प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में यूपी के योगी ज्वाला एवं अश्वनी पाण्डेय हुए चयनित
मीरजापुर। देश में पहली बार वर्ल्ड योगासना की ओर से चार से आठ जून 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद इका एरिना स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में संपूर्ण विश्व से लगभग 60 ज्यादा देशों के हजारों योगासन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें भारत के साथ विभिन्न देशों के टेक्निकल ऑफिशियल, निर्णायक और अतिथियों का शुभागमन होने जा रहा है
इस प्रतियोगिता में यूपी के मीरजापुर जनपद का गौरव बढ़ाते हुए जाने माने राष्ट्रीय योगासन जज योग गुरु योगी ज्वाला सिंह एवं अश्विनी कुमार पाण्डेय का ( LDO ) लाइजनिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में चयन किया गया है, जो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग अलग देशों से आये हुए योगासन खिलाड़ियों एवं कोच का ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ साथ देश विदेश के जानी मानी हस्तियां विश्व योगासन प्रतियोगिता में खेल एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
इस अवसर पर वर्ल्ड योगासना एवं योगासना भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सम्पूर्ण प्रतियोगिता का भव्य एवं सुंदर आयोजन सुनिश्चित हुआ है। महासचिव डॉ जयदीप आर्य एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने चयनित सभी LDO को अपनी शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर जनपद के लोगो ने भी बधाई दी है।
Jun 01 2026, 15:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k