ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमा शंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत दूर दराज से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण। बुधवार को सीतापुर मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा एवं पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और फोन पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।
ग्राम मकनपुर से आई महिला किरण देवी ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में की गई पुलिस करवाई की शिकायत की, अधिकांश शिकायतें ग्रामीण अंचलों में साफ सफाई, आवास, राशनकार्ड, चक मार्गों पर अवैध कब्जा, पेंशन, जल निकासी, किसान सम्मान निधि आदि को लेकर की गई जिसका निस्तारण ब्लॉक प्रमुख, उमाशंकर वर्मा विधायक सुनील वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूपसे, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, गन्ना समिति बिस्वा उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रधान जयद्रथवर्मा, प्रधान मनोज वर्मा ,प्रधान शुभम श्रीवास्तव, प्रधान रोहित भार्गव , राजेश प्रधान,उत्तम वर्मा, अंकुर वर्मा, अनुराग मिश्रा पूर्व प्रधान जगजीवन राम व शिकायतकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख थे।
Jun 14 2026, 19:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k