नगर विकास को मिली नई गति: 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज


बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह मंगलवार,16 जून को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में नगर में चौमुखी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि नगर के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग योजना,पंडित दीनदयाल योजना,स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस प्रकार कुल 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।

लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाले प्रमुख कार्यों में विश्रामालय का निर्माण कार्य,हवनकुंड एवं खाली प्रांगण में सीसी निर्माण कार्य,घाट का सौंदर्यीकरण,बेंच एवं पेयजल कियोस्क की स्थापना,तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप भी अधिक आकर्षक बनेगा।

नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है। नगर के विकास की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,जिससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नगर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: सतीश चंद्र शर्मा।
       
                                  
तकनीक और पारदर्शिता से 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' का लाभ पहुँच रहा अंतिम पायदान तक: प्रभारी मंत्री।                          
                                 '
मीडिया संवाद' के जरिए राज्य मंत्री ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां, 'विकसित भारत का जताया संकल्प।                        
                                           
*बलरामपुर।*उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री **श्री सतीश चंद्र शर्मा** ने मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण 'मीडिया संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संवाद के दौरान उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल **12 वर्ष (2014-2026)** पूरे होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह 12 वर्ष नए भारत के निर्माण और देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलावों के साक्षी रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन की असली पहचान है।
##
मानसून से पूर्व बलरामपुर में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू,  जलभराव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता: डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’


बलरामपुर।आगामी मानसून को देखते हुए बलरामपुर नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक नाला एवं नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर के सभी वार्डों और प्रमुख मार्गों पर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है।


स्वच्छता और जनसुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता अभियान की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि नगर में कुल 45 बड़े और छोटे नाले हैं। बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है,जबकि छोटे नालों की सफाई तेजी से जारी है। यह कार्य प्रतिदिन 25 सफाई मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में नालों की सफाई का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराने पर लगभग 30 से 35 लाख रुपये खर्च होते थे,जबकि अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य एवं सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय के कुशल नेतृत्व में यही कार्य सफाई मित्रों के माध्यम से लगभग 5 लाख रुपये की लागत में कराया जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव,गंदगी और उससे फैलने वाली संभावित बीमारियों से नगरवासियों को सुरक्षित रखना है। प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान जारी रखा है।
वार्डों से लेकर प्रमुख मार्गों तक सफाई कार्य नगर पालिका की टीमें आधुनिक उपकरणों और अतिरिक्त सफाईकर्मियों के साथ मुख्य नालों एवं गलियों की नालियों से सिल्ट (कीचड़) निकालने में जुटी हुई हैं।
जाम नालों की विशेष सफाई: ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,जहां हर वर्ष हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

सिल्ट का तत्काल निस्तारण: नालों से निकाली गई गंदगी को सड़कों पर छोड़ने के बजाय तुरंत डंपिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए गए हैं,जिससे आमजन को असुविधा न हो।
“स्वच्छ और सुंदर बलरामपुर के लिए हम प्रतिबद्ध”अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने कहा कि नगर पालिका एक स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बलरामपुर के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएगी,जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नालों और नालियों में प्लास्टिक,पॉलिथीन अथवा अन्य कचरा न फेंकें,क्योंकि इससे जल निकासी बाधित होती है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का जन्मोत्सव मनाएगा तुलसीपुर


   तुलसीपुर बलरामपुर। प्रदेश के औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आगामी 12 जुलाई को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर वैश्य समाज के देवीपाटन मण्डल प्रभारी नारायण केसरवानी ने तुलसीपुर में वैश्य समाज के साथ बैठक की।

  ज़िला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज विगत कई वर्षों से पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में मनाता है जिसका मुख्य कार्यक्रम प्रयागराज में होता है।नगर आगमन पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उन्होंने समाज से एकजुट रहने की अपील भी की।कसौधन समाज अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन की अगुवाई में समाज के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि,महेश गोयल,राम गोपाल गुप्ता,अमित कसौधन,राम गोपाल गुप्ता,सुखदेव आर्य,डा ईश देव आर्य,अनूप कसौधन, अवधेश कुमार,सुनील सोनी,ओम प्रकाश अग्रहरि शामिल रहे।
जनपद बलरामपुर का नाम रोशन किया     
  
तुलसीपुर - अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए टीटू वर्ल्ड स्कूल के पांच प्रतिभाशाली छात्रों का चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में हुआ है।छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता जाहिर की है।
प्राचार्या श्रीमती ऋचा दीक्षित ने बताया कि चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों ने बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी क्षमता साबित की है।विराट शंकर मिश्र,उज्ज्वल सोनी व अस्मित सिंह,युवराज जायसवाल का बैडमिंटन और आर्यन गुप्ता का चयन एथलेटिक्स में किया गया है।संस्थापक सलिल सिंह टीटू जो स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं वे सदा खेलों के प्रति हमेशा ही खेलों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कालेज के चयन समिति ने  इन छात्रों को उनके लगातार अभ्यास,अनुशासन और प्रतिभा के आधार पर चुना है,ये सभी पूर्णकालिक प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई भी जारी रखेंगे।चयनित छात्रों को प्रोत्साहन राशि के साथ खेल किट भी प्रदान किया जाएगा, इनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करने का काम करेगी।निदेशक सिद्धान्त सिंह,प्रशांत सिंह,सभी शिक्षकों व छात्रों के माता पिता ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।
पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर बलरामपुर में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह आयोजित
               
                                       बलरामपुर। पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न चरणों के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रमाण पत्र तथा क्यूआर कोड का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पथ विक्रेता अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।


कार्यक्रम के दौरान बैंकों द्वारा लाभार्थियों को प्रथम चरण में 15 हजार रुपये,द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्यूआर कोड भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर डूडा के परियोजना अधिकारी लालचंद मौर्या,डूडा प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह,सामुदायिक आयोजक देवेश कुमार तथा नगर पालिका परिषद के लिपिक राम नारायण यादव,महेंद्र कुमार,दीपक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


मेले के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इच्छुक व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना,उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा। इससे लाभार्थियों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आजीविका को नई मजबूती मिलेगी।
गोरक्षपीठाधीश्वर  योगी आदित्यनाथ के 55वें वर्ष में प्रवेश पर हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन सम्पन्न

विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  भिखारी प्रजापति  के निर्देशन में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गोरक्ष मण्डपम में हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर तथा ध्वजगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ  रुद्र कुमार पाठक रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक  मनोज प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रेखा नंद गिरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ चंद्रभूषण शुक्ला उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने पूज्य योगी आदित्यनाथ  के राष्ट्र, धर्म एवं समाज के प्रति समर्पण, उनके नेतृत्व तथा हिन्दुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ  चंद्रभूषण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ  रेखा नंद गिरी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक  मनोज प्रजापति तथा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ रुद्र कुमार पाठक ने संबोधित किया।

अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्याय जीवनलाल, मिथिलेश गिरी, विजय प्रताप सोनी,  शैलेन्द्र शर्मा, जय सिंह , सुग्रीव कश्यप, राधेश्याम, नान बाबू चौरसिया, कालीदीन, वेद प्रकाश, प्रेमनाथ मिश्रा, विक्की गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह समिति के द्वारा हुआ भव्य प्रसाद वितरण
प्रसाद लेने वाले श्रद्धालुओं की लगी रही भारी भीड़
                                  
तुलसीपुर जनपद बलरामपुर । श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह समिति के द्वारा ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्रीराम सीता सहित पवन पुत्र हनुमान जी के आरती एवं जय कारो के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी समिति संरक्षक अमित कसौधन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला का सानिध्य प्राप्त हुआ एवं साथ में अतिथियों के रूप में  वरिष्ठ पत्रकार सुखदेव चौरसिया, अमित श्रीवास्तव,अमर सिंह गोलू , आलोक सिंह,बादल सिंह,प्रमोद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे समिति व्यवस्थापक रवि आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं नें भक्ति भाव से सराबोर होकर प्रसाद ग्रहण किया भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया समिति अध्यक्ष शुभम कसौधन ने बताया कि पूरा आयोजन भक्ति,सेवा और समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ,जिससे वातावरण राममय हो उठा भण्डारे में गणेश कसौधन,आदर्श कसौधन, दिनेश कसौधन पिन्टु, राकेश पटवा, दिनेश गुप्ता, सुमित कौशल, रोहित जायसवाल, विक्रम गुप्ता,रिंकु गुप्ता,नारायण जायसवाल, विकास गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, पुनीत कसौधन,पंकज कसौधन,विशम्भर मौर्या, विशाल कसौधन,मिन्टु कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्राचीन झारखंडी सरोवर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन  
    
                                   
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्राचीन झारखंडी सरोवर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में उदासी संगत गेल्हापुर के महंत ब्रजानंद जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह,विभाग प्रचारक प्रवीण जी,जिला प्रचारक जितेंद्र जी,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,हेमंत जायसवाल,पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान,संजय शर्मा,आद्या सिंह ‘पिंकी’,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,मंजू तिवारी,राधेश्याम वर्मा,ललिता तिवारी,विजय अग्रवाल,ताराचंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर भक्ति भाव से सराबोर होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरा आयोजन भक्ति,सेवा और समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ,जिससे वातावरण राममय हो उठा।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ

बलरामपुर ,सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज के 55 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में प्रदेश भर में साप्ताहिक कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में आज तीसरे दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मुख्य अतिथि डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उद्यमी प्रीतम सिंधी व श्याम सुंदर केसरवानी रहे कुल रक्तदाताओं की संख्या 21 रही रक्तदान में गंगा शर्मा कौशिक, चौधरी विजय सिंह, शशि केसरवानी,शगुन केसरवानी, श्यामल केसरवानी, अर्पित शर्मा, खुशी शर्मा,डॉक्टर हर्षित शर्मा,प्रहलाद गुप्ता,संस्कार केसरवानी, आकाश मोदनवाल, शैली केसरवानी, रविकांत ,जीवनलाल गुप्ता, रंजीत कुमार, सुग्रीव कश्यप, राधेश्याम कौशल, अनिकेत सिंह, पूर्णिमा केसरवानी ,वेद प्रकाश जायसवाल , जनक राम जयसवाल ,आदि लोगों ने अपना रक्त दान किया कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक रहे व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर चौधरी विजय सिंह ने की सी एम् ओ मुकेश कुमार रस्तोगी व सी एम् एस आर के वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में सहयोगी ब्लड बैंक के डॉक्टर आकांक्षा शुक्ला सी पी श्रीवास्तव अशोक पांडे अभिषेक सिंह अजीत श्रीवास्तव हिमांशु तिवारी, सोनम तिवारी, का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ