विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री,जनपद के प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधिगण के साथ किया मीडिया संवाद
भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं जनपद में कराये गये उल्लेखनीय कार्यों के विषय में विस्तार से दी जानकारी
मीरजापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनपद में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के प्रभारी मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता ने आज जिला पंचायत सभागार में मीडिया संवाद किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मंत्री जी ने विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास, सुशासन, सेवा, संस्कार एवं सम्मान के साथ-साथ मीरजापुर जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उल्लेखनीय कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी प्रकाश डाला। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मीरजापुर में कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष विकसित भारत के सपनों को साकार करने का सफर है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, हर घर नल योजना और गड्ढा मुक्त सड़कों को सरकार की प्राथमिकता बताया, साथ ही केंद्र की सफलताओं पर प्रकाश डाला।
सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरा टारलेंस की नीति पर काम कर रही है। केवल भाजपा सरकार में ही आरोपित खाकी को भी खाकी ही गिरफ्तार कर रही है। हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना और गड्ढा मुक्त सड़कें पहली प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बजट की कमी होने पर बात करके दिलाया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 12 वर्ष आत्मनिर्भर व विकसित भारत के सपनों को सच करने का एक शानदार सफर है। उक्त बातें औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं एनआरआइ व निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जिला पंचायत सभागार में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सफलतम 12 वर्ष पूरा किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के बाद सबसे बड़ा कार्यकाल रहा है। उन्होंने गत 12 वर्षों में देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर बदल दी है। जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव है। देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे जन आंदोलन बना दिया। प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि केंद्र सरकार से एक रुपया चलता था, तो केवल 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता था। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100 प्रतिशत लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। तकनीक व डिजिटल गवर्नेंस की मदद से लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में डीबीटी से धनराशि भेजी जा रही है।
आज देश की सीमाएं व आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत है। जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक नगर, विधायक मड़िहान, विधायक मझवां, विधायक छानबे, अध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापु
सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री नन्दी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में जनपद मीरजापुर तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और सकारात्मक विकास यात्रा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k