प्रदेश में लाखों एकड़ भूमि अधिकृत पड़ी नहीं लग रहे उद्योग, सरकार 4500 हैकटेयर जमीन के लिए किसानों को कर रही परेशान, न्याय के लिए किया जाएगा आंदो
फर्रुखाबाद l जनपद में औद्योगिक गलियारा के नाम पर मनमाने ढंग से 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का भूमि अधिग्रहण जनहित के विरुद्ध है मन माने ढंग से किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा l किसानों की सभा अमलैया आसानंद के बाग में एक दर्जन गांव के किसानों के साथ हुई l इस दौरान सभा में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने देश और प्रदेश में पहले से ही लाखों एकड़ जमीन अधिकृत पड़ी है जिस पर कोई उद्योग नहीं लगा है फर्रुखाबाद में 4500 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही बेवजह जनहित के विरुद्ध है जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा l उन्होंने कहा खेती को घाटे का धंधा बनाकर साजिश के तहत किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को सौंपने का खेल किसान अच्छी तरह समझ चुके है और किसान 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून की भी समझ रखते है किसान नेता ने किसानों को आश्वासन दिया किसानों को डरने की जरूरत नहीं है वह सदैव किसानों के साथ खड़े रहेंगे किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे l किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने सरकार की भेद भाव पूर्ण नीति का भी विरोध करते हुए सरकार से अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने व महिलाओं को 3000 हजार रुपया मासिक सहायता तथा प्रदेश के युवा बेरोजगारों को 4000रुपया मासिक भत्ता देने की मांग की और इसके लिए जन सत्याग्रह भी शुरू करने का ऐलान किया ।
उन्होंने भी अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण का विरोध किया और सरकार की मुफ्त बिजली महिलाओं व बेरोजगारों को धनराशि को उपलब्ध न कराना सरकार की भेद - भाव नीति को उजागर करता है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा ।
ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष आकाश कटियार ने कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है उन्होंने कहा कि एकजुट होकर विरोध किया जाए गा।
राजीव यादव लालू, राजवीर कठेरिया, प्रधान प्रमोंद गंगवार, मदारी गंगवार, मृदुल गंगवार, कृष्णपाल, योगेन्द्र सिंह नवीन चंद्र,डां जनार्दन गंगवार, अवनींद्र देवेश चतुर्वेदी, रामनरेश, विष्णु चंद्र आर एस गंगवार,अंशुल गंगवार, रामौतार यादव,वीर सिंह यादव, भोजराम यादव, महेंद्र सिंह गंगवार सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।इस मौके पर अध्यक्षता भगवान सिंह गंगवार ने की। संचालन वी के गंगवार ने किया।अगली सभा अमिलैया आशानंद में 14जून को होगी। किसानों ने बाद में जन चेतना यात्रा नारेवाजी करते हुए निकाली।
May 29 2026, 18:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1