एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाए छात्र छात्राओं को किया जाए जागरूक
फर्रुखाबाद
जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति एवं “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार के निर्देश पर किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि जनपद में नशीली दवाइयों एवं नारकोटिक्स के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, समितियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
नारकोटिक्स से संबंधित दर्ज अभियोग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग एवं आबकारी विभाग को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा अभियोजन संबंधी कार्यवाहियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग को जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन को नशीले पदार्थों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जाए।
चिकित्सा विभाग को समस्त मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को समस्त आबकारी दुकानों की सघन जांच करने एवं बढ़ते नशे के प्रयोग पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज एवं प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।

फर्रुखाबाद

फर्रूखाबाद l सातनपुर मंडी समिति के निकट
फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l जनपद की 171 मस्जिद और 58 ईदगाहों पर गुरुवार को नवाज पढ़ी जाएगी जिला प्रशासन ने नवाज को शांतपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है प्रशासन ने सड़क पर कोई नवाज ना पड़े इसके भी इंतजाम किए हैं l बकरीद पर्व (ईद उल अजहा) को लेकर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने निर्देश दिए हैं कि रोड पर नमाज नही पढ़ी जाएगी l उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद व ईदगाहों के अंदर पढ़ी जाएगी, नमाज शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है l उन्होंने कहा कि जो भी कुर्बानी दे उसे एक जगह एकत्र करके रख ले जब नगर पालिका परिषद की गाड़ी आए तो उसे उसके अंदर रख दें जिससे किसी भी तरह की गंदगी ना फैल सके l इस बात की समुदाय के लोगों से शांति समिति की बैठक में इस चर्चा हुई थी l
फर्रुखाबाद l
May 29 2026, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1