श्री गणपति पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक बने लोलारक दुबे
![]()
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति, जौनपुर की एक विशेष बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव समाजसेवी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम पंडित ईशान चतुर्वेदी ने पूरे विधि विधान से आराध्य देव भगवान गणेश जी की पूजन अर्चना कराया। ज्ञात हो कि बीते दिनों एक सड़क हादसे में महासमिति के मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी जी के निधन हो जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व समीप आते देख महासमिति के संरक्षक सदस्यगण, विशिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक निर्णय लिया कि महासमिति के संरक्षकगणों के बीच ही किसी वरिष्ठ सदस्य को ही मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा जाए जिससे आने वाले महासमिति के प्रत्येक कार्यकमों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके जिसके लिए विशेष बैठक में उपस्थित जनों ने विस्तार पूर्वक अपनी राय रखी। आपसी विचार विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व मौजूदा संरक्षक लोलारक दुबे जी को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद के लिए लोलारक दुबे एवं नये संरक्षक सदस्य के रूप पंडित ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि लोलारक दुबे जी एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ सामाजिक एवं मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति है जिन्होंने सदैव महासमिति को अपना योगदान दिया है ऐसे में इन्हें मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपे जाने से महासमिति का भविष्य उज्जवल होगा और बल मिलेगा।घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से निर्णय का समर्थन किया तथा माला पहना कर स्वागत किया।
उक्त अवसर पर लोलरक दुबे ने कहा कि आप ने मुझे जो ये दायित्व सौंपा है उसका मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा से से निर्वहन करूंगा और प्रत्येक संरक्षक सदस्य व विशिष्ट सदस्यों के साथ साथ मै महासमिति के प्रत्येक ऊर्जावान पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै हर स्तर से तैयार मिलूंगा, आपके इस निर्णय के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और आपके इस निर्णय को कभी कलंकित नहीं दूंगा। बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, मेहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, विक्रम मौर्य, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद,श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती तुलिका श्रीवास्तव, कैलाश यादव एडवोकेट, जयहिंद यादव प्रधान, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर,गौरव यादव, शकील मुमताज, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति,आनंद अग्रहरि, अदालत यादव रमेश सिंह व डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।
आगंतुकों का स्वागत नवीन सिंह बसगोती संयोजक, व आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया एवं बैठक का संचालन संजीव कुमार एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।
बैठक को सफल बनाने में पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव,अजय यादव, पृथु गुप्ता अर्जुन पंजाबी, करन बिन्द, संतोष पांडेय, शिवम बरनवाल, मनीष पांडेय गुड्डू, शशिकेश साहू, सौरभ बैंकर, पंकज जांडवानी, सुनील मोदनवाल, शिशिर गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, सुनील सिंह पत्रकार, संजय विश्वकर्मा कमलेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, पवन मोदनवाल, अमित जावा, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।


जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह और राज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में 'उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ' के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं संयुक्त महामंत्री अमित सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पंकज उपाध्याय को महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष, श्याम मिश्रा को बदलापुर तहसील अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को महराजगंज ब्लॉक प्रभारी तथा राजकमल मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
54 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 54 छात्राओं को साइकिल वितरित
जौनपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विकासखंड महाराजगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सवंसा प्रधान यादवेन्द्र प्रताप सिंह "लवकुश", क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, तकनीकी सहायक निखिलेश यादव, इंद्रजीत मौर्य, लाल बहादुर गौतम सहित विकासखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र पूराकोदई गांव निवासी सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को हस्त निर्मित सम्मान चित्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हस्त निर्मित चित्र को सन्तोष कुमार तिवारी की पुत्री द्वारा बनाया गया था, जिसमें सहयोगी गण बच्चियां जैसे यू ट्यूबर कुमारी वैभवी तिवारी एवं कुमारी सौम्या पुत्री सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा हस्त निर्मित सम्मान चित्र बाल विश्वविद्यालय वाराणसी से लाकर थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को सम्मान के रूप में भेंट किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मानस तिवारी,अजय निर्मल, वरुण यादव, रवि गुप्ता,गया पटेल, विकास सिंह ग्राम प्रधान फरीदाबाद, राकेश तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य जीव को सांसारिक मोह-माया से मुक्त कर ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति, ज्ञान और वैराग्य प्रदान करना है। इसे वेदों और उपनिषदों का सार माना गया है। यह कथा मनुष्य के मन को निर्मल करती है और उसे मोक्ष की ओर ले जाती है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मैं ब्याह स्पीड से बोलते हुए काशी के प्रख्यात कथावाचक अजय महाराज (गुरु जी) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो अंत में पछताना ही पड़ेगा। 01 जून से आरंभ कथा का समापन 08 जून को महाप्रसाद भंडारा के साथ संपन्न होगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक भारी संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं। कथा के संयोजक सुभाषचंद्र तिवारी ने लोगों से कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है। कथा में उपस्थित गणमान्य लोगों में भाजपा की जिला कार्य समिति सदस्य सुचिता तिवारी, डॉ श्रीपाल पांडे, अमरनाथ तिवारी, राम अनंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अखिलेश पांडे, डॉ विजय शंकर तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, ध्रुव शंकर तिवारी, समाजसेवी डी एस तिवारी , राधेश्याम तिवारी आदि का समावेश रहा।
2 hours and 51 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1