अनियंत्रित बाइक की टक्कर खड़े युवक के लगी, बाइक सवार सहित तीन घायल, लोहिया रेफर
फर्रुखाबाद l
शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े हुए युवक को टक्कर मार दी, टक्कर लगने से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कमालगंज क्षेत्र के  इंदिरा नगर निवासी वासु चौरसिया पुत्र रामबाबू और बहोरनपुर टप्पा हवेली निवासी कार्तिक राठौर पुत्र विश्राम सिंह शामिल हैं। बाइक सवार दोनों युवक फतेहगढ़ से कमालगंज आ रहे थे। रोड पर ढपलपुर निवासी खालिद पुत्र आबिद खान सड़क किनारे खड़ा हुआ था। वह भी घायल हो गया l
नवीन मंडी के सामने बाइक अनियंत्रित होकर खालिद से टकरा गई । टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक और खालिद सड़क पर गिरने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाकर भर्ती कराया l
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने  निरीक्षण करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है l
फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते किया बर्खास्त

फर्रुखाबाद l भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते, एवं दूसरे व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारीयो का अपने प्रतिष्ठान पर स्वागत करने, एवं ग्रुपों में अलग-अलग संगठन विरोधी बातें लिखना, जातिवाद का बढ़ावा देना, नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता अपने प्रतिष्ठान पर बैठकर अफवाहें फैलाना, संगठन के विरोध में धमकी देना, दूसरे व्यापार मंडल की फोटो खींचकर एवं मीटिंग करके ग्रुपों में डालना, आदि यह सब संगठन के विरोध में सारी चीजें जाती हैं  l प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की सहमति लेते हुए एवं पूरी फोटो भेजते हुए जानकारी भी दी गई l राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी को सारी फोटो वगैरा भेज दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल  ने साफ साफ़ शब्दों में कहा संगठन जिले का आपको चलाना है यदि कोई संगठन विरोधी कार्य कर रहा है उस पर कार्रवाई करने का अधिकार जिला अध्यक्ष /जिला महामंत्री के आपसी विचार विमर्श के उपरांत अधिकार होता है कि किसको रखना है और किसको हटाना है
जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री एवं जिला महामंत्री श्री अनुपम अग्रवाल की आपसी सहमति से तत्काल प्रभाव से फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते बर्खास्त किया जाता है और उनकी जगह पर जल्द ही किसी नए नगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी ।
बाकी सारी कमेटिया अपने-अपने पदों पर यथावत रहते हुए काम करती रहेगी।
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाए छात्र छात्राओं को किया जाए जागरूक
फर्रुखाबाद
जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति एवं “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार के निर्देश पर किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि जनपद में नशीली दवाइयों एवं नारकोटिक्स के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, समितियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
नारकोटिक्स से संबंधित दर्ज अभियोग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग एवं आबकारी विभाग को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा अभियोजन संबंधी कार्यवाहियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग को जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन को नशीले पदार्थों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जाए।
चिकित्सा विभाग को समस्त मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को समस्त आबकारी दुकानों की सघन जांच करने एवं बढ़ते नशे के प्रयोग पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी  द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज एवं प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।
पीसीएफ गोदाम का रोशनदान तोड़कर 11.42 लाख की एनपीके खाद चोरी, 394 बोरियां गायब
फर्रूखाबाद l सातनपुर मंडी समिति के निकट
पीसीएफ गोदाम का रोशनदान तोड़कर 11.42 लाख की एनपीके खाद की 394 बोरी चोरी हो गई है l कादरीगेट थाना क्षेत्र स्थित सातनपुर मंडी के सामने बने पीसीएफ गोदाम से एनपीके खाद चोरों ने गोदाम का रोशनदान तोड़कर निकाल कर ले गए हैं l भंडार नायक ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है l पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भंडार नायक ज्ञानेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पीसीएफ गोदाम संख्या 2705 में इफ्को एनपीके खाद की कुल 17,870 बोरियां रखी गई थीं। 22 मई को गोदाम की सफाई के लिए ताला खोला तो पश्चिम दिशा की दीवार पर लगा रोशनदान टूटा पड़ा था । भंडार नायक ने तत्काल जिला प्रबंधक अरुण कुमार सिंह व अन्य कर्मचारियों को बुलाकर खाद की गिनती कराई । तो 394 बोरी खाद गायब थी l पुलिस को जांच के दौरान गोदाम संख्या डी-2709 की बाउंड्रीवॉल के पास खाद बिखरी पड़ी हुई थी जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
गोदाम कर्मचारियों और लोगों के बीच चोरी की इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है l
गोदाम कर्मचारियों का कहना है कि आसपास के खेतों में ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के निशान  हैं। पीसीएफ गोदाम
सुनसान इलाके में है जहां  सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और ना ही गोदाम पर कोई स्थायी चौकीदार तैनात है l गोदाम के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं,
थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
भाकियू महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने 5सूत्री मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा


फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने अपने पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया l बाद में 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।जिसमें कहा है कि ख़िमसेपुर के मजरा नन्दगांव व नगला मानदाता में जो लिंक एक्सप्रेस के कट बनाए जा रहे हैं। उन्हें तिरछे के बजाय सीधे उतार कर बनाए जाएं। जिससे ग्राम वासियों के कम से कम मकान गिरे। मॉडलशंकरपुर में परिवार नियोजन तहत जो पट्टे दिए गए थे। उन्ही पट्टा धारकों को दिलाया जाए, जनपद भर में वर्तमान समय में खेतों में मक्का की फसल खड़ी है। जिसकी सिंचाई  हेतु विद्युत आपूर्ति बढ़ाई जाए, जनपद में किसानों को यूरिया सहित अन्य  खाद उपलब्ध कराई जाए । पूछने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि यदि सभी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत फर्रुखाबाद का आंदोलन एक जून 2026 से प्रारंभ होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजेश कुमार, परशुराम ,अहिवरन सिंह, राजपूत, सुरेश चंद्र राजपूत, गीता देवी, उमाशंकर, प्रभाकांत मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दवा लेने जा रहे युवक को पीटा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान में उस समय भगदड़ मच गई। जब युवक सुबह दवा लेने के लिए रोहित पुत्र सर्वेश निवासी अमैयापुर पश्चिमी की तबियत खराब होने पर अपनी दवा लेने के लिए। गाँव से 1 किलो मीटर दूर रतनपुर के लिए आ रहा था।तभी पहले से घात लगाए बैठे रतनपुर पमारान निवासी संजय पुत्र रामपाल  ने युवक को रतनपुर बाजार के पास पुलिया पर घेर लिया और उसके साथ मार पीट करने लगे।जहां पर कभी संख्या ने भीड़ एकत्रित हो गई। बीचबचाव के दौरान युवक दोनों के चोट आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
जानकारी के मुताबिक इस दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार साप्ताहिक बाजार के दिन मारपीट हुई थी। तब भी ये लड़के रोहित पर हावी हुए थे। उसी बात को लेकर आज मारपीट हुई।
मस्जिद और  ईदगाहों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद l
जनपद में ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक पैदल मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों, संवेदनशील बिंदुओं, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से बनी रहे।
जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पैदल मार्च के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
171 मस्जिद एवं 58 ईदगाहों पर होगी नमाज
फर्रुखाबाद l जनपद की 171 मस्जिद और 58  ईदगाहों पर गुरुवार को नवाज पढ़ी जाएगी जिला प्रशासन ने नवाज को शांतपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है प्रशासन ने सड़क पर कोई नवाज ना पड़े इसके भी इंतजाम किए हैं l बकरीद पर्व (ईद उल अजहा) को लेकर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने  निर्देश दिए हैं कि रोड पर नमाज नही पढ़ी जाएगी l उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद व ईदगाहों के अंदर पढ़ी जाएगी, नमाज  शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है l उन्होंने कहा कि जो भी कुर्बानी दे उसे एक जगह एकत्र करके रख ले जब नगर पालिका परिषद की गाड़ी आए तो उसे उसके अंदर रख दें जिससे किसी भी तरह की गंदगी ना फैल सके l इस बात की समुदाय के लोगों से शांति समिति की बैठक में इस चर्चा हुई थी l
गंगा नदी पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद l
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा नदी को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने हेतु पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभागीय निदेशक वन विभाग राजीव कुमार के निर्देशन में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कई युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। गंगा तट पर फैली खंडित मूर्तियां,प्लास्टिक,पॉलिथीन, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित की गई एवं उसका निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान लगभग दो कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया। प्रभागीय निदेशक राजीव कुमार जी ने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान निरंतर साप्ताहिक रूप से चलाया जाएगा। प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः सात बजे गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण, विभिन्न  विद्यालय,स्वयंसेवी संगठन,संस्थाएं एवं अन्य लोगों की प्रतिभागिता रहेगी। जिससे लोगों को गंगा को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने का संदेश मिलेगा। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान के द्वारा लोगों को अपने नदियों की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया जाएगा एवं समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का अवसर मिलेगा जिसके द्वारा सभी लोग अपने स्तर से अपनी नदियों, पर्यावरण को संरक्षण रखने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत ओम पांडे, प्रशिक्षक  रोहित दीक्षित,गंगा योध्दा सुमित कुमार,घनश्याम एवं मेजर एस डी सिंह पी जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने अन्य लोगों को जागरूक किया।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को जोड़ने के लिए आवेदन आमंत्रित किए

फर्रुखाबाद l
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवाओं से आवेदन आमंत्रित।
जनपद के समस्त शिक्षित एवं रोजगारोन्मुख युवाओं को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख अनुभव प्रदान किये जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
योजना के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिन्होंने स्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई०, इंटरमीडिएट अथवा हाईस्कूल उत्तीर्ण किया है, आवेदन करने के पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी योजना के आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in⁠� पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को देश के 19 विभिन्न सेक्टरों की लगभग 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जायेगा। योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को इंटर्नशिप अवधि के दौरान न्यूनतम रू० 9000/- प्रतिमाह की वित्तीय सहायता एक वर्ष तक प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर 6000 रुपए- की एकमुश्त अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पोर्टल स्वतः बायोडाटा तैयार करेगा। तत्पश्चात संबंधित कंपनियां अपने चयन मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें इंटर्नशिप ऑफर प्रदान करेंगी।
जनपद के समस्त पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की जाती है कि वे अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु समय से ऑनलाइन आवेदन करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ायें।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा योजना के आधिकारिक पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।