मीरजापुर जनपद में सोसाइटी फंड्स (चिट फंड) कार्यालय खुलवाने में विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
![]()
मीरजापुर। जनपद में चिट फंड कार्यालय की स्थापना हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्र को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आभा फाउंडेशन के प्रबंधक अमित श्रीनेत ने कहा कि जनपद में चिट फंड कार्यालय खुलने से सामाजिक संस्थाओं स्वयंसेवी संगठनों एवं जन सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा तथा जिले के विकास एवं सामाजिक उत्थान को नई गति प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे विधायक का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनहित में इस विषय को प्रमुखता से उठाकर जनपद में कार्यालय खुलवाने का मार्ग प्रशस्त किया।
वक्ताओं में ने विधायक के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनपद के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि विधायक जी का यह प्रयास जनपद के विकास और जनता की सुविधा के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विधायक ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता के हितों और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे तथा जनपद की प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर दवा विक्रेता समिति के जिला महामंत्री पंकज केसरी सभासद अलंकार जायसवाल, प्रबोधिनी फाउंडेशन से विभूति मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, धीरज दुबे, विवेक राजपूत, ज्ञान कसेरा, बालाजी, पवन मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष, मनोज पांडे, आदि उपस्थित रहे।![]()


मीरजापुर। जनपद में चिट फंड कार्यालय की स्थापना हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्र को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

*बिना रोक-टोक के सैकड़ो बाइक पहुंच रहे मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास*
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव हाथी के दांत सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव हाथी के दांत सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मीरजापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दक्षिणी परिसर मीरजापुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में किया गया। गोष्ठी में उपस्थित मंचाशीन अतिथियों और किसानों ने सर्वप्रथम भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रो श्रीराम सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा, मीरजापुर ने सभी अतिथिगण और उपस्थित किसान समुदाय का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रो श्रीराम सिंह ने खेत बचाओ अभियान की रूपरेखा, खेत की मिट्टी की जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और उससे होने वाले लाभ, हरी खाद के लिए सनई, ढैंचा, लोबिया, मूंग, उर्द आदि दलहनी फसलों की बुवाई और समय से पलटकर खेत में सडाने के बाद खरीफ की फसलों की बुवाई के साथ ही जैविक उर्वरक, कम्पोस्ट खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विकेश पटेल उप कृषि निदेशक मीरजापुर ने कृषि द्वारा संचालित किसानोपयोगी योजनाओं और जनपद में खरीफ फसलों के साथ ही हरी खाद के लिए उपलब्ध ढैंचा बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों के सवालों का जवाब और सम सामयिक जानकारी भी प्रदान की गई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1