वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए गोण्डा पुलिस की विशेष पहल, घर-घर पहुंचकर 178 वारिष्ठ नागरिको की समस्याएं सुनकर किया गया निस

गोण्डा। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान सामाजिक परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट बनायी गयी है जो नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी प्राप्त करेगी।

अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का 02 विशेष वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति सहित संपर्क से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित किया जाएगा। सीपीयू टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों (सोमवार, बुधवार, शानिवार) पर वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सी०पी०यू० टीमों को निर्देशित किया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई करें। उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.06.2026 को जनपदीय सीपीयू टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 178 वरिष्ठ नागरिकों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया गया। इनमें थाना कोतवाली नगर के 08, खरगूपुर के 01, इटियाथोक के 18, धानेपुर के 16, मोतीगंज के 12, मनकापुर के 27, छपिया के 18, खोड़ारे के 11, तरबगंज के 05, वजीरगंज के 14, नवाबगंज के 10, कौड़िया के 12, परसपुर के 04, कटराबाजार के 15 तथा महिला थाना के 07 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

संपर्क अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का कुशलक्षेम जाना गया, तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल की वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहना की गई तथा उन्होंने पुलिस के प्रति अपना विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया।
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

गोण्डा। 20 जून, 2026
जनपद न्यायाधीश  दुर्ग नारायन सिंह, जिलाधिकारी गोण्डा  प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकिता सिंह, ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला बन्दियों वार्ता की, उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील नहीं है तो बता दीजिए वकील की व्यवस्था करा दी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, कारागार डॉक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन गोण्डा में योगाभ्यास एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
*गोण्डा, 20 जून,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक जीवन के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन गोण्डा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस लाइन के विभिन्न स्थलों पर सफाई कार्य किया तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग और स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। योग जहां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है, वहीं स्वच्छता स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने सभी से नियमित योग करने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ किया गया।
राहुल गांधी का जन्मदिन गोंडा में धूमधाम से मनाया गया, केक काटकर दी शुभकामनाएं
गोंडा।, आज दिनांक: 19 जून 2026 जननायक, लोकसभा में विपक्ष के नेता *माननीय राहुल गांधी जी* का जन्मदिवस
मो0 मेवतियान स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,  प्रदेश कंट्रोल रूम इंचार्ज शहर गोंडा, डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब  के आवास पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में   कांग्रेस जनों ने  बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने *माननीय राहुल गांधी जी के दीर्घायु जीवन की कामना* की और उनके द्वारा *शोषित वंचित समाज की लड़ाई* लड़ने के संकल्प की सराहना की।
इस मौके गोंडा शहर अध्यक्ष, सभासद शाहिद अली कुरेशी ने कहा कि राहुल गांधी जी नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश लेकर चल रहे हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से जनता की आवाज़ उठाएंगे।
कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद गौतम, डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, विनय प्रकाश त्रिपाठी, वाजिद अली, शिव प्रताप शुक्ला एडवोकेट, अजय कुमार रस्तोगी, जाकिर अली,राजबहादुर सिंह,मोहम्मद रिजवान, अब्दुल खालिद ,सलीम कुरैशी, करनजीत, नजमुद्दीन, राम जनक वर्मा, विकास मनोहर श्रीवास्तव, संतोष कुमार चतुर्वेदी,विनय प्रताप सिंह, हरिराम वर्मा संतोष सिंह,आनंद कुमार, मोहम्मद वसीमसमेत  बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ संग बेहतर संपर्क के लिए 13 मार्गों का होगा विकास
- *देवीपाटन और बस्ती मंडल के विधानसभा क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की विकास परियोजनाओं के कार्यों की हुई समीक्षा*

- *मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनाराण मंदिर से बस्ती के मखौड़ा धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख 13 मार्ग किए जाएंगे विकसित*

- *तेरह दिन बाद फिर दौरे पर गोंडा पहुंचे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

- *प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 50-50 करोड़ के विकास कार्यों का देखा प्रेजेंटेशन*

- - *मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सर्वाधिक 810 कार्यों को दी मंजूरी*

- *गड्ढामुक्त अभियान के तहत सड़कों के दुरुस्तीकरण की जानी प्रगति*

*गोंडा, 19 जून*। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज़ तेरह दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनाराण मंदिर से बस्ती के मखौड़ा धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख 13 मार्गों के विकास को मंजूरी दी। कुल 4901.65 करोड़ रुपये की एक हजार से अधिक विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति दी।

उन्होंने महाराजा सुहेलदेव सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही नई कार्य योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। इस दौरान देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की सड़क व संपर्क मार्ग परियोजनाओं की प्रगति परखी। इसके साथ बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गो से जोड़ने, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और पुल सेतु से जुड़े निर्माण कार्यों पर मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क, पुल, सेतु और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त अभियान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 810 कामों को मंजूरी दी। इसमें करीब 1472.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण अंचलों में 1602 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। करीब पचास से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण व दुरुस्तीकरण किया जाएगा। 

*प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर हुआ मंथन*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की करीब 50-50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात के लिए सड़क मार्गों के दुरुस्तीकरण पर केंद्रित प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ देखा। इसमें आधारभूत संरचना के कार्य भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने पिछड़े क्षेत्रों व आकांक्षात्मक ब्लॉक क्षेत्रों में जारी विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

*औद्योगिक क्षेत्रों की भी बेहतर होगी कनेक्टिविटी*
मुख्यमंत्री ने दो राज्य राजमार्गों, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी, 81 लघु सेतु व सात बड़े पुलों को बनाने की मंजूरी दी। शहरी क्षेत्रों में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बाईपास मार्गों, ओवरब्रिज आदि के कामों को मंजूरी दी। देवीपाटन मंडल में सड़क सुरक्षा के कार्यों को कराने कभी निर्देश दिया। इसके साथ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हेलीपैड के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी। उन्होंने हरदौपट्टी संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, कटरा बाजार के पंडितपुरवा नहवा परसौरा वाया खजुहा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, सुभानपुर बेलवानोहर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, हट्टीपुरवा से कुढि़यांव संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, चांदपुरडीहा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य आदि की अद्यतन स्थिति पर भी जानकारी ली।
डीसीएम व ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में डीसीएम ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल
*मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे जेल रोड पर स्थित स्मार्ट बाजार के सामने डीसीएम व ट्रेलर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।अंबेडकर चौराहे से जेल रोड की तरफ जा रहे ट्रेलर व जेल रोड से अंबेडकर चौराहे की तरफ आ रहे डीसीएम के बीच यह भिड़ंत हुई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में डीसीएम चालक गाजी (40) गंभीर रूप से घायल हो गया।सिविल लाइन  चौकी पुलिस ने तत्काल उसे बाहर निकाला कर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।बाराबंकी निवासी डीसीएम चालक गाजी का दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया है और उसका कुछ हिस्सा कट भी गया है।मेडिकल कालेज में डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है,जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।जिसकी तलाश सिविल लाइन चौकी व नगर कोतवाली पुलिस कर रही है।इस भीषण दुर्घटना के कारण जेल रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही,जिससे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।नगर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया,जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।मामले में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि डीसीएम जेल रोड से अंबेडकर चौराहे की तरफ जा रहा था,जबकि ट्रेलर अंबेडकर चौराहे से जेल रोड की तरफ जा रहा था और स्मार्ट बाजार के सामने दोनों में टक्कर हो गई।नगर कोतवाल ने घायल की पहचान बाराबंकी निवासी गाजी (40) के रूप में किया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घायल डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है, जो बाराबंकी जिले का रहने वाला है।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही दिलाई ट्राईसाइकिल
*गोण्डा 18 जून,2026*।
जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता अनमोल पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम रुदौलिया करनैलगंज, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना।
अनमोल ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी तत्परता और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट परिसर में ही दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र दिलाने के निर्देश दिये हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, वसीम अहमद दिव्यांग विभाग उपस्थित रहे।
मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

*त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में सोशल मीडिया एवं फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस व प्रशासन की रहेगी नजर*

*गोण्डा 18 जून, 2026* ।
आगामी आयोजित होने वाले मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने एवं शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिश

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी मोहर्रम पर्व एवं  मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा निर्देशित किया कि आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर दंगा निरोधक उपकरणों से सुसज्जित अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजारों, कस्बों, प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही इन स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच कर उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पोस्टर पार्टी को प्रतिदिन ब्रीफ कर समय से रवाना किया जाए तथा क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया सेल को विशेष रूप से सक्रिय रखते हुए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण, आपत्तिजनक, समाज विरोधी, अराजक, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली अथवा हिंसा, धरना-प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने हेतु उकसाने वाली पोस्ट प्रसारित की जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक बीट एवं मजरे में सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही बैंकों एवं एटीएम की सघन चेकिंग, रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान मा० मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक  द्वारा कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, ड्यूटी प्रबंधन, सुरक्षा घेराबंदी एवं अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

*इस अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
देश की संप्रभुता, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए

गोंडा । वामपंथी एवं लोकतांत्रिक मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी,व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अमरीकी सरकार के आगे समर्पण करने के खिलाफ तथा भारतीय पोत पर तैनात नौजवानों की अमेरिकी नौसैनिकों द्वारा हत्या करना , तथा जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की व्यवस्था करें। भारत विदेशी शक्तियों के दबाव में राष्ट्रीय हितों से समझौता करना बंद करें। तथा स्वतंत्र नीति अपनाऐ।
देश की संप्रभुता, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए।
कार्यक्रम में कामरेड कौशलेंद्र पान्डेय सीपीआई एम, कामरेड ईशवर शरण सीपीआई व कामरेड जमाल ख़ान प्रभारी सचिव सीपीआई एमएल राम गोविंद मिश्र कामरेड रविशंकर प्रसाद, राजीव सिंह कामरेड अमित शुक्ला कामरेड लाल बहादुर, संतोष मौर्य, सीताराम, रमेशचन्द्र चोबे प्रहलाद सिंह सहित दर्जनों साथियों ने हिस्सा लिया।