गया में अवैध नर्सिंग होम का कथित खेल उजागर, वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
गया। जिले में अवैध नर्सिंग होमों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुराना जीबीएम कॉलेज के समीप स्थित एक दो मंजिला भवन में कथित रूप से बिना वैध अनुमति के नर्सिंग होम संचालित किए जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में भवन के बाहर अस्पताल का कोई स्पष्ट बोर्ड नहीं दिखाई दे रहा है। केवल एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि अंदर कई मरीज भर्ती होने और ऑपरेशन के बाद उपचाररत होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो बनाने वाले लोगों का कहना है कि यह नर्सिंग होम बिना लाइसेंस संचालित किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव-देहात से आने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज का भरोसा देकर यहां भर्ती कराया जाता है। इलाज शुरू होने के बाद मरीजों के परिजनों से भारी-भरकम राशि वसूले जाने की भी शिकायतें सामने आती रही हैं।
आरोप यह भी है कि कुछ बिचौलियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मरीजों को यहां लाया जाता है।
गया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई अवैध नर्सिंग होम संचालित होने की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जांच और कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नजर जिला प्रशासन, सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

गया। जिले में अवैध नर्सिंग होमों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुराना जीबीएम कॉलेज के समीप स्थित एक दो मंजिला भवन में कथित रूप से बिना वैध अनुमति के नर्सिंग होम संचालित किए जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।

गया। गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मलना पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण बालेश्वर कुमार ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।

गया: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गया क्लब ग्राउंड में जलपरी शो सह डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम उपलब्ध हो गया है। आयोजकों का दावा है कि इस बार मेले में कई नए और आकर्षक मनोरंजन साधन शामिल किए गए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित करेंगे।
गयाजी: गयाजी शहर के समीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला इलाके से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश प्रसाद का पालतू डॉगी “बुनो” शनिवार सुबह से लापता है। अपने प्रिय डॉगी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिवार ने “बुनो” की सुरक्षित वापसी कराने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। घटना के बाद इलाके के लोग भी डॉगी की तलाश में परिवार की मदद कर रहे हैं।
गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।
गयाजी: गया शहर की बेटी माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले को गर्व हो रहा है। गया शहर के ढोलकिया गली निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार की पुत्री माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर देशभर की टॉपर सूची में अपनी जगह बनाई है। माही की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

गया: गया-डोभी रोड स्थित बजौरा में संत मलिक बी.एड कॉलेज के सामने बने “होटल राज रिजॉर्ट” का भव्य उद्घाटन जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, एमएलसी रिंकू यादव, बाराचट्टी पूर्व विधायिक समता देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रिजॉर्ट के शुरू होने से अब डोभी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए गया शहर नहीं जाना पड़ेगा।
गया: मानपुर के जनकपुर निवासी विशाल प्राइवेट आईटीआई के ट्रस्टी सदस्य सह युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ 'एपी' ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के विशेष अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए मां की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया ! उन्होंने कहा कि इस संसार में मां का स्थान सर्वोपरि है और उनके द्वारा किए गए त्याग व उपकारों का कर्ज कोई भी संतान कभी पूरी तरह नहीं चुका सकती.
1 hour and 18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k