रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित कुल 03 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
कब्जे से चोरी का 11 ग्राम सोना, 01 किलोग्राम 100 ग्राम चांदी, 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं ₹93,000/- नगद बरामद-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्याॅ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सोनहरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग दौरान पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर चोरों- 01. रामचंद्र गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता (पुलिस मुठभेड़ में घायल), 02. चांदबाबू पुत्र मो0 सईद, 03. नईम पुत्र स्व0 मो0 सलीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से लगभग 01 किलो 100 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, 93,000/- रुपए नगद, 01 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 13.06.2026 की रात्रि में थाना कर्नलगंज पुलिस एवं एसओजी टीम सोनहरा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वे पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश- रामचंद्र गुप्ता पुत्र श्यामलाल तेली के पैर में गोली लगी। इसी दौरान उसके 02 अन्य साथी अभियुक्तगण नईम व चांदबाबू द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबन्दी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त रामचंद्र गुप्ता को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया । जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोण्डा मे घायल अभियुक्त को भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 01 किलो 100 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, 93,000/- रुपए नगद, 01 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनसान घरों एवं दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण रात्रि के समय घरों में नकब लगाकर अथवा ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान स्थानीय स्तर पर बेचकर उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने व्यक्तिगत खर्चों में करते थे। पूछताछ में थाना कर्नलगंज में दर्ज आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बरामद सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान उक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित होना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक साथियों एवं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।
Jun 15 2026, 18:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1