नील मणि द्वारा आयोजित विश्व रक्तदान दिवस पर महा रक्तदान शिविर आयोजित, 29 लोगों ने किया रक्तदान
रमेश दूबे
संतकबीरनगर , धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि के नेतृत्व में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इनमें 5 पत्रकारों ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया।
शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान करने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि, नगर पंचायत हैसर बजार चैयरमेन श्रीमती रिंकू मणि, सभासद श्रीमती सीमा चौहान, सभासद श्री कृष्ण मुरारी, सभासद श्री जयप्रकाश तिवारी, श्री अनिल कुमार (शेर सिंह), श्री प्रमोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिमन्यु उपाध्याय, श्री अंजेश चौहान, जनाब मैनुद्दीन, पत्रकार श्री बीरू गुप्ता, श्री महंगी लाल, श्री ललित मोहन शुक्ला, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री बंटी लाल, श्री धर्मेन्द्र पाठक, श्री कृष्ण चंद्र यादव, डॉ. मनोज शुक्ला, श्री प्रेम सागर यादव, मोहम्मद मेराज अंसारी, श्री श्याम सुंदर, श्री देवानंद, श्री प्रदीप सैनी, श्री सौरभ शुक्ला, पत्रकार कुमारी विंध्यवासिनी यादव, श्री आशुतोष, श्री राकेश कुमार एवं श्री जय प्रकाश यादव सहित कुल 29 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "रक्तदान महादान" है।
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों सेl समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1