जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ

बलरामपुर ,सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज के 55 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में प्रदेश भर में साप्ताहिक कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में आज तीसरे दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मुख्य अतिथि डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उद्यमी प्रीतम सिंधी व श्याम सुंदर केसरवानी रहे कुल रक्तदाताओं की संख्या 21 रही रक्तदान में गंगा शर्मा कौशिक, चौधरी विजय सिंह, शशि केसरवानी,शगुन केसरवानी, श्यामल केसरवानी, अर्पित शर्मा, खुशी शर्मा,डॉक्टर हर्षित शर्मा,प्रहलाद गुप्ता,संस्कार केसरवानी, आकाश मोदनवाल, शैली केसरवानी, रविकांत ,जीवनलाल गुप्ता, रंजीत कुमार, सुग्रीव कश्यप, राधेश्याम कौशल, अनिकेत सिंह, पूर्णिमा केसरवानी ,वेद प्रकाश जायसवाल , जनक राम जयसवाल ,आदि लोगों ने अपना रक्त दान किया कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक रहे व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर चौधरी विजय सिंह ने की सी एम् ओ मुकेश कुमार रस्तोगी व सी एम् एस आर के वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में सहयोगी ब्लड बैंक के डॉक्टर आकांक्षा शुक्ला सी पी श्रीवास्तव अशोक पांडे अभिषेक सिंह अजीत श्रीवास्तव हिमांशु तिवारी, सोनम तिवारी, का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

बलरामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 293.95 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात*
दंगामुक्त उत्तर प्रदेश ही विकास और सुशासन की पहचान” —  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर   मुख्यमंत्री  ने किया हरिशंकरी पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

*बलरामपुर तेजी से बन रहा विकास मॉडल, डबल इंजन सरकार ने बदली जनपद की तस्वीर —  मुख्यमंत्री *

*“अगर किसी ने बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो उसे छोड़ेंगे नहीं” मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ*

*मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, थारू संग्रहालय और हर घर नल योजना से बदली बलरामपुर की तस्वीर*

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम मध्य नगर  में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद को 293.95 करोड़ रुपये लागत की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा “जल है तो कल है” का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री  ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री युवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री  ने बलरामपुर के विकास मॉडल पर जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व बलरामपुर सहित प्रदेश के कई जिलों की पहचान दंगों एवं माफियाओं से होती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहले जब दुर्गा पूजा होती थी तो पचपेड़वा, गैसड़ी, बलरामपुर एवं उतरौला जैसे क्षेत्रों में तनाव एवं दंगे की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी और उन्हें स्वयं गोरखपुर से आकर लोगों की मदद करनी पड़ती थी, लेकिन आज प्रदेश के 75 जनपद, 350 तहसीलें एवं 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें दंगामुक्त हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान निवेश, रोजगार, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के रूप में हो रही है। अयोध्या, काशी, मां पाटेश्वरी, मां शाकम्भरी, नैमिषारण्य, श्रावस्ती तथा जैन तीर्थंकरों की भूमि के रूप में प्रदेश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इसलिए संभव हुआ क्योंकि जनता ने अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनकर सदन में भेजा।
उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ती है जब जनता सही नेतृत्व का चयन करती है। यदि माफियाओं को चुनकर भेजा जाएगा तो वे गरीबों का शोषण करेंगे, जबकि आज सरकार माफियाओं की जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बना रही है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से कार्य करते हुए किसान, व्यापारी, महिला एवं युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज वह गैसड़ी एवं तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर पर आए हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में तुलसीपुर आगमन को याद करते हुए कहा कि उस समय मथुरा घाट पर राप्ती नदी पर पुल की मांग उठी थी। जैसे ही आपने  कैलाश नाथ शुक्ला को तुलसीपुर से विधायक बनाया, मथुरा घाट पर भी पुल की स्वीकृति दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि तुलसीपुर एवं बलरामपुर तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जातिवाद एवं परिवारवाद से ऊपर उठकर प्रदेश ने विकास की राजनीति को चुना है। पहले एक परिवार की सिफारिश पर नौकरी मिलती थी, लेकिन अब गरीबों को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

मुख्यमंत्री  ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यदि जल स्रोतों को प्रदूषित किया जाएगा तथा वनों की कटाई होगी तो पर्यावरणीय क्षति का दुष्परिणाम मानव जीवन को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज बलरामपुर तेजी से विकसित जनपद के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय नीति आयोग के मानकों में बलरामपुर देश के सबसे पिछड़े जनपदों में शामिल था, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने यहां विकास को नई गति दी। आज बलरामपुर में बेहतर सड़कें, बिजली, हर घर नल योजना, सरयू राष्ट्रीय परियोजना, मेडिकल कॉलेज, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तथा थारू संग्रहालय जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं साकार हो रही हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि इमलिया कोडर में थारू संग्रहालय का निर्माण कराया गया, मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया गया तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया गया। उन्होंने कहा कि वनटांगिया गांवों के लोगों को आवास एवं जमीन के पट्टे देकर मुख्यधारा से जोड़ा गया है। आज थारू जनजाति के लोगों के पास अपना मकान, स्कूल एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री  ने बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन बलरामपुर जनपद में हुए हैं, जो जनपद के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। सीमावर्ती जनपद होने के बावजूद बलरामपुर विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नए विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व गरीबों का राशन भी माफिया खा जाते थे, लेकिन आज प्रत्येक गरीब को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  ने कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी ने बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने या व्यापारियों को परेशान करने का प्रयास किया तो सरकार उसे छोड़ेगी नहीं। यही सरकार की घोषित नीति है।
उन्होंने औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि बलरामपुर में चीनी मिल के माध्यम से पीएलए प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जहां ऐसा प्लास्टिक बनाया जाएगा जो उपयोग के बाद मिट्टी में मिल जाएगा। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के दौरान एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली तीन छात्राओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी को मां पाटेश्वरी देवी का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर  प्रभारी मंत्री/खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री सतीश चंद्र शर्मा, महंत देवीपाटन मंदिर  मिथिलेश नाथ योगी,  विधायक तुलसीपुर  कैलाश नाथ शुक्ला,  विधायक बलरामपुर  पल्टूराम, विधायक उतरौला  राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह “शैलू”,  सदस्य विधान परिषद सकेत मिश्रा,  सदस्य विधान परिषद  अवधेश सिंह “मंजू”, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष  रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर  धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू”, अपर मुख्य सचिव गृह  संजय प्रसाद, आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजनव उपस्थित रहे।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
तुलसीपुर, बलरामपुर, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर, तुलसीपुर, बलरामपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम *"Climate Action – For Climate, For Our Future"*  रही। इसी क्रम में विद्यालय परिवार द्वारा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस विषयक विशेष पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अपनाने एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।
आज विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए सभी को वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इसी के साथ जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर मे पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 55 वें जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन लाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी मंत्री सुग्रीव कश्यप भोला सरोज है जय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता,विकास और स्वास्थ्य का संकल्प: जनपद बलरामपुर में प्रभारी मंत्री का विशेष अभियान।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति) एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आज जिले में स्वच्छता,योग और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। ###
टीजीटी परीक्षा में 4.34 लाख अभ्यर्थी शामिल, दूसरे दिन भी नकलविहीन और पारदर्शी रहा आयोजन

* एआई निगरानी में सम्पन्न हुई परीक्षा, वाराणसी में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी प्रदेशभर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए एआई आधारित निगरानी व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन और बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया।
विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत 15 विषयों की लिखित परीक्षा 36 जनपदों में आयोजित की गई। गुरुवार को प्रथम पाली में 504 परीक्षा केन्द्रों पर अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में 471 केन्द्रों पर संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केन्द्रों की लगातार निगरानी की गई। सघन जांच एवं सत्यापन के दौरान वाराणसी में एक फर्जी परीक्षार्थी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आंकड़ों के अनुसार 03 जून को आयोजित परीक्षा में 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि 04 जून को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जो पंजीकृत अभ्यर्थियों का 50.02 प्रतिशत है।
03 जून को महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 45.41 प्रतिशत तथा पुरुष अभ्यर्थियों की 52.42 प्रतिशत रही। वहीं 04 जून को महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति बढ़कर 49.16 प्रतिशत और पुरुष अभ्यर्थियों की 52.17 प्रतिशत दर्ज की गई।
डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, केन्द्र व्यवस्थापकों तथा आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का जनपद में भव्य स्वागत
*बलरामपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बलरामपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद,खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रथम आगमन पर जिले में उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

फूल-मालाओं और नारों से गूँजा स्वागत स्थल

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और भव्य माला पहनाकर जनपद आगमन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

*प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद*
इस गरिमामयी स्वागत समारोह में जिले के प्रमुख राजनेता और संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे,जिनमें शामिल हैं:
* *रवि मिश्र* (जिला अध्यक्ष)
* *डॉ.आरती तिवारी* (जिला पंचायत अध्यक्ष)
* *पल्टूराम* (सदर विधायक)
* *कैलाश नाथ शुक्ल* (विधायक)
* *राम प्रताप वर्मा* (विधायक)
* *डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू* (चेयरमैन)
### *संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह*
मंत्री जी के स्वागत में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
> रवि वर्मा,प्रिंस वर्मा,प्रदीप सिंह,अनूप चन्द्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी',संजय शुक्ल,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू',महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैंस और रामकृपाल शुक्ल।

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार*
उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और बलरामपुर का चौमुखी विकास करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि नए प्रभारी मंत्री के अनुभव का लाभ सीधे तौर पर जनपद की जनता और विकास कार्यों को मिलेगा।
तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
बलरामपुर ।  मुख्यमंत्री  कल दिनांक 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मध्य नगर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा तुलसीपुर एवं विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल का आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी से राहत: नगर पालिका ने स्प्रे टैंकर से कराया जल छिड़काव,बच्चों ने उठाया आनंद।   
          
                     

बलरामपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे टैंकर के माध्यम से जल छिड़काव कराया गया। यह कार्य नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देश पर संपन्न कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगरवासियों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए स्प्रे टैंकर के माध्यम से सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया गया। इससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई और धूल से भी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि छिड़काव के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। विशेष रूप से बच्चों में इस व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। स्प्रे टैंकर से निकलती पानी की फुहारों के बीच बच्चों ने आनंद उठाया और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकतानुसार जल छिड़काव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी,ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं आम जनता के लिए काफी राहतकारी सिद्ध होती हैं। नगर पालिका की यह पहल जनसेवा और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का सम्मान
                   
                                     
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 31 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर निर्धारण एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समयावधि में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपन्न कर नगर पालिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है।
श्री मौर्या ने कहा कि सूचीकरण कार्य के दौरान टीम ने घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं संकलित कीं,जिससे नगर पालिका के अभिलेखों को अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर शैलजा सिंह,पवन वर्मा,सुदीप श्रीवास्तव,वेद प्रकाश चौरसिया,अभिषेक पांडे,मुजीब उल्लाह अंसारी,धर्मेंद्र गौड़,अरुण मिश्रा,मंगल देव,अरविंद कुमार यादव एवं खनिज फातिमा सहित राजेश रत्नम तथा राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने सूचीकरण कार्य की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य कर नगर के विकास में योगदान दिया जाएगा।
मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती राज्य मार्ग को जाम किया प्रदर्शन

जाम खुलवाने में पुलिस के छोटे पसीने पसीने

उतरौला राम प्रताप वर्मा विधायक द्वारा मृतक के परिजनों को₹200000 की तत्काल सहायता प्रदान की गई

उतरौला। गाँव में घूमने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।जाम की सूचना पर मौके उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ सी ओ उतरौला व उपजिलाधिकारी उतरौला मौके पर पहुंचकर लोगो से जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण व परिजन दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता,परिवार की सुरक्षा,आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग पर अड़े रहे ।परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने  मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई।विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप
गुप्त, ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया और बस्ती बलरामपुर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया गया। विदित हो को 26मई की रात को गांव में घूमने की विवाद को लेकर कहा  सुनी हुई थी सुबह राजू को सबक सीखने को लेकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया मार पीट में बीच बचाव करने आये धनराज मौर्य,मीनादेवी,हीरालाल मौर्य ,सोहन लाल मौर्य व आकाश मौर्य को मारा पीटा गया।जिसमें गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की मृत्यु हो गई।तथा घायल मीनादेवी का इलाज अभी चल रहा है।परिजनों ने विधायक के पहुंचने के बाद  परिवार के सदस्य की नौकरी,दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग,मामले में गैंगस्टर लगाने सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन ने आश्वासन दिया।ग्राम पिपराराम में हुई मारपीट में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया एक अभियुक्त की आज गिरफ्तारी की गई तथा एक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है।शव आने के पश्चात व आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई ।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन व प्रशासन से हर संभव सहायता दी जाएगी मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।सी ओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कठोर कार्यवाही के साथ साथ गैंगस्टर सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।परिवार की सुरक्षा भीसुनिशिचत की जाएगी।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,विकास गुप्त,महेंद्र प्रताप सिंह,आयुष जायसवाल,राम गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण उमेश कुमार,नरेश कुमार,संदीप व राजू मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।