महुली पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*

थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 14.06.2026 को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विक्की पुत्र मग्गू निवासी ग्राम घोरहट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को आगया उर्फ सीदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*

विक्की पुत्र मग्गू
निवासी ग्राम घोरहट, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*

1.श्री गौतम यादव
2.कांस्टेबल मनीष कुमार
3.महिला कांस्टेबल पूजा चौहान
नील मणि द्वारा आयोजित विश्व रक्तदान दिवस पर महा रक्तदान शिविर आयोजित, 29 लोगों ने किया रक्तदान
रमेश दूबे

संतकबीरनगर , धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि के नेतृत्व में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इनमें 5 पत्रकारों ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया।
शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान करने वालों में  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा नील मणि, नगर पंचायत  हैसर बजार चैयरमेन श्रीमती रिंकू मणि, सभासद श्रीमती सीमा चौहान, सभासद श्री कृष्ण मुरारी, सभासद श्री जयप्रकाश तिवारी, श्री अनिल कुमार (शेर सिंह), श्री प्रमोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिमन्यु उपाध्याय, श्री अंजेश चौहान, जनाब मैनुद्दीन, पत्रकार श्री बीरू गुप्ता, श्री महंगी लाल, श्री ललित मोहन शुक्ला, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री बंटी लाल, श्री धर्मेन्द्र पाठक, श्री कृष्ण चंद्र यादव, डॉ. मनोज शुक्ला, श्री प्रेम सागर यादव, मोहम्मद मेराज अंसारी, श्री श्याम सुंदर, श्री देवानंद, श्री प्रदीप सैनी, श्री सौरभ शुक्ला, पत्रकार कुमारी विंध्यवासिनी यादव, श्री आशुतोष, श्री राकेश कुमार एवं श्री जय प्रकाश यादव सहित कुल 29 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "रक्तदान महादान" है।
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों सेl समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में शांति समिति की बैठक आयोजित

रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 जून 2026 को थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक महुली द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

*बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—*

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ
रमेश दूबे
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में समूह की सभी इकाइयों—एसडीपीएल (SDPL), एनडीपीएल (NDPL), यूबीएल (UBL), आईईबीएल (IEBL), एसपीआईपीएल (SPIPL), एसआईएल (SIL), सीपीपीएल (CPPL) एवं एसटीआईएसपीएल (STISPL) में विश्व खाद्य सुरक्षा सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके उपरांत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह, खाद्य सुरक्षा शपथ ग्रहण तथा सप्ताह भर आयोजित होने वाली विभिन्न खाद्य सुरक्षा गतिविधियों की घोषणा की गई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करता है।

यह आयोजन सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की गुणवत्ता, नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों तथा विधिक अनुपालन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समूह सदैव अपने ग्राहकों को सर्वोच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है।

इस अवसर पर निदेशक – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकता, समर्पण और निरंतर उत्कृष्टता के बल पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आने वाले समय में अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाएगा तथा विश्व बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम का समापन खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता उत्कृष्टता एवं संगठनात्मक नैतिकता को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
दौलतपुर कुआनो नदी में नहाते समय सलीम 13 वर्ष इफाक 8 की डूबने से हुई मौत
रमेश दूबे

संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासीज्ञ दो बच्चे जो अपने परिवार के साथ कुआनो नदी में नहाने गए थे उनकी डूबने से मौत हो गई।
 
ग्राम मानपुर, चौकी शनिचरा बाबू, थाना माहुली निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विश्मिल्ला अपने भाई अत्ताउल्लाह के साथ अपने दो बच्चों 1. सलीम उम्र करीब 13 वर्ष एवं 2.इफाक उम्र  करीब 8वर्ष को लेकर दौलतपुर घाट, चौकी पौली, थाना घनघटा पर नहाने हेतु आये थे।

नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण सलीम व इफ्फाक नदी में डूब गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। 
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी महुली मय फोर्स मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया गया।थाना घनघटा को सूचना दी गयी है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जायेगा।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के डॉ सुनील कुमार मिश्रा एवं नवनीत अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट
रमेश दूबे

संतकबीरनगर । सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री नवनीत अग्रवाल तथा निदेशक (मानव संसाधन, जनसंपर्क एवं विधिक) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नवनीत अग्रवाल एवं डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राज्य में किए जा रहे औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, राजस्व योगदान तथा विभिन्न नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए महत्वपूर्ण निवेश तथा उससे संबंधित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) के विभिन्न प्रमुख बिंदुओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के औद्योगिक विकास में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एवं नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के योगदान की सराहना करते हुए प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा राज्य सरकार उद्योगों के विकास और विस्तार के लिए सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करती रहेगी।

मुख्यमंत्री से प्राप्त स्नेह, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के लिए डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
संतकबीरनगर: हत्या के प्रयास के आरोप में धनघटा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के धनघटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्तों भोलेनाथ और दुधनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशों में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 31 मई 2026 को दोनों अभियुक्तों को उनके घर ग्राम औराडाड़ से गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी 29 मई को हुई घटना के आधार पर की गई। वादी श्री शेषनाथ कसौधन ने थाना धनघटा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई मारखण्डे अपने घर लौट रहे थे, तभी अभियुक्तगण और उनके साथी पुराने झगड़े को लेकर रास्ते में बैठे थे। उन्होंने लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से अचानक हमला किया, जिससे मारखण्डे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर गिर पड़े। आरोपी घटना के बाद भाग गए।

थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया और अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस बल में उ0नि0 श्री रवीन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल रवि चौरसिया और रि0का0 रामकृष्ण तिवारी शामिल रहे।

इस गिरफ्तारी से इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है।
पत्रकारिता जगत में बड़ी जिम्मेदारी, अभय नाथ दूबे बने पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

रमेश दूबे

पत्रकारों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती, संगठन में खुशी की लहर

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

संतकबीरनगर। पत्रकारिता जगत के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभय नाथ दूबे को पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, सक्रिय कार्यशैली तथा पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव, चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अभय नाथ दूबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की आवाज को नई बुलंदी मिलेगी।
अभय नाथ दूबे को बधाई देने वालों में प्रमुख उद्योगपति श्रीनरायन सिंह कौशिक, यूथ आईकॉन प्रदीप सिसोदिया, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, संस्कार भारती जिला अध्यक्ष डॉ• सोनी सिंह, समाजसेवी पंडित उदय राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व छात्र संघ महामंत्री कौशल चौधरी, भाजपा नेता सचिन सिंह श्रीनेत्र, श्रवण अग्रहरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, अशोक कुमार चौधरी, सत्य प्रकाश राय, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, एमडी राजेश्वर सिंह, ओंकार राय, विकास गुप्ता, विधायक अंकुर राज तिवारी, डॉ अमरेंद्र पांडे, डायरेक्टर शोऐब अहमद नदवी, समाजसेवी विजय कुमार सिंह, दिवाकर गौतम, विजय यादव, पत्रकार रमेश दुबे, अब्दुल अजीज, वीरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, गोरखनाथ मिश्र, श्याम सिंह, दुर्गेश उपाध्याय एवं शैलेंद्र यादव, अरविंद सिंह, अर्जुन राय, भारद्वाज त्रिपाठी, पीएन पाण्डेय, सुशील सोनी, दीपक पांडे, राम जोखन पांडे, इंस्पेक्टर शालिनी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, आरपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रीवा, इंस्पेक्टर बलराम शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता, अमरजीत यादव, अमित जैन, विनय कुमार चतुर्वेदी, देवी प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, बाबूल श्रीवास्तव, देवीलाल गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, अमित पांडे, राहुल राय, पुनीत ओझा, सत्य प्रकाश वर्मा, शिवानंद चंचल,बागेश त्रिपाठी, विवेक सिंह, सुनील छापड़िया, वसीम अकरम, जगत जायसवाल  सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ दूबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पत्रकार साथियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने विश्वास व्यक्त किया कि अभय नाथ दूबे के नेतृत्व में पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
धनघटा पुलिस ने गायघाट पूर्वी विवाद में आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रमेश दूबे
संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धनघटा पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना धनघटा पुलिस ने मुकदमा संख्या 243/2026 से संबंधित पांच आरोपियों—सन्नी, बब्बी, तुफानी, कमलेश और सचिन (सभी निवासी ग्राम गायघाट)—को कटारमिश्र पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
घटना 26 अप्रैल की है, जब वादी इनरमल के परिवार की बारात गांव में जोगेंद्र के घर के सामने पहुंची। आरोप है कि उसी दौरान महिलाओं और बच्चियों पर कंकड़ फेंके गए, जिससे विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस दौरान वादी का भतीजा अनिल कपूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
श्री राम नारायण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, पुतसर संत कबीर नगर का शानदार परीक्षा परिणाम
रमेश दूबे
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्री राम नारायण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, पुतसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।
विद्यालय के छात्रों की सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण का परिणाम है।
हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं
सुकन्या – 553/600 अंक
रिया विश्वकर्मा – 539/600 अंक
मुशाहिद खान – 532/600 अंक
बिट्टू यादव – 530 अंक
सत्यम यादव – 524 अंक
महक मिश्रा – 518 अंक
कल्पना मिश्रा – 517 अंक
शिवम यादव – 512 अंक
रागिनी चौहान – 510 अंक
अंजली – 509 अंक
आंशी चौधरी – 504 अंक
शिवानी – 504 अंक
इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं
श्रुति यादव – 439 अंक
पूर्विता चौधरी – 425 अंक
शालिनी (पुत्री: शिवनाथ) – 419 अंक
अंशिका – 418 अंक
खुशी कन्नौजिया – 415 अंक
नीतू यादव – 408 अंक
नितिल कुमार – 408 अंक
मुनिकेश – 407 अंक
कंचन – 403 अंक
रितिका – 403 अंक
विद्यालय के प्रबंधक श्री भोला नाथ पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य श्री त्रियुगी नाथ पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा।
श्री राम नारायण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, पुतसर संत कबीर नगर का शानदार परीक्षा परिणाम
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्री राम नारायण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, पुतसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।
विद्यालय के छात्रों की सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण का परिणाम है।
हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं
सुकन्या – 553/600 अंक
रिया विश्वकर्मा – 539/600 अंक
मुशाहिद खान – 532/600 अंक
बिट्टू यादव – 530 अंक
सत्यम यादव – 524 अंक
महक मिश्रा – 518 अंक
कल्पना मिश्रा – 517 अंक
शिवम यादव – 512 अंक
रागिनी चौहान – 510 अंक
अंजली – 509 अंक
आंशी चौधरी – 504 अंक
शिवानी – 504 अंक
इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं
श्रुति यादव – 439 अंक
पूर्विता चौधरी – 425 अंक
शालिनी (पुत्री: शिवनाथ) – 419 अंक
अंशिका – 418 अंक
खुशी कन्नौजिया – 415 अंक
नीतू यादव – 408 अंक
नितिल कुमार – 408 अंक
मुनिकेश – 407 अंक
कंचन – 403 अंक
रितिका – 403 अंक
विद्यालय के प्रबंधक श्री भोला नाथ पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य श्री त्रियुगी नाथ पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापकगण को उनके समर्पण, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा।