बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर ऐलीपरसौली गोडियन पुरवा में मॉकड्रिल/एक्सरसाइज-2026 का हुआ आयोजन
![]()
![]()
*माकड्रिल के दौरान पानी में डूब रहे व्यक्ति को एसडीआरएफ व मेडिकल टीम ने बाहर निकाल कर बचाई जान*
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में राहत एवं बचाव कार्यों की ली गई जानकारी*
*गोंडा, 11 जून 2026*।
बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशानुसार जनपद के तीन तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐलीपरसौली के मजरा गोडियन पुरवा में जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल/ एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का उद्देश्य बाढ़ से पूर्व संभावित आपात स्थिति में प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एवं अन्य विभागों की तत्परता की जानकारी ली गई।
मॉकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी ने खुद पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने नावों, जीवन रक्षक उपकरणों, मेडिकल टीम, पशु चिकित्सा दल, एवं राशन वितरण, पशु चारा, दवा छिड़काव आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखें और राहत शिविरों की तैयारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए।
मॉकड्रिल /एक्सरसाइज-2026 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गांव का एक व्यक्ति किसी कार्य से नदी के किनारे गया था जो पानी में डूबने लगा, मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला और समय से उसको मेडिकल उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से हास्पिटल भेज दिया। और वहां पर सही और समय से इलाज होने के कारण व्यक्ति को बचा लिया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि बाढ़ के समय लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, उन्हें भोजन, चिकित्सा और आवास की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जल विभाग एवं स्थानीय प्रशासन एवं विभाग के अधिकारी व अन्य टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया कि आपदा के समय किस प्रकार सतर्कता बरतनी है और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति में संभावित प्रभावित गांवों की सूची, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की स्थिति, और संपर्क मार्गों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाढ़ चौकी पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई न होने पाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल पटेल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज, तहसीलदार तरबगंज, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, एक्सईएएन बाढ़ खण्ड जय सिंह, पूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, संबंधित थाना प्रभारी, बीडीओ, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



*गोण्डा 11 जून,2026*।
*त्रिस्तरीय चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश
*आरपीएफ और जीआरपी ने संभाली कमान
*आक्रोशित परिजनों ने शव हाईवे पर रख लगाया जाम
*ब्लैक बेल्ट प्राप्त ताइक्वांडो 30 खिलाड़ियों को मंडलायुक्त ने किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह*
*गोण्डा 09 जून,2026*।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त आदेश के अनुपालन में बाढ़ मॉक ड्रिल की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा आगामी 11 जून 2026 को जनपद की तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम ऐली परसौली स्थित गोडियन पुरवा घाट पर एक वृहद राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
*काजल ने खुद जेल भिजवाया था प्रेमी को
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1