गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।, क्षेत्र के ग्राम मकनपुर के मजरा गदापुर में, गदापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर किया । शनिवार को क्षेत्र के ग्राम गदापुर में, गदापुर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रवीण राजवंशी के द्वारा किया गया, क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बल्लेबाजी करके किया, उन्होंने कहा कि, क्रिकेट टूर्नामेंट हमें खेल भावना के साथ साथ अनुशासन का भी संदेश देते है, उन्होंने टूर्नामेंट आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गदापुर व मूडी खेड़ा के मध्य खेला गया जिसमें मूडी खेड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवर में 31 रन बनाए, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गदापुर की टीम ने 32 बना कर जीत हासिल कर ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता मिंटू, प्रधान शुभम श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश यादव, रामकुमार यादव , धर्मेंद्र पांडे,अनिल राज, मोइन खान, आशीष, शेरू, शिवम, अनूप, सत्यम, ललित, कुलदीप, श्यामू, इश्तियाक अमरीश , कपिल, रामकृष्ण, संकेत, सौरभ, लवकुश, मनजीत सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।![]()



कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर एवं विभिन्न ग्रामों में शुक्रवार को सुबह से ही 3 मुहर्रम- उल- हराम के तहत मजलिसों का आगाज़ किया गया। पहली मजलिस शहीदे कर्बला अकबरपुर में , दूसरी मजलिस दरियापुर में अबुल हसन के यहां व मुन्ना पुरवा में पूर्व प्रधान बहादर मिर्जा के यहां और आखिरी मजलिस इमामबाड़ा सरकारे हुसैनी काजी टोला में हुई जिसका आगाज़ आसिर रिज़वी और मोजिज़ अली ने सलाम और मर्सिया दर्द भरे अंदाज में पढ कर सबको ग़मज़दा कर दिया। मौलाना मिर्जा अफ़रोज़ अहमद नजफी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि मैं दुनिया से कुछ भी नहीं चाहता सिवा इसके कि जो कुछ भी अल्लाह चाहता है, मैं अल्लाह की हर बात से राज़ी हूं। मजलिस में जनाब आकिल रिज़वी ताज मियां, समर हुसैन, मीसम खान, अकमल,साहिल अब्बास,सामिन अब्बास, हुज़ूर मियां, राजा,क़वी हैदर आदि ने शिरकत की। मजलिस में ज़बीर,तकी मिर्जा और मोजिज ने नौहा ख्वानी की।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर) । स्थानीय तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पर्टी छात्रसभा की समीक्षा बैठक शिवम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, उन्होंने पेपर लीक कांड पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी छात्र सभा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमा शंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत दूर दराज से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण। बुधवार को सीतापुर मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और फोन पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।
Jun 22 2026, 16:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k