प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को रथ पर बैठकर शिक्षकों ने की पुष्प वर्षा

मुंबई। चारकोप सेक्टर-1 महानगरपालिका विद्यालय संकुल, कांदिवली (पश्चिम) में आज विद्यार्थी प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा समिति सदस्य निखिल किशोर व्यास, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत कवठणकर, अधीक्षक विद्यालय  तौहिद शेख तथा प्रशासकीय अधिकारी अशफाक शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की मुख्याध्यापिका स्विटी पाटील ने किया। साथ ही मराठी विभाग प्रमुख रुचा संखे, माध्यमिक विभाग प्रमुख लक्ष्मी यादव तथा समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार से रथ में बैठाकर पुष्पवर्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।पुष्प एवं चॉकलेट देकर बच्चों का उत्साहपूर्वक सत्कार किया गया।

विद्यार्थियों को विद्यालय उपयोग की 27 आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के "पहले कदम" की संकल्पना के अंतर्गत उनके पैरों के निशान वाला विशेष प्रिंट अभिभावकों को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया, जिसकी अभिभावकों ने विशेष सराहना की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।
नालासोपारा में रिक्शा चालकों के लिए शुरू किया गया मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग

वसई। नालासोपारा पूर्व में आज जोश भरे माहौल में मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन समारोह  संपन्न हुआ l इस प्रशिक्षण वर्ग मे सोमवार से शुक्रवार दोपहर दो से तीन और  तीन से चार बजे तक भारतीय जनता पार्टी वसई विरार, महाराष्ट्र शासन परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद एवं  मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्त्वावधान में  रिक्षा चालकों के लिये मराठी भाषा प्रशिक्षण दिया जायेगाI प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन युवा भाजप नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, केंद्र संचालिका डॉक्टर सुरेखा धनावडे एवं प्रशिक्षण शिक्षिका रोहिणी राजेश जाधव द्वारा किया गया l आने वाले समय मे आरटीओ की तरफ से रिक्षा परवाना व बॅज  केलिए मौखिक परीक्षा ली जायेगी l

तब यह मराठी भाषा प्रशिक्षण और  इसमे प्रदान किये जाने वाले प्रमाणपत्र रिक्षा चालकों को निश्चित रूप से फायदेमंद होगा l प्रशिक्षण प्रवेश के लिए वाहन परवाना, ड्रायव्हिंग लायसन्स, दो पासपोर्ट साईज फोटोज आवश्यक है l आज के इस उद्घाटन समारोह मे करीब 100 से ज्यादा रिक्षा चालकों  ने हिस्सा लिया l सभी ने प्रशिक्षक एवं आयोजक अमित ओमप्रकाश दुबे इनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया l यह प्रशिक्षण अमित ओमप्रकाश दुबे, जनसंपर्क कार्यालय दुबे इस्टेट नालासोपारा (पूर्व) यहा पर आयोजित किया जा रहा है l प्रवेश के लिए ऋषभ तिवारी (९३७०६६६४३२), दीपक माने (९६०४६५५४५७) से  संपर्क करे I अमित प्रकाश दुबे के नेतृत्व मे यह सौजन्य पूर्ण सेवा प्रदान की जा रही है I
शिवसेना विभाग प्रमुख हेमंत पांडे अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
मुंबई। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के करीबी रहे विभाग प्रमुख( प्रभाग क्रमांक 1) हेमंत पांडे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कल शाम पाटिदार हांल,नेन्सी बस डेपो के सामने, दहिसर पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रवीण भाऊ दरेकर के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष बाळा तावड़े, प्रभाग समिति अध्यक्ष और वार्ड 3 के तेजतर्रार नगरसेवक प्रकाश दरेकर, नगरसेविका सीमा शिंदे, नगरसेविका निशा परूळेकर, मुंबई सचिव डॉ योगेश दुबे, निखिल व्यास, रामकृष्ण वेलवरकर, ललीत शुक्ला, कृष्ण कांत दरेकर, प्रियंका रेडकर, सुरेन्द्र गुप्ता के संयोजन में भारतीय जनता पार्टी में अपनी पूरी टीम और शुभचिंतकों में ऐड मुकेश मिश्रा, एड. विक्रम सिंह, ऐड स्नेहा पांडे, ऐड प्रशांत आयरे, कनिष्का आयरे, चेतन पाटिल, सर्वेश पांडे, ऐड शैलेन्द्र मिश्रा, नागेन्द्र दुबे, धीरज शुक्ला, राजेश शुक्ला, संजय मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, डॉ दिनेश तिवारी, विजय पांडे, दयानंद पांडे, महानंद शुक्ला, प्रमोद सिंह, सतीश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, राकेश संघवी, महेश माली, अमोल काले, सुधीर नारकर, बाळू सावंत, अमीत बर्गे, विजय बांडल, सुर्यप्रकाश दुबे, सत्यप्रकाश दुबे, ऐड सूरज विश्वकर्मा, दिपक गुप्ता, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, निलकंठ शुक्ला, आशुतोष पांडे, विनय यादव, निलू यादव (अभिनेत्री), संजय यादव, शिवशंकर मिश्रा, राजदेव शुक्ला के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया। उनके भाजपा में शामिल होने से शिवसेना के उत्तर भारतीयों में मायूसी देखी जा रही है।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सवर्ण महासम्मेलन में दिखी सवर्णों की ताकत
मुंबई। ब्राह्मणों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आवाज उठाने वाली प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा 14 जून को मीरा रोड स्थित शिवार गार्डन में सवर्ण महासम्मेलन और स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुकेश त्रिपाठी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक मुकेश त्रिपाठी रागिनी प्रजापति और राजू दुबे द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा और निशा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सवर्ण समाज के हितों और भविष्य को लेकर भी आत्म मंथन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तर भारतीय शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, बबन चौबे, विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, करनी सेना के वापी अध्यक्ष मनोज सिंह, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक मनोज नारायण दुबे, नगरसेविका नीला सोंस, नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, युवा उद्योगपति राहुल दुबे, उद्योगपति प्रेम पांडे, कुंडा प्रतापगढ़ से संतोष पांडे समेत अनेक लोगों का समावेश रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र द्विवेदी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट राहुल उपाध्याय, नीतीश उपाध्याय, निलेश पांडे, डॉ राजेश तिवारी, अभिषेक पांडे, के के मिश्रा, बाबूलाल शर्मा, राजेश दुबे, शेखर मिश्रा, आशीष मिश्रा, गणेश दुबे, अंकित मिश्रा, महिला संघ की राष्ट्रीय सचिव कविता पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता दुबे, शहर अध्यक्ष सरिता तिवारी, रंजना उपाध्याय, पूजा पांडे, अर्चना मिश्रा, राजश्री झा, अंजना शर्मा प्रीति उपाध्याय का सुंदर सहयोग रहा। अंत में संस्था के अध्यक्ष राजन मिश्रा ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा 150 दिव्यांगजनों को सहायता सामग्री वितरित
मबई। अंधेरी पूर्व स्थित नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के संस्था कार्यालय परिसर में जरूरतमंद 150 दिव्यांगजनों को नोटबुक, पानी की बोतल तथा व्हीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली ने की। इस अवसर पर भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सदगुरू फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, एड. अशोक मिश्रा, अजय तिवारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी, जगत गौतम तथा रवि दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर शुक्ला, प्रशांत चारी, संतोष कुमार दुबे, प्रशांत दुबे, सुधीर वाडेकर, रज्जाक विल्खिया, डॉ. स्वामीनाथ शर्मा, अमित खरवार, विनय दुबे, अनिल धोत्रे, गुरूजस यादव, पवन दुबे, लता रोहिदास, शीतल महात्रे, कैपूरी जरीवाला एवं राम ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
मीरा भायंदर के प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने किया आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा का सम्मान

भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों द्वारा आज मीरा रोड पूर्व में समाजसेवी संजय दुबे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता समाजसेवी राजेश मिश्रा ने कहा कि आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, जिला महामंत्री कमलेश दुबे, पत्रकार महेंद्र पांडे, समाजसेवी हरिशंकर दुबे,रेनू मल्लाह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनता के विश्वास के साथ धोखा : भावना शर्मा जैन, 24 घंटे भी नहीं चला 248 करोड़ का फ्लाईओवर
मुंबई । उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष  भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में ओशिवारा में नए बने मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर में खराब क्वालिटी के कंस्ट्रक्शन और कथित करप्शन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने  प्रदर्शन किया। लगभग 248 करोड़ रुपए की लागत से बने इस फ्लाईओवर में उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही डैमेज के निशान दिखने लगे थे। महापौर, भाजपा विधायक और दूसरे नेताओं ने फ्लाईओवर का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया था। उद्घाटन के बाद ही डामर की सतह उखड़ने लगी,फ्लाईओवर की सड़क पर गड्ढे हो गए, और उद्घाटन के तुरंत बाद रिपेयर का काम करना पड़ा। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि टैक्सपेयर्स के पैसे से इतनी ज़्यादा लागत पर बना प्रोजेक्ट जनता के लिए खुलने के बाद इतनी जल्दी कैसे खराब हो सकता है?  इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार जिस फ्लाईओवर को विकास का प्रतीक बता रही थी, उसी फ्लाईओवर ने कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी, जवाबदेही और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भावना जैन ने कहा कि मुद्दा सिर्फ कॉन्ट्रैक्टर का नहीं है, असली सवाल यह है कि इतने घटिया काम को किसने मंज़ूरी दी, पेमेंट किसने किया, और साफ कमियों के बावजूद प्रोजेक्ट का जल्दबाजी में उद्घाटन क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि यह जनता के भरोसे के साथ धोखा और जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल है। भावना शर्मा जैन ने कहा कि हमने प्रोजेक्ट की एक इंडिपेंडेंट हाई-लेवल जांच, इसमें शामिल सभी अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही और 248 करोड़ रुपए कैसे खर्च किए गए, इसका पूरा खुलासा करने की मांग की है । इस विरोध प्रदर्शन ने मुंबई में कथित भ्रष्टाचार और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी को लेकर जनता की बढ़ती चिंता को दिखाया। कांग्रेस ने मांग की कि बीजेपी सरकार एक आसान सवाल का जवाब दे कि 248 करोड़ रुपए कहां गए? इस मौके पर भावना जैन शर्मा के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सैफ आहत खान, अखिलेश यादव,जयकांत शुक्ला, अवनीश तीर्थराज  सिंह ,सूर्यकांत मिश्रा, माधवी ताई राणे, गौरव राणे ,शिव यादव के साथ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रदर्शन में मौजूद रहे।
बोरीवली स्टेशन के पुनर्निर्माण को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले संजय उपाध्याय
मुंबई । बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोरीवली स्टेशन मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहां प्रतिदिन लगभग 4.5 लाख यात्री आवागमन करते हैं। प्रधानमंत्री अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, इसलिए इसकी प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए। इसके अलावा विधायक उपाध्याय ने रेल मंत्री को अलग-अलग पत्रों के माध्यम से पश्चिम रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें भी उठाईं। इनमें बोरीवली से चर्चगेट के बीच एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसी लोकल सेवाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने दहाणू रोड तथा विरार और बोरीवली के बीच मेमू सेवाओं की जगह नई लोकल ट्रेन शुरू करने का भी आग्रह किया है,क्योंकि मेमू ट्रेन में काफी गंदगी होती है, उनमें पुराने रैक लगे हुए हैं। इससे उनमें प्रकाश कम होता है, हवा नहीं आती है, अगर नए लोकल की तर्ज़ पर ट्रेन चलाई गई तो  उपनगरीय यात्रियों को सुविधाजनक रहेगा। उन्होंने इसके लिए Ac-non Ac डिब्बे वाली लोकल ट्रेन चलाने की मांग की है। विधायक ने बोरीवली से चर्चगेट के बीच अतिरिक्त लोकल सेवाएं शुरू करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए रेल संचालन में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में APMC एवं एजुकेशन हब होने के कारण पश्चिमी उपनगर से बड़ी संख्या में व्यापारी और विद्यार्थी नवी मुंबई रोजाना सफर करते हैं। इस सफर के दौरान उन्हें कई जगहों पर लोकल ट्रेन बदलनी पड़ती है। इस असुविधा को दूर करने के लिए अंधेरी से बेलापुर(Ac/non Ac) लोकल सुबह 6 बजे से शुरू किए जाने के साथ ही बोरीवली से बेलापुर(Ac/non Ac) लोकल भी जल्द शुरू करने की मांग विधायक संजय उपाध्याय ने की। उन्होंने पश्चिम रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार करने की मांग है।
संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि पश्चिमी उपनगर वासियों को कल्याण जाने के लिए भी दादर जाकर लोकल बदलना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोरीवली से वसई- दिवा होते हुए कल्याण के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की।
संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री से इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि लाखों दैनिक यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल सेवाओं का लाभ मिल सके। संजय उपाध्याय ने विलेपार्ले रेल्वे स्टेशन पर रेल मंत्री से पिछली मुलाकात के दौरान स्वयं चालित सीढ़ियां लगाने की (ESCALATOR) मांग की थी, जो कि लगाया जा रहा है। इस मांग को पूरा करने के लिए संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री अश्विनी का आभार व्यक्त किया ।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता देना केवल दान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास द्वारा आयोजित विद्यार्थी मैत्री उपक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री व पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी ताकत है। इस तरह की कार्यक्रमों से शिक्षा में समानता लाने और बच्चों को पढ़ने लिखने की दिशा में प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मंदिर न्यास के विश्वस्त महेश मुदलियार, मीना काबली, कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटील तथा उप कार्यकारी अधिकारी डॉ संदीप राठौड़ उपस्थित रहे।
संजय उपाध्याय ने संजय राऊत के खिलाफ बोला करारा हमला
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद तीखी और विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक 'औरंगजेब' से की और उन्हें 'अघोरी' (क्रूर) तक कह दिया। बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने संजय राऊत पर करारा हमला बोलते हुए इस विकृति मानसिकता और हताशा में दिया गया बयान बताया। उन्होंने कहा कि जैसा डर छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर औरंगजेब के मन में रहता था, वैसा ही डर प्रधानमंत्री को लेकर संजय राऊत के मन में रहता है। उन्होंने कहा कि यह डर अच्छा है और संजय राऊत जैसे विकृति और खोखली मानसिकता वाले व्यक्ति के अंदर यह डर बना रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि श्री राऊत को आत्म मंथन करना चाहिए कि हर सुबह उनके जुबान से इस तरह की घटिया सोच वाली बातें क्यों निकलती हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से हताश और निराश हो चुके संजय राऊत अपने आका को खुश करने के लिए इस तरह की ओछी बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की बयान बाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी।