी सुविधा का लाभ उठाएं, इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि 12 वर्ष विश्वास विकास व जन कल्याण के एवं प्रदेश के 9 साल समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहे हैं। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 65 लोगों को दवाइयां देकर लाभान्वित किया गया व विभिन्न मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिक्षक डॉ अरविंद वाजपेई ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार व मंगलवार को भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश्वर रस्तोगी, राजू तिवारी, रामनरेश त्रिवेदी, विनीत जायसवाल, महेंद्र मिश्रा, प्राजंल मिश्रा, सूरज जायसवाल, देवेश अवस्थी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पेपर लीक कांड पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) । स्थानीय तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पर्टी  छात्रसभा की समीक्षा बैठक शिवम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, उन्होंने पेपर लीक कांड पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी छात्र सभा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं अन्य छात्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के आयोजक अंकित वर्मा ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों का दायित्व है कि वह घर घर जाकर वर्तमान भाजपा सरकार की शिक्षा व रोजगार विरोधी नीतियों की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंटू वर्मा, रोहित यादव, पप्पू यादव, अजय कुमार गौतम, लवकुश गुप्ता, सचिन कुमार कनौजिया, शेखर प्रजापति, मोहित कुमार, अमित यादव, राजेंद्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमा शंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत दूर दराज से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण। बुधवार को सीतापुर मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से  बात कर उनकी समस्याओं को सुना और फोन पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।


ग्राम मकनपुर से आई महिला किरण देवी ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में की गई पुलिस करवाई की शिकायत की, अधिकांश शिकायतें ग्रामीण अंचलों में साफ सफाई, आवास, राशनकार्ड, चक मार्गों पर अवैध कब्जा, पेंशन, जल निकासी, किसान सम्मान निधि आदि को लेकर की गई जिसका निस्तारण ब्लॉक प्रमुख, उमाशंकर वर्मा  विधायक सुनील वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूपसे, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, गन्ना समिति बिस्वा उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रधान जयद्रथवर्मा, प्रधान मनोज वर्मा ,प्रधान शुभम श्रीवास्तव, प्रधान रोहित भार्गव , राजेश प्रधान,उत्तम वर्मा, अंकुर वर्मा, अनुराग मिश्रा   पूर्व प्रधान जगजीवन राम व शिकायतकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख थे।