थाना परसपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-265/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 190 बीएनएस से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त-01. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप नि0ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी हीरालाल मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद  ग्राम बधईपुरवा परेटा थाना परसपुर जिला गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि  12.06.2026 को करीब दिन में 12.30 बजे उनका लड़का व भतीजा मोटरसाइकिल लेकर पचईपुरवा चौराहे के पास पहुचा की सामने से विपक्षीगण पुरानी रंजीश को लेकर जान से माने की नियत से लाठी डन्डा से उसके लड़के व भतीजे को सर पर मारे है जिससे काफी चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त- 01. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप नि0ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा करीब 2 लाख 15 हजार रुपये कीमत के 10 गुम/खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किए गए सुपुर्द


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। भारत सरकार द्वारा विकसित एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की नियमित समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज की टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुम/खोए हुए 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आज  15.06.2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने गोण्डा पुलिस एवं थाना नवाबगंज पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी

गोण्डा। आज  15.06.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025  के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण(डीवी/पीएसटी) हेतु पुलिस लाइन में बनाए गए बोर्ड का निरीक्षण किया गया। द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमैट्रिक स्थल, अभ्यार्थियों के होल्डिंग एरिया/बैठने के स्थान व डीवी/पीएसटी स्थल पर लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति को चेक सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  द्वारा कार्यदायी संस्था (परीक्षण संचालन/सुरक्षा) के अधिकारियों को डीवी/पीएसटी की जो नियम एवं शर्ते है, उनके अनुरूप ही सभी अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण किए जाने तथा किसी भी प्रकार की कोई अनियमिता न होने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को उनके कर्तब्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने हेतु निर्देशित किया गया । 

पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आधार पर चयन के अगले चरण में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा जनपद गोण्डा में  15.06.2026 से  16.06.2026 तक होना प्रस्तावित है । जिसमें कुल 134 अभ्यर्थी (15 महिला व 119 पुरुष) प्रतिभाग करेंगे । उक्त कार्यवाही प्रतिदिन प्रातः 09.15 से प्रारम्भ होकर कार्य समाप्त होने तक संपादित की जाएगी। उक्त कार्यवाही के दौरान अभ्यार्थियों द्वारा की गयी आपत्तियों का परीक्षण एवं उस पर निर्णय की कार्यवाही सायंकाल नोडल अधिकारी/अपीलीय अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। डीवी/पीएसटी स्थल की लगातार सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी की जाएगी। भर्ती की सुचिता बनाए रखने के लिए गोपनीय और ओपनली दोनो प्रकार की टीमें सक्रिय कर दी गई l
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित, शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या तलब

भूमि विवाद ,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद कर पारिवारिक विवाद तक, मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मिली महिलाओं की शिकायतों को मिली प्राथमिकता

35 महिलाओं ने आयुक्त से की शिकायतों के निस्तारण की मांग तुरंत मिला लाभ



गोण्डा। 15 जून 2026  मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

सोमवार को आयोजित  महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में भूमि विवाद,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद, पारिवारिक विवाद आदि समस्याएं प्राप्त हुई जिनको आयुक्त द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेज कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

विगत शक्ति संवाद कार्यक्रमों में प्राप्त कई शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया जा चुका है।  समस्या का समाधान हो गया।
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, जिससे महिलाओं को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।
माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा महिलाओं की जनसमस्याओं सुना गया और तत्काल संबंधित अधिकारियों कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
नवाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का निरीक्षण, अवैध कब्जा मुक्त व बकाया टैक्स पर चर्चा

गोंडा | आज  कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज नवाबगंज, गोंडा में स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण शहर अध्यक्ष/सभासद एवं संपत्ति समिति सदस्य श्री शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ कांग्रेस वरिष्ठ नेता जटाशंकर सिंह एडवोकेट, समिति सदस्य विनय प्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान, सुरेश गौतम एवं खगेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।निरीक्षण के पश्चात प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता * नबी बक्श कादरी* के आवास पर पहुंचा। वहां पार्टी की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा उन पर बकाया टैक्स जमा कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी साथियों ने सर्वसम्मति से पार्टी की संपत्ति को सुरक्षित रखने एवं उसे अतिक्रमण मुक्त कराने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत 69 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
    
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 69 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है- थाना को0 नगर पुलिस ने 13, थाना को0 देहात पुलिस ने 05, थाना इटियाथोक पुलिस ने 09, थाना खरगूपुर पुलिस ने 04, थाना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना धानेपुर पुलिस ने 02, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना खोड़ारे पुलिस ने 02, थाना तरबगंज पुलिस ने 07, थाना नवाबगंज पुलिस ने 06, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 01, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 02, थाना परसपुर पुलिस ने 03, थाना कटराबाजार पुलिस ने 07 व थाना कौड़िया पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित कुल 03 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
कब्जे से चोरी का 11 ग्राम सोना, 01 किलोग्राम 100 ग्राम चांदी, 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं ₹93,000/- नगद बरामद-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्याॅ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सोनहरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग दौरान पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर चोरों- 01. रामचंद्र गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता (पुलिस मुठभेड़ में घायल), 02. चांदबाबू पुत्र मो0 सईद, 03. नईम पुत्र स्व0 मो0 सलीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से लगभग 01 किलो 100 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, 93,000/- रुपए नगद, 01 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 13.06.2026 की रात्रि में थाना कर्नलगंज पुलिस एवं एसओजी टीम सोनहरा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वे पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश- रामचंद्र गुप्ता पुत्र श्यामलाल तेली के पैर में गोली लगी। इसी दौरान उसके 02 अन्य साथी अभियुक्तगण नईम व चांदबाबू द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबन्दी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त रामचंद्र गुप्ता को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया । जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोण्डा मे घायल अभियुक्त को भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 01 किलो 100 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, 93,000/- रुपए नगद, 01 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। । 

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनसान घरों एवं दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण रात्रि के समय घरों में नकब लगाकर अथवा ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान स्थानीय स्तर पर बेचकर उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने व्यक्तिगत खर्चों में करते थे। पूछताछ में थाना कर्नलगंज में दर्ज आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बरामद सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान उक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित होना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक साथियों एवं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा करीब 2 लाख 60 हजार  कीमत के 16 गुम/खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किए गए सुपुर्द

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। भारत सरकार द्वारा विकसित एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की नियमित समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज की टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुम/खोए हुए 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आज दिनांक 14.06.2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने गोण्डा पुलिस एवं थाना तरबगंज पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजी

गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोडे को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-*
महिला थाना प्रभारी श्रीमती अनीता यादव, श्री शशि कुमार भारती, श्री राजमंगल मौर्य, श्री यशोदा नन्दन त्रिपाठी, उ0नि0 तसरीफ अहमद, म0आ0 शाहिना बानो आदि उपस्थित रही।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मेडिकल कॉलेज गोंडा में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ


*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोंडा में स्वास्थ्य मेले और खरीफ गोष्ठी का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां*


*आयुष्मान कार्ड वितरण से लेकर किसानों को आधुनिक खेती का संदेश, गोंडा में विकास योजनाओं का प्रदर्शन*


*स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण योजनाओं के जरिए विकास की तस्वीर पेश, प्रभारी मंत्री ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन*

*गोंडा 14 जून 2026*। 
केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज गोंडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित कर योजना के लाभों से अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लाखों लोगों को आर्थिक संबल मिला है।

शुभारंभ के उपरांत प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, जांच सुविधाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सांसद गोंडा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, अपना दल जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय इस वृहद स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, विभिन्न रोगों की जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले के हजारों नागरिक लाभान्वित होंगे।

वेंकटाचार्य क्लब में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का प्रभारी मंत्री ने शुभारंभ किया एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने विधायकगण के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्रासन कराया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका व्यापक लाभ जनपद गोंडा को भी प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 14.22 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के माध्यम से लाखों लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 86 हजार से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4.45 लाख किसानों को ₹1958 करोड़ की सहायता सीधे उनके खातों में भेजी गई है। फसल बीमा, कृषि सिंचाई, पीएम-कुसुम, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा किसान पाठशाला जैसी योजनाओं से कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि हुई है। जनपद में खाद्यान्न उत्पादन 8.43 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 9.34 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 7.73 लाख से अधिक कार्ड बनाए गए हैं तथा लाखों लोगों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है। जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निवेश, एमएसएमई, मुद्रा योजना, ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से गोंडा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में गोंडा की महत्वपूर्ण भागीदारी है और वित्तीय समावेशन, किसान कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल शासन, रोजगार तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जनपद निरंतर प्रगति कर रहा है।