मीरजापुर: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश नहर में मिली, हत्या की आशंका

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माईनर के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक के शरीर पर चोट व जलने का निशान से प्रथम दृष्टया बिजली करंट से मौत होना दिखाई दे रहा है। युवक छः बहनों के बीच एकलौता भाई था।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
लहंगपुर निवासी सूर्यबली का इकलौता पुत्र 21 वर्षीय किशन कुमार का शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित पावर हाउस और नहर के पास पड़ा मिला है। बुधवार को सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर स्वजनों को सूचित किया। इकलौती बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई, परिजनों ने बताया कि किशन लहंगपुर बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था, मंगलवार की रात 9:30 बजे घर आया था। उसके बाद घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजन देर रात तक इधर-उधर पता लगाया लेकिन कहीं पता नहीं चला, उसी बीच आंधी तुफान और वर्षां होने लगी। सुबह किशन मृत अवस्था में मिले।मृतक के पैर में बिजली के करंट से जला हुआ दिखाई दिया और सिर और पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी आपरेशन राजकुमार मीणा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने घटनास्थल का मौका मुहाना किया और स्वजनों से बात की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली करंट से मौत हुई है पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि पैर में इलेट्रीक शार्ट से 24 वर्षीय युवक की मृत्यु प्रतीत हो रही है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक शांत स्वभाव का था उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

अवैध वन्यजीव तस्करी में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव हाथी के दांत सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wcc8). गोरखपुर, विशेष कार्य बल (STF) एवं मीरजापुर वन प्रभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 9 जून 2026 को संचालित संयुक्त अभियान के दौरान मीरजापुर वन प्रभाग के लालगंज रेंज द्वारा थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत बाबा कलेश्वर मंदिर के समीप लगभग एक बजे बजे अवैध वन्यजीव अवयवों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी एवं जांच के दौरान तस्करों के कब्जे से हाथी के दांत एवं अन्य वन्यजीव अवयव बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 2 अदद हाथी दांत (कुल भार लगभग 1.49 किलोग्राम), 1 अदद हाथी का जबड़ा (लगभग 800 ग्राम) एवं एक स्प्लेन्डर बाइक संख्या UP70BE2825 तथा तीन मोबाइल फोन
बरामद किया गया है।
अवैध वन्यजीव तस्करी में हाथी दांत सहित तीन तस्कर गिरफ्तार*

अविवाहित युवक ने दो बच्चों की मां से रचाया ब्याह, फेसबुक से बढ़ी थी दोनों की दोस्ती*
 
मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने दो बच्चों की मां से मंदिर में शादी कर बाकायदा ली। शादी के बाद दोनों बच्चों समेत महिला को अपने घर ले गया। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी अविवाहित प्रदीप 24 पुत्र हरिदास बिंद का पड़ोस के जनपद सोनभद्र की एक महिला जो दो बच्चों की मां बताई गई है से फेसबुक पर प्यार हो गया था। दोनों एक वर्ष से फेसबुक के माध्यम से अपने प्यार को परवान चढ़ाते हुए आ रहे थे। अंततः दो बच्चों की मां महिला ने समाज की सभी बंदिशो को नकारते हुए कुड़ी गांव आकर अपने प्रेमी प्रदीप से गांव स्थित मंदिर में विवाह रचा लिया है। विवाह के बाद प्रदीप ने महिला और उसके बच्चों को लेकर अपने घर आ गया है वहीं इस शादी की इलाके में खूब चर्चा है।
खेत बचाओ अभियान संगोष्ठी में हरी खाद के लिए उपलब्ध ढैंचा बीज की उपलब्धता के बारे में दी गई जानकारी
मीरजापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दक्षिणी परिसर मीरजापुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में किया गया। गोष्ठी में उपस्थित मंचाशीन अतिथियों और किसानों ने सर्वप्रथम भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रो श्रीराम सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा, मीरजापुर ने सभी अतिथिगण और उपस्थित किसान समुदाय का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रो श्रीराम सिंह ने खेत बचाओ अभियान की रूपरेखा, खेत की मिट्टी की जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और उससे होने वाले लाभ, हरी खाद के लिए सनई, ढैंचा, लोबिया, मूंग, उर्द आदि दलहनी फसलों की बुवाई और समय से पलटकर खेत में सडाने के बाद खरीफ की फसलों की बुवाई के साथ ही जैविक उर्वरक, कम्पोस्ट खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विकेश पटेल उप कृषि निदेशक मीरजापुर ने कृषि द्वारा संचालित किसानोपयोगी योजनाओं और जनपद में खरीफ फसलों के साथ ही हरी खाद के लिए उपलब्ध ढैंचा बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों के सवालों का जवाब और सम सामयिक जानकारी भी प्रदान की गई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ  कार्यक्रम का समापन हुआ।
ब्रह्माकुमारीज़ के तीन दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन
मीरजापुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु उपहार भवन में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन दिवस पर भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योगाभ्यास से हुई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीके वीरेंद्र भाई जी ने बच्चों को योग सिखाते हुए सफलता, अनुशासन और आत्मविश्वास से जुड़े प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। बीके आरती दीदी जी ने बच्चों को संगीत का अभ्यास कराया, जबकि बीके दिव्यानी बहन ने रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत कुकुंबर बोट बनाना सिखाया, जिसे बच्चों ने स्वयं तैयार कर आनंदपूर्वक ग्रहण किया। बीके शिवानी बहन ने बच्चों को आकर्षक नृत्य सिखाया तथा बीके नीता दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराकर मन की शक्ति और एकाग्रता का महत्व बताया। तीन दिनों के दौरान बच्चों ने योग, गीत-संगीत, नृत्य, अबेकस, क्राफ्ट, मेडिटेशन एवं नैतिक मूल्यों से भरपूर अनेक गतिविधियों में सहभागिता कर अपने व्यक्तित्व को निखारा। समापन अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। कलरिंग, गेम्स एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समर कैंप ने उन्हें बहुत कुछ नया सिखाया, अच्छे मित्र दिए और आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि ऐसे संस्कारमय शिविर और अधिक दिनों तक आयोजित किए जाएँ तथा वे भविष्य में भी नियमित रूप से इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम की सफलता में बीके शकीला बहन, बीके हाशमी भाई जी, रेहाना जी एवं सेवा केंद्र से जुड़े सभी भाई-बहनों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे कैंप के दौरान बच्चों की प्रेमपूर्वक देखभाल और मार्गदर्शन किया।
आध्यात्मिकता, संस्कार और आनंद से परिपूर्ण यह तीन दिवसीय समर कैंप बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनकर संपन्न हुआ।
जयमाल के बाद दूल्हा बाइक से फरार, गुस्साए कन्या पक्ष ने युवक के पिता संग 3 गाड़ियों को बनाया बंधक
मड़िहान/मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार भोर शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब जयमाल के बाद दूल्हा अपने दो साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत बारातियों और तीन गाड़ियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस कोरम पूरा कर थाने आने की बात कहकर लौट गई। प्रयागराज जनपद के हरगढ़ निवासी राजमणि के मझले पुत्र अशोक की बारात मंगलवार शाम सात बजे चली थी। रात करीब 12 बजे 50 बारातियों के साथ छह गाड़ियों से मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची। रात दो बजे द्वारपूजा और उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दूल्हे का बड़ा भाई विक्रम शादी में शामिल नहीं हुआ था, छोटा भाई रघुनंदन बारात में आया था। कन्या के दादा ने बताया कि जैसे ही वर-वधू विवाह के लिए मंडप में बैठे, घर की महिलाओं में कपड़े और जेवरात को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज दूल्हा अशोक भोर करीब चार बजे अपने दो साथियों के साथ बाइक लेकर चुपचाप फरार हो गया। बताया कि पुत्र ने 19 वर्षीय पोती का रिश्ता हरगढ़ में तय किया था। 20 मई को लड़के की जिद पर कर्ज लेकर डेढ़ लाख रुपये की पल्सर बाइक खरीदकर तिलक चढ़ाने गए थे।साथ में 06 हजार रुपये नकद और सगुन के रूप में फल, फूल, मिठाई भी दी थी। तय मुहूर्त पर बारात भी आई लेकिन फेरे से पहले ही दूल्हा दहेज की बाइक लेकर भाग गया। दूल्हे के फरार होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे के पिता और तीन गाड़ियों को गांव में ही बैठा लिया। लड़की की मां के साथ युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पीआरबी 112 पहुंची लेकिन कार्रवाई के नाम पर थाने पर प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर लौट गई। पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर हर इंतजाम किया था। तिलक में दूल्हे की मांग पर बाइक तक दी। अब इज्जत के साथ रुपये भी डूब गए। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। लड़की पक्ष थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मैजिक  व बाइक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक चालक सहित सवार दो युवकों की घटना स्थल पर हुई मौत
मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग पर मुड़पेली गांव में मंगलवार की शाम मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक चालक सहित सवार दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे   लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी बाइक चालक मोनू कोल (25)बाइक से अपने रिश्तेदार कवलझर गांव निवासी सुनील(27) के साथ बाइक पर पीछे बैठा कर बड़ौहा रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।जैसे ही हलिया देवरी मार्ग के मुड़पेली गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे की सामने से आ रहे मैजिक वाहन से आमने सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । हादसा इतना भीषण था की बाइक मैजिक वाहन में जाकर फंस गई। दोनों लोग हेल्मेट नहीं लगाए थे। मृतक मोनू की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बेहाल है।मोनू के पास एक बेटी है। मृतक सुनील की पत्नी का  ऋषु है दो बेटे हैं एक लडक दश दिन पुर्व पैदा हुआ है। मौके पर सीओ अमर बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत होने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिर्जापुर के लाल श्रीयांश तिवारी ने जेईई एडवांस 2026 में लहराया परचम, क्षेत्र में जश्न का माहौल
*मिर्जापुर।* जनपद मिर्जापुर के *कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामोदर पथरा, पोस्ट-संडवा निवासी मेधावी छात्र श्रीयांश तिवारी* ने देश की प्रतिष्ठित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा जेईई एडवांस 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र तथा जनपद में खुशी और गौरव का माहौल है।

*श्रीयांश तिवारी, श्री गजय तिवारी एवं श्रीमती नीलम तिवारी* के सुपुत्र हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले श्रीयांश ने अपनी अथक मेहनत, अनुशासित जीवनशैली, दृढ़ संकल्प और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी सफलता के संबंध में श्रीयांश ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का प्रभावी प्रबंधन और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान उनकी तैयारी के प्रमुख आधार रहे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें सफलता के इस मुकाम तक पहुँचाया।

श्रीयांश का सपना देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना है। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, आत्मविश्वास मजबूत हो और प्रयास निरंतर किए जाएँ, तो कोई भी सफलता दूर नहीं रहती। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

श्रीयांश की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

जेईई एडवांस जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर श्रीयांश तिवारी ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, लगन और निरंतर परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मिर्जापुर जनपद और क्षेत्र के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।