भीषण गर्मी से राहत: नगर पालिका ने स्प्रे टैंकर से कराया जल छिड़काव,बच्चों ने उठाया आनंद।   
          
                     

बलरामपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे टैंकर के माध्यम से जल छिड़काव कराया गया। यह कार्य नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देश पर संपन्न कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगरवासियों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए स्प्रे टैंकर के माध्यम से सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया गया। इससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई और धूल से भी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि छिड़काव के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। विशेष रूप से बच्चों में इस व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। स्प्रे टैंकर से निकलती पानी की फुहारों के बीच बच्चों ने आनंद उठाया और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी आवश्यकतानुसार जल छिड़काव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी,ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं आम जनता के लिए काफी राहतकारी सिद्ध होती हैं। नगर पालिका की यह पहल जनसेवा और नागरिक सुविधाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का सम्मान
                   
                                     
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में चल रहे मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 31 प्रगणकों एवं 11 सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर निर्धारण एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए मकान सूचीकरण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समयावधि में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपन्न कर नगर पालिका की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है।
श्री मौर्या ने कहा कि सूचीकरण कार्य के दौरान टीम ने घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं संकलित कीं,जिससे नगर पालिका के अभिलेखों को अद्यतन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर शैलजा सिंह,पवन वर्मा,सुदीप श्रीवास्तव,वेद प्रकाश चौरसिया,अभिषेक पांडे,मुजीब उल्लाह अंसारी,धर्मेंद्र गौड़,अरुण मिश्रा,मंगल देव,अरविंद कुमार यादव एवं खनिज फातिमा सहित राजेश रत्नम तथा राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने सूचीकरण कार्य की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य कर नगर के विकास में योगदान दिया जाएगा।
मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती राज्य मार्ग को जाम किया प्रदर्शन

जाम खुलवाने में पुलिस के छोटे पसीने पसीने

उतरौला राम प्रताप वर्मा विधायक द्वारा मृतक के परिजनों को₹200000 की तत्काल सहायता प्रदान की गई

उतरौला। गाँव में घूमने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।जाम की सूचना पर मौके उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ सी ओ उतरौला व उपजिलाधिकारी उतरौला मौके पर पहुंचकर लोगो से जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण व परिजन दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता,परिवार की सुरक्षा,आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग पर अड़े रहे ।परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने  मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई।विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप
गुप्त, ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया और बस्ती बलरामपुर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया गया। विदित हो को 26मई की रात को गांव में घूमने की विवाद को लेकर कहा  सुनी हुई थी सुबह राजू को सबक सीखने को लेकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया मार पीट में बीच बचाव करने आये धनराज मौर्य,मीनादेवी,हीरालाल मौर्य ,सोहन लाल मौर्य व आकाश मौर्य को मारा पीटा गया।जिसमें गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की मृत्यु हो गई।तथा घायल मीनादेवी का इलाज अभी चल रहा है।परिजनों ने विधायक के पहुंचने के बाद  परिवार के सदस्य की नौकरी,दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग,मामले में गैंगस्टर लगाने सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन ने आश्वासन दिया।ग्राम पिपराराम में हुई मारपीट में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया एक अभियुक्त की आज गिरफ्तारी की गई तथा एक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है।शव आने के पश्चात व आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई ।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन व प्रशासन से हर संभव सहायता दी जाएगी मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।सी ओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कठोर कार्यवाही के साथ साथ गैंगस्टर सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।परिवार की सुरक्षा भीसुनिशिचत की जाएगी।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,विकास गुप्त,महेंद्र प्रताप सिंह,आयुष जायसवाल,राम गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण उमेश कुमार,नरेश कुमार,संदीप व राजू मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य सम्मेलन का किया गया आयोजन
कवियों ने अपने साहित्यों से बांधा समा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा तहसील सभागार।

बलरामपुर जनपद के श्रावस्ती में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील भिनगा में पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष जीपीए बृजेश गुप्ता ,पत्रकार प्रदीप गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार/कवि जीपी मिश्र मधुकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक भिनगा श्रीमती इंद्राणी वर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन अध्यक्ष सुभाष सत्या एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पत्रकारों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व राम दरबार, भगवान बुद्ध का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नही है बल्कि एक समाज सेवा का पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायका व न्याय पालिका के बाद पत्रकारिता ही राष्ट्र का मजबूत स्तंभ है इस लिए लोग इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जो हम गरीब पिछड़े, वंचित, दलित तक नही पहुँचा पाते वह कार्य पत्रकार पूरा करता है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरा देश लॉक डाउन से जूझ रहा था उस समय निडरता के साथ पत्रकार अपने घरों से निकलकर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहा था। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ मासूम बच्ची पड़ी थी वहीं दूसरी तरफ एक गिद्ध उस मासूम बच्ची के मरने का इंतजार कर रहा था उन्होंने उस फोटो को ट्यूट करके वाह वाही लूटी परंतु उस व्यक्ति ने अपने मानवता धर्म का पालन नही किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भिनगा विधायक श्रीमती इंद्राणी वर्मा ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि जहाँ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है परंतु इस सभागार में एक भी महिला पत्रकार नजर नही आ रही है जबकि महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियों ने अपनी रचना को पढ़कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्त्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी को कमजोर न होने दें अगर शासन या प्रशासन के विरुद्ध कोई खबर प्रकाशित होती है तो उसको संज्ञान में लेकर अधिकारियों को उसकी कमी को दूर करना चाहिए। वही परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार सोनकर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आकर मुझे ऐसा लगा कि मैं श्रावस्ती जिले में हूँ जहां ऐसे हुनर कवि व समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार है जिन्होंने ऐसे आयोजन कर समाज में एक संदेश देने का काम किया है जिससे श्रावस्ती जिला साक्षरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने भगवान बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा की जिन्होंने 14 वर्ष यहां तपस्या कर लोगों को ज्ञान दिया परंतु शिक्षा के क्षेत्र में आज भी श्रावस्ती काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आप सभी पत्रकार जन जन तक पहुंचाए उन्होंने कहा कि जिले में अभी भी बहुत ऐसे गरीब, असहाय परिवार है जिनके सर पर छत नही है उन्हें प्रशासन की जानकारी में लाने का काम करे जिससे उन गरीब परिवार तक सरकार की योजनाएं पहुंच सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये हुए कवियों के द्वारा पढ़ी गई साहित्य को सराहा साथ ही उन्हें मंच देने के लिए उनका आवाहन किया और उन्हें माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही परियोजना निदेशक ने वरिष्ठ कवि जीपी मिश्र मधुकर व कार्यक्रम में मौजूद समस्त पत्रकारों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम तिवारी, राजीव टंडन, मदन मोहन सिंह, शिव नंदन गुप्ता,मेराज , मुकेश गुप्ता व बाबू राम पाठक, नन्द कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी शिव शंकर तिवारी तिवारी, ओंकार वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बलरामपुर ने भव्यता के साथ मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
बलरामपुर ।_ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाखा जनपद बलरामपुर के तत्वावधान में हिंदीपत्रकारिता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र ने की। तहसील अध्यक्ष तुलसीपुर जय सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ऐतिहासिक रुपरेखा प्रस्तुत कर हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने हिंदी समाचार पत्र जो सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था अंग्रेजी हुकूमत में उसके बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता को काफी हद तक बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। सीबी मणि त्रिपाठी प्रधान संपादक ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी हिंदू हिंदुस्तान हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग होना चाहिए हिंदी पत्रकारिता आज की मांग है जन-जन तक हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन की नीतियों एवं जनमानस की आवाज को पहुंचने में काफी कामयाबी मिल सकती है इसलिए हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग करना ही हिंदी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। कार्यक्रम में संगठन के अन्य तमाम जनपदीय पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 55 वे   जन्मदिवस पर 5 जून से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम मनाने की तैयारी।
बलरामपुर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के साथ ही संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 5 जून से 11 जून तक एक साथ साप्ताहिक कार्यक्रम मनाए जाएंगे जिसको लेकर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के निवास पर जिले की एक आवश्यक बैठक की गई,  जिसमें 5 जून को भगवा ध्वज के साथ ओम नमः शिवाय का पाठ तथा 55 दीपक जलाकर आरती उतारी जाएगी, स्वैच्छिक रक्तदान, हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, गौ सेवा कार्यक्रम, संत सम्मान, वंदे मातरम चौक की साज-सज्जा आदि कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलता रहेगा। उक्त बातें जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने मध्य नगर आवास पर आयोजित बैठक में बताई। श्री सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम गांव, ब्लॉक, नगर व जिले में बड़े ही भक्ति भाव के साथ होगा। कार्यक्रम 9 जून मंगलवार दिन में 2 बजे मंदिर देवीपाटन के गोरक्षमणडपम में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि रुद्र कुमार पाठक रुद्र कुमार पाठक प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ तथा मुख्य वक्ता मनोज प्रजापति प्रकोष्ठ संयोजक व मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रेखा किन्नर रहेंगे ।वही उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने संघ और संगठन की परिभाषा बड़े ही सरल ढंग से समझाते हुए उपस्थित लोगों को एकजुट होने का आवाहन किया, वहीं जिला मंत्री राधेश्याम कौशल, जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, तहसील अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर इस्टदेव आर्य, उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप दुबे, जिला प्रभारी योगेंद्र सिंह पप्पू ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किया इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सरोज वेद प्रकाश जायसवाल रोहित पटवा शिवम बादल राजू यादव रंजीत यादव बालक राम कश्यप उपस्थित रहे।
नगर के प्रमुख सरोवरों और पार्कों का निरीक्षण,विकास कार्यों में तेजी के निर्देश      
                    
                                     
   बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगर में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर के विभिन्न सरोवरों,पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने झारखंडी मंदिर सरोवर,बुद्धा पार्क,चन्द्रशेखर आजाद पार्क,श्री हनुमान मंदिर स्थित रानी तालाब तथा संस्कृत पाठशाला सरोवर में चल रहे निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने,साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और तिराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के प्रस्तावित स्थलों का भी जायजा लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत किया जाएगा,जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। नगर के सरोवरों और पार्कों को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव,गौरव मिश्रा,संबंधित ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल संपन्न
बलरामपुर । जिलाधिकारी  विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय की निगरानी एवं पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल सम्पन्न ।
त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थलों पर प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
बलरामपुर शहर क्षेत्र अन्तर्गत मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तथा ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख स्थानों की निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सर्किल तुलसीपुर का भ्रमण किया गया, जहां एसडीएम तुलसीपुर श्री राकेश जयंत , क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेंद्र कुमार के सतत एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना पचपेड़वा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों एवं संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं नियुक्त मजिस्ट्रेटों को सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, ।
ईद की नमाज को लेकर नगर पालिका की तैयारी पूरी
                                                                                                                                        नमाजियों के लिए जलपान और पेयजल की विशेष व्यवस्था
                                           
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि तपाने वाली गर्मी को देखते हुए ईद की नमाज के अवसर पर नगर पालिका की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह 6 बजे नगर के अधियारीबाग कब्रिस्तान,जामा मस्जिद सरायफाटक,बिचला ईदगाह सराय फाटक तथा बड़ी ईदगाह के पास मिष्ठान एवं जलपान के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नमाजियों को वजू बनाने में सुविधा के लिए सराय फाटक,बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौसहरा के पास वाटर स्टैंड पोस्ट की टोटियां लगाई जाएंगी। पर्व को देखते हुए पूरे दिन नगर पालिका की जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नमाज से पूर्व सभी मस्जिदों,ईदगाहों तथा कब्रिस्तान जाने वाले मार्गों की विशेष साफ-सफाई और चूने के छिड़काव के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था आदि से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा।
भाजपा कार्यालय अटल भवन पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बलरामपुर राहुल राज रस्तोगी ने 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा,सुशासन,विश्वास,विकास एवं जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।

उन्होंने कहा कि “12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्रहित एवं जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं,जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी,जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम,विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि उतरौला अनूप चंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक आद्या सिंह,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष वरूण सिंह,शिव प्रसाद यादव,जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू,महेंद्र पांडे,बिंदु विश्वकर्मा,भाजपा नेता सरदार परमजीत सिंह विष्णु देव गुप्ता पार्टी,कार्यक्रम सह संयोजक जिला मंत्री ललिता तिवारी,शैलेन्द्र सिंह,नामित सभासद सुनीता मिश्रा,राम कृपाल शुक्ला,अरविंद तिवारी,विनोद आर्य,अविनाश मिश्रा,मंजू तिवारी,झूमा सिंह सहित पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।