उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का किया गया गठन, विशाल कपूर को चुना गया नगर अध्यक्ष
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का किया गया गठन, विशाल कपूर को चुना गया नगर अध्यक्ष। शनिवार को नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विभूति पुरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विभू पुरी व जिला उपाध्यक्ष व लहरपुर प्रभारी अखिलेंद्र यादव ने बैठक में संगठन की नई नगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे, जिसमें नगर अध्यक्ष विशाल कपूर, नगर महामंत्री पद पर सलीम चौधरी, कोषाध्यक्ष हेतु निखिल मेहरोत्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कलीम चौधरी, सतीश जायसवाल, लईक अंसारी व राजकुमार कश्यप को मनोनीत किया गया, वहीं नगर मंत्री के रूप में पंकज रस्तोगी, पंकज यादव, सुजल चौरसिया, रुखसार व संदीप को जिम्मेदारी दी गई।
मीडिया प्रभारी के रूप में ज्ञानेंद्र पाण्डेय व रवि शाक्य को दायित्व दिया गया। व्यापार मंडल को और अधिक गतिशील बनाने के लिए आकाश शुक्ला, अजीम, सगीर, मुनीर, रियाज, शानू टंडन, शिवम गुप्ता, अकरम, डॉ. नदीम, अनुज मेहरोत्रा व रामजी खन्ना को संगठन का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विभूति पुरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह व्यापारियों का सबसे बड़ा और पुराना संगठन है उन्होंने आशा प्रगट की सभी पदाधिकारी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल कपूर ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के साथ साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष व सेवा करना है। बैठक में संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।



फोटो, लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र के ग्राम चौरा में आयोजित 21वां श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया, कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शारदा नदी ऐरा पुल तक निकाली गई जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल को पवित्र किया। इस मौके पर कथा प्रवाचक रामानुजाचार्य व्याकुल महाराज ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए भगवान श्री राम जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया, उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म होते ही संपूर्ण अयोध्या धाम में हर्ष छा गया और देवताओं ने पुष्प वर्षा की। कथा प्रवाचक ने कहा कि नेत्रों की सफलता तो केवल भगवत दर्शन में है नेत्रों से भगवत दर्शन हो जाए तो सब कुछ अपने आप मिल जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि, प्रभु तो चराचर जगत में सर्वत्र व्याप्त है प्रभु पृथ्वी का भार कम करने व संसार के जीवों को भवसागर पार करने के लिए ही अवतार लेते हैं। इस पावन अवसर पर श्री राम कथा में श्री राम जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया, उन्होंने कहा कि प्रभु तो केवल भाव के भूखे हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं श्री राम कथा की सार्थकता तभी होगी जब आप सभी सन्मार्ग पर चलते हुए दीन दुखियों माता-पिता की सेवा करते हुए सत्कर्म करें। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बच्चे श्री राम कथा का रसपान करने के लिए उपस्थित थे। श्री विष्णु महायज्ञ में वैदिक मंडल के आचार्यों ने पूजा अर्चना की। श्री राम कथा का रसपान करने के लिए मुख्य यजमान वृज किशोर दीक्षित, नवल किशोर दीक्षित, राजकुमार, राम अवस्थी, श्याम किशोर दीक्षित, अंकुल मौर्य, शिवकुमार, अभिनव दीक्षित, अनिल कुमार अरविंद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा, बकरीद की नमाज अदा की गई। नगर की प्रमुख ईदगाह में ईद उल जुहा की नमाज मुफ्ती नासिर के द्वारा अदा कराई गई जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के खतराना चौराहा पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार को सायं बेला में श्री हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धा व उल्हासपूर्वक वाद्य यंत्रों को थाप पर किया गया जिसमें भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। नगर के आशीष मेहरोत्रा द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर भंडारे का आनंद लिया।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम पारा सरायं में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई निशुल्क दवाइयां। मंगलवार को पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के पी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के सौजन्य से क्षेत्र के ग्राम पारा सरायं में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 155 मरीजों ने इलाज हेतु अपना पंजीकरण कराया जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर्स डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों से होने वाले फायदों की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. एस. ए. मीर, डॉ. अहतीशाम खान,डॉ मधुलिका राय डॉ. हर्षित जैन, डॉ. मुस्कान ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के सफल आयोजन में अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनुप कुमार सरवैया
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3