पर्यावरण संरक्षण के लिए मां के नाम एक पेड़ लगाए : डॉ अनील काशी मुरारका
मुंबई। एक पेड़ माँ के नाम' भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक भावनात्मक और पर्यावरण-अनुकूल अभियान है। इसके तहत लोग अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम जताने के लिए उनकी स्मृति या मां की याद में एक पेड़ लगाते हैं और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। एम्पल मिशन संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गोरेगांव ईस्ट शमशान भूमि के पास  एक ऐसे ही अनूठे कार्यक्रम का भव्य आयोजन डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने की एक अनोखी पहल की गई।  डॉ मुरारका के अनुसार बढ़ रही पर्यावरण चुनौती के बीच हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी विकट परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृक्ष ही हमारे जीवन दाता बन सकते हैं। उन्होंने  कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए , इससे मां, मातृभूमि और धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त होगी। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को इस धर्म का पालन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किए गए लोकगायक सुरेश शुक्ल
मुंबई। कहा जाता है कि कदम चूम लेती है खुद आकर मंजिल, मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे। इस शेर को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के छोटे से गांव बिरैली से निकलकर मुंबई फिल्म नगरी में गायक एवं संगीतकार सुरेश शुक्ल ने। सुरेश शुक्ल ने अनेक फिल्मों, धारावाहिकों, एल्बमों एवं चैनलों में संगीत और अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। आज मुंबई में उनका नाम संगीत जगत में एक अलग पहचान रखता है। संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम  देवेन्द्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक , उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र आदि का सुरेश शुक्ल ने धन्यवाद दिया।
संगीत  के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान उनके लंबे संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक है। इससे न केवल सुरेश शुक्ल का, बल्कि उनके गृह जनपद जौनपुर और गांव बिरैली का भी गौरव बढ़ा है।
नशामुक्त मुंबई अभियान, 5 लाख लोग लेंगे नशामुक्ति की शपथ
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में तथा मुंबई उपनगर जिले के सह-पालक मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर “नशामुक्त मुंबई” का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे मुंबई शहर एवं उपनगरों में बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। आगामी 25 जून 2026 को इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। इसी दिन 5 लाख से अधिक मुंबईवासी शहरभर के 5,000 स्थानों पर एकत्रित होकर नशामुक्ति की शपथ लेंगे। इस अभियान की घोषणा महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर की गई थी। विद्यालय, महाविद्यालय, आवासीय परिसर, हाउसिंग सोसायटियाँ तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ इस पहल में बड़े पैमाने पर सहभागी होंगी।
अभियान की तैयारियों के संबंध में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आज मुंबई उपनगर जिले के जिलाधिकारी सौरभ कटियार तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि नशामुक्त मुंबई का निर्माण सरकार, प्रशासन और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का इस अभियान में सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है। यह एक जन आंदोलन है और इसके माध्यम से निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन आएगा। श्री लोढ़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक मजबूत सामाजिक वातावरण का निर्माण होगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर संजय उपाध्याय का संकल्प, 10000 पेड़ों का स्मार्ट मूल्यांकन
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और पालकमंत्री आशीष शेलार की पहल पर बोरीवली क्षेत्र में लगभग 10 हजार पेड़ों का अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक के माध्यम से स्मार्ट मूल्यांकन किया जाएगा। इस अभिनव उपक्रम का शुभारंभ 6 जून को बोरीवली पश्चिम स्थित आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य पेड़ों की संख्या, स्वास्थ्य, ऊंचाई, घनत्व, पर्यावरणीय योगदान और संरक्षण की आवश्यकता का वैज्ञानिक एवं डिजिटल आधार पर आकलन करना है। AI और LiDAR तकनीक के उपयोग से पेड़ों का सटीक डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे शहरी हरित क्षेत्र के संरक्षण और नियोजन में मदद मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा स्माइल काउंसिल के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम 6 जून 2026 को सुबह 9:45 बजे आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय, चंदावरकर लेन, बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित होगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मनपा अधिकारियों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। यह पहल मुंबई में हरित संपदा के संरक्षण और आधुनिक तकनीक आधारित पर्यावरण प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
रितेश मिश्रा
हरदोई विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के सदस्यों ने नरसिंह भगवान प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापिका DrNirma Devi    ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. चित्रा मिश्रा, काजल गुप्ता,  सुमित श्रीवास्तव संजय गुप्ता, Prashant Gupta Nitin सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
बिरला नियारा द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
मुंबई । जलवायु संरक्षण एवं वैश्विक आवाहन के उद्देश्य से गुरुवार 5 जून 2026 को बिरला नियारा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।बिरला नियारा बांध काम स्थल पर उपस्थित सभी मजदूरों को पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु को कैसे सुरक्षित रखा जाए विषय पर अवगत कराया।उक्त समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सहित मजदूरों ने वरली में बैनर सहित फेरी लगाकर आम नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उक्त समारोह में मुख्य रूप से पदाधिकारियों में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरिश खान के साथ विजय मोरे,अभिषेक एवं टर्नर स्टाफ राजेश कुमार ठाकुर, लाइटन स्टाफ विनीश पीवी,कमल शर्मा,किरण कदम, विठ्ठल धुमक,सोनू तिवारी, फिरोज़ शेख, निशान सिंह,मेहूल कन्क एवं स्वप्निल घन्टे उपस्थित थे।
शिवसेना में शिवदयाल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर भारतीय सेल के जिला प्रमुख नियुक्त
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के युवा और ऊर्जावान चेहरा कहे जाने वाले शिवदयाल मिश्रा को शिवसेना ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर मुंबई का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। शिवसेना सचिव संजय मोरे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद तथा शिवसेना के मुख्यनेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि  शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्ववादी विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे द्वारा दी गई शिक्षा के अनुरूप शिवदयाल मिश्रा पार्टी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। शिवदयाल मिश्रा ने दी गई जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,आमदार प्रकाश सुर्वे, उत्तर भारतीय शिवसेना नेता तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम, उत्तर भारतीय सेल के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और विभाग प्रमुख दहिसर, राम यादव का आभार मानते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पित भावना के साथ उत्तर भारतीय समाज को शिवसेना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर भारतीय समाज के हित के लिए उनके द्वारा किए गए पूर्ववर्ती कार्यों का उन्हें पूरा लाभ मिलेगा। ज्ञातव्य हो कि श्री मिश्रा के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से प्रभावित होकर मागाठाणे  के लोकप्रिय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
महंगाई में कमी नहीं आई तो कांग्रेस घर-घर जाकर करेगी आंदोलन : भावना शर्मा जैन
मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन तथा उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा जोगेश्वरी पूर्व में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया। इस अवसर पर भावना शर्मा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से केवल मन की बात करते हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बचते हैं। आज पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार राहत में भी फेल हो रही है । उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर संकट से गुजर रही है । नीट और सीबएसई जैसी परीक्षाओं में हुए कथित घोटालों और पेपर लिक की घटनाओं ने देश की युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज 17 वर्ष के युवा भी अपनी आवाज उठाने और व्यवस्था की खामीयों को उजागर करने के लिए मजबूर हो गए हैं। भावना शर्मा जैन ने केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतों में तत्काल कमी कर जनता को राहत देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द महंगाई में कमी नहीं की गई तो राहुल गांधी और वर्षाताई गायकवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस का यह जन आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तीव्र उग्र होगा तथा इसे घर-घर और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के विभिन्न विभागों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सेवा की दिशा में मेघाश्रेय की अनोखी पहल
मुंबई। एक पेड़ माँ के नाम' भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक भावनात्मक और पर्यावरण-अनुकूल अभियान है। इसके तहत लोग अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम जताने के लिए उनकी स्मृति या उपस्थिति में एक पेड़ लगाते हैं और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। मेघाश्रेय संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बांद्रा फोर्ट में एक ऐसे ही अनूठे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, आईपीएस कृष्णा प्रकाश, आईपीएस विश्वास नांगरे पाटील, स्टीफन बेन, नूपुर सनोन, डीनो मोरिया,आसिफ भामला,कविन शाह,गौरव पारिख, मिकी मेहता जैसी अनेक जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सशक्त आंदोलन को और भी मजबूत बनाया और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में हाथ बंटाया। मेघाश्रेय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विगत वर्षों की तरह छाता, रेनकोट और पानी का वितरण किया गया। सीमा सिंह द्वारा आयोजित इस पहल में एक साथ तीन सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों की पूर्ति की गई। जीवन के लिए पानी, आराम के लिए छाया, और भविष्य के लिए पेड़ की संकल्पना वाले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बीएमसी कर्मचारी उपस्थित रहे। सीमा सिंह के अनुसार बढ़ रही पर्यावरण चुनौती के बीच हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी विकट परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृक्ष ही हमारे जीवन दाता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए , इससे मां, मातृभूमि और धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त होगी। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को इस धर्म का पालन करना चाहिए।
आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ संपन्न
मुंबई। आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ रविवार 31मई 2026 को सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जिसमें 11 विद्वान वैदिक पुरोहितों ने मंत्र उच्चारण किया। महायज्ञ के ब्रह्म आचार्य प्रभारंजन पाठक ने कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि तो होती ही है इसके अतिरिक्त होने वाली वर्षा के जल की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती है।इस अवसर पर अरविंद पटेल ने पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरक संदेश दिया तथा कवि कल्पेश आर्य ने आर्य समाज के विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अजीत पटेल,परेश भाई पटेल, कांतिभाई ढोलू,मगन भाई दीवानी,विनय भाई,श्रीमती रीना परमार,श्रीमती अनीता गोठवाल, श्रीमती शालिनी जोशी आदि अनेक महिला- पुरुषों तथा बच्चों ने यज्ञ में आहुति देकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आचार्य प्रभारंजन पाठक ने आए हुए मान्यवरों के प्रति आभार प्रकट किया।