प्रोजेक्ट ADHUNA CPD 2.0 ने समयपूर्व जन्म (Preterm Birth) देखभाल को व्यापक रूप से सशक्त बनाया।
आशीष कुमार
मुज़फ्फरनगर। भारत में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की शीर्ष संस्था, फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ इंडिया (FOGSI), साक्ष्य-आधारित मातृ एवं नवजात देखभाल को आगे बढ़ाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया.
इस सेमिनार मे जनपद की महिला डॉक्टरो समेत आसपास के जनपदों से आईं डॉक्टरो ने भाग लिया और महिला रोगों के उपचार पर चर्चा की.

CPD के प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरा चरण प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की क्षमता को समयपूर्व जन्म (Preterm Birth) की रोकथाम, प्रबंधन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु मजबूत बनाना है। इसमें गर्भावस्था पूर्व देखभाल, प्रसवकालीन, प्रसवोत्तर तथा नवजात देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

CPD 2.0 समयपूर्व जन्म से संबंधित देखभाल के लिए “Continuum of Care” दृष्टिकोण को अपनाता है, जिसमें नवीनतम क्लिनिकल गाइडलाइन, व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Drills) तथा प्रभावी संवाद आधारित मॉड्यूल शामिल हैं। यह सत्र डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि वे सीखी गई जानकारी को निजी स्वास्थ्य संस्थानों में तुरंत व्यवहार में ला सकें। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट ADHUNA के अंतर्गत चयनित 29 जिलों में से एक मुज़फ्फरनगर में CPD 2.0 सत्र का आयोजन को किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. भास्कर पाल, अध्यक्ष FOGSI एवं डॉ. जयदीप टैंक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ADHUNA के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुज़फ्फरनगर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से किया गया, जिसका मार्गदर्शन डॉ. मंजू प्रभाकर (अध्यक्ष, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society), डॉ. माया चौधरी (सचिव, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society) तथा डॉ. पूर्णिमा गौतम (कोषाध्यक्ष, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society) एवं अन्य विशेषज्ञों तथा अधुना जिला समन्वयक फैसल अनवर द्वारा किया गया। जिसमें 46 से अधिक डॉक्टरों एवं 35 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया।

इस सत्र में समयपूर्व जन्म देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से:

• गर्भावस्था के दौरान समयपूर्व प्रसव की स्क्रीनिंग एवं जोखिम मूल्यांकन, जिसमें गर्भकाल आयु निर्धारण एवं सर्वाइकल लंबाई जांच शामिल है।
• साक्ष्य-आधारित उपचार जैसे सर्वाइकल सर्क्लाज, एंटिनेटल कॉर्टिकोस्टेरॉयड्स, एंटीबायोटिक्स, टोकोलाइटिक्स, मैग्नीशियम सल्फेट तथा रेफरल प्लानिंग।
• समयपूर्व प्रसव के दौरान लेबर मैनेजमेंट, जिसमें प्रसव का समय एवं तरीका, भ्रूण निगरानी, प्रसव तैयारी तथा विलंबित नाल क्लैम्पिंग (Delayed Cord Clamping) शामिल हैं।
• प्रसवोत्तर एवं प्यूर्परल देखभाल, जिसमें स्तनपान, मातृ मानसिक स्वास्थ्य तथा संक्रमण की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया।
• नवजात देखभाल सत्र में पुनर्जीवन (Resuscitation), तापमान संरक्षण (Thermal Care), फीडिंग ए।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट व पथराव,महिला समेत तीन घायल
मीरापुर।संवाददाता-कस्बें में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट पर पथराव हो गया।पथराव व मारपीट में एक पक्ष से महिला व उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
मीरापुर के मौहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी इकरामुद्दीन मेवाती व परवेज मेवाती पक्ष के बीच कब्रिस्तान के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।गुरुवार को बकरीद की देर शाम परवेज पक्ष द्वारा रुपये मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।जो कि मारपीट में बदल गई।,कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से महिलाएं व पुरुष भी आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। तथा पथराव शुरू हो गया।आरोप है कि इस दौरान परवेज पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से इकराम पक्ष पर हमला कर दिया।परवेज पक्ष द्वारा किये गए हमलें व पथराव में इकरामुद्दीन पक्ष से सिर में चोट लगने से इकरामुद्दीन उसकी पत्नी सायरा व पुत्र शहजाद गंभीररूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया।घायल इकरामुद्दीन ने दूसरे पक्ष के जावेद,परवेज,इमरान,फैजान व जीशान के विरुद्ध तहरीर दी है।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।समाचार लिखें जाने तक मामलें में कोई लिखापढ़ी नही हुई थी।इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी युवक पर अपनी 12 वर्ष की पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 28 मई को उनकी 12 वर्ष की पुत्री घर पर अकेली थी उसी समय गांव निवासी जावेद उनके घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है
मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों से फोन पर कराए समाधान के प्रयास
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज अपने प्रेमपुरी स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विस्तृत वार्ता की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और कई मामलों में तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं कुछ मामलों में मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई।

इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

वहीं विधायक पंकज मलिक ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और आमजन की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन चौधरी का कुनबा बढ़ा,2 दर्जन से अधिका युवाओं ने संभाली संगठन की कमान

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलबहार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने ली सदस्यता, किसान हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन चौधरी का संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलबहार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हितों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। युवाओं के बढ़ते जुड़ाव से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियों की भी घोषणा की गई। राजकुमार सक्सेना को भारतीय किसान यूनियन चौधरी का उत्तर प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि सावन कुमार झा को पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारियों के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलबहार ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवाओं का संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि किसान हितों की लड़ाई को नई ताकत मिल रही है। संगठन गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके
अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।नवनियुक्त उत्तर प्रदेश मंत्री राजकुमार सक्सेना ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। वहीं सावन कुमार झा ने कहा कि युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा तथा किसानों की आवाज को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।ग्यास खान राष्ट्रीय महामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ,युवा जिला अध्यक्ष आरिफ चौधरी,सावन पुरकाजी युवा ब्लॉक अध्यक्ष,राजकुमार सक्सेना प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश,अजय सिंह,पप्पी कुमार,सनी कुमार,मनजीत सिंह,रितिक कुमार,रोहित कुमार,अंशुल कुमार,बलराम सिंह,सचिन,निकित,प्रियांशु कुमार,जीतेन्द्र नाथीराम,मोनू सौरव, विक्की कुमार,रवी कुमार सहित अनेको कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नाथ संप्रदाय के संतों का मुजफ्फरनगर आगमन पर भव्य स्वागत
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। नाथ संप्रदाय के बड़े महंत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिष्य, बागपत भगवानपुर मठ के मुख्य महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज एवं मीरापुर मठ के महंत योगी श्याम नाथ  महाराज के मुजफ्फरनगर आगमन पर गोकुल सिटी स्थित जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह एवं उनके परिवार द्वारा पूज्य संतों का माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उपस्थित लोगों ने संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समर ठाकुर, मनोज पुंडीर, विवेक चौहान, अजय सिंह, किरण पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जन्म जयंती पीकेन होटल, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवा साथियों एवं मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय ठाकुर जे.एस. चौहान द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अग्रीस राणा ने किया।

वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्यागमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को शिक्षा, सहयोग एवं सम्मान के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के अन्य सम्मानित जनों ने भी समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39 वां दायित्व बोध समारोह का आयोजन किया गया।
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह एक वेंकट हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह में भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर को “सर्वश्रेष्ठ शाखा” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष संजय मिश्रा की टीम — नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल एवं डॉ. अंजलि गर्ग को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राजीव त्रीखा द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुति दी गई। साथ ही नए सदस्यों एवं दायित्व धारियों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह भी सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नए दायित्व धारियों में के.पी. राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, डॉ. अंजलि गर्ग, सुनीता शाह, ओ.डी. शर्मा, प्रीति वर्धन शर्मा, बृजेश आत्रेय, ब्रजमोहन शर्मा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण मित्तल एवं अनिल शर्मा सहित सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान किया गया तथा तत्पश्चात सभी ने सहभोज ग्रहण किया।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा का भव्य स्वागत

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय प्रताप सिंह के वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी की विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के महामंत्री संजीव राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर विजय प्रताप सिंह के पूज्य पिता ठाकुर किरणपाल सिंह ने पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं ठाकुर विजय प्रताप सिंह, संजीव राणा एवं सुमित पुंडीर ने पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विजय देशहित, विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा का भव्य स्वागत

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय प्रताप सिंह के वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी की विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के महामंत्री संजीव राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर विजय प्रताप सिंह के पूज्य पिता ठाकुर किरणपाल सिंह ने पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं ठाकुर विजय प्रताप सिंह, संजीव राणा एवं सुमित पुंडीर ने पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विजय देशहित, विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।