मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ संग बेहतर संपर्क के लिए 13 मार्गों का होगा विकास
- *देवीपाटन और बस्ती मंडल के विधानसभा क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की विकास परियोजनाओं के कार्यों की हुई समीक्षा*

- *मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनाराण मंदिर से बस्ती के मखौड़ा धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख 13 मार्ग किए जाएंगे विकसित*

- *तेरह दिन बाद फिर दौरे पर गोंडा पहुंचे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

- *प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 50-50 करोड़ के विकास कार्यों का देखा प्रेजेंटेशन*

- - *मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सर्वाधिक 810 कार्यों को दी मंजूरी*

- *गड्ढामुक्त अभियान के तहत सड़कों के दुरुस्तीकरण की जानी प्रगति*

*गोंडा, 19 जून*। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज़ तेरह दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनाराण मंदिर से बस्ती के मखौड़ा धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख 13 मार्गों के विकास को मंजूरी दी। कुल 4901.65 करोड़ रुपये की एक हजार से अधिक विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति दी।

उन्होंने महाराजा सुहेलदेव सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही नई कार्य योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। इस दौरान देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की सड़क व संपर्क मार्ग परियोजनाओं की प्रगति परखी। इसके साथ बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गो से जोड़ने, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और पुल सेतु से जुड़े निर्माण कार्यों पर मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क, पुल, सेतु और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त अभियान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 810 कामों को मंजूरी दी। इसमें करीब 1472.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण अंचलों में 1602 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। करीब पचास से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण व दुरुस्तीकरण किया जाएगा। 

*प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर हुआ मंथन*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की करीब 50-50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात के लिए सड़क मार्गों के दुरुस्तीकरण पर केंद्रित प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ देखा। इसमें आधारभूत संरचना के कार्य भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने पिछड़े क्षेत्रों व आकांक्षात्मक ब्लॉक क्षेत्रों में जारी विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

*औद्योगिक क्षेत्रों की भी बेहतर होगी कनेक्टिविटी*
मुख्यमंत्री ने दो राज्य राजमार्गों, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी, 81 लघु सेतु व सात बड़े पुलों को बनाने की मंजूरी दी। शहरी क्षेत्रों में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बाईपास मार्गों, ओवरब्रिज आदि के कामों को मंजूरी दी। देवीपाटन मंडल में सड़क सुरक्षा के कार्यों को कराने कभी निर्देश दिया। इसके साथ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हेलीपैड के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी। उन्होंने हरदौपट्टी संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, कटरा बाजार के पंडितपुरवा नहवा परसौरा वाया खजुहा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, सुभानपुर बेलवानोहर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, हट्टीपुरवा से कुढि़यांव संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, चांदपुरडीहा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य आदि की अद्यतन स्थिति पर भी जानकारी ली।
डीसीएम व ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में डीसीएम ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल
*मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे जेल रोड पर स्थित स्मार्ट बाजार के सामने डीसीएम व ट्रेलर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।अंबेडकर चौराहे से जेल रोड की तरफ जा रहे ट्रेलर व जेल रोड से अंबेडकर चौराहे की तरफ आ रहे डीसीएम के बीच यह भिड़ंत हुई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में डीसीएम चालक गाजी (40) गंभीर रूप से घायल हो गया।सिविल लाइन  चौकी पुलिस ने तत्काल उसे बाहर निकाला कर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।बाराबंकी निवासी डीसीएम चालक गाजी का दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया है और उसका कुछ हिस्सा कट भी गया है।मेडिकल कालेज में डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है,जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।जिसकी तलाश सिविल लाइन चौकी व नगर कोतवाली पुलिस कर रही है।इस भीषण दुर्घटना के कारण जेल रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही,जिससे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।नगर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया,जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।मामले में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि डीसीएम जेल रोड से अंबेडकर चौराहे की तरफ जा रहा था,जबकि ट्रेलर अंबेडकर चौराहे से जेल रोड की तरफ जा रहा था और स्मार्ट बाजार के सामने दोनों में टक्कर हो गई।नगर कोतवाल ने घायल की पहचान बाराबंकी निवासी गाजी (40) के रूप में किया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घायल डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है, जो बाराबंकी जिले का रहने वाला है।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही दिलाई ट्राईसाइकिल
*गोण्डा 18 जून,2026*।
जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता अनमोल पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम रुदौलिया करनैलगंज, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना।
अनमोल ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी तत्परता और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट परिसर में ही दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र दिलाने के निर्देश दिये हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, वसीम अहमद दिव्यांग विभाग उपस्थित रहे।
मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

*त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में सोशल मीडिया एवं फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस व प्रशासन की रहेगी नजर*

*गोण्डा 18 जून, 2026* ।
आगामी आयोजित होने वाले मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी मोहर्रम एवं अन्य त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने एवं शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिश

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी मोहर्रम पर्व एवं  मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा निर्देशित किया कि आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर दंगा निरोधक उपकरणों से सुसज्जित अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजारों, कस्बों, प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही इन स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच कर उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पोस्टर पार्टी को प्रतिदिन ब्रीफ कर समय से रवाना किया जाए तथा क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया सेल को विशेष रूप से सक्रिय रखते हुए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण, आपत्तिजनक, समाज विरोधी, अराजक, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली अथवा हिंसा, धरना-प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने हेतु उकसाने वाली पोस्ट प्रसारित की जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक बीट एवं मजरे में सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही बैंकों एवं एटीएम की सघन चेकिंग, रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान मा० मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक  द्वारा कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, ड्यूटी प्रबंधन, सुरक्षा घेराबंदी एवं अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

*इस अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
देश की संप्रभुता, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए

गोंडा । वामपंथी एवं लोकतांत्रिक मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी,व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अमरीकी सरकार के आगे समर्पण करने के खिलाफ तथा भारतीय पोत पर तैनात नौजवानों की अमेरिकी नौसैनिकों द्वारा हत्या करना , तथा जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की व्यवस्था करें। भारत विदेशी शक्तियों के दबाव में राष्ट्रीय हितों से समझौता करना बंद करें। तथा स्वतंत्र नीति अपनाऐ।
देश की संप्रभुता, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए।
कार्यक्रम में कामरेड कौशलेंद्र पान्डेय सीपीआई एम, कामरेड ईशवर शरण सीपीआई व कामरेड जमाल ख़ान प्रभारी सचिव सीपीआई एमएल राम गोविंद मिश्र कामरेड रविशंकर प्रसाद, राजीव सिंह कामरेड अमित शुक्ला कामरेड लाल बहादुर, संतोष मौर्य, सीताराम, रमेशचन्द्र चोबे प्रहलाद सिंह सहित दर्जनों साथियों ने हिस्सा लिया।
ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,फंदे से लटका मिला शव
*तीन दिन से अपनी ससुराल में था युवक,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा गांव में ननके (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ननके का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला।ननके अपनी पत्नी उज्जवला को लेने के लिए तीन दिन पहले अहमदाबाद से यहाँ आया था।घटना की सूचना पाकर जब ननके के परिजन ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ननके का शव फंदे से उतार कर जमीन पर रखा गया था।मृतक ननके तीन दिनों से अपनी पत्नी उज्जवला को घर ले जाने का प्रयास कर रहा था,परन्तु वह तैयार नहीं थी।बुधवार देर शाम ननके ने अपने परिवार को फोन पर बताया था कि उज्जवला साथ चलने के तैयार है और वो जल्दी ही आ रहे हैं।हालांकि वह घर नहीं पहुंचा।आज बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि ननके ने ससुराल में ही फांसी लगा लिया है।मृतक ननके के पिता रामबचन ने नगर कोतवाली पहुंचकर अपनी बहू उज्जवला और उसके परिजनों पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ननके की पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों का से पूछताछ कर रही है।बताते चलें कि ननके की शादी गुदुर ग्राम पंचायत के छिटिहवां गांव निवासिनी उज्जवला से हुई थी और शादी के पांच साल बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी और विगत ढाई साल से उनके मध्य विवाद चल रहा था।मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।मृतक ननके के पिता रामबचन ने बताया कि मेरा बेटा अपनी पत्नी को लेने के लिए अहमदाबाद से आया हुआ था और विगत तीन दिन से अपने ससुराल में अपने घर से आकर रुका हुआ था और कल शाम को बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर घर आ रहा है,परन्तु वह घर नहीं पहुंचा।आज सुबह परिजनों को सूचना मिली कि ननके ने अपने ससुराल में ही फांसी लगा लिया है।मृतक ननके के पिता रामबचन ने नगर कोतवाली पहुंचकर अपनी बहू उज्जवला और उसके परिवार पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ननके की पत्नी और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।बताते चलें कि ननके की शादी सात साल पहले गुदुर ग्राम पंचायत के छिटिहवां गांव की रहने वाली उज्जवला से हुई थी और शादी के पांच साल बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी तथा विगत ढाई साल से उनके बीच विवाद गहरा गया था।मृतक ननके के दो बेटे और एक बेटी हैं।मृतक ननके के पिता रामबचन ने बताया कि मेरा बेटा अहमदाबाद से अपनी पत्नी को लेने के लिए आया हुआ था और तीन दिन से ससुराल में ही अपने घर से आकर रुका हुआ था।उसने कल शाम को बताया कि हम घर पर अपनी पत्नी को लेकर आ रहे हैं,परन्तु वह घर नहीं पहुंचा और बाद में मालूम हुआ कि उसने फांसी लगा लिया है।परन्तु मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाया है बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसको मार डाला है।वहीं नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं और प्रथम दृष्ट्या मृतक द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आ रहा है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बृजभूषण व प्रतीक को दी थी धमकी,पुलिस ने परिजनों को दी सख्त हिदायत
*मोबाइल फोन न देने की चेतावनी

गोंडा।सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह व उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।नगर कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है।उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप शर्मा के रूप में हुई है।नगर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान पहुँच कर जांच किया तो सामने आया कि धमकी देने वाला संदीप शर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल मेडिकल कालेज में चल रहा है।वह पहले भी इंटरनेट और गूगल के माध्यम से कई जनप्रतिनिधियों के नंबर निकाल कर धमकी दे चुका है।उसके विरुद्ध कई स्थानों पर मामले भी दर्ज हैं।नगर कोतवाली पुलिस ने अलवर पहुँच कर संदीप शर्मा व उसके परिजनों से मुलाकात किया और पूछताछ के दौरान संदीप शर्मा के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत दिया है कि संदीप का समुचित इलाज कराया जाए और उसे मोबाइल फोन न दिया जाए,ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।यह घटना 14 जून 2026 को अपरान्ह लगभग 2.22 बजे हुई थी,जब सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था।फोन करने वाले व्यक्ति ने 35 सेकेंड की बातचीत में आक्रामक और धमकी भरे लहजे में कहा था कि तुम्हे और तुम्हारे पिता दोनों को जान से मारकर खत्म करने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो और इसके बाद फोन काट दिया गया था।इस मामले में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने 15 जून की रात को मुकदमा दर्ज करवाया था।पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने बताया कि परिजनों को मोबाइल फोन न देने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं।नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।संदीप के परिजनों से भी पुलिस ने मुलाकात किया है।संदीप शर्मा के बीमार होने की पुष्टि स्थानीय लोगों व अस्पताल के लोगों ने किया है।संदीप से भी पुलिस ने पूछताछ किया है और उसे भी चेतावनी दिया है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

*जनपद में जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा भव्यता के साथ योग दिवस कार्यक्रम*


*गोण्डा, 17 जून 2026*।
जनपद में आगामी 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद मुख्यालय पुलिस लाइन गोण्डा सहित सभी तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम पूरी गरिमा एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाएं। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था तथा योगाभ्यास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग दिवस के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

बैठक में  विधायक गोण्डा सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह,  विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र, माननीय सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि श्री संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. अनिल तिवारी, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत, जिला आपदा विशेषज्ञ श्री राजेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रतिनिधि श्री मनीष द्विवेदी, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सिविल डिफेंस के पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि करनैलगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला कल्याण विभाग की ओर से सीएचसी मनकापुर में आयोजित किया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
गोण्डा। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन टीम द्वारा सीएचसी पर जन्म लेने वाली 11 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और बालिकाओं की मां व परिजनों से उनकी बेहतर देखभाल की अपील की गयी। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त 11 बालिकाओं को तौलिया, कपड़ा किट वितरित किया गया। जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्स्ना सिंह ने कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने सभी को हेल्पलाइन नम्बर 112, 1098, 1090, 1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कठिनाई में की मदद के लिए कोई भी टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकता है। इस दौरान बीपीएम सुमेश कुमार मिश्रा , एआरओ सौरभ पाण्डेय, बीसीपीएम नवनीत यादव व आशा आदि लोग मौजूद रहे।