डॉ कृपाशंकर मिश्र द्वारा लिखित साहित्य मंथन का लोकार्पण
![]()
मुंबई । प्रतीक्षा मेमोरियल एज्युकेशनल ट्रस्ट के 20 वें वार्षिक सम्मेलन 2026 ई के वैनर तले डाँ.कृपाशंकर मिश्र विरचित हिन्दी काव्य-संग्रह " साहित्य मंथन " का लोकार्पण और पुस्तक परिचर्चा बुधवार 10 जून 2026 केशव गोरे सभागार गोरेगांव पश्चिम मुम्बई में आयोजित किया गया।आयोजन की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के पितामह डाँ सुधाकर मिश्र ने किया।पुस्तक परिचर्चा में भाग लेने वाले मनीषियों में डाँ शीतला प्रसाद दूबे,मुम्बई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाँ करुणाशंकर उपाध्याय,प्रोफेसर डाँ.दयानंद तिवारी,महान विदुषी डाँ उषा मिश्रा,डाँ सागर त्रिपाठी, वाराणसी से डाँ कपिलदेव प्रसाद मिश्र,नागपुर से पधारे रामकृष्ण सहस्रबुद्धे उपस्थित थे।
मंच का संचालन करते हुए डाँ उमेशचंद्र शुक्ल ने साहित्य मंथन पर अपने विस्तृत और व्यापक विचार प्रस्तुत किये। सरस्वती वंदना संस्कृत विद्वान राम व्यास उपाध्याय ने किया।गणेश स्तुति पर कथक नृत्य कनिष्का अंकित मिश्रा ने किया तथा स्वागत व भूमिका में संपूर्ण नियोजन की जानकारी संस्था के अध्यक्ष डाँ.कृपाशंकर मिश्र ने दिया।उपस्थित कलमकारो में गजानन महतपुरकर, बोधिसत्व, आभा बोधिसत्व,डाँ देवमणि पाण्डेय,डाँ नीलिमा पाण्डेय,सत्यभामा सिंह, शिवकुमार सिंह, राजकुमार मिश्र, डाँ दिनेश वर्मा,डाँ रोशनी किरन,डाँ किरन मिश्रा, पल्लवी रानी, किरन तिवारी,ओमप्रकाश तिवारी, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, दिनेश वर्मा,मनोज नायक, लालबहादुर कमल,नन्दन मिश्र त्यागी,सुरेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र,प्रमोद उपाध्याय, नीतू पाण्डेय क्रान्ति, राजेन्द्र मिश्र,डाँ मृदुल तिवारी महक,वाचस्पति तिवारी,श्रीधर आत्मिक मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, विनोद पाण्डेय,रामजीत गुप्त,नन्दलाल क्षितिज,ए पी द्विवेदी रोमा झा, कुसुम तिवारी और बेटी इन्दिराअमिता गुजराल, जागृति सिन्हा,राजनाथ शर्मा,हरिशंकर मिश्र भाइन्दर, संतोष मिश्र,सुरेश दूबे, कृष्णकान्त मिश्र, रामसिंह, अमरनाथ तिवारी, गौरीशंकर तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय केवल, मीनाक्षी शर्मा, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,अरुण दूबे,डाँ प्रमोद पाण्डेय (मानस परिवार), सूर्यकुमार तिवारी एवं समस्त मानस ट्रस्ट परिवार,संजय द्विवेदी,अनिल कुमार राही, राकेशमणि तिवारी, आर के सर, कवि चुलबुल, अवधेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
उपस्थिति सभी साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वसीम सहित अन्य सभागार में सहयोगी और समर्पित भाव से आयोजन बनाने वालो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन का अंत राष्ट्रगान से हुआ तथा संस्था अध्यक्ष डॉ कृपाशंकर मिश्र ने सभी से क्षमा याचना की और अपना आभार व्यक्त किया।


मुंबई। मुंबई निवासी अंकुर शर्मा और उनके परिवार की यह सच्ची कहानी केवल एक सड़क दुर्घटना की नहीं, बल्कि अदम्य साहस, पारिवारिक प्रेम, धैर्य और ईश्वर की कृपा की मिसाल है। यह घटना सिद्ध करती है कि जब इंसान का हौसला अडिग हो और परिवार एकजुट हो, तो जीवन की सबसे कठिन परीक्षाएं भी पार की जा सकती हैं।
विरार। धोबी समाज विकास वेलफेयर एसोसिएशन,विरार के चुनाव समिति की बैठक में चुनाव समिति के अध्यक्ष शेष बहादुर अक्षैवर कनौजिया ने सर्व सम्मति से विनोद लालमणि कनौजिया को धोबी समाज विकास वेलफेयर एसोसिएशन विरार का नया अध्यक्ष घोषित किया। इसके उपरांत मौजूद सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ तथा भारतीय संविधान की किताब देकर उनका अभिनन्दन किया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने अशोक कनौजिया को महासचिव तथा शशीकांत कनौजिया को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे चुनाव समिति के अध्यक्ष महोदय ने सर्वसम्मति से अशोक कनौजिया को महासचिव तथा शशीकांत कनौजिया को कोषाध्यक्ष घोषित किया। सभी लोगों ने उनके नेतृत्व में एकजुट होकर समाज के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का आश्वासन दिया, सभी को उम्मीद है कि पूर्व अध्यक्ष की तरह उनके नेतृत्व में भी समाज मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार (दीनूकाका),छविनाथ रजक,शेष बहादुर कनौजिया, गामा प्रसाद रजक, जिया लाल कनौजिया, अरविंद कनौजिया (एल आई सी एजेंट), प्रेम शंकर कनौजिया, अरविंद (shonu)कनौजिया पूर्व कप्तान क्रिकेट टीम,राम आसरे, सतीश, सियाराम, मेवालाल, राजेश, फूलचंद, रवि, ओमप्रकाश, छोटे लाल, जयप्रकाश (पप्पू) समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
ठाणे । साहित्य,शिक्षा एवं संस्कृति को समर्पित ट्रस्ट बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट,कल्याण पश्चिम, ठाणे द्वारा गुरुवार 11 जून 2026 की संध्या सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह के आवास पर किया गया।उक्त अवसर पर आकाशवाणी के उद्घोषक एवं वरिष्ठ कवि आनंद प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ममता झा, डॉ मनीषा सिंह आमंत्रित थी।महाराष्ट्र साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार एवं सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता किया।सम्मान समारोह का शुभारम्भ जागृति सिन्हा के सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष शिवकुमार सिंह एवं सचिव सत्यभामा सिंह ने नागपुर से पधारे सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे का पारम्परिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।काव्य पाठ की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संचालिका सुश्री रीना धीमान ने सर्वप्रथम कवयित्री रिंकी सिंह को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया तत्पश्चात मीनाक्षी,किरन तिवारी, सुमंगला,सुमित्रा सखी, कविता झा,जागृति सिन्हा,कुसुम तिवारी, अनिल कुमार राही,रंजन सरल, कवि एवं पत्रकार विनय दीप शर्मा,सदाशिव चतुर्वेदी, रोशनी किरन,बिट्टू जैन, सत्यभामा सिंह ज़िया, रीना धीमान ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को प्रमुदित कर दिया।काव्य पाठ के दूसरे दौर में वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने संचालक की भूमिका निभाते हुए बाहुबली सिंह को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया तत्पश्चात ओम प्रकाश सिंह निडर, ए. पी. द्विवेदी ,शिव कुमार सिंह,डॉ ममता झा,डॉ मनीषा सिंह,मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश सिंह (स्त्री हो, जो तुम कंठ से नहीं गाती, तुम राग हो जिसे ब्रह्माण्ड को गाना है ) की विविध विषयों पर आधारित कविताओं ने सुन्दर समां बांध दिया।अध्यक्ष एवं सम्मानमूर्ति रामकृष्ण सहस्रबुद्धे अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी काव्य पाठों की सराहना करते हुए भावपूर्ण -(पूछ रहा हूँ उत्तर दे दो..राम लिखा एक पत्थर दे दो )काव्य प्रस्तुति दी। उक्त गोष्ठी में उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर किया गया।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ए पी द्विवेद ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, संचालक द्वय एवं सभी उपस्थित कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भायंदर। मीरा भायंदर शहर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में सभी नगरसेवक और नगरसेविकाओं द्वारा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से अपने अपने प्रभागों में गटर सफाई, डीप क्लीनिंग, मच्छर की दवा का छिड़काव का काम किया जा रहा है। प्रभाग समिति 5 में स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के साथ सभापति नगरसेवक दिनेश जैन, नगरसेवक संजय पवार, सुमित सिंह तथा रजनी मिश्रा ने सफाई निरीक्षक अनिल राठौड़ तथा बीएमसी के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 20, 21 तथा 22 में संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की। स्थानीय जनता इस काम को देखकर बेहद खुश नजर आ रही थी।
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सार्दुल,डॉ अमोल दर्रोई व समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे के संयोजन में गुरुवार 11 जून 2026 को मानसून पूर्व मलेरिया,डेंग्यू रोकथाम अभियान चलाया गया।बीडीडी चाल एन एम जोशी मार्ग लोअर परेल मुंबई के क्षेत्र में नवीन बांधकाम प्रगति पर होने के कारण क्षेत्र के परिसर में एनाफिलीज मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला मलेरिया महामारी बढ़ने ना पाए इस उद्देश्य से क्रुसेड एक्टिविटी की गई जहां स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सुरक्षा संदेश,बैनर डिस्प्ले तथा रक्त जांच के साथ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन एम एच कंपाउंड स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चव्हाण ने किया जहां सैकड़ों नागरिकों ने खांसी,बुखार,दर्द, डायरिया,ब्लडप्रेशर जांच के साथ औषधि लेकर लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम में सर्वेलेंस निरिक्षक सुनील मोरे, कीटनाशक अधिकारी प्रवीण सांगले,समन्वयक मनीष बनकर,अन्वेषक विनय कुमार शर्मा, संतोष खांबे,नवीन चोपड़े के साथ स्वास्थ्य केंद्र की परिचायिकाओं में ए.एन.एम. शोभा निकम,ज्योति कदम, अरुणा चिपलूनकर,रेश्मा अकिरकर,वर्षा जाधव, शर्मिला सालूंखे, निवेदिता उडिलकर, सुनंदा कांबले,निलिमा साहनी, सानिका पुराडकर,संघमित्रा शिंदे,रुपाली खेसकर,अश्विनी पवार,रिजवाना रखांगी,कविता चौगुले,कविता दोरकर,काजल खंडारे,चंद्रकांत सागरे,शोभा निकम,दर्शन कवारी उपस्थित थीं।मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ मनपा अधिकारियों ने बीडीडी चाल में चल रहे नवीन बांधकाम स्थल पर मिटिंग लेकर बांध काम कर्मचारियों को एनाफिलीज मच्छर के लार्वा ब्रीडिंग से बचाव व सावधान रहने हेतु अवगत कराया।
मुंबई। लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु आज मुंबा देवी मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन का आयोजन किया गया।
मुंबई। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने एक पत्रकार परिषद के माध्यम से बताया कि 500 करोड रुपए की विकास योजना से मंदिर परिसर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। महाकाल मंदिर कॉरिडोर की डिजाइन टीम ही सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर का काम कर रही है। आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा जाएगा। पहले चरण में भव्य प्रवेश द्वारा और 120 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर विश्व भर में रहने वाले गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र है इसलिए इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k