अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बने ओम दुबे
मीरजापुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  प्रान्त अभ्यास वर्ग लायंस स्कूल में सम्पन्न हुआ जिसमे लगभग 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री  आशीष अवध प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष मिश्रा प्रान्त संगठन मंत्री आकाश गौड़ उपस्थित रहे  इस अभ्यास वर्ग में अंतिम दिन समापन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई जिसमें जिला संयोजक ओम दुबे विभाग संयोजक के रूप में रिवेश सिंह पटेल विभाग संगठन मंत्री सागर जिला छात्रा प्रमुख शुभांगी मोदनवाल को जिम्मेदारी दी गई
विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री,जनपद के प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधिगण के साथ किया मीडिया संवाद

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं जनपद में कराये गये उल्लेखनीय कार्यों के विषय में विस्तार से दी जानकारी



मीरजापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनपद में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के  प्रभारी मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता ने आज जिला पंचायत सभागार में मीडिया संवाद किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मंत्री जी ने विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास, सुशासन, सेवा, संस्कार एवं सम्मान के साथ-साथ मीरजापुर जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उल्लेखनीय कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी प्रकाश डाला। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मीरजापुर में कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष विकसित भारत के सपनों को साकार करने का सफर है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, हर घर नल योजना और गड्ढा मुक्त सड़कों को सरकार की प्राथमिकता बताया, साथ ही केंद्र की सफलताओं पर प्रकाश डाला।

सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरा टारलेंस की नीति पर काम कर रही है। केवल भाजपा सरकार में ही आरोपित खाकी को भी खाकी ही गिरफ्तार कर रही है। हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना और गड्ढा मुक्त सड़कें पहली प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बजट की कमी होने पर बात करके दिलाया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 12 वर्ष आत्मनिर्भर व विकसित भारत के सपनों को सच करने का एक शानदार सफर है। उक्त बातें औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं एनआरआइ व निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जिला पंचायत सभागार में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सफलतम 12 वर्ष पूरा किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के बाद सबसे बड़ा कार्यकाल रहा है। उन्होंने गत 12 वर्षों में देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर बदल दी है। जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव है। देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे जन आंदोलन बना दिया। प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि केंद्र सरकार से एक रुपया चलता था, तो केवल 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता था। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100 प्रतिशत लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। तकनीक व डिजिटल गवर्नेंस की मदद से लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में डीबीटी से धनराशि भेजी जा रही है।

आज देश की सीमाएं व आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत है। जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक नगर, विधायक मड़िहान, विधायक मझवां, विधायक छानबे, अध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापु


सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री नन्दी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में जनपद मीरजापुर तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और सकारात्मक विकास यात्रा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मड़िहान थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए गए निर्देश

मिर्जापुर, मड़िहान। थाना मड़िहान परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य ने की। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं अन्य जनसमस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे उनके शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
एयर इंडिया, बाबतपुर एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 2.59101 लाख रुपए
*न नौकरी मिली न रुपया, रकम मांगने पर मिल रही धमकी,बेटी के साथ भटक रहे पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई गुहार

मीरजापुर। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर भदोही जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने मीरजापुर जिले के एक व्यक्ति को भरोसे में लेते हुए 2.59101 लाख रुपए ठग लिए। काफी दिन बीतने के बाद जब ज्वाइनिंग लेटर के बावत चर्चा करने पर आजकल कहकर टाल-मटोल करते हुए आए जालसाज ने अब धमकियां देनी शुरू कर दी है। ठगे जाने का आभास होने पर  पीड़ित ने बाबतपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों सहित भदोही, वाराणसी और मीरजापुर के पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपनी पुरी दास्तां बयां करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मीरजापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव निवासी रामछबीले पुत्र चेतन दास ने बताया कि पड़ोसी जनपद भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत वेजवां उगापुर में उनकी बहन ब्याही हुई है। बहन के ही गांव के रहने वाले अंकित गौतम पुत्र महेन्द्र गौतम से बहन के ससुराल आते-जाते मुलाकात हुई थी। इसी दरम्यान अंकित गौतम ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चेकिंग के तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर जुलाई 2025 में 2.59101 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब न नौकरी मिली और ना ही कोई ज्वाइनिंग लेटर तो इस संदर्भ में जब अंकित को फोन पर सम्पर्क किया गया तो वह आज-कल कहकर टरकाने लगा। इस बीच कुछ गड़बड होने की आशंका पर जब अंकित गौतम के गांव जाकर नौकरी दिलाने के संदर्भ में बात की गई तो वह आपे से बाहर हो गए। पुनः घर न आने की चेतावनी देते हुए अब कोई भी पैसा न होन की बात करते हुए अपने राजनैतिक और प्रभाव का हवाला देते हुए जान-माल की धमकियां दे रहे हैं।

*फोन करने पर दी जान-माल की धमकी*

पीड़ित रामछबीले ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के साथ अंकित गौतम से बात करने पर दी गई धमकियों का आडियो सुनाते हुए बताया कि वह किसी प्रकार से नाते-रिश्तेदारों और अन्य से लेकर 2.59101 लाख रुपए अंकित गौतम को दिए थे, जिसे देने में अब वह आनाकानी करते हुए धमकियां दे रहा है।  जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है ‌ उन्होंने एयर इंडिया बाबतपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.59101 लाख रुपए लेकर अब धमकियां देने के मामले में कार्रवाई करते हुए रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
संघर्षशील व्यक्तित्व श्री रितेश मिश्रा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत


मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्षशील एवं कर्मठ नेता रितेश मिश्रा को ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
इस अवसर पर मनीष दुबे (जिला कांग्रेस महासचिव), राम नाथ दुबे (महासचिव), ग्राम प्रधान चेकसारी हरिशंकर सरोज , ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मराज बिंद, न्याय पंचायत अध्यक्ष बनवारी लाल, डॉ राम प्रसाद बिंद,संतोष मिश्रा,रत्नेश दुबे,प्रवेश दुबे,उमेश यादव,श्यामसुंदर यादव,अनुराग, अमन,इजहार अली,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में रितेश मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
जी. डी. मेमोरियल ऑफ फार्मेसी कॉलेज मड़िहान  में डी. फार्म की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न
मड़िहान, मीरजापुर। जी. डी. मेमोरियल ऑफ फार्मेसी कॉलेज, मड़िहान में डी. फार्म प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. सुनील मिश्रा एवं राम अजय गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान का मूल्यांकन किया।

परीक्षा के सफल संचालन में डॉ. राज राजराठौर, प्रधानाचार्य डॉ. शिवांगी मिश्रा तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गई थीं।

इस अवसर पर कुल 109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
मीरजापुर जनपद में सोसाइटी फंड्स (चिट फंड) कार्यालय खुलवाने में विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
मीरजापुर। जनपद में चिट फंड कार्यालय की स्थापना हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्र को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आभा फाउंडेशन के प्रबंधक अमित श्रीनेत ने कहा कि जनपद में चिट फंड कार्यालय खुलने से सामाजिक संस्थाओं स्वयंसेवी संगठनों एवं जन सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा तथा जिले के विकास एवं सामाजिक उत्थान को नई गति प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे विधायक का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनहित में इस विषय को प्रमुखता से उठाकर जनपद में कार्यालय खुलवाने का मार्ग प्रशस्त किया।
वक्ताओं में ने विधायक के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनपद के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा  कि विधायक जी का यह प्रयास जनपद के विकास और जनता की सुविधा के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विधायक ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता के हितों और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे तथा जनपद की प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर दवा विक्रेता समिति के जिला महामंत्री पंकज केसरी सभासद अलंकार जायसवाल, प्रबोधिनी फाउंडेशन से विभूति मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, धीरज दुबे, विवेक राजपूत, ज्ञान कसेरा, बालाजी, पवन मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष, मनोज पांडे, आदि उपस्थित रहे।
मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग,श्रद्धालुओं में मचा अफरातफरी

मिर्जापुर। विख्यात देवी धाम मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग. विन्ध्य विकास परिषद के 18 नम्बर के दानपात्र में आग लगने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने आग पर पाया काबू.किसी श्रद्धालु के अगरबत्ती जलाएं जाने से लगी थी आग.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्व मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में लगे दानपात्र में अचानक आग लग गई. आग लगने से दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल हो गया. किसी तरह ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने अग्नि सामान यंत्र से आग पर काबू पा लिया.बताया जा रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण के निकास द्वार के नीचे सीढ़ी के पास लगे 18 नंबर दानपात्र में बुधवार को करीब 10:00 बजे सुबह के आसपास अचानक धुंआ निकलते देखा श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात एसआई सुजीत कुमार पांडेय ने अपने सहयोगी सिपाही के साथ मौके पर अग्निशमन यंत्र ले जाकर समय रहते आग पर काबू पा लिया.सवाल  उठता है कि मंदिर पर तैनात चप्पे चप्पे पर पुलिस वाले क्यो नही निगरानी करते. लापरवाही के कारण आग लगी.

विंध्य धाम चौकी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया की सीढ़ी के नीचे लगे दानपात्र में आग लगी थी. समय रहते बुझा लिया गया है कोई नुकसान नहीं हुआ है. किसी श्रद्धालु ने अगरबत्ती इसमें लगा दिया था जिसके चलते आग लगी थी. श्रद्धालुओं से अपील है कि जो भी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आ रहा है अगरबत्ती और दिया निर्धारित स्थान पर ही चलाएं हर जगह जलन का प्रयास न करें.
मिर्जापुर : विंध्याचल देवी धाम में नहीं संभल पा रही मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
*बिना रोक-टोक के सैकड़ो बाइक पहुंच रहे मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास*

*मंदिर के पास खड़ी बाइकों के कारण आने जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी*

*सुरक्षा व्यवस्था की दावा करने वाले नगर मजिस्ट्रेट नहीं करते कभी मंदिर का निरीक्षण*

*नगर मजिस्ट्रेट और धाम प्रभारी केवल मीडिया कर्मियों को वीडियो शूट न करने और वाहन न ले जाने का पढ़ाते हैं पाठ*
मिर्जापुर: विख्यात देवी धाम विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम को बनाने में मुख्यमंत्री योगी! आदित्यनाथ की सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों फेल नजर आ रहे हैं। विंध्याचल में कॉरिडोर इसलिए बनाया गया ताकि सकरी गलियों से यात्रियों को परेशानी हो रही थी, वह न हो, लेकिन यहां तो कॉरिडोर बनने के बाद पैदल आने जाने वाले यात्रियों के रास्ते में गाड़ियों का अंबार लगा है। दर्शनार्थियों को आने-जाने में तकलीफ हो रही है। दुकानदार अपनी दुकान बढ़ाकर सड़क के किनारे कर लिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था। जितनी दुर्व्यवस्था अब के समय में हो गई है। अगर इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो दर्शनार्थियों को मंदिर जाने में भी समस्या उत्पन्न होगी।
बताते चलें कि पहले 4 फुट का रास्ता था तो लोगों को दिक्कत होती थी। अभी 35 फुट का हो गया है तो अतिक्रमण हो गया है। जबकि सरकार ने अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दे दिया है, तब भी यह हाल है। अधिकारी मस्त हैं, जनता दर्शनार्थी त्रस्त है।
इसके पूर्व जब तक शिव प्रताप शुक्ला एडीएम थे, तब तक कोई अतिक्रमण नहीं कर पा रहा था, क्योंकि अधिकारी हर दूसरे-तीसरे दिन नगर पालिका के साथ विंध्य कॉरिडोर पथ का निरीक्षण किया करते थे। जब से उनका ट्रांसफर हुआ है, उसके बाद से कोई अधिकारी कॉरिडोर में निरीक्षण करने भी नहीं आता, जबकि कॉरिडोर अभी पूरा भी नहीं हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि क्या कोई बड़ा हादसा होने के बाद पुलिस प्रशासन मंदिर और मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम करेगा?
मीरजापुर: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश नहर में मिली, हत्या की आशंका

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माईनर के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक के शरीर पर चोट व जलने का निशान से प्रथम दृष्टया बिजली करंट से मौत होना दिखाई दे रहा है। युवक छः बहनों के बीच एकलौता भाई था।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
लहंगपुर निवासी सूर्यबली का इकलौता पुत्र 21 वर्षीय किशन कुमार का शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित पावर हाउस और नहर के पास पड़ा मिला है। बुधवार को सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर स्वजनों को सूचित किया। इकलौती बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई, परिजनों ने बताया कि किशन लहंगपुर बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था, मंगलवार की रात 9:30 बजे घर आया था। उसके बाद घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजन देर रात तक इधर-उधर पता लगाया लेकिन कहीं पता नहीं चला, उसी बीच आंधी तुफान और वर्षां होने लगी। सुबह किशन मृत अवस्था में मिले।मृतक के पैर में बिजली के करंट से जला हुआ दिखाई दिया और सिर और पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी आपरेशन राजकुमार मीणा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने घटनास्थल का मौका मुहाना किया और स्वजनों से बात की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली करंट से मौत हुई है पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि पैर में इलेट्रीक शार्ट से 24 वर्षीय युवक की मृत्यु प्रतीत हो रही है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक शांत स्वभाव का था उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।